मुंबई – ” गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान ” दिनाँक १८ अप्रैल को गोरेगाँव में आयोजित समाचारपत्र के ९वें वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को प्रदान किया जायेगा।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक समाचारपत्र के संपादक और प्रकाशक संजय अमान ने यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। यह कार्यक्रम ट्रेंटो बैंक्वेट ओजोन स्विमिंग पूल के बगल में,सिद्धार्थ नगर, विवेक कॉलेज के पास,गोरेगांव पश्चिम, मुंबई – 400 104 में शाम ६ बजे से शुरू हो कर रात १० बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में काऊ बेस इकोनॉमी अर्थवयवस्था पर सेमिनार भी रखा गया है जिसमे गौविज्ञान से जुड़े वैज्ञानिक भी भाग ले रहे है।
इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पर्यटन और रक्षा केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट जी ,उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक जी भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार , सांसद गजानंद कीर्तिकर , विधायक विद्या ठाकुर , नगरसेविका सुनीता राजेश मेहता , तथा भाजपा के अन्य वरिष्ठ राजनेताओ को आमंत्रित किया गया है।
इस वर्ष के युवा राजनीति के क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के युवा नेता श्री भरत लिंबाचिया को यह सम्मान दिया जा रहा है। लिंबाचिया भाजपा के युवा नेता है और राजनैतिक तथा सामाजिक कार्यों में अच्छा काम कर रहे है। चयन समिति द्वारा इनके नाम का प्रस्ताव दिया गया था।
समाचारपत्र के संरक्षक रामकुमार पाल , श्याम जी केडिया के अनुसार हर वर्ष समाज सेवा , गौसेवा , राजनीति , कला , पत्रकारिता , शिक्षा , से जुड़े लोगो को यह सम्मान दिया जाता है। यह ९वां वर्ष है।

 

 

Previous articleएक अप्रैल से शुरू होगी पशु एम्बुलेंस सेवा, गौ सेवा क्षेत्र में सीएम शिवराज का बड़ा फैसला
Next articleगौ टेक (GAU TECH)- 2023 – गौ आधारित उद्यमिता पर अंतर्राष्ट्रीय निवेश सम्मलेन एवं एक्सपो का राजकोट में भव्य आयोजन की घोषणा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here