चार दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को लंदन पंहुचने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का वहां मौजूद प्रवासी भारतीयों एवं लंदन में रह रहे उत्तराखंड के निवासियों द्वारा भव्य रंगारंग स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लंदन में रह रहे उत्तराखण्ड के प्रवासियों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहन प्रस्तुति दी गई। स्वागत कार्यक्रम में समस्त प्रवासियों द्वारा उत्तराखण्ड के पारंपरिक परिधानों में उपस्थिति ने अत्यंत आत्मीय व सांस्कृतिक वातावरण का निर्माण किया ..!
इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने लंदन में रह रहे समस्त प्रवासी उत्तराखण्ड के लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में मुझे इन्वेस्टर समिट की बैठक में शामिल होने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ।
अपने उद्द्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि – लंदन में उत्तराखण्ड के लोगों को इतनी अधिक संख्या में उपस्थित देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि यूके में भी उत्तराखण्ड का छोटा यूके बसता है।
निश्चित ही उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ -साथ योग, आध्यात्म की भी भूमि है। यही नहीं उत्तराखण्ड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है । हमें गर्व है कि हमारी जड़े उत्तराखण्ड से जुड़ी हुई है।
मुख्यमंत्री ने समस्त प्रवासी उत्तराखण्डियों से आह्वान करते हुए कहा कि वह वर्ष में एक बार अपने प्रदेश उत्तराखण्ड ज़रूर आएँ।
वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सम्पूर्ण विश्व में भारत का मान,सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। आज विदेशों में भी एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया है ..आज भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तीव्रता से अग्रसर है ..!
हाल ही में चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण और चंद्रमा पर सेफ लैंडिंग इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।
प्रतिनिधि मंडल में सचिव मुख्यमंत्री डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा समेत उत्तराखण्ड के निवासी एवं प्रवासी भारतीय मौजूद रहे।

लंदन, एयरपोर्ट पर उत्तराखंडी प्रवासियों द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का हुआ भव्य स्वागत

लंदन, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चार दिवसीय ब्रिटेन यात्रा पर आये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को लंदन एयरपोर्ट पहुँचे।
एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के स्वागत में अधिक संख्या में प्रवासी भारतीय एकत्रित हुए ! लंदन पहुँचने पर भारतीय समुदाय और उत्तराखंड मूल के लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री का उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन तथा उत्तराखण्ड की परम्परा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विदित हो कि -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का यह प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड में छोटे बड़े निवेशकों को आकर्षित करने हेतु 25 सितंबर से 29 सितंबर तक ब्रिटेन प्रवास पर रहेगा।
राज्य सरकार का प्रतिनिधि मंडल , लंदन और बर्मिघम में दुनिया के बड़े ब्यवसायिक घरानों से बैठक कर साथ ही उत्तराखंड में आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए उन्हें आमंत्रित करेगा ।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में लंदन और बर्मिघम दौरे पर पर्यटन , आईटी, शिक्षा , हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग के अतिरिक्त ऑटोमोबिल जैसे महत्वपूर्ण इन्डस्ट्री के उद्योग घरानों के साथ बैठकेँ कर किस प्रकार उत्तराखंड में अधिकाधिक निवेश का प्लेटफार्म तैयार किया जाय इस विषय पर चर्चाएं होगी ..!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Previous articleसहारनपुर:गौ तस्कर गिरफ़्तार
Next articleभाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, मुंबई के डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की
संजय बलोदी प्रखर ( मिडिया समन्वयक उत्तराखंड प्रदेश एवं पीआरओ पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here