Home Tech Entertainment बॉलीवुड प्रेस फोटोग्राफर रमाकांत मुंडे को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे दिग्गज

बॉलीवुड प्रेस फोटोग्राफर रमाकांत मुंडे को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे दिग्गज

694
0

मुम्बई। फोटोग्राफर रमाकांत मुंडे का जन्मदिन बॉलीवुड हस्तियों, मीडिया के साथ मुंबई में मनाया गया। उसी अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी मेहमान मौजूद थे। बॉलीवुड के वरिष्ठ फोटोग्राफर रमाकांत मुंडे ने अपने जन्मदिन के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था। संगीतकार दिलीप सेन, अभिनेत्री आरती नागपाल, हर्ष कुमार मुंडे, हैरी वर्मा, प्रवीण चंद्र, इरम फरीदी (निर्माता), रोशन मनसुखानी, मीर अली, सुमित चावला, दिनेश परेश, टिंकू, दिलीप यादव सहित फिल्म उद्योग की हस्तियां मौजूद थी।


साथ अभिनेता अरुण बक्शी और चारुल मलिक ने उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी।
रमाकांत मुंडे पिछले कई वर्षों से प्रेस फोटोग्राफर के रूप में शानदार काम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जितेंद्र, अकबर खान, सनी देओल, मनीषा कोइराला, संजय दत्त, तब्बू, आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुष्मिता सेन, बिपाशा बसु, महिमा चौधरी, मुकेश खन्ना, राज बब्बर, राहुल देव, ऐसे कई अलग-अलग कलाकारों की यादगार तस्वीरें उनके कैमरे में कैद हैं। माइकल जैक्सन जब भारत आए तो भी उनकी दुर्लभ तस्वीरों को कैमरे में कैद करने का मौका रमाकांत ने नहीं छोड़ा। उन्होंने कई नए कलाकारों का मार्गदर्शन भी किया है।
रमाकांत मुंडे ने जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया और आभार जताया।

Previous articleकेंद्रीय पशुपालन मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला कल गुजरात के मोढेरा सूर्य मंदिर में आयोजित आईडीवाई-2022 कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
Next articleयोग तो सर्वजन कल्याण और ‘भारत भाग्य विधाता’ का प्रमाण है,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here