Home Blog Page 135

गौ शाला में मर गईं 7 गाय, प्रशासन तक पहुंच गया मामला

0

अमरोहा : हसनपुर की कान्हा गोशाला में सात गायों की मृत्यु के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गोशाला प्रभारी तथा नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक समेत दो कर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं गोशाला प्रभारी, दो केयर टेकर, एक सफाई कर्मी और एक जेसीबी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई को शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

हसनपुर की कान्हा गोशाला में 289 पशु संरक्षित हैं। जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी उपरोक्त लोगों पर थी। गोशाला में मंगलवार को चार तथा बुधवार को तीन गायों की मृत्यु हो गई।कर्मचारियों की लापरवाही के चलते उनके शवों का निस्तारण नहीं किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित भी नहीं किया गया। बुधवार रात को गोशाला से बदबू आने पर लोगों ने मृत गोवंशीय पशुओं की वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी।

इसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोशाला पहुंचकर हंगामा किया। ये कार्यकर्ता उस समय और भड़क गए जब रात के अंधेरे में मृत पशुओं में एक जीवित गाय को भी गड्ढे में डाल दिया गया। कार्यकर्ताओं ने गड्ढे में पड़ी गाय को ब्रेड खिलाया। इसके बाद प्रशासन ने उसे निकालकर इलाज कराया। इलाज के बाद गाय की हालत में सुधार है।

उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर चमन प्रकाश की तहरीर पर करन सिंह गोशाला प्रभारी, रजत एवं कुनाल केयर टेकर, अश्वनी सफाई कर्मी तथा जाकिर जेसीबी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि, नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक दिनेश कुमार और करन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम भगत सिंह ने बताया कि गायों की मृत्यु के मामले में सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

समाज और सरकार को अनूठा संदेश देती मराठी फिल्म “बारा वर्षे सहा महिने” : संजीवनी सुनील शर्मा

0

मुंबई। आजकल की फिल्मों में सीख और संदेश जैसी महत्वपूर्ण चीज गायब सी हो गई है, जो पहले इस तरह की फिल्में दिल को छू जाती थी। इसी परिपेक्ष्य में एक अलग विषय पर मराठी फिल्म “बारा वर्षे सहा महिने” 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका एक बालक राजू चायवाला की है जिसकी उम्र 12 साल 6 महीने है। बालक की माँ का किरदार निभाने वाली थियेटर व टीवी कलाकार संजीवनी सुनील शर्मा ने बताया कि यह फिल्म सबसे हटकर है जिसमें सुमधुर गानों के साथ-साथ बाल मजदूरी जैसे संवेदनशील विषय आंखे खोल देने वाली फिल्म साबित होगी, जिसमें समाज और सरकार को अनूठे ढंग से संदेश दिया गया है।

प्रोड्यूसर जितेंद्र प्रजापति ने कहा कि यह उनकी पहली मराठी फिल्म है, जिसकी कहानी बहुत अच्छी है। फ़िल्म में एक सन्देश है जब दर्शक इसे सिनेमाघरों में देखेंगे तो उस सन्देश के बारे में पता चलेगा।
प्रजापति एंटरटेनमेंट बैनर तले इस फिल्म के लेखक, गीतकार और निर्देशक आशीर्वाद पिपरे हैं। पिपरे ने बताया कि 12 साल के राजू की बचपन से ही कठिन संघर्ष की कहानी है, जिसमें राजू चाय बेचकर क्या आईएएस ऑफिसर बन पायेगा” ? इसके जवाब के लिए आप सभी को इस फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखना चाहिए।
पिछले दिनों इस फिल्म का ट्रेलर और म्युज़िक लांच अंधेरी के व्यंजन बैंक्वेट हॉल में हुआ।
फिल्म में विजय पाटकर, संजीवनी शर्मा, गणेश परदेशी, तन्वी गांजावाला, योगेश राजगुरु और बाल कलाकार हरि अभ्यंकर और बेबी क्रिटिना जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। फ़िल्म को lamplex आईएम्प्लेक्स डिजिटल थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन द्वारा रिलीज किया जा रहा।मुंबई। आजकल की फिल्मों में सीख और संदेश जैसी महत्वपूर्ण चीज गायब सी हो गई है, जो पहले इस तरह की फिल्में दिल को छू जाती थी। इसी परिपेक्ष्य में एक अलग विषय पर मराठी फिल्म “बारा वर्षे सहा महिने” 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका एक बालक राजू चायवाला की है जिसकी उम्र 12 साल 6 महीने है। बालक की माँ का किरदार निभाने वाली थियेटर व टीवी कलाकार संजीवनी सुनील शर्मा ने बताया कि यह फिल्म सबसे हटकर है जिसमें सुमधुर गानों के साथ-साथ बाल मजदूरी जैसे संवेदनशील विषय आंखे खोल देने वाली फिल्म साबित होगी, जिसमें समाज और सरकार को अनूठे ढंग से संदेश दिया गया है।
प्रोड्यूसर जितेंद्र प्रजापति ने कहा कि यह उनकी पहली मराठी फिल्म है, जिसकी कहानी बहुत अच्छी है। फ़िल्म में एक सन्देश है जब दर्शक इसे सिनेमाघरों में देखेंगे तो उस सन्देश के बारे में पता चलेगा।
प्रजापति एंटरटेनमेंट बैनर तले इस फिल्म के लेखक, गीतकार और निर्देशक आशीर्वाद पिपरे हैं। पिपरे ने बताया कि 12 साल के राजू की बचपन से ही कठिन संघर्ष की कहानी है, जिसमें राजू चाय बेचकर क्या आईएएस ऑफिसर बन पायेगा” ? इसके जवाब के लिए आप सभी को इस फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखना चाहिए।
पिछले दिनों इस फिल्म का ट्रेलर और म्युज़िक लांच अंधेरी के व्यंजन बैंक्वेट हॉल में हुआ।
फिल्म में विजय पाटकर, संजीवनी शर्मा, गणेश परदेशी, तन्वी गांजावाला, योगेश राजगुरु और बाल कलाकार हरि अभ्यंकर और बेबी क्रिटिना जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। फ़िल्म को lamplex आईएम्प्लेक्स डिजिटल थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन द्वारा रिलीज किया जा रहा।

वाग्धारा कला महोत्सव 17 जून से

0

राज्यपाल रमेश बैस होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि
——————–
कर्ण व रंगभूमि नाटकों का मंचन
——————–
दुर्गेश्वरी सिंह महक का कथक नृत्य, विनोद दुबे व सरोज सुमन का लोक संगीत
———
रूमी जाफरी,सीमा बिस्वास,मुकेश छाबड़ा, सुष्मिता मुखर्जी लेंगे मास्टर क्लास
————————

मुंबई। आगामी 17 और 18 जून को मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित मुक्ति ऑडिटोरियम में दो दिवसीय वाग्धारा कला महोत्सव आयोजित किया गया है। इस समारोह का समापन महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस करेंगे। जबकि महोत्सव का उद्घाटन वाग्धारा के संस्थापक डॉ ठाकुरदास दिनकर, उड़ीसा के डीजीपी क्राइम अरुण बोथरा व शिक्षाविद अजय कौल की उपस्थिति में होगा। 

इस समारोह में  विशेष अतिथि के रूप में रूमी जाफरी (लेखक-निर्देशक) सीमा बिस्वास (अभिनेत्री), अखिलेंद्र मिश्रा (अभिनेता), मुकेश छाबड़ा (कास्टिंग डायरेक्टर),अशोक बांठिया (अभिनेता), उपस्थित रहेंगे और अभिनय से जुड़े विभिन्न विषयों पर मास्टर क्लास लेंगे। ग्रेटर नोयडा की प्रख्यात कथक नृत्यांगना दुर्गेश्वरी सिंह महक की नृत्य प्रस्तुतियां होंगी। इस कला महोत्सव के विशेष आकर्षण के तौर पर हिंदी नाटक कर्ण व रंगभूमि का मंचन किया जाएगा। कर्ण का निर्देशन कुलविंदर बख्शीश ने किया है जबकि मुंशी प्रेमचंद के नाटक रंगभूमि के निर्देशक सुरेंद्र शर्मा हैं।
इसके साथ ही विनोद दुबे (लोक गायक) व सरोज सुमन (गायक) गीत-संगीत की महफ़िल सजाएंगे। यहां आयोजित कवि सम्मेलन में किशोर कुमार कौशल व अन्य कवि अपनी कविताओं का पाठ करेंगे।

दो दिन चलने वाला यह महोत्सव 17 और 18 जून को दोपहर 2 बजे से रात को 9 बजे तक चलेगा। वाग्धारा कला महोत्सव के स्वागत अध्यक्ष मशहूर कला निर्देशक जयंत देशमुख हैं। वाग्धारा के अध्यक्ष वागीश सारस्वत के मुताबिक कंचन अवस्थी, विमल मिश्र, रवि यादव, अरुण शेखर, देव फौजदार, नंदकिशोर पंत , नरेंद्र कोठेकर,नंदिनी माजी शर्मा व भार्गव तिवारी आयोजन समिति के सदस्य हैं।
इस समारोह में रंग मंच की सेवा के लिए राष्ट्र सेवा सम्मान विभिन्न विभूतियों को प्रदान किया जाएगा।
रूमी जाफरी के भोपाल के टप्पे, भारतीय सिनेमा में अभिनेत्री की मौजूदगी, अभिनय और आध्यात्म के साथ ही टीवी और सिनेमा में जीवन के अनुभव विषयों पर परिचर्चा आयोजित की गई है।
इस समारोह में डॉ मुस्तफा युसूफअली गोम व लेखक रूमी जाफरी की पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा।

डॉ. निकेश जैन माधानी को शैतान सिंह पाल, अभिनेता रंजीत, बिंदु दारासिंह और डॉ विजय बजाज ने श्री अटल सेवा रत्न सम्मान और इंटरनेशनल प्रेस्टीजियस अवार्ड्स से किया सम्मानित

0

मुंबई। 9 जून 2024 को इंदौर, मध्यप्रदेश में मुंबई के युवा बिजनेसमैन डॉ निकेश ताराचंद जैन माधानी को श्री अटल सेवा रत्न सम्मान 2024 इंटरनेशनल प्रेस्टीजियस अवार्ड 2024 की ट्रॉफी देकर शैतान सिंह पाल (एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड), अभिनेता रंजीत और बिंदु दारासिंह ने मंच पर सम्मानित किया।

वर्ल्ड अगेंस्ट करप्शन पीपुल काउंसिल, डब्ल्यूएसी ग्लोबल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन द्वारा इंदौर शहर में श्री अटल सेवा रत्न सम्मान 2024 सीजन 4 और इंटरनेशनल प्रेस्टीजियस अवार्ड्स 2024 का आयोजन डॉ विजय बजाज और ज्योति बजाज ने किया जहां शैतान सिंह पाल, अभिनेता रंजीत, बिंदू दारासिंह, चंद्रशेखर शर्मा (अधिवक्ता, मुंबई हाईकोर्ट), डॉ जसबीर सिंह (इंटरनेशनल पुलिस फोरम इंटर गवर्नमेंटल ऑर्गनाईजेशन यूएसए), ब्रजमोहन राम (सांसद, रांची) और माधानी फायनंस एंड इंटरटेनमेंट के सीएमडी डॉ निकेश जैन गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित थे।
विदित हो कि बिजनेसमैन डॉ. निकेश ताराचंद जैन माधानी को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेटली के हाथों इंडिया बीआई ब्रांड आइकॉन अवार्ड्स एंड कांफ्रेंस 2024, एक्ट्रेस नीलम कोठारी के हाथों इंडियाज टॉप बिजनेस एंड इंटरप्रेन्योर्स अवार्ड्स 2024, एक्ट्रेस मंदाकिनी (राम तेरी गंगा मैली फेम) के हाथों इंटरनेशनल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड 2024, ग्लैमर एंड लाइफ स्टाइल अवॉर्ड अभिनेत्री महिमा चौधरी के हाथों और प्रीति झंगियानी के हाथों नेशनल इंपैक्ट अवार्ड 2024 प्राप्त हुआ है।
इसके अलावा डॉ निकेश ताराचंद जैन माधानी फिल्म तेरे नाम की अभिनेत्री भूमिका चावला ने तमस आईकॉनिक अवॉर्ड्स 2024, अभिनेता निर्माता निर्देशक धीरज कुमार, गदर 2 के एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा और डिस्को डांसर गीत के गायक विजय बेनेडिक्ट एवं शो ओर्गेनाइजर संजीव कुमार के हाथों राष्ट्रीय अचीवर अवार्ड 2024, रामायण धारावाहिक में सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया के हाथों दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2024, पार्श्वगायक उदित नारायण के हाथों अखंड भारत गौरव अवार्ड 2024, अभिनेता सोनू सूद के हाथों एशियन एक्सीलेंस अवार्ड 2024, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, एसीपी संजय पाटिल के हाथों दादासाहेब फाल्के अवार्ड प्रस्तुत आईआईएफए अवार्ड 2023 से सम्मानित हो चुके हैं।
बता दें कि दिल्ली में डॉ निकेश ताराचंद जैन माधानी को वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशन यूनिवर्सिटी द्वारा प्रसिद्ध अभिनेत्री काजल अग्रवाल एवं भारतीय पहलवान नरसिंह पंचम यादव के हाथों ऑनरेरी डॉक्टरेट डिग्री एवं बिजनेस अवार्ड और विंदू दारा सिंह के हाथों आत्मनिर्भर एक्सीलेंस अवार्ड भी मिल चुका है।
इसके साथ ही 2022 में निकेश जैन माधानी को महाराष्ट्र राज्य के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों गऊ भारत भारती अवार्ड तथा कैबिनेट मंत्री परषोत्तम रूपाला (मत्स्य, दुग्ध व उद्योग मंत्री) के हाथों से गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान 2023 प्राप्त हो चुका है। उन्हें नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुरस्कार 2023 और छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार 2021 भी मिल चुका है। ब्राइट आउटडोर के सीएमडी योगेश लखानी अपने जन्मदिन पर निकेश जैन को बिज़नेस आइकॉनिक ब्राइट अवार्ड एवं ब्राइट आउटडोर बी.एस.सी. आईपीओ आने की खुशी में बिज़नेस अवार्ड 2023 से सम्मानित कर चुके हैं।

– संतोष साहू

बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष मनोज सोलंकी का जन्मदिन धूमधाम से संपन्न, डॉ निकेश जैन माधानी ने दी बधाई

0

मुंबई। आजकल जन्मदिन को सेलिब्रेट करना जीवन में अनिवार्य बन गया है। हर कोई चाहता है कि उसका जन्मदिन विशेष हो और अपने करीबी लोगों के साथ इस दिन को उत्सव का रूप दिया जाये।

12 जून को भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सोलंकी का जन्मदिन मुंबई में बड़े धूमधाम के साथ मनाया। उस अवसर पर परिवारिक रिश्तेदार और मित्रों के अलावा युवा बिजनेसमैन डॉ निकेश जैन माधानी भी मनोज सोलंकी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे और उपहार भेंट किए।

मनोज सोलंकी ने कहा कि इन दिनों बीजेपी कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव में दो तीन राज्यों को छोड़कर पूरे भारत में जीत का परचम लहराया है और तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बन गए हैं। चूंकि मैं पार्टी से जुड़ा हूं तो इस साल खुशी हजार गुना बढ़ गई है और सेलिब्रेशन का आनंद तो बनता ही है।
आपको बता दें कि राजनीतिक पार्टी में सक्रिय रूप से जुड़े मनोज सोलंकी बिल्डर और बिजनेसमैन हैं और एक सोशल वर्कर के रूप में कई सामाजिक कार्यों को अंजाम दे चुके हैं। इसके साथ वे भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी और अखिल राष्ट्रीय सिने कलाकार व कामगार संघटन के भी महाराष्ट्र उपाध्यक्ष हैं।

गऊ भारत भारती के दसवें समारोह में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज होंगे मुख्य अतिथि

0
मुंबई – ‘गऊ भारत भारती ‘ राष्ट्रीय समाचारपत्र के १०वें प्रवेशांक के अवसर पर मुंबई में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में ज्योतिष्पीठ और द्वारकापीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज मुख्य अतिथि के तौर पर गौमाता के प्रकाशन को अपना आशीर्वाद देने के लिए समारोह में उपस्थित हो रहे है। समारोह के आयोजक संजय शर्मा अमान ने बताया कि यह कार्यक्रम दिनाँक १४ जुलाई को ‘ द क्लासिक क्लब न्यू लिंक रोड, इनफिनिटी मॉल के पीछे अँधेरी वेस्ट मुंबई में दोपहर ३ बजे से ले कर ६ बजे तक आयोजित हो रहा है।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय समाचारपत्र ” गऊ भारत भारती ” भारत का ऐसा पहला प्रकाशन है जिसे गऊ वंश पर आधारित प्रथम राष्ट्रीय समाचारपत्र के तौर पर जाना जाता है।
“गऊ भारत भारती” गौ वंश के संरक्षण व संवर्धन से जुड़े व्यक्तियों व संस्थाओं की सक्रियताओं व गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित कर एक वैचारिक क्रांति कर रहा है। विगत ९ वर्षो में ” गऊ भारत भारती ” अपने छोटे प्रकाशन समूह और सीमित संसाधनों के बावजूद गौवंश को ले कर अप्रतिम व अनुपम सजगता के साथ गौवंश और पर्यावरण बचाओ अभियान को सफलता पूर्वक लोगो तक पहुँचने में सफल रहा है।
कोरोना काल में गऊ भारत भारती ने राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के साथ मिलकर एक राष्ट्रीय आनलाइन मिनार किया था जिसमें देश भर की 500 से ज्यादा गौ शालाओं के संचालक सहभागी हुए थे। उस सेमिनार में मंत्री गण गिरिराज सिंह, प्रताप सारंगी, संजीव बालियान, ओपी चौधरी के साथ राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अजय भट्ट , विभाग के प्रधान सचिव अतुल चतुर्वेदी आदि ने हिस्सा लिया और अमूल्य मार्गदर्शन किया‌ था।
वर्ष २०२२ में , १२ से १८ अक्टूबर तक भारत का पहला ” गऊ ग्राम महोत्सव ” – The Festival Of Cows Economy – काऊ बेस इकोनॉमी – अर्थवयवस्था ( Economy ) का पहला Cow Product Exhibition का आयोजन कर प्रकाशन समूह द्वारा एक मंच पर भारत के गौपालकों , किसानों को लाने और काऊ बेस इकोनॉमी के महत्व को बताने का प्रकाशन का प्रयास रहा। जिसमे भारत सरकार Animal Welfare Board of India , राष्ट्रीय कामधेनु आयोग तथा महाराष्ट्र सरकार का भरपूर योगदान रहा।
, ” गऊ भारत भारती ” अपने माध्यम से गौ , गंगा , गीता , गायत्री के मूल मन्त्र को आत्मसात करते हुए इस विषय को जीवित रखने में तत्परता के साथ संघर्ष करते हुए देश में गौ वंश और पर्यावरण के साथ साथ हिन्दू सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में मुख्य भूमिका निभाते हुए भारत के जनमानस में जागरूकता की ज्वाला जगाते हुए माँ भारती की सेवा कर रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक संपादक संजय शर्मा अमान ने आगे बताया कि – ” प्रकाशन अपनी देश और समाज के प्रति जबाबदारी को भलीभाँति समझता है , हम प्रतिवर्ष समाज की उन विभूतियों को ” सर्वोत्तम सम्मान ” देकर सम्मानित करते है जिन्होंने कला , समाजसेवा , शिक्षा , गौ सेवा , विज्ञानं इत्यादि के क्षेत्र में कार्य करते हुए अपना अभूतपूर्व देश और समाज को योगदान दिया है।
इस समारोह में अन्य विशेष अतिथियों में श्री शेखर मूंदड़ा अध्यक्ष महाराष्ट्र गोसेवा आयोग , श्री महेंद्र संगोइ प्रमुख ट्रस्टी “भगवान महावीर पशु रक्षा केंद्र, एंकरवाला अहिंसाधाम” , श्री प्रशांत काशिद , अध्यक्ष एकता मंच , श्री गिरीश जयंतीलाल शाह सामाजिक कार्यकर्ता सदस्य- भारतीय पशु कल्याण बोर्ड प्रबंध ट्रस्टी – समस्त महाजन , श्री अभिजीत राणे समूह संपादक, मुंबई मित्रा एवं वृत्त मित्रा, यूनियन लीडर, धड़क कामगार यूनियन , श्री संतोष सहाने संस्थापक फोरकास्ट एग्रोटेक इनोवेशन आदि है।
कार्यक्रम के आयोजन समिति में दीपक देसाई , विशाल विजय भगत ,हिम बहादुर सोनार, सुबोध नेमलकर , प्रथमेश शर्मा , संतोष साहू , कालिदास पांडेय ,
पत्रकार अंकित मिश्रा आदि है।

 

वायरल हो रहा है तिवारी सरकार का नया गीत ‘दिल से खेलने वाली’ टीपीएस म्यूजिक चैनल पर 

0

एस के तिवारी उर्फ तिवारी सरकार ने अपने म्यूजिक कंपनी तिवारी प्रोडक्शन्स के ‘टीपीएस म्यूजिक’ चैनल में अपनी आने वाली म्यूजिक वीडियो का टीज़र लॉन्च किया है। जो यूट्यूब पर ‘टीपीएस म्यूजिक’ चैनल पर उपलब्ध है और तेजी से वायरल हो रही है। इस गीत का टाइटल ‘दिल से खेलने वाली’ है। इस म्यूजिक वीडियो के कलाकार अभिनेता एस के तिवारी (तिवारी सरकार) और अभिनेत्री श्वेता सिंह हैं। टीपीएस म्यूजिक की पूरी टीम की मेहनत और लगन इस गाने में दृष्टिगोचर होता है। ऐसे दर्जनों गाने बनकर तैयार हैं जो जल्द इस चैनल पर रिलीज होगी। इससे पहले भी इसी चैनल पर ‘अधूरा तेरे बिना’ वीडियो सॉन्ग मिलियन व्यूज क्रॉस कर चुका है। इस म्यूजिक वीडियो के मुख्य कलाकार श्वेता सिंह और एस के तिवारी हैं। टीपीएस म्यूजिक कंपनी के मालिक एस के तिवारी को सभी तिवारी सरकार के नाम से जानते हैं। इनके दो म्यूजिक कंपनी है पहला ‘सनातन वर्ल्ड’ जिसमें सत्य सनातन हिन्दू धर्म से जुड़े सभी धर्म ग्रन्थों (वेद, वेदांग, उपनिषद, पुराण, भागवत इत्यादि) का सार और विवरण गीत रिलीज़ हो चुका है। साथ ही सभी तीर्थ स्थलों, तैतीस कोटि देवी देवताओं को समर्पित गीत रिलीज़ किये जाते हैं और विशेष पर्व और उत्सव के गीत भी बनते रहते हैं। दूसरा ‘तिवारी प्रोडक्शन्स कंपनी’ जो ‘टीपीएस म्यूजिक’ चैनल है। दोनों यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। जिसको सब्सक्राइब, शेअर और लाइक कर अपने पसंदीदा गानों को सुनने और देखने का आनंद ले सकते हैं। यह पूरे परिवार के लिए हितकर चैनल है। टीपीएस म्यूजिक के अंतर्गत हिंदी में सादगी से भरे प्रेम, विरह, भावनात्मक गीत बनते हैं। फिल्मी गीतों को भी इस चैनल के माध्यम से रिलीज किया जाता है। गानों को रिलीज करने से पहले गानों के बोलों पर विशेष ध्यान दिया जाता है कि इसमें सम्मानित शब्दों का समावेश हो। आधुनिक म्यूजिक वीडियो और गीतों में जैसे अश्लीलता, फूहड़पन और अपशब्दों का समावेश होता है, तिवारी सरकार की कंपनी तिवारी प्रोडक्शन्स ऐसी चीजों से दूरी बनाकर चलते हैं। गानों में और उसके निर्माण में लोगों की भावना और संस्कारों को ठेस ना पहुंचे उसका विशेष ध्यान दिया जाता है। एस के तिवारी (तिवारी सरकार) एक उच्च कुलीन ब्राह्मण परिवार से हैं और वे विद्वान और सज्जन व्यक्ति हैं। वह कोई भी कार्य करते हैं उसमें राष्ट्र, समाज और जनहित निहित होता है। वह अपनी इच्छानुसार और नियमों के अंतर्गत ही कार्य करते हैं। किसी के साथ व्यवसायिक सहभागिता से कार्य करने से बचते हैं। वह किसी का कोई भी उपकार स्वयं पर नहीं लेते। उनका कार्य उनकी पसंद का और निष्पक्ष होता है। तिवारी सरकार केवल उन्हीं के साथ काम करते हैं जिनकी सोच और वाइब्स उनसे ही मिलती हो। तिवारी सरकार के लिए स्वयं हित से पहले धर्म और राष्ट्रहित आता है। भले व्यवसायिक उन्नति ना मिले लेकिन वे अपने फायदे के लिए अपने मूल उद्देश्यों, धर्म और देशहित के साथ खिलवाड़ नहीं करते। तिवारी सरकार ही नहीं उनके पूर्वज भी धर्म और देशहित में कार्य करना अपना सौभाग्य समझते थे। उन्हीं के नक्शे कदम या यूं कहें उनके कार्यों को अधिक बढ़कर, नवीनता के साथ तिवारी सरकार कार्य कर रहे हैं। एस के तिवारी (तिवारी सरकार) मध्यप्रदेश के सतना के निवासी हैं और एक अच्छे निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता हैं। तिवारी प्रोडक्शन्स कंपनी के बैनर तले उनकी फिल्म ‘तिवारी सरकार’ बन रही है जो जल्द ही प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका एस के तिवारी (तिवारी सरकार) ही निभा रहे हैं। इस फिल्म में कई प्रसिद्ध और उम्दा कलाकार काम कर रहे हैं जो जल्द ही रिवील होगा। यह फिल्म सरकार कैसी होनी चाहिए और कैसे चलाना चाहिए उसी कथानक पर बनी है। साथ ही फिल्म में बताया गया है कि अगर देश का एक मंत्री भी सही हो और देश हित में काम करे तो देश के भ्रष्टाचार पर लगाम कसी जा सकती है। भ्रष्टाचार जो देशहित और लोकहित का सबसे बड़ा दुश्मन है वह पल भर में अदृश्य हो सकता है। फिलहाल एस के तिवारी (तिवारी सरकार) अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित हैं।

–  गायत्री साहू

मोहन भागवत ने देश के सभी समुदायों के बीच एकता पर जोर दिया

0

Mohan Bhagwat Speech: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने इस्लाम और ईसाई धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने सोमवार (10 जून, 2024) को कहा कि इस्लाम और ईसाई जैसे धर्मों की अच्छाई और मानवता को अपनाया जाना चाहिए. सभी धर्मों के अनुयायियों को एक-दूसरे का भाई-बहन के रूप में सम्मान करना चाहिए.

मोहन भागवत ने नागपुर में कहा, ‘‘भारतीय समाज विविधतापूर्ण है, लेकिन सभी जानते हैं कि यह एक समाज है और वे इसकी विविधता को स्वीकार भी करते हैं. सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए और एक-दूसरे की उपासना पद्धति का सम्मान करना चाहिए.’’

मोहन भागवत ने क्या कहा?
मोहन भागवत ने कहा कि कहा कि हजारों वर्षों से जारी अन्याय के कारण लोगों के बीच दूरियां हैं. उन्होंने आगे कहा कि आक्रमणकारी भारत आए और अपने साथ अपनी विचारधारा लेकर आए, जिसका कुछ लोगों ने अनुसरण किया, लेकिन यह अच्छी बात है कि देश की संस्कृति इस विचारधारा से प्रभावित नहीं हुई.

रेशमबाग में डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन परिसर में संगठन के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ के समापन कार्यक्रम में आरएसएस प्रशिक्षुओं की एक सभा को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि विभिन्न स्थानों और समाज में संघर्ष अच्छा नहीं है.

जातिवाद को लेकर क्या कहा?
भागवत ने कहा कि सभी को यह मानकर आगे बढ़ना चाहिए कि यह देश हमारा है और इस भूमि पर जन्म लेने वाले सभी लोग हमारे अपने हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अतीत को भूल जाना चाहिए और सभी को अपना मानना ​​चाहिए.

भागवत ने आगे कहा कि जातिवाद को पूरी तरह से खत्म किया जाना चाहिए. उन्होंने आरएसएस पदाधिकारियों से समाज में सामाजिक सद्भाव की दिशा में काम करने को कहा.

ललन सिंह बने पशुपालन, डेयरी उद्योग केंद्रीय मंत्री

0

2024 में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में बिहार से जेडीयू के सांसद ललन सिंह को पंचायती राज कल्याण मंत्रालय और मछली एवं पशुपालन, डेयरी उद्योग मंत्रालय मिला है. नीतीश कुमार की पार्टी के इस सीनियर सांसद को कैबीनेट मंत्री का दर्जा मिला है, जो पहली बार केंद्र सराकर में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे.

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मुंगेर लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को दो मंत्रालय का पदभार दिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी से दो लोगों को मंत्री बनाया गया है, जिसमें ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर हैं. नीतीश कुमार की चाहत थी कि उनके सांसदों को वही मंत्रालय मिले जो जानता से सीधे सरोकार हो और इसका फायदा 2025 में मिले.

पहली बार कैबिनेट मंत्री बने

ललन सिंह बिहार की राजनीति में बड़े कद के नेता माने जाते हैं. केंद्र में वह पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें 2019 में केंद्रीय मंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्री बन गए थे तो उन्हें नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था. अब ललन सिंह को केंद्र में पंचायती राज कल्याण मंत्रालय के अलावा मछली एवं पशुपालन डेयरी उद्योग मिला है. इस विभाग के जरिए 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को भी नीतीश कुमार साधने में जुटेंगे.

गांव के ग्रामीणों को पहुंचेगा लाभ 

ललन सिंह को जो विभाग दिया गया है, इसके तहत गांव के ग्रामीणों को ललन सिंह विशेष लाभ पहुंचा सकते हैं. साथ ही किसान वर्ग एवं दबे कुचले लोगों को इस विभाग से विशेष फायदा होगा और इसका सारा श्रेय ललन सिंह यानी जदयू को मिलेगा, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के लिए बेहद फायदेमंद होगा. 2025 की राजनीति के लिए ललन सिंह का यह मंत्रालय काफी कारगर होने का संकेत है. नीतीश कुमार चाहेंगे कि इस मंत्रालय के तहत 2024 में ग्रामीण क्षेत्रों में जो वोटर में नाराजगी दिखी है, उसे साधने की तैयारी होगी.

गौ तस्करों के अवैध कब्जों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई

0

Damoh: दमोह के कोतवाली थाना के कसाई मंडी क्षेत्र से लगे सीता बावड़ी इलाके में गौ तस्करी करने वाले आरोपियों के द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए मंगलवार सुबह पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की टीमों ने कार्रवाई की। इस दौरान तीन अतिक्रमण जमींदोज किए गए।

दमोह के कोतवाली थाना के कसाई मंडी क्षेत्र से लगे सीता बावड़ी इलाके में गौ तस्करी करने वाले आरोपियों के द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए मंगलवार सुबह पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की टीमों ने कार्रवाई की। इस दौरान तीन अतिक्रमण जमींदोज किए गए बता दें कि दमोह में हो रही गौ हत्याओं और गौ मांस की तस्करी के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा था, जिसमें उनके द्वारा मांग की गई थी कि यदि प्रशासन इन गौ तस्करों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई नहीं करता और उनके घरों पर बुलडोजर नहीं चलता तो उन्हें मजबूरी में उग्र आंदोलन करने होंगे।

हिंदू संगठनों की इस चेतावनी को पुलिस और प्रशासन ने गंभीरता से लिया और एक ही दिन बाद मंगलवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की टीम इन बदमाशों के द्वारा किए गए अवैध कब्जों को तोड़ने के लिए पहुंच गई। इस दौरान सीताबाबली निवासी शमा पति शकील कुरैशी, परवेज, छोटे पिता इदरीस बजरिया वार्ड नंबर 1 मुर्शीद बाबा मैदान के समीप और परवीन पति शाबिर कुरैशी निवासी बिलवारी मुहल्ला का चिन्हित अवैध अतिक्रमण गिराया गया।

बता दें कि यह गौ मांस की तस्करी और गौ हत्याओं को करने वाले आरोपियों के द्वारा शहर के बाहरी हिस्सों में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए गए हैं। बड़े-बड़े प्लॉट पर बाउंड्री बनाई गई है और अवैध तरीके से लाए गए गोवंश को यहां छुपा कर रखा जाता है और बाद में अपनी सहूलियत से उनकी हत्या कर उनके मांस को बेचा जाता है। सुबह से की जा रही इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, एसडीएम आरएल बागरी, तहसीलदार मोहित जैन, नगर पालिका सीएमओ सुषमा धाकड़ के अलावा तीनों विभागों के कर्मचारियों की टीम मौजूद है।