Home News महा मुंबई मेट्रो ने मेट्रो लाइनों 2 ए और 7 पर परिचालन...

महा मुंबई मेट्रो ने मेट्रो लाइनों 2 ए और 7 पर परिचालन घंटे बढ़ाने का फैसला किया

महा मुंबई मेट्रो ने मेट्रो लाइनों 2 ए और 7 पर परिचालन घंटे बढ़ाने का फैसला किया है और 22.09 बजे अंतिम ट्रेन के प्रस्थान के बजाय परिचालन समय को 22.30 बजे तक बढ़ाने के लिए दोनों लाइनों पर दो अतिरिक्त सेवाएं शुरू की जाएंगी।

281
0

महा मुंबई मेट्रो ने मेट्रो लाइनों 2 ए और 7 पर परिचालन घंटे बढ़ाने का फैसला किया

मुंबई। महा मुंबई मेट्रो ने मेट्रो लाइनों 2 ए और 7 पर परिचालन घंटे बढ़ाने का फैसला किया है और 22.09 बजे अंतिम ट्रेन के प्रस्थान के बजाय परिचालन समय को 22.30 बजे तक बढ़ाने के लिए दोनों लाइनों पर दो अतिरिक्त सेवाएं शुरू की जाएंगी। इन अतिरिक्त मेट्रो सेवाओं को 14.02.2013 से शुरू करके दो महीने के लिए चलाने का निर्णय लिया गया है।
एक ट्रेन अंधेरी पश्चिम से दहिसर पूर्व को 22.20 और 22.30 बजे (दो सेवाएं) और दूसरी ट्रेन 22.20 और 22.30 बजे गुंदवली से दहाणुकरवाड़ी वाया दहिसर पूर्व (दो सेवाएं) को चलेंगी।
ज्ञात हो िक फेज-2 सेवाओं के चालू होने के बाद सेवाओं की संख्या और परियोजना लाइनों की पूरी लंबाई दोनों में वृद्धि हुई है।
विभिन्न गंतव्यों के लिए अंतिम ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
अंधेरी पश्चिम के लिए गुंदवली से अंतिम ट्रेन – 21:30 बजे। गुंदवली से दहाणुकरवाड़ी के लिए अंतिम ट्रेन – 22:30 बजे। गुंदवली के लिए अंधेरी पश्चिम से अंतिम ट्रेन – 21:30 बजे। दहिसर पूर्व के लिए अंधेरी पश्चिम से अंतिम ट्रेन – 22:30 बजे। अंधेरी पश्चिम के लिए दहिसर पूर्व से अंतिम ट्रेन – 22:03 बजे। दहिसर पूर्व से गुंदवली के लिए अंतिम ट्रेन – 22:08 घंटे। दहिसर पूर्व से दहाणुकरवाड़ी के लिए अंतिम ट्रेन – 23:11 बजे चलेगी।
एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त एस वी आर श्रीनिवास ने बताया िक “एमएमएमओसीएल ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाओं के समय को बढ़ाने का फैसला किया है। वर्तमान में हमारे पास 28 मेट्रो रेक हैं जो दोनों लाइनों को संचालित करने के लिए पर्याप्त हैं। हम इन अतिरिक्त सेवाओं के प्रति यात्रियों की प्रतिक्रिया का अवलोकन करेंगे, और यदि आवश्यक हुआ तो हम पीक आवर्स के दौरान सेवाओं को बढ़ाने के लिए कॉल करेंगे।

Previous articleगोबर बेचकर चरवाहे ने खरीदी खुद की जमीन
Next articleधूम मचा रही है गीतकार-संगीतकार प्रवीण भारद्बाज की नई पेशकश ‘मोहब्बत तुम्हारी’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here