मुंबई – मुंबई की जानी-मानी सामाजिक संस्था जो महिला सशक्तिकरण के लिए काम करती है ” शगुन गुप्ता फाउंडेशन ” की चेयरमैन डॉ. शगुन गुप्ता ने रणवीर अल्लाहबादिया के अपने शो में विवादित टिप्पणी पर घोर आपत्ति जताते हुए कहा है कि -‘ यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने सोमवार को एक विवादित टिप्पणी के बाद माफ़ी मांगी है, जो नाकाफी है , उन्हें तुरंत ही अपने राष्ट्रीय सम्मान को भी सरकार को वापस लौटा देना चाहिए।
हमारी भारतीय संस्कृति में माँ और बाप का जो स्थान है उसे बड़ी हानी हुई है। युवा वर्ग को एक गलत सन्देश देने का काम रणवीर अल्लाहबादिया ने किया है। यह हमारी संस्कृति का घोर अपमान है , रणवीर अल्लाहबादिया को जेल होना चाहिए , सरकार सिर्फ विरोध जाता कर क्यों छोड़ रही है।
हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के विपक्षी नेताओं सहित राजनेताओं ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग करने के लिए उनकी निंदा की जो मगर हमारी संस्था निंदा मात्र से चुप नहीं बैठेगी , हम इसका विरोध प्रदर्शन करेंगे।
डॉ. गुप्ता संस्था द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहती है कि -‘ भारतीय संस्कृति माता-पिता का विशेष महत्व है। मनुष्य के जीवन में पिता का वही स्थान है जो मां का होता है। इसलिए इनमें से हमें किसी की भी उपेक्षा और तिरस्कार नहीं करना चाहिए। सभी एक दूसरे का सम्मान बनाए रखे यही भारतीय संस्कृति की मर्यादा है। रणवीर अल्लाहबादिया को शर्म आनी चाहिए , हमारी संस्था रणवीर अल्लाहबादिया का बायकॉट करती है।