Home Gau Samachar देसी गाय भारत की संजीवनी : मोहन भागवत

देसी गाय भारत की संजीवनी : मोहन भागवत

मोहन राव भागवत ने कहा कि जैविक खेती भारत की कृषि का भविष्य है। उन्होंने देसी गाय को भारत की संजीवनी बताया।

220
0

जैविक खेती भारत की कृषि का भविष्य, देसी गाय भारत की संजीवनी : मोहन भागवत

मेरठ। मोहन राव भागवत ने कहा कि जैविक खेती भारत की कृषि का भविष्य है। उन्होंने देसी गाय को भारत की संजीवनी बताया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ. मोहन राव भागवत ने कहा कि आने वाला समय जैविक खेती का है। उन्होंने देसी गाय को भारत की संजीवनी बताते हुए कहा कि देश का किसान खुशहाल होगा तो भारत देश भी विकसित होगा। वह शनिवार को भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में हस्तिनापुर में जंबूद्वीप में आयोजित गो आधारित जैविक कृषि ‘कृषक संगम’ के दूसरे सत्र में किसानों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। यहां कृषि की शुरुआत करीब दस हजार वर्ष पुरानी है। जबकि अन्य देशों में दो हजार पुरानी कृषि टेक्नोलॉजी है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे जैविक खेती करने पर किसानों को पता लग जाएगा कि जैविक खेती से कितना लाभ है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से किसानों की आय बढ़ेगी। किसानों की आय बढ़ेगी तो भारत भी विकसित देश बनेगा, क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था में भारत की कृषि का महत्वपूर्ण स्थान है। जैविक खेती भारत की कृषि का भविष्य है। उन्होंने कहा कि भारत बहुत बड़ा देश है, यहां पर गो आधारित खेती से न सिर्फ किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि गंभीर बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा। किसान गो आधारित खेती से जागरूक होकर उसकी ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाला समय गो आधारित और प्राकृतिक खेती का है।

उन्होंने कहा कि जो किसान गो आधारित खेती करने की सोच रहे हैं, वह अपनी भूमि के आधे भाग में गो आधारित खेती करें, उसके बाद अपनी पूरी भूमि को गो आधारित कर लें, क्योंकि उनकी आय पहले से ज्यादा बढ़ जाएगी।

Previous article90 और 65 हजार में बिकी एचएफ नस्ल की जर्सी गाय
Next article 26 मार्च को बॉलीवुड व मीडिया के लोगों के लिए निःशुल्क महा आरोग्य शिविर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here