कांकेर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा पखांजूर मंडल ने गुरुवार को गौ तस्करी पर अंकुश लगाने कलेक्टर के नाम का ज्ञापन पखांजूर तहसीलदार शशि शेखर मिश्रा को सौंपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा पखांजूर मंडल अध्यक्ष शंकर सरकार ने कहा कि परलकोट क्षेत्र कापसी, पखांजूर, बांदे में गौ तस्करी का काराकबार बेखौफ चल रहा है। गौ तस्कर एवं उसके दलाल गौ माताओ को कत्लखाने दिन दहाड़े परलकोट के गांव से जंगल की मार्ग से पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र सीमावर्ती ग्राम के जंगल तक पैदल लोगों की मदद से पहुचते है। जहां अन्य राज्य के दलाल आकर कत्लखानों तक ले जाते है।

उन्होंने कहा कि गौ तस्करी बंद करवाने के लिए स्थानीय प्रशासन पहल करें अन्यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सडक़ पर धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय शासन प्रशासन की होंगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय, राजेश नायर, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शंकर सरकार, लालतू कुंडू, नितीश मण्डल, मिथुन गाइन, निमाई बिस्वास, पोलटू कुंडू, मंत्री असित व्यापारी, गोविन्द देवनाथ, विक्रम बाला, विमल ढाली,अमित बोस,सुब्रत सरकार,जिला मंत्री अजय हालदार,किसान मोर्चा जिला महामंत्री स्वपन तरफदार, शिवानंद मण्डल,कालीपद बैरागी, जगदीश म

Previous articleGau Seva Dham: गौ सेवा धाम में महिला सशक्तिकरण को दिया जा रहा बढ़ावा
Next articleभाजपा गाय के नाम पर वोट मांग सकते हैं, परन्तु गौ माता की सेवा नहीं कर सकते : भूपेश बघेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here