Home Special News मनपा के 55 स्कूल भवनों में सीसीटीवी प्रणाली

मनपा के 55 स्कूल भवनों में सीसीटीवी प्रणाली

महानगरपालिका के स्कूलों में माहौल को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए मनपा आयुक्त के मार्गदर्शन में नवी मुंबई मनपा के स्कूल भवनों में सीसीटीवी सिस्टम लागू किया जा रहा है और यह काम शुरू हो गया है।

221
0

सीसीटीवी प्रणाली के माध्यम से नवी मुंबई मनपा के 55 स्कूल भवनों को सुरक्षा मिलेगी

नवी मुंबई। महानगरपालिका के स्कूलों में माहौल को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए मनपा आयुक्त के मार्गदर्शन में नवी मुंबई मनपा के स्कूल भवनों में सीसीटीवी सिस्टम लागू किया जा रहा है और यह काम शुरू हो गया है।

ज्ञात हो कि नवी मुंबई मनपा के 79 प्राथमिक विद्यालय और 23 माध्यमिक विद्यालय हैं और यह विद्यालय 55 भवनों में कार्य कर रहे हैं। इन विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी विद्यालयों का अवलोकन कर विद्यालय भवनों के अनुरूप सीसीटीवी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गयी।

इसके अनुसार 55 स्कूल भवनों में अप-टू-डेट सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है और इसकी वास्तविक कार्रवाई भी शुरू हो गई है। ज्ञात हो कि इसमें हाई डेफिनिशन कैमरों का इस्तेमाल किया जाता है। यह जानकारी शहर अभियंता संजय देसाई ने दी। बता दें कि इस सीसीटीवी प्रणाली के लागू होने के बाद नवी मुंबई मनपा के स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सक्षम हो सकेगी। और इससे नवी मुंबई मनपा स्कूल के बच्चों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित माहौल मुहैया कराया जा सकेगा।

Previous articleमहंगे लोन से जल्द छुटकारा नहीं RBI गवर्नर ने चेताया
Next articleवाशी में महावितरण के 12 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन चालू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here