देहरादून,20 फरवरी, केंद्र आदेशनुसार लालकुआं रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण मार्ग में रेल संचालित होने से निश्चित ही यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत 2 दिसंबर 2023 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था।
रेल मंत्रालय ने लालकुआं-अमृतसर के मध्य ट्रेन संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है कि नयी ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी गई है।जिस पर मुख्यमंत्री ने केंद्र के इस निर्णय का हार्दिक स्वागत किया है !

Previous articleभावुक हुए धामी ने कहा, रोम-रोम भक्तिमय और प्रफुल्लित हुआ मन
Next articleश्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति सह उत्थान के लिए अग्रिम पंक्ति में संघर्ष करेंगीं अभिनेत्री पाखी हेगड़े .!
संजय बलोदी प्रखर ( मिडिया समन्वयक उत्तराखंड प्रदेश एवं पीआरओ पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here