पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar News: बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ही दी है। सुधाकर सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और कैमूर जिले की रामगढ़ सीट से विधायक हैं। उन्होंने मंत्री पद संभालने के बाद अपने विभाग के अफसरों को चोर बताते हुए खुद को चोरों का सरदार कह दिया था।
जगदानंद सिंह के पुत्र और बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह लगातार तहलका मचा रहे हैं। सुनिए अब क्या कहना है उनका pic.twitter.com/LjtNF2rbMV
— Shubh Narayan Pathak (@PathakSNarayan) September 19, 2022
मिली जानकारी के अनुसार कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने राजद के प्रदेश अध्यक्ष को भी अपने इस्तीफे की जानकारी दे दी है।
Bihar News: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जानकारी दी है। pic.twitter.com/zepOvSrX6G
— Shubh Narayan Pathak (@PathakSNarayan) October 2, 2022
सुधाकर सिंह ने कहा कि वे सरकार के लिए समस्या नहीं बनना चाहते थे। हालांकि उनके इस्तीफे पर कोई फैसला होना अभी बाकी है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि सुधाकर सिंह ने किसानों के हित में दिया इस्तीफा। हम बात को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे।
किसानों की समस्या और कृषि विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का सुधाकर सिंह ने ध्यान आकृष्ट किया था। कैबिनेट की बैठक में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सुधाकर की नोकझोंक हुई थी। इससे पहले विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ और कैमूर जिले में आयोजित जन सभा कई बार विभाग के भ्रष्टाचार को लेकर कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने चिंता जताई थी। अफसरों को भी चेताया था। कृषि सचिव एन सरवन को भी हटाने की मांग की थी।