श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति सह उत्थान के लिए अग्रिम पंक्ति में संघर्ष करेंगीं अभिनेत्री पाखी हेगड़े .!

0

जैसे ही अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर श्रीराम मंदिर के पुनर्निर्माण का आदेश भारत के सर्वोच्च न्यायायलय ने दिया उसी समय से भारत के अन्य प्राचीन मंदिरों के पुनरुत्थान के प्रति सनातन धर्मावलंबियों में एक आशा की किरण जागृत हो गई । इसी कड़ी में श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर मथुरा व ज्ञानवापी मन्दिर बनारस को लेकर दशकों से संघर्ष कर...

लालकुआं-अमृतसर मध्य ट्रेन संचालन पर मुख्यमंत्री धामी ने किया केंद्र सरकार का आभार

0

    देहरादून,20 फरवरी, केंद्र आदेशनुसार लालकुआं रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण मार्ग में रेल संचालित होने से निश्चित ही यात्रियों को यात्रा करने में...

भावुक हुए धामी ने कहा, रोम-रोम भक्तिमय और प्रफुल्लित हुआ मन

0

देहरादून,20फरवरी, मंगलवार को उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए। मुख्यमंत्री धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट...

गाजीपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली दोनो बहन और भाई सोसल मीडिया पे धूम मचा रखे हैं

0

गाजीपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली दोनो बहन और भाई सोसल मीडिया पे धूम मचा रखे हैं। इनके YouTube Channel का नाम #Yadavpoonam08 and #yadavkriti880 आप लोग को बता दू की इनकी शॉर्ट फिल्म (प्राथमिक विद्यालय ) बहुत जल्द आप लोग को देखने को मिले गी। जिसके डायरेक्टर उन लोग के बड़े भाई सुनील यादव सोनुवा जी है। बहुत हि अच्छी...

चर्चाओं के बीच एक बार फिर आ गई ‘खुदाई’

0

            भारतीय फिल्म जगत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना की फिल्म 'खुदाई' 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका चिखिलिया और माधवी ने भी काम किया था। मानवीय संवेदनाओं को परिभाषित करती इस फिल्म को सिनेदर्शकों ने अपना भरपूर प्यार दिया था। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री दीपिका चिखिलिया का नाम...

अनिल धवन, राजेश मित्तल, अरुण बख्शी, राजू श्रेष्ठा की उपस्थिति में “संदेह द डाउट” का ट्रेलर हुआ लॉन्च

0

फिल्म "संदेह द डाउट" के ट्रेलर में है रोमांस, सस्पेंस के साथ भावनात्मक कहानी की झलक मुंबई। निर्माता प्रदीप श्रीवास्तव की हिंदी फिल्म संदेह द डाउट का ट्रेलर मुम्बई के इम्पा में लॉन्च किया गया। इस अवसर पर अभिनेता अनिल धवन, फिल्म वितरक और निर्माता निर्देशक राजेश मित्तल, अरुण बख्शी सहित फिल्म के सभी कलाकार मौजूद थे। फ़िल्म के निर्देशक अयाज़...

जोशीमठ का मुकुट है औली का जादुई संसार

0

  (दीपक नौगाई-विभूति फीचर्स) चमोली जिले मे बदरीनाथ मार्ग पर जोशीमठ नगर आजकल चर्चा में है। कमजोर पहाड़ियां दरक रही है । घरों में दरारें आ गई है और लोग डर के साए मे जी रहे है । भविष्य में क्या होगा कोई नहीं जानता । जोशीमठ के ठीक ऊपर है औली, जिसे हम आज स्कीइंग के लिए जानते है । सुना है औली रोप वे का एक टावर भी खतरे में है । भविष्य में औली के ढलानों में भी दरारें पड़ सकती हैं,  इससे इंकार नहीं किया जा सकता । फिलहाल तो सरकार यहाँ विंटर गेम्स की तैयारी कर रही है । नब्बे के दशक में युवक मंगल दल की ओर से औली जाने का अवसर मिला था । यदि वाहन से जाए तो जोशीमठ से औली की दूरी 12 किलोमीटर है , पर हम ट्रेकिंग करते हुए 5 किलोमीटर  की सीधी चढाई चढ़ते हुए और बर्फ मे चलते हुए औली पहुँचे । यह दिसंबर माह की बात है । ट्रेकिंग हेतु कपड़े, जूते , छड़ी आदि आपको जोशीमठ में किराए पर मिल जाएंगे । औली मे अब बहुत कुछ बदल गया है । अब तो कई होटल बन गए है । एक कृत्रिम झील भी बनाई गई है । कुछ साल पहले एक चर्चित शादी समारोह से औली काफी चर्चा में आया था । मामला कोर्ट तक भी गया था । सारे नेता शादी मे मौजूद थे । इस चर्चित शादी समारोह से औली के प्राकृतिक स्वरुप से कितनी छेड़छाड़ हुई , इसकी चिंता किसी ने नहीं की । औली मूलतः निकट के गांवो का गोचर है । यह एक प्राकृतिक मैदान है, जिसे पहाड़ मे बुगयाल  कहा जाता है । बुगयाल यानी मखमली घास की लहलहाती धरती । छह महीने यह बुगयाल बर्फ से ढका रहता है । बुगयाल हिमालय में वृक्ष समाप्ति रेखा है और शाश्वत हिम रेखा के बीच का क्षेत्र है , जो गर्मियों में अतुलनीय हरियाली की ओढनी ओढ़ लेता है । अधिक ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहाँ वृक्ष बहुत कम पाए जाते हैं । यहां की घास में  छोटे छोटे रोए पाए जाते हैं,  जो घास को अत्यधिक सर्दी से बचाते हैं । औली सालो से आसपास के गांवों के पशुओं का चरागाह था । 1962 मे भारत पर चीन के आक्रमण के बाद इसे सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र माना गया और इस हेतु जोशीमठ से औली तक हल्के वाहनों को पहुंचाने के लिए सड़क बनाई गई,  जो ' वनटन रोड ' के नाम से जानी जाती है । औली आज अपने खूबसूरत स्कीइंग मैदानों के लिए जाना जाता है । कई स्कीइंग प्रेमियों ने इसकी तुलना स्विट्जरलैंड के मैदानों से की है । 1939 मे औली में क्रिसमस के अवसर पर जो खेलकूद हुए, उसे ही देश की पहली स्कीइंग प्रतियोगिता माना जाता है । लेकिन सही मायने मे औली में स्कीइंग के खेल की शुरुआत करने का श्रेय भारत तिब्बत सीमा पुलिस को जाता है , जिसने सत्तर के दशक के शुरुआती सालों में अपने जवानों को स्कीइंग के खेल का  प्रशिक्षण देने हेतु विंटर क्राफ्ट सेंटर की स्थापना की । 1978 से यहाँ स्कीइंग का खेल बकायदा शुरु हुआ । तब से लेकर अब तक पुलिस खेलों के अलावा कई राष्ट्रीय शरदकालीन स्कीइंग प्रतियोगिताओ का आयोजन यहाँ हो चुका है  । औली के ढलानों को विश्व के कई प्रसिद्ध ढलानों के समान माना जाता है । ये ढलान समुद्र सतह से लगभग 2519 से 3049 मीटर ऊँचाई तक फैली हुई है । 1984 मे गढ़वाल मण्डल विकास निगम ने औली को पर्यटन विकास के मद्देनजर सेंटर के रुप मे विकसित करने की पहल की । आज यहाँ सैलानियों के ठहरने के पर्याप्त इंतजाम है । अब यहाँ जनवरी से मार्च तक प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है । अनुभवी  प्रशिक्षक आन द स्पाट प्रशिक्षण देते हैं । तब यहाँ का नजारा देखने लायक होता है । अगर आप को ठंडी हवाओं और गुनगुनी धूप के बीच बर्फ में ...

गऊ मांस की होती थी होम डिलीवरी – मेवात में गौ-तस्कर के ठिकानों पर चला बुलडोजर

0

राजस्थान की भाजपा सरकार ने गौतस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए खैरथल-तिजारा जिले के मेवात इलाके में तस्करों के ठिकानों पर बुलडोजर चलाया । पुलिस और प्रशासन ने गौतस्करों के अवैध मकानों,गायों व इनके मांस को रखने के लिए किए गए निर्माण कार्य पर बुलडोजर चलाया। इनके बिजली के कनेक्शन काट दिए गए। सोमवार सुबह पुलिस ने खैरथल-तिजारा व...

चयनित 892 वन आरक्षी एवं 104 सहायक लेखाकारों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र.

0

  वन विभाग के अधीन 2017 से 2023 तक समूह ग के 4406 विभिन्न पदों पर हुई नियुक्ति जिसमें जुलाई 2021 से अब तक हुई 2528 नियुक्तियां हैं शामिल। देहरादून,19 फरवरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र गढ़ीकैंट में वन विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 892 वन...

मध्य प्रदेश-अनौपचारिक चर्चा में गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने को रणनीति बनी

0

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार गायों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रही है। इसको लेकर सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में सड़कों पर घूमती गौ माताओं को लेकर अनौपचारिक हुई। सरकार गौ माता को लेकर कई नए प्रावधान करने जा रही है। इसमें गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही गौ माता की मृत्यु पर दाह संस्कार...