नई दिल्ली, एजेंसी । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक    मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:15 बजे उन्होंने आखिरी सांसें लीं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निधन की पुष्टि करते हुए कहा, मेरे आदरणीय पिजा जी और सबके नेता जी नहीं रहे। मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और 1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहां एक डॉक्टरो का पैनल उनका इलाज कर रहा था।

मुलायम सिंह यादव के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की।

गृह मंत्री अमित शाह ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा- मुलायम सिंह यादव जी अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएँगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह यादव को बताया जमीनी नेता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया दुख, राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा- श्री मुलायम सिंह यादव जी ज़मीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे जिन्होंने कई दशकों तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अनेक पदों पर काम किया और देश, समाज एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया। उनका निधन बेहद पीड़ादायक है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की पुष्टि की है।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह हुआ निधन

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था।

Previous articleसामूहिक प्रयासों से समाज और देश का विकास होता है :भय्याजी जोशी
Next articleमुलायम सिंह आपातकाल के दौरान थे लोकतंत्र के लिए प्रमुख सैनिक -पीएम मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here