जम्मू, 14 जून GBB । शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) जम्मू-कश्मीर ईकाई ने मंगलवार को पार्टी युवा सेना राष्ट्रीय प्रमुख आदित्य ठाकरे के जन्मदिवस पर गौ माता सेवा कार्यक्रम के तहत पहली रोटी गौ माता की अभियान का शुभारंभ किया जिसके तहत जम्मू शहर के मुख्य मंदिरों के बाहर गौ माता रोटी सेवा टिफिन लगाए गए। शिवसेना प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने बताया कि युवा सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य ठाकरे के जन्मदिवस पर गौ सेवा के तहत पहली रोटी गौ माता की परंपरा को जीवंत करने का बीड़ा उठाया गया है। इसके तहत आज इस अभियान का शुभारंभ करते हुए, जम्मू के डोगरा चौक के समीप शिव मंदिर, त्रिकूटा नगर के शिव मंदिर, पंच मंदिर समेत 10 मंदिरों में गौ रोटी सेवा टिफिन लगाए गए। जिनसे हर दूसरे दिन रोटी एकत्रित कर गौ शाला तक पहुंचाई जाएगी।

साहनी ने कहा कि सनातन धर्म में परंपरा रही है कि परिवार में बनने वाली पहली रोटी गाय के हिस्से की होती है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माता का दर्जा दिया गया है। मान्यताओं के मुताबिक गाय में 33 करोड़ देवी-देवता वास करते हैं। जिसका सीधा मतलब ये है कि आप गाय को रोटी खिलाकर 33 करोड़ देवी-देवताओं को भोजन करा रहे हैं। इसके साथ ही गौ माता को रोटी खिलाने से घर में सुख-समृद्धि और घर पर लक्ष्मी मां की कृपा हमेशा बनी रहती है। साहनी ने बताया कि इस अभियान के तहत तमाम जिला ईकाईयों को मुख्य मंदिरों और स्कूलों के बाहर गौ रोटी सेवा बाक्स लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साहनी ने जनता से इस अभियान के तहत रोटी सेवा करने की अपील की। इस मौके पर महिला विंग मिनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, उपाध्यक्ष बलवंत सिंह, संजीव कोहली, उमा देवी, गीता लखोतरा, डिम्पल, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

Previous articleभारत में एक बच्चे – एक पेड़ की अवधारणा को लागू किए बिना पर्यावरण को बचाना असंभव है – अभिनेता सयाजी शिंदे
Next articleसयाजी शिंदे बजफ्लिक्स ओटीटी की वेब सीरीज ‘जेन जेड झोलर्स’ में निभा रहे हैं प्रेरक भूमिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here