Home Blog Page 208

सांसद डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने जारी किया ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2023’ का पोस्टर

0
Mumbai – कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2023′ के तीसरे सीजन का आयोजन अंधेरी (पश्चिम) मुम्बई स्थित मेयर हॉल में करने जा रहे हैं। महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2023′ का पोस्टर पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे के पुत्र सांसद डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने जारी किया। डॉ कृष्णा चौहान के द्वारा पिछले तीन वर्षों से बॉलीवुड की धरती पर कई तरह के अवार्ड क्रमशः बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, नारी शक्ति सम्मान समारोह, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन किया जाता रहा है।
इस वर्ष गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित अवार्ड समारोह में  प्रतिष्ठित समाजसेवकों सहित उद्योगपति, डॉक्टर, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, वकील, पत्रकार एवं बॉलीवुड से जुड़े कलाकार, टेक्नीशियन को भी सम्मानित किया जाएगा। डॉ कृष्णा चौहान पिछले दो दशक से फिल्म जगत में फिल्ममेकर के रूप में क्रियाशील हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहते हैं। कोविड काल के दौरान उन्होंने न सिर्फ जरूरतमंदों को राशन वितरित किया था बल्कि सबसे बड़ी बात यह है कि कोविड काल से ही जनहित में उन्होंने ‘भगवतगीता’ बांटने का अभियान छेड़ रखा है जो अनवरत जारी है। डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं, एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में नम्बर वन माने जाते हैं।
उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरुस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं। डॉ कृष्णा चौहान के द्वारा निर्मित व निर्देशित म्यूजिक वीडियो ‘ज़िक्र तेरा’ युवा दिलों को धड़काने में कामयाब साबित हुआ है। उनकी नवीनतम हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ बहुत जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

डॉक्टरों ने चेताया, गणेशोत्सव के दौरान जोश में आकर न नाचें

0
मुंबई : गणेशोत्सव के दौरान लोग दिल खोल कर तो नाचते हैं, लेकिन दिल का ध्यान रखना भूल जाते हैं। नाचने से कुछ लोग हार्ट अटैक के शिकार हो सकते हैं और अपनी जान भी गंवा सकते हैं। शहर के हृदय रोग विशेषज्ञों ने मुंबईकरों को जोश में आकर नाचने के बजाय होश से काम लेने की सलाह दी है। खासकर उन लोगों को खतरा अधिक है, जो पहले से ही हाइपरटेंशन और डायबिटीज से जूझ रहे हैं। पिछले वर्ष 9 सितंबर को कांदिवली में गणपति विसर्जन के दौरान नाचते समय अरुण सिंह की मौत हार्ट अटैक से हो गई थी। इस तरह के खतरों को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को चेताया है कि जो लोग फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं, वह जोश में नहीं नाचे, अन्यथा उन्हें स्ट्रोक या फिर हार्ट अटैक आ सकता है।

ऐसा क्यों होता है

सायन अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत मिश्रा ने बताया कि सुस्त जीवनशैली और जंक फूड का सेवन करने वाले युवाओं में कोरोनरी धमनियों में भी ब्लॉकेज की समस्या उत्पन्न होती है। यदि ऐसा व्यक्ति अचानक डांस करता है, तो एड्रेनालाईन का एक बड़ा स्पंदन उत्पन्न होता है, जिससे रक्तचाप के साथ हृदय गति तेज हो सकती है। इससे दिल का दौरा पड़ सकता है या मौत भी हो सकती है।

ऐसे रहें सचेत

नायर अस्पताल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ. राजेश जोशी ने बताया कि स्मार्ट वॉच में अगर दिल की धड़कन 100 प्रति मिनट से अधिक हो, तो आराम करें। अगर धड़कन तेज ही रहे, तो डॉक्टर से संपर्क करें। गणपति मंडल वाले भी इस बात का ध्यान रखें कि अगर कोई असहजता की शिकायत करे, तो तत्काल उसे अस्पताल ले जाएं।

हाई रिस्क लोग को जोखिम अधिक

बॉम्बे अस्पताल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड प्रो. डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि जो लोग हाइपरटेंशन या डायबिटीज जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं। उन लोगों को डांसिंग, वर्कआउट और दौड़ने के दौरान दिल का दौरा पड़ता है, जिसमें तीव्र शारीरिक गतिविधि शामिल होती है। यदि कोई व्यक्ति पूरे वर्ष सुस्त रहता है और गरबा, मैराथन या कसरत के दौरान अचानक शारीरिक रूप से सक्रिय हो जाता है, तो वह कुछ ऐसा कर रहा है जिसके लिए उसका शरीर आदि नहीं है। उच्च रक्तचाप के कारण धमनियों की दीवार फट जाएगी जो उनके लिए घातक साबित हो सकती है।

Maharashtra – संजय राउत तो सबसे बड़े दलाल हैं – कैबिनेट मिनिस्टर राधाकृष्ण पाटिल

0
अहमदनगर: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शिवसेना यूबीटी ने संजय राउत पर कड़ा पलटवार किया है। राउत की तरफ से प्रवारा शुगर फैक्ट्री में धांधली के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विखे पाटिल ने कहा कि संजय राउत एक दलाल (ब्रोकर) हैं। प्रवारा शेतकारी मंडल ने राधाकृष्ण विखे पाटिल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने संगठन के लिए जाकिर नाईक से धन लिया। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण पाटिल प्रवारा शुगर फैक्ट्री अहमदनगर के चेयरमैन हैं। इस मुद्दे पर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने भी निशाना साधा था अब विखे पाटिल ने पलटवार करते हुए संजय राउत को सबसे बड़ा दलाल (ब्रोकर) कहा है।
राउत पर किया पलटवार 
संजय राउत ने इस मुद्दे पर कहा था कि लोग घाेटालों से छुटकारा पाने के लिए बीजेपी ज्वाइन करते हैं। राउत के इस बयान का जवाब देते हुए राधाकृष्ण पाटिल ने कहा है कि संजय राउत सबसे बड़े दलाल हैंं। वह पूरी जिंदगी में यही करते आए हैं। पाटिल ने कहा मुंबई में एक घोटाले में एक मराठी व्यक्ति को धोखा दिया और फिर करोड़ों रुपये भी ले लिए। पाटिल ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप उन्हें बदनाम करने की साजिश का हिस्सा हैं। संगमनेर में पत्रकारों से बातचीत में पाटिल ने कहा ऐसे लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिन्होंने पूरी जिंदगी दलाली की है वे दूसरों के बारें में क्यों बात करें? पाटिल ने हैरानी जताई कि ऐसे बयानों को बहुत अधिक तवज्जो दी जाती है। अब देखना यह है कि संजय राउत जो अपने अंदाज में वार और पलटवार करते हैं वे पाटिल पर कैसे पलटवार करते हैं और क्या कहते हैं।
कौन हैं राधाकृष्ण विखे पाटिल?
राधाकृष्ण विखे पाटिल पहले कांग्रेस में थे। उन्होंने जून, 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी। वे वर्तमान सारकार में राजस्व मंत्री हैं। वह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में आने वाली शिरडी सीट से जीत कर आते हैं। पाटिल सात बार के अपराजित विधायक हैं। पाटिल राजनीति में लंबा अनुभव रखते हैं। वह अब तक कई सीएम के साथ काम कर चुके हैं।

33 प्रतिशत आरक्षण ,मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – पुष्कर सिंह धामी

0
देहरादून – लोक सभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान देने वाले नारी शक्ति वंदन विधेयक के लोकसभा में दो तिहाई व राज्यसभा में निर्विरोध पास होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किया आभार व्यक्त …!
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में यह महत्वपूर्ण व सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की मातृशक्ति की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इस हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में अनेकों कार्य किये जा रहे हैं। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।
आज शुक्रवार मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने मुख्यमंत्री से सदिच्छा भेंट की। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं की ओर से नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा एवं राज्यसभा से पास होने पर राज्य के मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
विधायक शैलारानी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं। महिला प्रतिभाओं को अवसर देने की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है …!

-संजय बलोदी प्रखर

बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत हिंदू विरोधी है – विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने लगाया आरोप

0
बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत को हिंदू विरोधी और गौ माता के प्रति द्वेष रखने वाला बता कर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और गौ रक्षको ने नेहरू चौक पर पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में बार-बार कुणाल दुदावत का हिंदू विरोधी चेहरा सामने आया है । अपने पद की शक्ति का दुरुपयोग करते हुए वे हिंदू विरोधी कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। उदाहरण देते हुए बताया गया कि तिफरा मन्नाडोल में निजी जमीन पर बने गौशाला और मंदिर शेड को उनके निर्देश पर तोड़ दिया गया , तो वहीं 12 सितंबर को शांति नगर कृष्णा पैलेस बिलासपुर में रहने वाले राजेश किरण तिवारी के निजी जमीन पर बने उस शेड को भी तोड़ दिया गया जहां वे गौपालन कर रहे थे। बताया गया कि बिलासपुर में घर में गाय रखने के लिए शासन से अनुमति लेनी होगी।
विरोध करने वाले का गुस्सा इस बात पर है कि इस शहर में खतरनाक कुत्तों से लेकर बिल्ली, सूअर तक पालने की अनुमति है लेकिन जिस हिंदू धर्म में गाय माता की सेवा करने और घर में गौपालन करने को धर्म अनुरूप माना जाता है उसे किसी अपराध की तरह समझा जा रहा है और उसे लेकर कार्रवाई की जा रही है।

अल्मोड़ा: नगर में विचरण कर रहे 9 गौवंशीय पशुओं को भेजा गौ सदन

0

अल्मोड़ा: नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा की नजर आवारा घूम रहे गौवंशीय पशुओं पर है, जिन्हें शहर से हटाने की कार्यवाही की जा रही है और अपने गौवंशीय पशुओं को आवारा छोड़ने वाले पशु स्वामियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज 09 पशुओं को गौ सदन पहुंचाया गया।

अधिशासी अधिकारी नगरपालिका भरत त्रिपाठी ने बताया कि आज नगरपालिका ने जिला पंचायत, पशुपालन एवं पुलिस के सहयोग से नगर क्षेत्र में विचरण कर रहे गौवंश के 09 आवारा/निराश्रित पशुओं को पकड़कर वाहन के जरिये गौ सेवा न्यास कटारमल ज्योली, अल्मोड़ा में पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि जिन पशु स्वामियों द्वारा अपने पशु नगर में आवारा छोड़े जा रहे हैं, उनके विरूद्व कार्यवाही की जा रही है। जो आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने फिर गौवंशीय पशुओं के स्वामियों से अपील की है कि वे अपने पशु को नगर में कदापि आवारा न छोड़ें। अगर पकड़े गए, तो उनके विरूद्व नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जायेगी। आज के अभियान में पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भण्डारी, वन पर्यवेक्षक हरीश चन्द्र, सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Asian Games: भारतीय खिलाड़ियों के साथ चीन का भेदभाव, एशियन गेम्स में नहीं दी एंट्री – भारत का कड़ा रुख

0

हांगझोऊ, एजेंसी। चीन में चल रहे एशियाई खेल में अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को एंट्री नहीं दी गई। इसके बाद भारत सरकार ने चीन को जोरदार जवाब दिया है। खबर के मुताबिक एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रहे भारत के तीन खिलाड़ियों को चीन ने वीजा देने से इनकार कर दिया।

चीन की इस हरकत पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “भारत सरकार को पता चला है कि चीनी अधिकारियों ने लक्षित और पहले से निर्धारित तरीके से अरुणाचल प्रदेश के कुछ भारतीय खिलाड़ियों को चीन के हांगझोऊ में होने वाले 19वें एशियाई खेलों में मान्यता और एंट्री नहीं देकर उनके साथ भेदभाव किया है।”

अरुणाचल भारत का अविभाज्य हिस्सा था, है और रहेगा- भारत

विदेश मंत्रालय ने कहा, “हमारी दीर्घकालिक और सुसंगत स्थिति के अनुरूप, भारत डोमिसाइल या जातीयता (Ethnicity) के आधार पर भारतीय नागरिकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार को दृढ़ता से खारिज करता है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।”

मंत्रालय ने आगे कहा, “चीन द्वारा हमारे कुछ खिलाड़ियों को जानबूझकर और चुनिंदा तरीके से रोकने के खिलाफ भारत ने नई दिल्ली और बीजिंग में कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। चीन की कार्रवाई एशियाई खेलों की भावना और उनके आचरण को नियंत्रित करने वाले नियमों दोनों का उल्लंघन करती है, जो स्पष्ट रूप से सदस्य देशों के खिलाड़ियों के खिलाफ भेदभाव को दर्शाती है।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसके बाद कहा, “इसके अलावा चीन की कार्रवाई के खिलाफ हमारे विरोध के रूप में, भारत के सूचना और प्रसारण और युवा मामले और खेल मंत्री ने खेलों के लिए चीन की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी है। भारत सरकार हमारे हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखती है।”

किरेन रिजिजू ने चीन की कड़ी निंदा की
वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चीन की कड़ी निंदा करते हुए पलटवार किया। उन्होंने एक्स पर कहा, “मैं चीन द्वारा हांगझोऊ में 19वें एशियाई खेलों में भाग लेने वाले अरुणाचल प्रदेश के हमारे वुशु एथलीटों को वीजा देने से मना करने के इस कदम की कड़ी निंदा करता हूं। यह खेल की भावना और एशियाई खेलों के संचालन को नियंत्रित करने वाले नियमों दोनों का उल्लंघन करता है, जो स्पष्ट रूप से सदस्य देशों के खिलाड़ियों के खिलाफ भेदभाव को दर्शाता है।”

उन्होंने आगे कहा कि अरुणाचल प्रदेश कोई विवादित क्षेत्र नहीं बल्कि भारत का अभिन्न अंग है। अरुणाचल प्रदेश के सभी लोग अपनी जमीन और लोगों पर चीन के किसी भी अवैध दावे का दृढ़ता से विरोध करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति को चीन की नाजायज़ कार्रवाई पर लगाम लगानी चाहिए।

Women Reservation Bill संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत

0

नई दिल्ली,। संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में शुक्रवार (22 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने देश की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, “मैं आज देश की हर माता को, बहन को, बेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल और परसो हम सबने एक नया इतिहास बनते देखा है और हम सबका सौभाग्य है कि ये इतिहास बनाने का अवसर कोटि-कोटि जनों ने हमें दिया है।”

पीढ़ियों तक इस निर्णय और इस दिन की चर्चा होगी- पीएम
उन्होंने कहा कि आने वाली अनेकों पीढ़ियों तक इस निर्णय और इस दिवस की चर्चा होगी। मैं पूरे देश को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ संसद के दोनों सदनों में भारी बहुमत से पारित होने की बहुत बहुत बधाई देता हूं। पीएम ने कहा, संसद के दोनों सदनों द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ रिकॉर्ड मतों से पारित किया जा चुका है। जिस बात का देश को पिछले कई दशकों से इंतजार था, वो सपना अब सच हुआ है।

बीती रात राज्यसभा ने दी मंजूरी
इससे पहले लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के प्रावधान वाला 128वां संविधान संशोधन विधेयक गुरुवार को राज्यसभा में पास हो गया। दिनभर की लंबी चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया गया। बिल के पक्ष में 214 वोट पड़े, जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला।

बुधवार को लोकसभा ने किया था पारित
इसी के साथ संसद और विधानसभाओं में महिला सशक्तिकरण की राह में बीते 27 साल से पड़ा सूखा खत्म हो गया और नए संसद भवन ने पहले ही सत्र में नारी शक्ति का वंदन करने का नया इतिहास रच दिया। इससे पहले विधेयक को बुधवार को लोकसभा से मंजूरी मिल गई थी। लोकसभा ने भी इस बिल को दो तिहाई बहुमत के साथ पास किया था। इसके पक्ष में 454 और विरोध में दो वोट पड़े थे।

पीएम मोदी ने कही थी यह बात
विधेयक के पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक निर्णायक क्षण है। 140 करोड़ भारतीयों को बधाई। मैं उन सभी राज्यसभा सांसदों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए वोट किया। इस तरह का सर्वसम्मत समर्थन वास्तव में खुशी देने वाला है। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, हम भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह महज एक विधान नहीं है, यह उन अनगिनत महिलाओं को श्रद्धांजलि है जिन्होंने हमारे देश को बनाया है। भारत उनके लचीलेपन और योगदान से समृद्ध हुआ है। जैसा कि हम आज मनाते हैं, हमें अपने देश की सभी महिलाओं की ताकत, साहस और अदम्य भावना की याद आती है। यह ऐतिहासिक कदम यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता है कि उनकी आवाज़ को और भी अधिक प्रभावी ढंग से सुना जाए।

 

पंचगव्य – गौमूत्र के कई सारे फायदे है

0

देसी गाय के गौ मूत्र में कई उपयोगी तत्व पाए गए हैं, इसीलिए गौमूत्र के कई सारे फायदे है|गौमूत्र अर्क (गौमूत्र चिकित्सा) इन उपयोगी तत्वों के कारण इतनी प्रसिद्ध है|देसी गाय गौ मूत्र में जो मुख्य तत्व हैउनमें से कुछ का विवरण जानिए।

1. यूरिया (Urea) : यूरिया मूत्र में पाया जाने वाला प्रधान तत्व है और प्रोटीन रस-प्रक्रिया का अंतिम उत्पाद है| ये शक्तिशाली प्रति जीवाणु कर्मक है|

2. यूरिक एसिड (Uric acid): ये यूरिया जैसा ही है और इस में शक्तिशाली प्रति जीवाणु गुण हैं| इस के अतिरिक्त ये केंसर कर्ता तत्वों का नियंत्रण करने में मदद करते हैं|

3. खनिज (Minerals): खाद्य पदार्थों से व्युत्पद धातु की तुलना मूत्र से धातु बड़ी सरलता से पुनः अवशोषित किये जा सकते हैं| संभवतः मूत्र में खाद्य पदार्थों से व्युत्पद अधिक विभिन्न प्रकार की धातुएं उपस्थित हैं| यदि उसे ऐसे ही छोड़ दिया जाए तो मूत्र पंकिल हो जाता है| यह इसलिये है क्योंकि जो एंजाइम मूत्र में होता है वह घुल कर अमोनिया में परिवर्तित हो जाता है, फिर मूत्र का स्वरुप काफी क्षार में होने के कारण उसमे बड़े खनिज घुलते नहीं है | इसलिये बासा मूत्र पंकिल जैसा दिखाई देता है | इसका यह अर्थ नहीं है कि मूत्र नष्ट हो गया | मूत्र जिसमे अमोनिकल विकार अधिक हो जब त्वचा पर लगाया जाये तो उसे सुन्दर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है |

4. उरोकिनेज (Urokinase):यह जमे हुये रक्त को घोल देता है,ह्रदय विकार में सहायक है और रक्त संचालन में सुधार करता है |

5. एपिथिल्यम विकास तत्व (Epithelium growth factor)क्षतिग्रस्त कोशिकाओं और ऊतक में यह सुधर लाता है और उन्हें पुनर्जीवित करता है|

6. समूह प्रेरित तत्व(Colony stimulating factor): यह कोशिकाओं के विभाजन और उनके गुणन में प्रभावकारी होता है |

7. हार्मोन विकास (Growth Hormone): यह विप्रभाव भिन्न जैवकृत्य जैसे प्रोटीन उत्पादन में बढ़ावा, उपास्थि विकास,वसा का घटक होना|

8. एरीथ्रोपोटिन (Erythropotein): रक्ताणु कोशिकाओं के उत्पादन में बढ़ावा |

9. गोनाडोट्रोपिन (Gonadotropins): मासिक धर्म के चक्र को सामान्य करने में बढ़ावा और शुक्राणु उत्पादन |

10. काल्लीकरीन (Kallikrin): काल्लीडीन को निकलना, बाह्य नसों में फैलाव रक्तचाप में कमी |

11. ट्रिप्सिन निरोधक (Tripsin inhibitor):मांसपेशियों के अर्बुद की रोकथाम और उसे स्वस्थ करना |

12. अलानटोइन (Allantoin): घाव और अर्बुद को स्वस्थ करना |

13. कर्क रोग विरोधी तत्व (Anti cancer substance): निओप्लासटन विरोधी, एच -११ आयोडोल – एसेटिक अम्ल, डीरेकटिन, ३ मेथोक्सी इत्यादि किमोथेरेपीक औषधियों से अलग होते हैं जो सभी प्रकार के कोशिकाओं को हानि और नष्ट करते हैं | यह कर्क रोग के कोशिकाओं के गुणन को प्रभावकारी रूप से रोकता है और उन्हें सामान्य बना देता है |

14. नाइट्रोजन (Nitrogen) : यह मूत्रवर्धक होता है और गुर्दे को स्वाभाविक रूप से उत्तेजित करता है |

15. सल्फर (Sulphur) : यह आंत कि गति को बढाता है और रक्त को शुद्ध करता है |

16. अमोनिया (Ammonia) : यह शरीर की कोशिकाओं और रक्त को सुस्वस्थ रखता है |

17. तांबा (Copper) : यह अत्यधिक वसा को जमने में रोकधाम करता है |

18. लोहा (Iron) : यह आरबीसी संख्या को बरकरार रखता है और ताकत को स्थिर करता है |

19. फोस्फेट (Phosphate) : इसका लिथोट्रिपटिक कृत्य होता है |

20. सोडियम (Sodium) : यह रक्त को शुद्ध करता है और अत्यधिक अम्ल के बनने में रोकथाम करता है |

21. पोटाशियम (Potassium) : यह भूख बढाता है और मांसपेशियों में खिझाव को दूर करता है |

22. मैंगनीज (Manganese) : यह जीवाणु विरोधी होता है और गैस और गैंगरीन में रहत देता है |

23. कार्बोलिक अम्ल (Carbolic acid) : यह जीवाणु विरोधी होता है |

24. कैल्सियम (Calcium) : यह रक्त को शुद्ध करता है और हड्डियों को पोषण देता है , रक्त के जमाव में सहायक|

25. नमक (Salts) : यह जीवाणु विरोधी है और कोमा केटोएसीडोसिस की रोकथाम |

26. विटामिन ए बी सी डी और ई (Vitamin A, B, C, D & E): अत्यधिक प्यास की रोकथाम और शक्ति और ताकत प्रदान करता है |

27. लेक्टोस शुगर (Lactose Sugar): ह्रदय को मजबूत करना, अत्यधिक प्यास और चक्कर की रोकथाम |

28. एंजाइम्स (Enzymes): प्रतिरक्षा में सुधार, पाचक रसों के स्रावन में बढ़ावा |

29. पानी (Water) : शरीर के तापमान को नियंत्रित करना| और रक्त के द्रव को बरक़रार रखना |

30. हिप्पुरिक अम्ल (Hippuric acid) : यह मूत्र के द्वारा दूषित पदार्थो का निष्कासन करता है |

31. क्रीयटीनीन (Creatinine) : जीवाणु विरोधी|

32.स्वमाक्षर (Swama Kshar): जीवाणु विरोधी, प्रतिरक्षा में सुधार, विषहर के जैसा कृत्य |

Rajasthan News:पुलिस और गौ तस्करों में मुठभेड़,

0

Rajasthan News: राजस्थान के डीग जिले के मेवात क्षेत्र में गौ तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. मेवात क्षेत्र में गौ तस्करों के होंसले बुलद हैं. पुलिस समय-समय पर गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई भी करती रहती है और पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ भी होती रहती हैं. आज भी ऐसा ही मामला डीग जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में सामने आया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव कनबाड़ी में पांच गौ तस्कर वहां से गोवंश को तस्करी कर ले जा रहे हैं. गौ तस्करी की सूचना मिलते ही पहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. गौ तस्करों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और फरार हो गए.

गौ तस्करों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की सूचना पर चार थानों की पुलिस टीम ने पहाड़ी सीओ गिर्राज प्रसाद मीणा के नेतृत्व में इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. लेकिन फरार तस्करों का पता नहीं चल सका. पुलिस के अनुसार डीग जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव कनबाडी का रहने वाला काडा उर्फ कासिम गौ तस्करों का सरगना है, जो गौ तस्करी करता है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह पहाड़ी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कनवाड़ी गांव में कुछ गौ तस्कर गोवंश को तस्करी कर ले जा रहे हैं, जिसकी सूचना पर पुलिस की एक टीम पहुंची थी. लेकिन पुलिस को देखते ही गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जंगल के रास्ते से फरार हो गए.