Home Blog Page 264

निर्माता नंदलाल आर पांडे के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता,बच्चों में कैडबरी का किया वितरण

0

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा के सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता तथा वरिष्ठ भाजपा नेता नंदलाल आर पांडे का जन्मदिन था! जिसको फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों ने बहुत ही धूम धाम से मनाया! इस खास अवसर पर मुख्य अतिथि हेमांग जांगला(एनजीओ सेल प्रेसिडेंट मुंबई बीजेपी) और कैप्टन राकेश कोएल्हो (एनजीओ सेल प्रेसिडेंट मुंबई जिला बीजेपी) ने निर्माता नंदलाल आर पांडे व एनजीओ सेल टीम के साथ मुंबई के मलाड़ ईस्ट में बच्चों को कैडबरी चॉकलेट का वितरण किए! साथ ही साथ मुंबई एनजीओ सेल की पूरी टीम ने निर्माता नंदलाल आर पांडे को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं एंव बधाईयाँ दी ! बात करे फ़िल्मी हस्तियों की तो निर्माता नंदलाल आर पांडे को भोजपुरी सिनेमा के तमाम सुपरस्टार अभिनेता व अभिनेत्रियों ने बधाईयाँ दी साथ ही साथ सभी के साथ इनकी पत्नि और वार्ड अध्यक्ष चंदा पांडे भी इनका जन्मदिन भी बेहद धूम धाम से मनाई!

फ़िल्म निर्देशक प्रदीप आर शर्मा,रुस्तम अली चिश्ती आदि ने निर्माता नंदलाल आर पांडे का जन्मदिन अपने स्टुडियों में केक काट कर मनाया,जहां तमाम फ़िल्मी हस्तियां मौजूद दी! पीआरओ आर्यन पांडे ने बताया की कल सुबह से ही नंदलाल आर पांडे के प्रशंसकों ने पूरे सोशल मीडिया को नंदलालमय कर दिया है! हजारों शुभकामनाएं पोस्टों से पूरा सोशल मीडिया खचाखच भर गया हैं! तो वहीं निर्माता नंदलाल आर पांडे ने भी बताया की कल सुबह से ही प्रशंसकों के हजारों कॉल और मैसेंजेस आ रहे है! मैं सभी को आभार व्यक्त करता हूं की उन्होंने मुझे इतना प्यार दिया! बात करे निर्माता नंदलाल आर पांडे की तो ये बतौर फिल्म निर्माता तमाम बड़ी फिल्मों का सफल निर्माण किए हैं! हाल ही मे उन्होंने फिल्म मामा भांजा का पोस्टर लांच किया तथा फिल्म राजू मेरे राजा का शूटिंग कम्प्लीट की हैं!

अभिनय और संगीत की रुचि बचपन से है : मीनाक्षी श्रीवास्तव

0

कलाकारी एक ऐसी कुल्हाड़ी है जिसे जितना तराशोगे या धार लगाओगे वह उतनी ही काम आएगी और उसकी चमक बढ़ेगी। यह कहना है अभिनेत्री और गायिका मीनाक्षी श्रीवास्तव का। मीनाक्षी का मानना है कि अपनी कलाकारी को तराशने के लिए आप जितनी मेहनत करेंगे यह आपके काम के लिए और आपके लिए सहायक होगा। मीनाक्षी फैजाबाद, उत्तरप्रदेश की रहने वाली हैं और उच्च शिक्षित हैं उन्होंने एमबीए की पढाई की है।
बचपन से ही संगीत और अभिनय के प्रति उनकी लगन थी, मगर परिवार की खुशी के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई को पहला महत्व दिया। उन्होंने कई वर्षों तक नौकरी भी की मगर अपने सपने को साकार करने वह मुंबई आ गयी। उन्होंने संगीत, नृत्य और अभिनय की बारीकियों को अच्छे से जानने के लिए इसकी शिक्षा ली और अभिनय में कदम रखा। मीनाक्षी गायन के क्षेत्र में भी महारत हासिल कर चुकी हैं लगभग पैंतीस से अधिक शो में वह अपने गायन कला का जादू दिखा चुकी हैं। मिनिस्ट्री ऑफ माइनारीटी अफ़ेयर्स की ओर से आयोजित ‘हुनर हाट’ में इन्होंने गीत गाये हैं और वहीं से इन्हें गायन के क्षेत्र में कई ऑफर मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के हाथों इन्हें सम्मान भी प्राप्त हुआ है। अपनी कौशल और योग्यता को तराशने के लिए मीनाक्षी बहुत मेहनत करती है। अभिनेत्री रेखा और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इनके पसंदीदा कलाकार है। दक्षिण भारतीय कलाकार प्रभास, तृषा और कई उम्दा कलाकार आकांक्षा को पसंद है। मीनाक्षी का मानना है कि हर इंसान के जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं, यह सबके साथ होता है इसलिए अपनी समस्याओं में ना उलझकर प्रसन्न रहना चाहिए और स्वयं को सफल बनाने का प्रयास करते रहना चाहिए।

स्वभाव से मीनाक्षी चंचल और लगनशील है। अभिनय के क्षेत्र में वह अलग अलग किरदार निभाना चाहती हैं। वह चरित्र और सशक्त भूमिका निभाना चाहती है। मीनाक्षी का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में यदि आप अपने सपने पूरे करने की चाह रखते हैं, तो पहले अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाये, संयम राखे और फिर स्वयं की मेहनत से अपने को योग्य बनाये उसके पश्चात अपना सपना पूरा करें। क्योंकि धन की कमी आपके सपनों को उड़ान देने में बाधक सिद्ध हो सकती है।

दिव्यांग समाजसेवी नीलोत्पल मृणाल ने यूनिवर्सल रनर्स के साथ मिलकर G20 Neon मैराथन का दिल्ली में किया आयोजन

0

दिल्ली। कई व्यक्ति चाहते हैं कि वे आदर्श समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। उन्हीं लोगों में नीलोत्पल मृणाल जो स्वयं एक दिव्यांग हैं और ठीक से चल नहीं सकते, उनका मानना है कि वो जब दूसरे को दौड़ते और चलते देखते हैं तो उन्हें लगता है वह स्वयं दौड़ रहे हैं। इसलिए उन्होंने पिछले एक दशक में 100 से भी ज़्यादा ऐसे आयोजन पूरे देश भर में किया है। दिल्ली में उन्होंने जी20 नियॉन मैराथन का आयोजन किया। मेजर जनरल (AVSM) विक्रम डोगरा G20 neon मैराथन में मुख्य अतिथि थे जिन्होंने यूनिवर्सल रनर्स के द्वारा आयोजित मैराथन को नीलोत्पल मृणाल के साथ फ्लैग ऑफ किया।


2022-2023 भारत को G20 प्रेसीडेंसी मिला है जिसमें अलग अलग तरह के समारोह का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए नीलोत्पल मृणाल ने कई मैराथन, स्टार्ट अप समिट, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसमें G20 देश के दूतावास से भी लोग आकर इसका हिस्सा बने।


G 20 NEON मैराथन में दो हजार से ज़्यादा लोग सम्मिलित हुए। यह मैराथन अपने आप में अनोखा मैराथन था जिसका आयोजन रात में किया गया था। इस मैराथन में राष्ट्र गान को एक साथ 2000 लोगों ने गाया। उसके साथ आतंकवाद के ख़िलाफ, ड्रग्स के ख़िलाफ शपथ लिया गया और ओड़िसा बालासोर में रेल हादसे में मृत लोगो के किए मौन रखा गया।
नीलोत्पल मृणाल और यूनिवर्सल रनर्स के G 20 Neon मैराथन को CONCOR (कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया), भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, जॉर्जियो प्रोफेशनल्स और अन्य कंपनी की सहयोग के द्वारा आयोजित किया गया।
नीलोत्पल मृणाल का मानना है कि एक स्वस्थ्य शरीर, एक स्वस्थ दिमाग आपके जीवन को बेहतर बना सकता है।

वसई गौरव अवार्ड 2023 का भव्य आयोजन, दिग्गजों ने दी आयोजक देवेंद्र खन्ना को बधाई

0

वसई। 11 जून को वीएस नेशन मीडिया के अंतर्गत वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र खन्ना ने पानेरी वसई गौरव अवार्ड 2023 का भव्य आयोजन दूसरी बार वसई पश्चिम के खूबसूरत बैंक्वेट हॉल ड्रीम्स एरेना में किया।
इस अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार सुधाकर शर्मा (चुनरिया फेम), लेखक निर्देशक अभिनेता अश्विन कौशल, रैपर हितेश्वर, अभिनेता टीटू वर्मा, डांसर शिरीन फरीद, फैशन फिटनेस आइकन जैनब लहरी, अभिनेता संजीत धुरी सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। इस अवॉर्ड समारोह में वसई, पालघर जिले के प्रतिभाशाली कलाकार, साहित्यकार, समाजसेवक, उद्योगपति, शिक्षाविद भी उपस्थिति रहे। इन सभी विशिष्ट अतिथियों को देवेंद्र खन्ना ने ट्रॉफी, शॉल और विशेष उपहार भेंट कर सम्मानित किया। यह अवार्ड शो वसई के लिए एक गौरव की बात है यहां पर वसई का नाम रोशन करने वाले वसई का मान बढ़ाने व वसई में अपनी सेवाएं देने वाले गुणवंत लोगों का अवार्ड शो था, जहां 40 से अधिक लोगों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण सूफी डांसर शिरीन फरीद भी रही, जिन्होंने दो गानों ‘जब प्यार किया तो डरना क्या, इक राधा इक मीरा’ पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। कार्यक्रम में पहुँचे सभी मेहमानों व अवार्डी ने आयोजक देवेंद्र खन्ना का आभार मानते हुए इनको शुभकामनाएं दी।


कार्यक्रम के अंत में आयोजक देवेंद्र खन्ना ने अपनी टीम के साथ सभी सहयोगियों तथा मीडिया का भी आभार प्रकट किया। देवेंद्र खन्ना ने ये भी कहा कि उनके मित्रों और मीडिया के सहयोग से ही यह इस तरह का कार्यक्रम कर पाते हैं और उम्मीद करता हूं कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम मैं करता रहूंगा और मित्रों का सहयोग मुझे यूं ही मिलता रहेगा। बता दें कि देवेंद्र खन्ना इससे पहले भी कई वर्षों से अलग अलग तरह के इवेंट करते आ रहे हैं। इनका एक इवेंट एवरग्रीन म्यूजिक अवार्ड जो कि मुंबई में सफलतापूर्वक कई वर्षों से किया जा रहा है। इसके अलावा भी ये एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी करते हैं साथ ही कई शॉर्ट फिल्मों का भी निर्माण ये करते रहते हैं। इनकी हाल ही में रिलीज फिल्म ‘बेटी आरोही’ को भी बेहद सफलता मिली है और कई अवॉर्ड भी जीते हैं।

लड़की ने इस्लाम अपना कर मुस्लिम युवक से किया निकाह तो परिवार ने कर दिया पिंडदान

0

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मुस्लिम युवक से लव मैरिज करने वाली लड़की के घर वालों ने उसका पिंडदान कर दिया है। इस अनोखे अंतिम संस्कार के बाकायदा कार्ड भी छपवाए गए।। लड़की की माँ ने अपनी बेटी को लव जिहाद का शिकार बताते हुए उसने अपने लिए मर जाने की बात कही है। पिंडदान रविवार (11 जून 2023) को नर्मदा नदी के तट पर किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की के घर वालों ने उसका सिर्फ पिंडदान करवाया गया है मृत्युभोज का भी आयोजन किया। अयाज से शादी कर के उजमा फातिमा बनी अनामिका के परिजनों ने कहा है कि उनकी बेटी ने उन्हें समाज में कहीं मुँह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। वहीँ लड़की के भाई ने भी पिंडदान किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि, “हमने सोचा था कि कन्यादान करेंगे लेकिन पिंडदान करना पड़ रहा है।” लड़की के घर वालों ने पूरी घटना पर ‘जो होता है वो अच्छे के लिए’ की टिप्पणी भी की।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान साधु-साध्वियों के बीच में लड़की के परिजनों ने रोते हुए दुःख को व्यक्त किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कार्ड में ऊपर ‘ॐ शाँति’ से शुरुआत की गई है। फिर बड़े-बड़े अक्षरों में शोक संदेश लिख कर लड़की के पिता ने अपनी बेटी को कुपुत्री लिखवाया है। वायरल कार्ड में लड़की के के पिता चंद्रिका ने अपनी बेटी की मौत 2 अप्रैल 2023 (रविवार) को होना बताया है। कार्ड में लोगों से पिंडदान में शामिल हो कर ‘नरकगामी’ आत्मा की शाँति की प्रार्थना की कामना की गई है। कार्ड के सबसे ऊपर अनामिका उर्फ़ उजमा फातिमा की फोटो लगाई गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनामिका के परिजनों ने मीडिया से कहा, “जिस लड़की को किसी पौधे की तरह सींचकर 22 साल तक पाला-पोसा, भगवती की तरह पूजते रहे, उसने बेटी शब्द का ही गला घोंटकर रख दिया।” गौरतलब है कि इसी माह जून 2023 में उजमा फातिमा उर्फ़ अनामिका की अयाज से शादी का कार्ड वायरल हुआ था। कार्ड के वायरल पर लड़की की माँ सामने आई थी और इसे ‘लव जिहाद’ बताते पुलिस से बेटी को वापस दिलाने की माँग की थी।

हालाँकि, मध्य प्रदेश पुलिस ने लड़की के माँ के आरोपों का खंडन करते हुए इसे दोनों परिवारों की आपसी सहमति से बना रिश्ता बतया था।

 

 

रामायण महाकाव्य पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को रिलीज होगी

0
टी सीरीज के भूषण कुमार द्वारा निर्मित और ओम राउत द्वारा निर्देशित रामायण महाकाव्य पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी मुख्य रूप से प्रभु श्री राम के इर्द-गिर्द घूमती है और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाती है। एडवांस बुकिंग ओपन होने के साथ तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब किए गए संस्करणों के साथ साथ हिंदी और तेलुगु में भी रिलीज होने वाली मेगा भारतीय फिल्म ‘आदिपुरुष’ के द्वार अब सिनेदर्शकों के लिए रिलीज के पूर्व ही खुल चुके हैं। यह फिल्म पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन करने के लिए तैयार है, तो ये वकाई भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा पल है। इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह नजर आएंगे।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

गुजरात के पोरबंदर से 3 कश्मीरी गिरफ्तार, ISIS में शामिल होने के लिए अफगानिस्तान भागने का था प्लान: सूरत से पकड़ी गई सुमैरा बानो लव जिहाद का भी चला रही थी रैकेट

0

गुजरात पुलिस के आतंकवादी निरोधी दस्ते (Gujarat ATS) ने कुख्यात इस्लामी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। ATS ने पोरबंदर से इस संगठन से जुड़े 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक महिला भी है। वहीं, एक अन्य आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार लोगों में तीन कश्मीरी- उबैद नासिर मीर, हनान हयात शाल, मोहम्मद हाजिम शाह और एक महिला सहित 2 सूरत के रहने वाले- जुबैर अहमद मुंशी और महिला सुमैरा बानो शामिल हैं। कहा जा रहा है कि फरार संदिग्ध का नाम जुबैर अहमद मुंशी है और ATS उसे तलाश रही है।

तीनों कश्मीरी पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर अबू हमजा की मदद से ISIS के आतंकी विंग इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरसान प्रांत (ISKP) में शामिल होने के लिए समुद्र के रास्ते फरार होने की फिराक में थे। भारत से निकलकर ये अफगानिस्तान जाने वाले थे। सभी सदस्य पिछले एक साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे।

जाँच एजेंसी का कहना है कि ये सभी ISIS के सक्रिय ग्रुप के सदस्य थे और इनके पास से कई प्रतिबंधित चीजें बरामद की गई हैं। इनके पास से चाकू भी मिला है। पूछताछ में पता चला है कि सुमैरा बानो ने तमिलनाडु में शादी की है। वह अपने अब्बू से मिलने के लिए कन्याकुमारी से सूरत आई थी। उसके पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

सुमैरा बानो इस्लामिक स्टेट के मॉड्यूल के लिए काम करती थी। इसके अलावा, वह लव जिहाद के लिए 16 से 18 साल के मुस्लिम लड़कों को तैयार करती थी, ताकि इन्हें भी ISIS में शामिल किया जा सके। सुमैरा लव जिहाद के रैकेट में भी शामिल पाई गई है।

सुमैरा को सूरत के लालगेट इलाके से पकड़ा गया था और फिर पोरबंदर लाया गया था। उससे हुई पूछताछ के बाद पोरबंदर से तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है। सुमैरा बानो भी ईरान के रास्ते अफगानिस्तान जाने की योजना बना रही थी।

ATS के DIG दीपेन भद्रन की अगुवाई में यह ऑपरेशन शुक्रवार (9 जून 2023) को शुरू किया गया। ATS की इन आरोपियों पर पिछले कुछ महीनों से नजर थी और उनकी हर गतिविधि को ट्रैक किया जा रहा था। छापेमारी के लिए ATS ने चार टीमें बनाई थीं।

दो टीमों को पोरबंदर दरिया में लगाया गया था, जबकि अन्य दो टीमों को द्वारका इलाके और पोरबंदर में छापेमारी कर रही थीं। इसके अलावा एटीएस की टीम ने गुजरात के भरूच सूरत और दिल्ली में भी अलग-अलग जगहों पर पड़ताल की है। इसके दो दिन पहले एटीएस की एक टीम ने द्वारका के समुद्र में सर्च अभियान चलाया था। फिर एटीएस की टीम ने शुक्रवार से पोरबंदर में डेरा डाल दिया।

बताते चलें कि ATS ने पिछले महीने आतंकी संगठन अलकायदा (Al Qaeda) से जुड़े एक मॉड्यूल का खुलासा किया था। 22 मई 2023 को ATS ने अहमदाबाद से 4 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। ये सभी अहमदाबाद में अवैध रूप से रह रहे थे और मुस्लिम युवाओं को अलकायदा में भर्ती कर रहे थे।

इसी तरह, राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने हाल ही में मध्य प्रदेश में ISIS से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। NIA ने मध्य प्रदेश पुलिस के ATS के साथ मिलकर जबलपुर में 13 स्थानों पर छापेमारी की थी। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सैयद ममूर अली, मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद के रूप में की गई थी।

इन लोगों के कब्जे से धारदार हथियार, गोला-बारूद, आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए थे। NIA ने पता चला कि ISIS के इशारे पर भारत में आतंकवादी हमले करने की साजिश रची जा रही थी। यह मॉड्यूल स्थानीय मस्जिदों और घरों में बैठकें करता रहा था।

22 साल बाद थियेटर में फिर ‘गदर’,  दर्शकों के बीच सनी देओल बोले हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और रहेगा

0

मुम्बई। 2001 में सनी देओल अभिनीत फिल्म ‘गदर – एक प्रेम कथा’ सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। भारत पाकिस्तान बँटवारे की करुण व्यथा के बीच एक सिख लड़का और एक मुस्लिम लड़की के बीच पनपी प्रेम को दर्शाती इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी।
इस फिल्म का संगीत और संवाद भी जबरदस्त था। हीरो सनी देओल के द्वारा बोला गया डायलॉग ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा’ और हैंडपम्प उखाड़ने वाला दृश्य दर्शकों के मानस पटल पर अविस्मरणीय बन गया।
इस फिल्म को रिलीज हुई 22 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन आज भी इसका क्रेज बना हुआ है। गदर का सीक्वल कुछ महीने बाद रिलीज हो रही है। इसके पूर्व एक बार फिर दर्शकों की उत्सुकता को परखने के लिए ‘गदर’ को मुम्बई, दिल्ली, जयपुर सहित देश के प्रमुख सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। चूंकि टिकट का दाम सस्ता रखा गया इसीलिए सिनेमाघरों में फिल्म देखने के शौकीन लोगों में कौतूहल बना हुआ है। खैर री-रिलीज पर फिल्म फिर से रिकॉर्ड तोड़ कमाई तो नहीं कर पायेगी लेकिन सिने प्रेमियों की स्मृति में बसी गदर की यादें पुनः ताज़ा हो गई है और वे गदर 2 का बेसब्री से इंतज़ार करने लगे हैं।
9 जून 2023 को एक बार फिर जब यह फिल्म रिलीज हुई तो पीवीआर सिनेमा जुहू में फ़िल्म के मुख्य अभिनेता सनी देओल, अमीषा पटेल, गायक उदित नारायण, निर्देशक अनिल शर्मा के साथ फिल्म में सनी के बेटे बने उत्कर्ष शर्मा और सनी का बेटा करण देओल दर्शकों के बीच विशेष रूप से उपस्थित हुए।
वहीं सनी देओल ने कहा कि जब यह फिल्म दोबारा रिलीज की जा रही है तो मैं घबराया हुआ था कि इतने वर्षों बाद भी क्या इसे पहले जैसा प्यार मिल पायेगा! लेकिन थियेटर में आप सबका उत्साह देखकर निश्चिंत हो गया हूँ कि इस फिल्म का क्रेज़ हमेशा बना रहेगा। तो अमीषा पटेल ने बताया कि शूटिंग के दौरान मैं न्यूकमर थी और सनी जी सुपरस्टार थे इसलिए नर्वस थी। लेकिन उन्होंने अहसास नहीं होने दिया कि मैं जुनियर हूँ और उनका भरपूर सहयोग मिला। और दूसरी महत्वपूर्ण बात बताना चाहूंगी कि मेरे किरदार सकीना से प्रभावित होकर मुझे पाकिस्तान से भी कई कॉल आये और उन्होंने अपनी बच्चियों के नाम सकीना रखने की इच्छा जाहिर की।
निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि मैंने कई फिल्में बनाई जिसमें कुछ सुपरहिट रही। गदर की बात ही कुछ और है यह एक ऐतिहासिक फिल्म बन गई है और इसे लेकर मैं आज भी उत्साहित हूं। इसके बाद हम गदर 2 लेकर आ रहे हैं और बेशक वह फिल्म भी करिश्मा दोहराएगी। गदर के प्रमुख पात्र अमरीश पुरी और विवेक शौक आज हमारे बीच नहीं हैं। आज इस गर्व के पल में काश वो हमारे बीच होते।

– संतोष साहू

सर्बिया पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उन्हें मिला ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ सम्मान

0

मुंबई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दक्षिण-पूर्वी यूरोप के देश सर्बिया के राजकीय दौरे पर हैं। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत तेजी से और अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और देश दशक के अंत से पहले दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। सर्बिया की राजधानी बॅलग्रेड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि पूरे भारत में नए बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है और देश के 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की उम्मीद है।
राजकीय यात्रा पर यहां पहुंचने के तुरंत बाद उन्होंने कहा, “भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। साढ़े तीन हजार अरब अमरीकी डालर के करीब सकल घरेलू उत्पाद के साथ, हम इस दशक के अंत से पहले दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर हैं। भारत 2047 तक एक विकसित देश बनने की अपनी महत्वाकांक्षा की दिशा में पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़ा रहा है।
उन्होंने कहा कि शुरुआती संकेत बताते हैं कि भारत का लिंगानुपात महिलाओं के पक्ष में है और उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा के परिणामों का हवाला दिया, जिसमें शीर्ष चार स्थान महिलाओं द्वारा हासिल किए गए थे। भारत और सर्बिया दोनों के प्राचीन भूमि होने का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि आधुनिक युग में, सर्बिया के साथ भारत के संबंधों को विशेष रूप से गुटनिरपेक्ष आंदोलन के संदर्भ में परिभाषित किया गया है। उन्होंने दोनों देशों के बीच खेल संबंधों की भी सराहना की और कहा कि टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को भारत में लाखों लोगों के लिए एक आदर्श और प्रेरणा के रूप में देखा जाता है।
उन्होंने कहा, “सर्बिया के कई खेल प्रशिक्षक भारतीय एथलीटों और खिलाड़ियों को अपना कौशल सुधारने में मदद कर रहे हैं। हम भारत के लिए आपकी प्रशंसा और प्यार से अभिभूत हैं।” इससे पहले दिन में सूरीनाम से यहां पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू का उनके सर्बियाई समकक्ष एलेक्जेंडर वूसिक ने हवाईअड्डे पर स्वागत किया। किसी भारतीय राष्ट्रपति की सर्बिया की यह पहली यात्रा है। राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बेलग्रेड में आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की सर्बिया की पहली यात्रा है। सर्बिया के राष्ट्रपति ने एक विशेष भाव से हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी की। उनके आगमन पर उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

पूर्व शेरिफ और लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. जगन्नाथ राव हेगड़े का जन्मदिन बना जलसा

0

मुम्बई। जाने माने डेंटिस्ट डॉ. जगन्नाथ राव हेगड़े का जन्मदिन 7 जून को मुम्बई में परेल स्थित राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ परिसर के महात्मा गांधी सभागृह में धूमधाम से मनाया गया और उन्हें जन्मदिवस की बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
डॉ हेगड़े सदैव प्रसन्न रहने वाले व्यक्ति हैं। 80 वर्ष के उम्र में भी वह सकारात्मक विचार के साथ हर कार्य को उत्साहपूर्वक करते हैं।
दक्षिण मुम्बई के लोगों के अनुसार वे एक परोपकारी व्यक्ति हैं और एक डॉक्टर के रूप में निःस्वार्थ भाव से लोगों का उपचार करते रहे हैं। वे राजनीति से भी जुड़े लेकिन अपने स्वभाव के अनुरूप लोगों की भलाई को अपना कर्तव्य समझा और निरंतर उसका पालन करते रहे। डॉक्टर हेगड़े पूर्व में मुम्बई के शेरिफ रह चुके हैं और फिलवक्त लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हैं। उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए दिग्गज नेता जैसे कि शिवसेना के सचिन अहिर और अरविंद सावंत, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बाला नांदगांवकर, भारतीय जनता पार्टी की चित्रा वाघ सहित कई समाजसेवक, पत्रकार तथा लायंस क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।

– संतोष साहू