Gau Seva Dham Hospital: देवी चित्रलेखा जी द्वारा संचालित गौ सेवा धाम हॉस्पिटल एक बेहतर भारत की तरफ एक बड़ा कदम साबित हुआ है। देवी चित्रलेखा जी के हॉस्पिटल में जानवरों व गौ माता का इलाज और पालन-पोशन होता है। वो तो सराहनीय है ही, इसके साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की तरफ भी देवी जी काम कर रही हैं। बहुत सी गांव की महिलाओं को रोजगार देकर, उनको आर्थिक रूप से स्वतंत्र करने में देवी जी का बहुत बड़ा हाथ है।

कई महिलाएं यहां जूट का सामान बनाना, गायों की सेवा और भी अलग-अलग काम करती हैं। इससे न केवल महिलाओं का  सशक्तिकरण हो रहा है, बल्कि भारत की रचनात्मक हस्त-शिल्प को भी बढ़ावा मिल रहा है। देवी जी ने सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कई कथाएं करके व पुरस्कार जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। देवी जी के इन सभी नेक कार्यों व भारत को आगे बढ़ाने की लगन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

Previous articleMCD चुनाव से पहले दिल्ली में हलचल, अमित शाह आज करेंगे वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का उद्घाटन
Next articleभाजयुमो पखांजूर मंडल ने गौ तस्करी पर अंकुश लगाने सौंपा ज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here