झारखंड की राजधानी रांची में पशु तस्करों द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान महिला दरोगा को को वैन से कुचलने की शर्मनाक घटना सामने आई। खबर के अनुसार झारखण्ड की राजधानी रांची में एक महिला दरोगा को एक पिकअप वैन ने कुचल (Lady Cop Murder In Jharkhand) दिया। मौके पर ही दरोगा की मौत हो गई। इस बेहद शर्मनाक घटना की  बीजीपी ने कड़ी निंदा की है और कहा ‘राज्य की क्या दुर्दशा हो गई है।

 

हरियाणा के नूंह के बाद अब झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी वारदात की  घटना सामने आई है। झारखंड में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए अपराधी आए दिन पुलिस कर्मियों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आजा एक महिला दरोगा को एक बहन द्वारा कुचल दिया गया जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि महिला एसआई सुबह करीब 3 बजे वाहन चेकिंग अभियान पर थी। उसी दौरान उसे सूचना मिली थी एक वैन में गोवंश पशु लेकर आ रहे हैं जिसे रोकने के लिए इशारा किया गया लेकिन पशु तस्कर एसआई को कुचलते हुए फरार हो गया।

 

घटना में मृत पाई गई महिला दरोगा की पहचान संध्या टोपनो के रूप  हुई है। वह इस समय मामला तुपुदाना थाना क्षेत्र एसआई पद पर पदस्थापित थी। वह 2018 बैच की एसआई ऑफिसर थी, जिसका बड़ी बेरहमी से ड्यूटी के दौरान हत्या कर दी गई।

 

 

Previous articleआजादी का अमृत महोत्सव – भारत की कहानी मीनाक्षी लेखी की जुबानी
Next article ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022’ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here