UP -आजमगढ़ में सरायमीर थाना पुलिस की गौ तस्करी करने वाले तस्करों से बीती रात मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक शातिर तस्कर घायल हुआ। जबकि उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आजमगढ़ में सरायमीर थाना पुलिस की गौ तस्करी करने वाले तस्करों से बीती रात मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक शातिर तस्कर घायल हुआ। जबकि उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद किया। पुलिस ने घायल तस्कर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

सरायमीर थाना के थानाध्यक्ष रात्रि में क्षेत्र में अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे कि मिली सूचना के आधार पर उन्होंने रामराय का पुरा गांव पहुंचे। इसी दौरान गांव की तरफ से दो बाइक आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने जब उनको रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने रफ्तार बढ़ते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस का जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि तीन व्यक्तियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, एक व्यक्ति अंधरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहा। घायल व्यक्ति की पहचान शातिर गौ तस्कर आमिर निवासी शेरवां के रूप में हुई। जबकि उसके तीन साथी जावेद अख्तर, मो.अब्दुल्लाह और मशरुफ अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचा, कारतूस, दो बाइक, 140 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस आदि सामान बरामद किया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि बीती रात मुठभेड़ में चार गौ तस्करों को दबोचा है। इसमें एक पुलिस की गोली से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Previous articleModi Govt – २ – के आठ वर्ष आठ फैसले जिसने बदल कर रख दी भारत की तस्वीर ,पाकिस्तान की हेकड़ी खत्म कर लहराया विश्व में परचम
Next articleCM YOGI – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हेतु 600 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित – वित्तीय वर्ष 2021-2022 में इस 12 योजना के अन्तर्गत 31 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here