Home Gau Samachar सरसंघचालक ने 13 नवंबर को गौ विज्ञान पर होने वाली परीक्षा का...

सरसंघचालक ने 13 नवंबर को गौ विज्ञान पर होने वाली परीक्षा का किया पोस्टर विमोचन

165
0

बारां, 7 अक्टूबर।    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत ने रविवार को बारां में गौ विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा के पोस्टर का विमोचन किया।  इस दौरान मंच पर विमोचन के लिए सरसंघचालक डॉ. भागवत के साथ क्षेत्र संघचालक रमेश अग्रवालप्रांत संघचालक जगदीश सिंह राणाक्षेत्र गौ सेवा संयोजक राजेंद्र पामेचा और सह प्रान्त गौ सेवा संयोजक धनराज मालव भी उपस्थित रहे।

सह प्रांत गौ सेवा संयोजक धनराज मालव ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य गौ माता के प्रति छात्रछात्राओं में सेवा और सुरक्षा का भाव जगाना है। गौ माता का पंचगव्य और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। परीक्षा के माध्यम से गौ माता के संरक्षण व संवर्धन के लिए गौ उत्पाद पंचगव्यगौ काष्ठ आदि की व्यवसायिक एवं विज्ञान आधारित जानकारी विद्यार्थियों को होनी है। प्रदेश में वर्ष 2011 में पहली बार इस परीक्षा का आयोजन हुआ था और अब तक 8 बार आयोजित हो चुकी है। इस वर्ष यह परीक्षा 13 नवंबर 2024 को होनी है

Previous articleअटूट आस्था का केंद्र है कर्ण की आराध्या माँ दशभुजी दुर्गा का मंदिर
Next articleगौ हत्या के आरोपियों पर चला हरिद्वार पुलिस का हंटर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here