Home Blog Page 723

मोनिशा आइजेक को है अभिनय के साथ लेखन, गायन और कुकिंग का शौक

0

धर्म नगरी प्रयागराज से मायानगरी मुम्बई में कदम रखने वाली मोनिशा आइज़ेक कला की हर रंग में पारंगत हैं। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में इन्होंने अपनी स्कूल और स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्रहण की है और आगे बायो इंफॉर्मेटिक्स में पीएचडी कर रही हैं। मोनिशा प्रयागराज (इलाहाबाद) में असिस्टेंट प्रोफेसर थी जहाँ वह बायो टेक्नोलॉजी विषय पढ़ाती थी। वह रिसर्च साइंटिस्ट में रिसोर्स स्पीकर के तौर पर कार्य कर चुकी हैं और वह विभिन्न देशों में रिसोर्स साइंटिस्ट के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। मोनिशा का परिवार बेहद शिक्षित और सुसंस्कृत है। मोनिशा हमेशा सीखते रहने और कुछ नया करने में विश्वास करती हैं। उन्हें कुकिंग, सिंगिंग, ड्राइविंग और लेखन का शौक है।
जल्द ही ओटीटी स्टोरी डेक पर उनकी शॉर्ट फिल्म ‘कॉफी’ आने वाली है जिसमें एक रोमांटिक और दिल को छू लेने वाली कहानी है। मोनिशा की अन्य शॉर्ट फिल्में ओटीटी पर जल्द आने वाली है। अपने अभिनय कला में निखार लाने के लिए वह मेहनत करती हैं वैसे कला में वह स्वतः ही पारंगत हैं। दो सालों तक वह अश्मिता थिएटर से जुड़ी रही जहाँ उन्होंने हजार से ज्यादा नुक्कड़ नाटक और स्टेज नाटक किये हैं।
मिस नॉर्थ इंडिया सब कॉन्टिनेंट 2017 शो में वह मिस फोटोजनिक की उपाधि से सम्मानित हो चुकी हैं। वह 2017 में मिस दिल्ली फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया है। वूमेन डे, मदर डे पर बने स्पेशल विज्ञापन, डिओड्रेंट आदि के डिजिटल विज्ञापन में वह काम कर चुकी हैं। नेटफ्लिक्स ओटीटी पर रिलीज दीपंकर बनर्जी की एक शार्ट फिल्म में भी उनकी भूमिका थी। एफटीआई में उन्होंने अपने अभिनय की बारीकियों को निखारने के लिए स्क्रीन एक्टिंग वर्क शॉप भी किया है।


मोनिशा शिक्षा, अभिनय के अलावा कई गुणों में माहिर है। वह अपना आयडल अपनी माँ को मानती हैं। उनका कहना है कि उनकी माँ से ही उन्हें अलग अलग काम करने और हमेशा अलग और नया काम करने और सीखने की शिक्षा मिली है और पूरी मेहनत से वह कामयाब भी होती है।
मोनिशा रिवर वॉटर यूजर एसोसिएशन से जुड़ी हैं जो जल संरक्षण के लिए कार्य करती हैं। कोरोना महामारी के दौर में उन्होंने जरूरतमंद लोगों की आर्थिक सहायता और भोजन वितरण जैसा सेवा कार्य किया है। मोनिशा आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी और सशक्त महिला है।
फिल्म ‘जय गंगाजल’ में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के अभिनय से वह बहुत प्रभावित रही और आगामी समय में वह भी अभिनय में अपना नया मुकाम हासिल करना चाहती है। शाहरुख खान उनके पसंदीदा अभिनेता हैं।


मोनिशा का कहना है कि यदि आप कोई भी लक्ष्य बनाते हो तो सबसे पहले आपको शिक्षा ग्रहण करना बेहद आवश्यक है। बेहतर शिक्षा आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाने की समझ देगी और आपका रास्ता भी आसान बनाएगी। साथ ही साथ आपके कार्यक्षेत्र में आपकी शिक्षा ही सम्मान दिलाती है। यदि अभिनय जगत में आपको कदम रखने है तो आप पहले पढ़ाई पूरा करो फिर आओ यह आपको आत्मनिर्भर बनाएगी और अच्छे बुरे की समझ प्रदान करेगी। साथ ही मन के साथ आप अपने शरीर का भी ख्याल रखें उसे फिट रखें। व्यक्ति को अभ्यास करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए यह आपको बेहतर बनाने में सहायक होता है।

– गायत्री साहू

Monsoon Session: मानसून सत्र -2023

0

https://www.youtube.com/watch?v=hihA6YiCsWM

बारिश के कारण मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ के स्कूलों में छुट्टी, CM की अपील- बिना जरूरी घर से न निकलें बाहर

0
मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले 24 घंटों से जारी भारी बारिश के मद्देनजर गुरुवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। अगले कुछ घंटों में बारिश जारी रहने की संभावना है। ऐसे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह घोषणा की। शिक्षा आयुक्त ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बारिश की स्थिति देखकर स्कूल बंद करने के संबंध में स्वयं निर्णय लें। इसलिए मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर के स्कूलों में आज यानी गुरुवार को छुट्टी रहेगी।

8 घंटे तक मुंबई से कटा एमएमआर
बुधवार सुबह से ही मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन (MMR) में मूसलाधार के कारण मुंबई से लगभग संपर्क टूट गया। सुबह 9:40 मिनट पर पनवेल में पॉइंट फैल होने के कारण हार्बर लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सुबह 11:55 बजे बदलापुर-अंबरनाथ सेक्शन में पटरियों पर जल जमाव के कारण अप-डाउन लाइन ट्रेनों की आवाजाही रुक गई। कसारा लाइन पर भी ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। शाम 5 से 6 बजे के बीच ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हुई। शाम 17:50 बजे अंबरनाथ-बदलापुर डाउन लाइन पर ट्रेनें चल पाईं। शाम को जब ट्रेनें चलने लगीं, तब स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई। इसे नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबल के जवानों को तैनात किया गया। स्टेशनों पर भीड़ को देखकर राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई। इसके लिए दादर, ठाणे, भायखला स्टेशनों के बाहर स्टेट ट्रांसपोर्ट और बेस्ट की बसें रखी गईं। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।
पांच बड़े अपडेट
1. स्कूल-कॉलेज आज बंद
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया कि भारी बारिश की वजह से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और रायगढ़ जिलों में गुरुवार को स्कूल और 12 वीं तक के कॉलेज बंद रहेंगे।

2. अतिरिक्त बसों की व्यवस्था
बारिश की वजह से सेंट्रल रेलवे सेवा बहुत ज्यादा प्रभावित हुई है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एसटी और बेस्ट की कई अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं।

3. बच्ची की हुई मौत
भांडुप पश्चिम की ज़केरिया नामक पांच मंजिला इमारत में तीसरी मंजिल का हिस्सा अचानक गिर गया। इसकी चपेट में पांच वर्षीय बच्ची आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

4. ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए मुंबई, ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है, जबकि पालघर और रायगड में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

5. विधानसभा की कार्यवाही रोकी
लगातार हो रही तेज बारिश के कारण महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही तय समय से पहले ही रोक दी गई।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन से पूरा गांव मलबे में दबा, 5 से 6 शव निकाले, 120 लोगों के फंसे होने की आशंका

0

मुंबई: महाराष्‍ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में बड़ा हादसा हुआ है। यहां की एक बस्‍ती भूस्‍खलन की चपेट में आ गई। रात को सोते वक्त कई लोगों पर काल का हमला हो गया। मलबे में 120 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। आधी रात को हुए इस हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अब तक पांच से छह शव निकाले जा चुके हैं। साथ ही कुल 27 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला जा चुका है। इनमें दो से तीन छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इस जगह पर कई बचाव दल काम कर रहे हैं। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और अन्य फंसे हुए लोगों को निकाला जा रहा है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार गांव का 90% हिस्सा मलबे में समा गया है। यहां 30 से 35 आदिवासी घरों की एक बड़ी बस्ती थी। आशंका है कि इस हादसे में बड़ी जनहानि हुई है। 120 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। अब तक बचाव दल एक महिला और दो बच्चों को बचाने में कामयाब रहा है। चूंकि मिट्टी अभी भी ऊपर गिर रही है। इसलिए बचावकर्मी भी खतरे में हैं।

डीसी दत्तात्रेय नवले और डीसी सरजेराव सोनावणे को क्रमशः चिकित्सा सहायता और बचाव कार्यों के लिए ओएसडी के रूप में तैनात किया गया है। मौके पर चार एंबुलेंस पहुंच गई हैं। आरएच चौक पर स्वास्थ्य अधिकारी और चार डॉक्टरों के साथ चार एंबुलेंस तैयार हैं।

90 फीसदी घर तबाह
शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस इलाके के 90 फीसदी घर तबाह हो गए हैं और जानमाल के नुकसान की आशंका है। युद्ध स्तर पर राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। हालांकि तेज हवा के कारण कुछ पत्थर अभी भी ऊपर से नीचे आ रहे हैं। इससे बचाव दल के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। लेकिन जो लोग फंसे हैं उन्हें तुरंत निकालने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं।
तहसीलदार अयूब तम्बोली और उनका प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और कई सामाजिक कार्य सहायता दल और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। तो वहीं मंत्री दादा भुसे और विधायक महेश बडाली भी मौके पर पहुंच गए हैं।

लोग डरकर जंगल की ओर भागे
बताया गया है क‍ि हादसे के बाद कुछ लोग डरकर जंगल की ओर भाग गए। आपातकालीन बचाव दल के एक सदस्य ने कहा है कि लोगों के लौटने के बाद ही हमें इस बात की सटीक जानकारी मिलेगी कि इस भूस्‍खलन के नीचे कितने लोग फंसे हो सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन मौके पर
इस बीच राज्य के कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन मौके पर पहुंच गए हैं। मंत्री दादाजी भुसे ने भी सुबह-सुबह यहां का दौरा किया लेकिन तेज हवा और बारिश के कारण वे ऊपर नहीं जा सके। पालक मंत्री और उद्योग मंत्री उदय सामंत मौके पर पहुंच गये हैं।

सफल उद्यमी भी हैं मोहरा की अभिनेत्री पूनम झावर

0

बॉलीवुड में एक ऐसी कलाकार आयी, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अद्वितीय कला के दम पर अपनी पहचान बनाई। पूनम झावर को ‘ओ माय गॉड’ फेम अभिनेत्री के रूप में पहचाना जा रहा है क्योंकि अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म में उन्होंने एक महत्वपूर्ण किरदार निभाई थी। तो वहीं सुपरहिट फिल्म ‘मोहरा’ में सुनील शेट्टी के साथ उन्होंने मशहूर गाने ‘ना कजरे की धार’ में अप्रतिम सौंदर्य का जादू बिखेरा।
अब तक कुंवारी अभिनेत्री व फिल्म निर्मात्री पूनम झावर को अतुल राष्ट्रीय पुरस्कार और अब्दुल कलाम पुरस्कार जैसे कई सम्मान प्राप्त हो चुका है।
पूनम झावर ने अपनी करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। जहां उन्होंने कई ऐड फिल्म और कैटलॉग में अपनी मौजूदगी बनाई। लेकिन उनकी प्रतिभा और सुंदरता ने बॉलीवुड के फिल्मकारों की नजर खींची, और उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में उभारा। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म ‘मोहरा’ में अभिनय की शुरुआत की, जहां उन्होंने सुनील शेट्टी के साथ अपनी जोड़ी बनाई। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार, रवीना टंडन, परेश रावल और नसीरुद्दीन शाह के साथ काम किया। इस फिल्म ने उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में पहचान दिया।
एक एड शूट करते हुए उन पर ‘मोहरा’ के निर्माता की नजर पड़ी और उनका चयन किया गया।
‘मोहरा’ के अलावा, पूनम झावर ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है। वहां उन्होंने ममूटी जैसे कलाकारों के साथ कई सफल फिल्मों में अभिनय किया।


बॉलीवुड में पूनम झावर ने ‘आंच’ जैसी फिल्म के निर्माता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। यह फिल्म उत्तरप्रदेश के माहौल पर आधारित थी और राज्य सरकार से सब्सिडी भी मिली। उनकी इस फिल्म में नाना पाटेकर, परेश रावल और आयशा जुल्का जैसे सफल कलाकारों ने काम किया है। ‘आंच’ को क्रिटिक्स की अच्छी समीक्षा मिली और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा व्यापार किया, खासकर उत्तर भारत में इसे अधिक पसंद किया गया।
साथ ही पूनम एक और हिंदी फिल्म ‘रोड टू संगम’ की लाइन प्रोड्यूसर रहीं हैं जिसका निर्देशन अमित राय ने किया था एवं फिल्म में परेश रावल और ओम पुरी ने अभिनय किया था।
पूनम ने कई म्यूजिक अलबम में भी काम किया और मराठी फिल्में प्रोड्यूस भी की हैं। ‘सन्दरची माया’ मराठी फिल्म का निर्माण भी उन्होंने किया है।
इसके अलावा, पूनम झावर ने गायिका के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने ‘आंच’ फिल्म के गाने ‘सुन मेरी रानी’ में नाना पाटेकर के साथ अपनी मीठी आवाज की प्रस्तुति दी। पूनम ने अन्य दो संगीतमय फिल्मों ‘दीवाना हूं मैं तेरा’ और ‘द ब्लैक एंड व्हाइट फैक्ट’ में अभिनय किया है।
वर्तमान में, पूनम झावर एक उद्यमी के रूप में इवेंट प्रबंधन उद्योग में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी हैं। उनकी कंपनी, ड्रीम कैचर, मुंबई में ‘दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’ और ‘ड्रीम कैचर फिल्म अवॉर्ड्स नाइट’ जैसी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन करती है। इन आयोजनों में लगभग सभी बड़े सितारे उपस्थित होते हैं।
इसके अलावा, उनकी कंपनी का नया उद्यम है ‘ओ माय देवता’, जहां वे फैशन और भक्ति का एक अद्वितीय संयोजन पेश करेंगी। इसके तहत, पूनम नए भक्तिमय फैशन और भक्ति संगीत की शुरुआत करेंगी।
पूनम झावर की कला, फिल्म निर्माण कौशल और उद्यमी भावना ने उन्हें उच्च प्रशंसा और सम्मान का हकदार बनाया है। आगामी परियोजनाओं में पूनम अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रशंसकों के दिलों पर एक बार फिर राज करने वाली हैं।

इंस्टाग्राम :https://www.instagram.com/poonamjhawer/?hl=en

रोमांटिक संदेशप्रद मराठी फिल्म ‘तुझ्यात मी’ 21 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

0

मुम्बई। मराठी फिल्में अपनी बेहतरीन कंटेंट के लिए जाना जाता है, यही कारण है कि रीजनल सिनेमा में मराठी फिल्मों की अपनी एक अलग पहचान है। 21 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही रोमांटिक व संदेशप्रद मराठी फिल्म “तुझ्यात मी” का ट्रेलर  दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। हाल ही में मुम्बई के सहारा स्टार होटल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म से जुड़ी पूरी टीम मौजूद रही। इस फिल्म में शक्तिवीर धिराल, प्राजक्ता शिंदे, भरत गणेशपुरे की मुख्य भूमिका है। साथ ही हिना पंचाल ने एक आइटम नंबर किया है।
यह फिल्म सोमैया फिल्म्स के बैनर तले निर्मित है। निर्माता पीयूष आंबटकर और पी. एस. आंबटकर की इस रोमांटिक फिल्म के निर्देशक डॉ. शंकर चौधरी, क्रिएटिव डायरेक्टर संजीव मोरे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्देशक डॉ शंकर चौधरी ने कहा कि इस फिल्म को बनाने में पूरी टीम का योगदान शानदार रहा है। निर्माता सहित कलाकारों, सभी टेक्नीशियन ने सहयोग दिया और फिल्म बन गई। संगीतकार राज प्रकाश ने बहुत अच्छा म्युज़िक दिया है। प्राजक्ता शिंदे ने गजब का काम किया है। हिना पांचाल ने तो अपने डांस और अदाओं से ग्लैमर का तड़का लगा दिया है। चंद्रपुर में 50 डिग्री सेल्सियस की बेहद गर्मी में शूटिंग करना काफी चैलेंजिंग रहा लेकिन टीम ने सहयोग दिया।
अभिनेत्री प्राजक्ता शिंदे ने कहा कि मैं इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूं। इसका शीर्षक ही काफी रोमांटिक है जिसका अर्थ है तू मुझमें है। इस फिल्म में मैं रानी नाम की एक चुलबुली लड़की का किरदार निभा रही हूं। मैं असल जीवन मे भी काफी बबली किस्म की लड़की हूँ और यह किरदार भी मेरी तरह है।


प्राजक्ता शिंदे ने आगे कहा कि इस फिल्म के लिए मैं निर्माता निर्देशक को धन्यवाद कहना चाहूँगी। इसमें काम करने का अनुभव यादगार और शानदार रहा। हालांकि चंद्रपुर की भीषण गर्मी में शूटिंग करना बड़ा चुनौती भरा था लेकिन मेरे सह कलाकार और सभी टेक्नीशियन ने साथ दिया। फिल्म में गुंडों के साथ मेरा एक एक्शन दृश्य है जिसे मैं एक्शन मास्टर दीपक शर्मा की वजह से कर पाई। इसके अलावा कोरियोग्राफर डी सी डेविड का भी धन्यवाद जिन्होंने गाने की फीलिंग को समझने में सहयोग किया। मुझे लगता है कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है।
हिना पंचाल ने इसमे एक डांस नम्बर किया है और उन्होंने इस अवसर पर अपने गीत पर डांस भी किया। हिना ने कहा कि वह इस फिल्म के सॉन्ग को लेकर काफी एक्साइटेड है। मेरे फैंस के लिए एक यह शानदार तोहफा है।
इस फिल्म के संगीतकार राज प्रकाश हैं जिन्हें 2014 में बेस्ट अपकमिंग म्यूजिक कंपोजर का अवार्ड मिल चुका है। तुझ्यात मी का संगीत बहुत ही मधुर है। इस फिल्म का संगीत अल्ट्रा म्यूजिक ने रिलीज किया है। इस फिल्म का आइटम सॉन्ग सोनीची जवानी बहुत हिट हो रहा है। यह गाना आदर्श शिंदे ने गाया है। संगीतकार राज प्रकाश के संगीत निर्देशन में अब तक सोनू निगम, जावेद अली, शान , विक्रांत भारतीय, अमन त्रिखा, नक्काश अज़ीज़, अलका याग्निक, साधना सरगम, मधुश्री, अनूप जलोटा, आदर्श शिंदे, वैशाल म्हाडे, आनंदी जोशी लगभग सभी सिंगर गाना गा चुके हैं। फिल्म के सभी गीत ओटीटी प्लेटफार्म पर भी सुन सकते हैं। फिल्म की कहानी प्रेम धिराल ने लिखी है और पटकथा, संवाद डॉ. शंकर चौधरी द्वारा लिखित है। इस फिल्म के डीओपी रोहित येवले और शैलेन्द्र पांडे, ईपी अमोल गायकवाड़, कला निर्देशक मो. इकबाल शेख और तरूण विश्वास हैं। इस फिल्म के गीत को आदर्श शिंदे, वैशाली माडे, स्वप्निल बाँदोडकर, आनंदी जोशी, ऐश्वर्या भंडारी, गीतकार प्रशांत मुदपुवार और शक्तिवीर धिराल ने गाया है।

– संतोष साहू

एमएनबी होम फॉर द ब्लाइंड संस्था में धूमधाम से सम्पन्न हुआ 68 वां स्थापना दिवस

0

मुम्बई। दिनांक 16 जुलाई को जोगेश्वरी स्थित एम एन बी होम फॉर द ब्लाइंड स्कूल में मनाया गया 68 वां स्थापना दिवस मनाया गया। उसी अवसर पर सत्यनारायण की कथा के साथ दृष्टिबाधितों के द्वारा सुंदर भजन का आयोजन हुआ। संस्था के महासचिव डॉक्टर विमल कुमार डेंगला ने सभी दृष्टिबाधितों को शुभकामनाएं दी।

स्थापना दिवस के सुअवसर पर संस्थान के सी.ई.एस रमाकांत साटम, संस्था के सीईओ मयंक शेखर, शमीम अहमद, प्रकाश गुरदे, हनुमान सोलंकी, बलिराम निंबरकर आदि कर्मचारी सहित सभी दृष्टिबाधित (दिव्यांगजन) उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रुपाला ने गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान 2023 से विशिष्ट व्यक्तियों को किया सम्मानित

0

मुम्बई। 15 जुलाई 2023 को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रुपाला (मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी मंत्री) आर्थिक राजधानी मुम्बई में गऊ भारत भारती समाचार पत्र के नौवें वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उसी अवसर पर उन्होंने कई समाजसेवकों, बिजनेसमैन, साहित्यकार, डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी व पत्रकारों को गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान 2023 से सम्मानित किया। साथ ही गऊ भारत भारती समाचार पत्र द्वारा एक विशेषांक का प्रकाशन भी किया गया जिसका विमोचन माननीय मंत्री रुपाला ने किया।
कार्यक्रम का आयोजन संजय अमान ने किया और इसे सफल बनाने में एकता मंच की विशेष भूमिका रही।
ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल हॉल वर्सोवा, अंधेरी में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में जेपी गुप्ता (पूर्व प्रधान सचिव महाराष्ट्र सरकार), शेखर मूंदड़ा (गौसेवा आयोग के चेयरमैन), गिरीश भाई शाह (समस्त महाजन चैरिटेबल ट्रस्ट व पशु प्रेमी), तरुण राठी (उत्तर प्रदेश फिल्म आयोग के उपाध्यक्ष), अजय कौल (चिल्ड्रन वेल्फेयर सेंटर शैक्षणिक संस्थान के चेयरमैन), संजय शर्मा अमान (गऊ भारत भारती समाचार पत्र के प्रकाशक संपादक), अभिजीत राणे (धड़क कामगार यूनियन के अध्यक्ष), विशाल भगत (बीजेपी बिहार प्रकोष्ठ), प्रेम पांडेय (प्रवक्ता) की विशेष उपस्थिति रही। मंच का संचालन करते हुए आनंद सिंह ने गाय की महिमा का बखान किया।


इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रुपाला के हाथों सेवानिवृत्त जेपी गुप्ता, शेखर मूंदड़ा, गिरीश भाई शाह, तरुण राठी, वागीश सारस्वत (साहित्यकार), अभिजीत राणे (धड़क कामगार यूनियन के अध्यक्ष), यशवंत राव बरामतिकर (पूर्व सीईओ खादी ग्रामोद्योग), डॉ अंकुश तुलसीराम परिहार (पुणे डिस्ट्रिक्ट डिप्युटी कमिश्नर ऑफ एनिमल हस्बेंडरी), सेवानिवृत्त डॉ धनंजय धोन्डीराम परकाले (अडिशनल कमिश्नर ऑफ एनिमल हस्बेंडरी, महाराष्ट्र), डॉ वल्लभ जोशी (ठाणे डिस्ट्रिक्ट डेप्युटी कमिश्नर ऑफ एनिमल हस्बेंडरी) प्रशांत कासिद (समाजसेवी, एकता मंच के उपाध्यक्ष), बिजनेसमैन सचिन सालुंखे के अलावा पत्रकारिता के क्षेत्र में एनडीटीवी चैनल के सुनील सिंह, इंडिया टीवी के जयप्रकाश सिंह, पत्रकार संतोष साहू सम्मानित हुए।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रुपाला ने कहा कि मुझे पता चला कि गऊ भारत भारती गाय माता को समर्पित समाचार पत्र है इसलिए मैं यहां आया हूँ। इसके प्रकाशन को 9 वर्ष हुए हैं और संयोगवश प्रधानमंत्री मोदी जी का कार्यकाल भी 9 वर्ष पूरा कर लिया गया है।
इस कार्यक्रम के लिए मैं गिरीश भाई शाह, तरुण राठी, प्रिंसिपल अजय कौल, मुंदड़ा, जेपी गुप्ता, रघुनाथ कुलकर्णी, संजय शर्मा अमान, विशाल भगत, किरीट भाई भानुशाली को बधाई देता हूँ।
पशुपालन के बारे बात करते हुए उन्होंने कहा कि विदेश की डेयरी में खुद की गाय होती है। लेकिन हमारे देश में अमूल जैसे ब्रांड के पास गाय नही। विदेश में गायों का डेवलपमेन्ट हुआ इसलिए वे आगे हैं।
मोदी जी को उनके अच्छे निर्णय और कार्यों के लिए पूरी दुनिया में कई सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है।
मोदी जी ने पशुपालन के लिए कई उल्लेखनीय प्रयास किये हैं। पशुओं की उचित उपचार, देखभाल की जरूरत है। पशुपालक किसान को मजबूत बनाया जा रहा है। संवेदनशीलता के रूप में मोदी जी ने पशुओं के लिए एम्बुलेंस, डॉक्टर, ड्राइवर, दवा की सुविधा उपलब्ध कराया गया। जिसमें 60 प्रतिशत केंद्र सरकार राज्य सरकार को मदद करेगी। हमारी सरकार गौवंश के संवर्धन के लिए प्रयासरत हैं।
गोबर से अब लाभ ही लाभ मिलेगा। देशी गाय के गोबर को सब्सिडी मिलेगी। इकोनॉमी के आधार पर दूध के साथ गोबर, गौमूत्र की बिक्री बढ़ेगी। सिर्फ गऊ माता की जय लगाने से काम नहीं चलेगा। महानगरों के आसपास काऊ हॉस्टल बनाना चाहिए।
हमे गाय से प्रेम है तो हमे दैनंदिनी जीवन में गाय के उत्पादों को ही प्रयोग में लाना चाहिए। आम नागरिक जब उत्पाद को उपयोग में लाएंगे तो पशुपालन की क्षमता बढ़ेगी। सरकार द्वारा कई पॉलिसी बनाई जा रही है।
ऑर्गैनिक फूड के उत्पादन के लिए भारत ही एक संपूर्ण राष्ट्र है जिसका उपयोग बढ़ते जा रहा है।
मुझे पशु चिकित्सकों पर गर्व है जो बेजुबान पशुओं का इलाज करते हैं आज उनका सम्मान हुआ मैं उनका अभिनन्दन करता हूँ।
आर्थिक राजधानी मुम्बई में गाय माता को समर्पित यह अनोखा कार्यक्रम हुआ जहाँ मैं गौ आधारित अर्थतंत्र का साक्षी बना इसलिए संजय आमान जी आपका आभार मानते हुए अभिनंदन करता हूँ।

– संतोष साहू

बिज़नेसमैन निकेश ताराचंद जैन माधानी हुए केंद्रिय मंत्री परषोत्तम रूपाला के हाथों सम्मानित

0

मुम्बई। गऊ भारत भारती न्यूज़ पेपर के 9 वर्ष पूरे होने की खुशी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन एकता मंच एवं संजय अमान ने किया। इसी अवसर पर बिजनेसमैन निकेश जैन माधानी को केंद्रिय मंत्री (बी.जे.पी) पुरुषोत्तम रूपाला ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में तरुण राठी, गिरीश शाह, अभिजीत राणे, वागीश सारस्वत, जेपी गुप्ता सहित वर्सोवा के पुलिस अधिकारी सहित कई समाजसेवक, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार, साहित्यकार, व्यवसायी, डॉक्टर, कलाकार भी सम्मानित हुए। निकेश जैन माधानी मुंबई के व्यवसायी हैं और फाइनेंसर, फाइनेंस एडवाइजर एवं एक निर्माता भी हैं।

Panchkriti : फ़िल्म ‘पंच कृति – फ़ाइव एलिमेंट्स’ का सुमधुर रोमांटिक गाना ‘मन बावरा’ हुआ रिलीज़

0

फ़िल्म ‘पंच कृति – फ़ाइव एलिमेंट्स’ में प्रेम की सुंदर भावना से परिपूर्ण गीत ‘मन बावरा’ को रिलीज़ कर दिया गया है जिसमें सागर वाही और सारिका भरोलिया की जोड़ी नज़र आएगी. यह गीत अब UBON म्यूज़िक चैनल पर पर उपलब्ध है. यह गाना मन में छिपी प्रेम की सच्ची भावानाओं को उभारते हुए लोगों के दिलों को छू जाएगा.

‘मन बावरा’ की धुन इस क़दर आकर्षक है कि यह गाना आपके दिलों में जोश भर देगा और आप इसे लूप पर सुनने के लिए मजबूर हो जाएंगे. इस गाने में ग्रामीण भारत के परंपराओं की मिठास है जिसे चखकर श्रोता मंत्रमुग्ध हुए बग़ैर नहीं रह पाएंगे. इस गाने की शूटिंग मध्य प्रदेश के ख़ूबसूरत पहाड़ी इलाके बुंदेलखंड के शहर चंदेरी में की गई है. ‘मन बावरा’ को राजेश सोनी ने संगीतबद्ध किया है और उन्होंने ही इस गाने के अर्थपूर्ण बोल भी लिखे हैं. राजेश सोनी ने इस फ़िल्म में एक और गाना संगीतबद्ध किया है जो बुंदेलखंड के लोकगीत से प्रेरित है जो दर्शकों को बहुत पसंद आएगा.

‘मन बावरा’ गीत को जाने-माने गायक मनीष शर्मा ने अपनी दिलकश आवाज़ में गाया है. इस गाने में सारिका भरोलिया और उनके प्रेमी का किरदार निभा रहे सागर वाही एक-दूसरे के प्रति अपनी मोहब्बत का इज़हार करते हुए देखे जा सकते हैं जो आध्यात्मिक रूप से अपने प्रेम प्रति एक-दूसरे से जुड़ाव भी महसूस करते हैं. उल्लेखनीय है कि भारत में परंपरागत तौर पर लोग प्रेम की भावना को ईश्वर से जोड़ते हैं और प्रेमी अपने रिश्तों की सलामती के लिए भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. इसकी झलक भी इस गाने में देखने को मिलेगी.

‘मन बावरा’ को सुमधुर आवाज़ में गाने वाले मनीष शर्मा कहते हैं, ‘मुझे इस बात का पूरा विश्वास है कि श्रोताओं को ‘मन बावरा’ बेहद पसंद आएगा. मुझे इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान काफ़ी मज़ा आया. यह गाना ऐसा दिलकश गाना है जिसे ड्राइविंग के दौरान मुस्कुराते हुए बार-बार सुना जा सकता है. यह गाना आपकी प्रेम से परिपूर्ण भावनाओं को अपने चहेते शख़्स के प्रति प्यार का इज़हार करने के लिए प्रेरित करता है‌. गाने के बोल ऐसे हैं जो स्वयं ही सबकुछ आसानी से अभिवक्त कर देते हैं.”

‘पंच कृति – फ़ाइव एलिमेंट्स’ में बृजेंद्र काला, पूरवा पराग, उमेश बाजपेयी, सागर वाही, सारिका भरोलिया, कुरांगी नागराज, हरवीर और रूहाना खन्ना प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. फ़िल्म का निर्देशन संजय भार्गव ने किया है तो वहीं फ़िल्म का निर्माण हरिप्रिया भार्गव और संजय भार्गव ने साझा रूप से UBON विज़न प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया है.

यह फ़िल्म 4 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी, एक ऐसा समय जब देशभर में बारिश का सुहावना मौसम होता है. फ़िल्म के निर्देशक, निर्माताओं और प्रमोटरों को पूरा यकीन है कि यह फ़िल्म ना सिर्फ़ स्थानीय स्तर पर लोगों को पसंद आएगी, बल्कि देशभर के लोग इसे ख़ूब पसंद करेंगे.