महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 30 जून को स्पेशल सेशन बुलाया है। उन्होंने सीएम ठाकरे को फ्लोर टेस्ट कराने को कहा है। इसके अलावा एक खबर ये भी सामने आई है कि बागी नेता एकनाथ शिंदे कल यानी गुरुवार को मुंबई जाएंगे। वह फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे। आज शिंदे ने कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन भी किए हैं।

वही खबर ये भी है कि इस गुट ने असम बाढ़ के राहत कोष में ५१ लाख का अनुदान किया है। महानायक अमिताभबच्चन ने भी आगे बढ़ कर मानवता की मिशाल पेश करते हुए ५१ लाख की धनराशि धान की है
असम में बाढ़ की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

बाढ़ की चपेट में काजीरंगा नेशनल पार्क भी आ गया है, जिससे जानवरों को भी परेशानी हो रही है। बाढ़ से बिगड़े हालात के बाद मदद के लिए कई लोग सामने आए हैं। मदद करने वालों में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं।

अमिताभ न सिर्फ बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं बल्कि उन्होंने दूसरों से भी मदद की अपील की है। महानायक ने ट्वीट कर कहा है कि ‘असम संकट में है, बाढ़ ने बहुत नुकसान पहुंचाया है। हमारे भाइयों और बहनों के लिए देखभाल और सहायता भेजें। सीएम राहत कोष में उदारता से योगदान करें। मैंने अभी-अभी किया है, क्या आपने किया?’

Previous articleजघन्यहत्या , निर्मम हत्या , मज़हबी हत्या , तालिबानी हत्या ,जिहादी बनने की स्पेशल ट्रेनिंग
Next articleपुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया 20 हजार का इनामी, गौ तस्करी मामले में चल रहा था फरार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here