बलरामपुर- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में बेटे के खतना कार्यक्रम में मांस पकाकर खाने की तैयारी करने वाले ने गौ हत्या कर दी। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन बाकी आरोपियों की तालाश अब भी जारी है।

दरअसल, ग्राम छतवा में बेटे के लिए खतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान गाय की हत्या करके उसके मांस को बनाकर लोगों को खिलाने की चल रही थी। इसी बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कटे हुए मांस को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन कुछ और आरोपी मौके से फरार हो गए।

बचा हुआ अवशेष घर के अंदर की जमीन में गाड़ दिया 

जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपियों ने गांव के मास को रखा हुआ था और कुछ बचे अवशेष को अपने घर के अंदर रखने वाले थे। इसलिए पुलिस ने जमीन के अंदर से अवशेष को निकाला और बरामद किया है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ 429 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गो तस्करी का मामला उजागर हुआ था 

कुछ महीनों पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गो तस्करी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ था। गोसेवकों ने जान पर खेल कर मवेशियों से भरे कंटेनर को पकड़ा था। उस वक्त कंटेनर में करीब 100 गायें मिली थी। जिनमें से 15 गायों की मौत हो चुकी थी, वहीं ज्यादातर बेहद कमजोर हो गई थी। गायों से भरा कंटेनर अमानाका थाना क्षेत्र में पकड़ी गया था। इस बात की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मौके पर पहुंच गए थे। गोसेवकों के मुताबिक, कंटेनर में चार लोग मौजूद थे। गोसेवकों ने जैसे ही कंटेनर को पकड़ा चारों मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

राजधानी में फैली सनसनी, विधानसभा में उठा मामला

उधर इतनी बड़ी संख्या में गायोकी तस्करी की खबर से राजधानी में सनसनी फैल गई थी। यह बात विधानसभा तक पहुंच गई थी। कांग्रेस विधायक राम कुमार यादव ने शून्यकाल के दौरान गायों की बड़े पैमाने पर तस्करी के मामले को उठाया था। उन्होंने सदन को सूचना दी कि, रायपुर में 100 गायों को कंटेनर से ले जाते हुए पकड़ा गया है। उनका कहना था कि, छत्तीसगढ़ पृथक राज्य बनने के बाद इतनी बउ़ी संख्या में गोतस्करी की यह पहली घटना है।

गोहत्या बंद करो के नारे गूंजे

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा- जब हमन गोठान की व्यवस्था बनाई थी, तो सवाल उठाया जाता था। लेकिन इनके पास अब कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि, कंटेनर में 100 गायों को लेकर तस्करी की जा रही थी। इसके बाद सदन में जोरदार हंगामा हो गया। विपक्ष ने गोहत्या बंद करो के नारे लगाए। तब जाकर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- बड़े ही गंभीर विषय पर आप लोगों ने ध्यान आकर्षित कराया है। सरकार के ध्यान में बात आ गई है। वे इस मामले को देखेंगे।

Previous articleगौ तस्करी करने का तस्करों ने निकाला नया फार्मूला
Next articleदेवेंद्र फडणवीस लाएंगे घोटालों की लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here