पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को शाम के समय कार्डियक अरेस्ट हुआ। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि शाहनवाज हुसैन बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और वह बिहार सरकार में उद्योग मंत्री भी रहे हैं।

मुंबई, एएनआई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को शाम के समय कार्डियक अरेस्ट हुआ। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने दी जानकारी

वहीं, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन की सेहत की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की।

 

Previous articleसीएम धामी के स्वागत में उत्तराखण्डी लोकगीतों से झूमा लंदन
Next articleअंतर्राष्ट्रीय गणेश महोत्सव 2023 में पारंपरिक कला और संस्कृति का सामंजस्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here