भाजपा के मुंबई सचिव पद पर नियुक्ति
◆ धडक कामगार युनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा में प्रवेश किया
◆ धडक कामगार युनियन की श्री राम दिनदर्शिका लोकार्पण
——
विशेष प्रतिनिधि, मुंबई
धडक कामगार युनियन महासंघ के संस्थापक सचिव अभिजीत राणे ने मुंबई भाजपा के महासचिव सुनील राणे की प्रमुख उपस्थिति में गोरेगाव बांगुरनगर के श्री अयप्पा मंदिर सभागृह में भाजपा में प्रवेश किया। इस अवसर पर सुनील राणे ने अभिजीत राणे को भाजपा के मुंबई सचिव के पद पर नियुक्ति की घोषणा की।
बता दें कि गोरेगाव (प.) बांगुर नगर के श्री अय्यपा सेवा संगम सभागृह में धडक कामगार युनियन का एक भव्य कामगार मेला आयोजित हुआ था। इसमें मुंबई भाजपा के महासचिव की प्रमुख उपस्थिति में युनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों पदाधिकारियों ने भी अभिजीत राणे के फैसले में आस्था जताते हुए भाजपा में प्रवेश किया और पार्टी के प्रति निष्ठा की शपथ ली।
अभिजीत राणे ने धडक कामगार युनियन की स्थापना 28 अप्रैल, 2011 की। आज युनियन को 13 वर्ष हो गए और इन 13 वर्षों में युनियन के सदस्यों की संख्या साढ़े सात लाख से ज्यादा हो गए हैं। पहले एक ही युनियन थी लेकिन आज धडक कामगार युनियन महासंघ के अंतर्गत 75 से अधिक इकाइयां व यूनियन हैं।
द्वीपप्रज्वलन व गणेशवंदना से कार्यक्रम से शुभारंभ हुआ. मंच ओर सुनील राणे व अभिजीत राणे के साथ धडक कामगार युनियन के उपाध्यक्ष ॲड. मुरली पणिकर व भाजपा नेते रामकुमार पाल भी उपस्थित थी. इस अवसर पर धडक कामगार युनियन के श्री राम दिनदर्शिका के साथ मोबाईल स्टँड, कंप्युटर डेस्क पॅड आदि का लोकार्पण भी प्रमुख अतिथियों के कर कमलों द्वारा हुआ।
सुनील राणे ने भाजपा का अंगवस्त्र देकर अभिजीत राणे का भाजपा में प्रवेश व स्वागत किया। इस अवसर पर अभिजीत राणे ने शाल, पुष्पगुच्छ व उपहार देकर सत्कार किया. युनियन के सभी पदाधिकारियों की ओर से सुनील राणे व अभिजीत राणे को भव्य पुष्पहार से शुभेच्छा दी गई।
सुनील राणे ने धडक के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं अभिजीत राणे का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूँ. मैंने उनके धडक कामगार युनियन के काम से परिचित हूं। वे समर्पण भाव व अनुशासन से यूनियन चलाते हैं। भाजपा मुख्यतः अनुशासित पार्टी के रूप में जानी जाती हैं, और वे भाजपा परिवार में भी समर्पित भाव से कार्य करेंगे, इसका मुझे भरोसा है। आज उनकी मुंबई सचिव के रूप में नियुक्ति की गई है इसलिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं.
अभिजीत राणे ने आभार व्यक्तव्य में कहा कि आज मी धड़क कामगार युनियन को हर बार आशीर्वाद देने व मेरे प्रत्येक कार्य में दृढ़ता से मेरा समर्थन करने वाले राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस के आशीर्वाद से भाजपा के मुंबई अध्यक्ष ॲड. आषिश शेलार निदेशानुसार भाजपा मुंबई महासचिव सुनीलजी राणे की मुख्य उपस्थिति में मैंने भाजपा में प्रवेश किया है। मेरा ये निर्णय योग्य है कि नहीं, ये अपने धड़क के साथियों से जानने के लिए आज का धड़क कामगार मेला आयोजित किया गया है। अब मैंने धडक कामगार युनियन के साथ एक नवीन जबाबदारी स्वीकार की है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सत्ता में आने के साथ भाजपा की आज तक दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति हो रही है। 1980 में स्थापित पार्टी आज अगर कई सालों से सत्ता में है तो इसके पीछे अनेक सालों का निरन्तर संघर्ष है। ये संघर्ष हमें काफी कुछ सिखा देता है। तब की जनसंघ और आज सत्तासीन भाजपा का अप्रतिम व अभिनव संघर्ष मुझे इस पार्टी में लाया। मेरे साथ आए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का मैं स्वागत करता हूं। इस कार्यक्रम का संचालन सुरज भोईर ने किया। सुप्रसिद्ध हिंदीहास्य कवि महेश दुबे ने हास्य कविताएं पेश की। गणेशवंदना कथक नृत्यांगना मुद्रा तांबोळी ने पेश किया. कार्यक्रम में राजेश विक्रांत, फरीद शेख, कमलेश वैष्णव, नितीन खेतले, प्रकाश पवार, मनीषा यादव, महेश पवार, रवि बनसोडे, बबन आगडे, आरती सावंत, सत्यविजय सावंत, रोहीत गुडेकर, अभिषेक चव्हाण आदि ने विशेष मेहनत की.
Previous articleस्पाइना बिफिडा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मुंबई में शिवर 30 जनवरी को
Next articleमकर संक्रांति कई फलों का दाता है स्नान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here