File Photo

मुंबई: गणेशोत्सव के दौरान महाराष्ट्र में मॉनसून (Maharashtra Weather Forecast) सक्रिय नजर आ रहा है। सिक्किम से मध्य महाराष्ट्र तक कम दबाव का क्षेत्र तेज होने के कारण पिछले 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने अगले बुधवार तक पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज रविवार के द‍िन लोगों को बाहर निकलते समय मौसम का पूर्वानुमान लगाने की सलाह दी गई है।

महाराष्ट्र के कई जिले आज भी येलो अलर्ट पर हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि विदर्भ में भारी बारिश होगी। इससे अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 सितंबर तक सिर्फ विदर्भ में भारी बारिश होगी।

महाराष्ट्र के इन ज‍िलों में भारी बार‍िश
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, विदर्भ में यवतमाल, वाशिम, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, भंडारा, अमरावती, अकोला, मराठवाड़ा में छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, बीड और उत्तर में पुणे, सतारा, सोलापुर महाराष्ट्र, नासिक, मध्य महाराष्ट्र के जलगांव, कोंकण, रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे जिलों को 27 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कोंकण मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट
इसके अलावा पुणे और पिंपरी चिंचवड़ इलाके में शुक्रवार से ही बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। इस बीच रव‍िवार को पुणे में भारी बारिश जारी है। जबकि अगले 3-4 घंटों में कोंकण मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इसलिए नागरिकों को बाहर निकलते समय मौसम का पूर्वानुमान लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Previous articleखालिस्तानी आतंकियों का OCI कार्ड होगा रद। एनआईए ने जारी की 19 खालिस्तानी आतंकियों की सूची
Next articleHaryana News – बाबा राम रहीम – यौन शोषण का आरोपी अब गौ सेवा करना चाहता है , सरकार से किया फ़रियाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here