Home Blog Page 718

श्री रामकृष्ण गौ सेवा संस्था द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0

कोरबा, 15 अगस्त । आजादी के इस पावन पर्व पर आज पूरा देश झूम रहा है। हर घर, घर -घर तिरंगा लहरा रहा है। ” हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई आपस में सब भाई भाई ” आज पूरा भारत एकता के सूत्र में बँध जाता है। भाईचारे की भावना से अभिभूत होते हैं।

हमारी भारतीय संस्कृति विशेषताओं से भरी हुई है। उन्हीं मे से एक खास बात यह है कि भारत एकमात्र मातृत्व प्रधान देश है। जहाँ केवल प्रेम ही प्रेम है। इसीलिए भारतमाता कही जाती हैं। यहाँ नदियों में भी माता बसती हैं। गंगा मैया, यमुना मैया आदि। छत्तीसगढ़ महतारी हमारे ही देश की पहचान है। अब इन्हीं में एक हैं हमारी गौ माता । कितनी अद्भूत है हमारी संस्कृति।
इन्हीं सब विशेषताओं को श्री रामकृष्ण गौसेवा संस्था ने आज स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उपस्थित लोगों तक पहुँचाया।

आज के ध्वजारोहण कार्यक्रम में सुमेर डालमिया, कृष्णा पासवान, परमानंद अग्रवाल, विकास डालमिया, लुकेश्वर चौहान, सन्तोष पासवान ,उषा पाण्डेय के साथ साथ बहुत सारे महिलायें, बच्चे व पुरुष शामिल थे।
ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रीय गान गाये गये, जयकारे हुये, अतिथियों के द्वारा आजादी के पर्व पर दो शब्द बोले गयें, अन्तिम में बूंदी सेव प्रसाद तौर पर वितरित किये गयें।

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष लालिमा जायसवाल , सचिव ऊत्तम प्रजापति , सह सचिव दौलतराम सोनी, अन्य सदस्यों में भूषणदास महंत, बम्लेश्वरी चौहान, पुष्पेन्द्र महंत, आशुतोष यादव , सुमित वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Independence Day 2023: ‘जय हिंद’, पीएम मोदी ने दी 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई, दोहराया विकसित भारत का संकल्प

0

Independence Day 2023: पूरा देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. अपनी जान देकर देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को याद किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं. आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं. जय हिंद!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को सुबह 7.30 बजे लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे. इसके बाद वे परंपरा के अनुसार राष्ट्र को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी का 15 अगस्त को लाल किले से ये लगातार 10वां संबोधन होगा.

लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश भर से 1800 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. इनमें सरपंच, किसान उत्पादक संगठन योजना से जुड़े लोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रतिभागी, नई संसद भवन सहित सेंट्रल विस्टा परियोजना से निर्माण श्रमिक शामिल हैं.

अमित शाह ने भी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देश की आजादी में योगदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं. यह दिन हमें स्वतंत्रता के यज्ञ में स्वयं को आहूत करने वाले अमर बलिदानियों के स्वप्न के स्वर्णिम भारत के निर्माण के प्रति हमारे कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है. आइए, आजादी के अमृतकाल में हम राष्ट्र की एकता और समृद्धि में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का संकल्प लें.

राजनाथ सिंह ने किया सैनिकों को नमन

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं आज के इस पावन अवसर पर मैं सभी स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने वाले सभी सैनिकों को नमन करता हूं भारत की एकता और अखंडता अक्षुण रखने के साथ-साथ हमें समर्थ और विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मज़बूत करना है. जय हिन्द!

PM Narendra Modi Live speech on Independence Day 2023 -PM Modi Speech Live: ‘हम जो निर्णय लेंगे, वह स्वर्णिम इतिहास को जन्म देगा’

PM Narendra Modi Live speech on Independence Day 2023 -PM Modi Speech Live: ‘हम जो निर्णय लेंगे, वह स्वर्णिम इतिहास को जन्म देगा’

0

PM Modi Speech Live: अगले महीने विश्वकर्मा योजना लॉन्च होगी
लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी ने ऐलान किया कि अगले महीने पारंपरिक कौशल वाले लोगों के लिए विश्वकर्मा योजना लॉन्च करेंगे. विश्वकर्मा योजना में 15 हजार करोड़ रुपये लगाएंगे. हमनें आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 हजार करोड़ रुपये लगाए.

PM Modi Speech Live: ’10 सालों का हिसाब देशवासियों को…’
लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा, हम 2014 में वश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे. आज हम 5वें नंबर पर पहुंच चुके हैं. यह ऐसे ही नहीं हुआ जब भ्रष्टाचार के राक्षस ने देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया था तब हमने इसे रोका और एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई. मैं 10 सालों का हिसाब देशवासियों को दे रहा हूं. पहले गरीबों का घर बनाने के लिए 90 हजार करोड़ खर्च होता था. आज चार लाख करोड़ खर्च हो रही है. पिछले साढ़ें 5 साल के कार्यकाल में 13.50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए.

PM Modi Speech Live: ‘हम जो निर्णय लेंगे, वह स्वर्णिम इतिहास को जन्म देगा’
लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा, मैं पिछले 1000 सालों की बात इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैं देख रहा हूं कि देश के सामने एक बार फिर अवसर है. अभी हम जिस युग में जी रहे हैं इस युग में हम जो करेंगे, जो कदम उठाएंगे और एक के बाद एक जो निर्णय लेंगे, वह स्वर्णिम इतिहास को जन्म देगा.

PM Modi Speech Live: ‘देश में आज अवसरों की कमी नहीं’
लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा, जैसा सौभाग्य आज देश के नौजवानों को मिला है, ऐसा सौभाग्य शायद ही किसी को मिलता है. हमें इसे गंवाना नहीं चाहिए. आने वाला समय टेक्नोलॉजी से प्रभावित रहने वाला है. हमारे छोटे-छोटे शहर और कस्बे आबादी में छोटे हो सकते हैं लेकिन उनका सामार्थ्य किसी से कम कम नहीं है. देश में अवसरों की कमी नहीं है. आप जितने अवसर चाहेंगे ये देश उतने अवसर देने का सामार्थ्य रखता है.

PM Modi Speech Live: ‘प्राकृतिक आपदाओं ने देश के कई हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा किया’
लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा, इस बार प्राकृतिक आपदा ने देश के कई हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा कर दिया है. मैं इसका सामना करने वाले सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. राज्य-केंद्र सरकार मिलकर उन सभी संकटों से मुक्त होकर तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ेंगी, ये विश्वास दिलाता हूं.

PM Modi Speech Live: लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी का संबोधन शुरू
77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ध्वजारोहण के बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने फूलों की वर्षा की. इसके बाद लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी का संबोधन शुरू हो गया है. पीएम मोदी ने कहा, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अब जनसंख्या के मामले में भी अग्रणी देश. इतना बड़ा देश, मेरे परिवार के 140 करोड़ सदस्य आज स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. मैं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाले सभी बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर देशवासियों के लिए प्रीमियम कैटेगरी की तीन बड़ी फ़िल्में मुफ़्त

0
देश की सर्वाधिक लोकप्रिय मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म द्वारादेशभक्ति के अपने जज्बे को देशवासियों के संग उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। मास्क टीवी ने अपने दर्शकों के लिए तीन पॉपुलर फ़िल्म्स फ़्री वेबकास्ट करने की तैयारियां पूरी कर ली है ।
इस अमृतकाल मे प्रीमियम कैटेगरी की तीन बड़ी फ़िल्में ‘मिशन सेवेन्टी’, ‘भलेसा’ और ‘आज़मगढ़’ दर्शकों के लिए फ़्री की गई हैं । कश्मीर की धरती से जुड़े वरिष्ठ कलाकार मीर सरवर , युवा अभिनेता अनुज शर्मा , वरिष्ठ कलाकार पंकज त्रिपाठी, बलविंदर सिंह आदि के अभिनय से सजी ये तीनों फिल्में देश में चल रहे हालात का और उनसे जद्दोजेहद का आईना हैं। मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म की चैनल प्रोड्यूसर मानसी भट्ट के अनुसार जो यूजर्स प्रीमियम कंटेंट के तहत ये तीनों फ़िल्में नहीं देख सके उनके लिए यह सुनहरा मौक़ा है। 15 अगस्त 2023 के दिन देशवासी आज़ादी की 76 वीं वर्षगाँठ मना रहे हैं, पूरा देश आज़ादी के अमृत महोत्सव का आनंद मना रहा है, उस दिन देशप्रेम, वतनपरस्ती के छलकते जज़्बे को , देशभक्ति की भावना के अमृत कलश के अमृतबिंदुओं को बिखेरता मास्क टीवी का कारवाँ देशवासियों को जागरूक करने का काम करेगा। सरहद पार के आतंकी संगठनों, हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच फैलती कट्टरपंथी मानसिकता और मज़हबी उन्माद के ठेकेदारों को बेनक़ाब करती ये तीनों फ़िल्में आज़ादी के अमृत महोत्सव काल में देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार करेगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

अभिनय के साथ पढ़ाई में भी पूरा ध्यान देती है तृप्ति शुक्ला

0

तृप्ति शुक्ला एक सफल अभिनेत्री और मॉडल है। उत्तरप्रदेश के कानपुर में जन्मी तथा मुम्बई की रहने वाली तृप्ति को बचपन से ही अभिनय का शौक रहा। उसके सपनों को पूरा करने में उनके परिवार का भी भरपूर सहयोग मिला। बेहद कम उम्र से ही तृप्ति ने अभिनय की दुनिया में काम करना शुरू कर दिया लेकिन अभिनय के साथ उन्होंने अपने पढ़ाई भी बड़ी जिम्मेदारी से पूर्ण कर रही है। उन्होंने फाइनेंस (बिजनेस) में एमबीए किया है और वर्तमान में वह एलएलबी की पढ़ाई भी कर रही है।
जल्द ही उनकी फिल्म ‘तारकासुर’ रूपहले पर्दे पर दिखाई देगी जो एक दक्षिण भारतीय फिल्म है। 2019 से उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया इससे पहले वह टेलीविजन और विज्ञापन फिल्मों में काम करती थी। नील नितिन मुकेश और अदा शर्मा की फिल्म ‘बाई पास रोड’ में काम किया है। सलमान खान की दबंग 3 में भी यह काम कर चुकी हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म ‘लाकियुम’ और ‘श्रीज़ा’ में अपनी अभिनय का जौहर दिखा चुकी है और आगे भी हिंदी और अन्य भाषाओं की फिल्मों में काम कर रही है। जल्द ही इनकी अन्य फिल्में भी आने वाली है। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की फिल्म ‘मेक अमेरिकन ग्रेट गेन’ में भी तृप्ति ने बेहतरीन काम किया है। नेटफ्लिक्स के वेब शो ‘बॉम्बे बेगम’ में भी तृप्ति ने काम किया है।
इन्होंने अपनी अभिनय कैरियर की शुरुआत कलर्स चैनल के टेलीविजन सीरियल ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ से की। इसमें इन्होंने मगध की राजकुमारी की भूमिका निभाई है। सोनी टीवी के टीवी सीरियल ‘संकट मोचन हनुमान’ में काम किया है। धारावाहिक ‘एक दूजे के वास्ते’ में सलोनी का किरदार निभाया है। अभिनेत्री रीमा लागू के साथ धारावाहिक ‘नामकरण’ में काम किया है इस धारावाहिक में यह अंकिता की भूमिका में थी जो एक नेगेटिव किरदार किया है। धारावाहिक ‘स्वाभिमान’ में अनन्या की भूमिका की है। ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में लक्ष्मी माता की भूमिका की है। धारावाहिक ‘वारिस’ में तृप्ति झिलमिल की भूमिका में थी। कई धारावाहिकों में तृप्ति नज़र आ चुकी है। मोटोरोला जैसे कई ब्रांडों के विज्ञापन वह कर चुकी है।
तृप्ति शुक्ला ने अपने अभिनय को निखारने के लिए एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव एक्सीलेंस से अभिनय की कक्षाएं लीं है।
तृप्ति शुक्ला मिस मार्वलस और मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस अवार्ड से सम्मानित हो चुकी है साथ ही ढेर सारे अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी है। जिसमें तीन बार वह ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित हुई है। गौरव सम्मान, ब्राइट्स अवार्ड, बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड, इंटरनेशनल अवार्ड, छत्रपति शिवाजी अवार्ड, लॉर्ड्स ऑफ ट्रेंड आदि से सम्मानित हो चुकी है।
तृप्ति आईफा अवार्ड और स्टार स्क्रीन अवार्ड के अलावा बिग बॉस 17 में सेलिब्रिटी गेस्ट रही। साथ ही फेमिना मिस इंडिया दीवा में जज रह चुकी है।


तृप्ति अपना आईडल अपनी माँ को मानती है। छोटी सी उम्र से वह धारावाहिक और फिल्मों में काम कर रही है और आगे भी वह अभिनय की दुनिया में अपना नाम रोशन करेगी। तृप्ति को मायथोलॉजीकल, हिस्टोरिकल और मोटिवेशनल फिल्मों में काम करना पसंद है। उनका मानना है कि इंसान को स्वयं के कौशल पर विश्वास करना चाहिए। कभी परेशान या डीप्रेश नहीं होना चाहिए अगर ऐसी परिस्थितियां आती है तो अपने भगवान पर विश्वास रखें और अपना काम करते रहें सफलता आपको जरूर मिलेगी। युवाओं को अपना लक्ष्य पहले ही निर्धारित कर लेना चाहिए और अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वयं पर विश्वास और अपने काम को दिल और लगन से करना चाहिए। तृप्ति सोशल वर्क भी करती है उनका मानना है, हम दिल से जो करेंगे उसका अच्छा रिटर्न्स भगवान जरूर देगा, बस विश्वास रखें। तृप्ति बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। वह हर काम लगन से करती है नृत्य, खेल, पढ़ाई या अभिनय सभी में निपुण है।

हॉली रिवर इंटरनेशनल फिल्म स्कूल के स्टूडेंट्स द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्म “ज़ोया” की स्क्रीनिंग

0

मुम्बई। फिल्मकार नभ कुमार राजू के हॉली रिवर इंटरनेशनल फिल्म स्कूल के स्टूडेंट्स ने एक शॉर्ट फिल्म “ज़ोया” बनाई है जिसकी स्क्रीनिंग मुम्बई स्थित इस संस्थान में की गई। उसी अवसर पर उपस्थित लोगों को फिल्म बेहद पसन्द आई और छात्रों की कोशिश को सराहा गया। स्क्रीनिंग के बाद नभ कुमार राजू ने इस फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकारों का परिचय दिया और मीडिया से रूबरू करवाया।
बता दें कि ज़ोया 15 मिनट की एक थ्रिलर शॉर्ट फिल्म है जो हॉली रिवर इंटरनेशनल फिल्म स्कूल और प्रोडक्शंस इंडिया के छात्रों द्वारा लर्न बाय डूइंग (वन वीक वन सीन) कार्यक्रम के तहत बनाई गई है। यह एक एजेंसी की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है जहां आपके देश का नाम शामिल होने पर चीजें कैसे काम करती हैं, यह दिखाया गया है। क्या होता है जब एजेंट का जुनून, ईमानदारी और उसकी जिम्मेदारी दांव पर होती है?
नभ कुमार राजू ने बताया कि यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं है, यह समाज को एक संदेश है कि आप कोई भी काम करें, जिम्मेदारी और देश हमेशा सबसे पहले आता है। हमें खुशी है कि आपको फिल्म पसन्द आई। सभी बच्चों ने बड़ी शिद्दत और मेहनत से इसे बनाया है।
इस फिल्म में देवांश ओझा ने एजेंट देवांश, सुरिंदर कुमार गुप्ता ने चीफ, यश वेरुखिया ने एजेंट यश, मीनाक्षी रावत ने एजेंट रावत, दीपशिखा भाटिया ने ज़ोया, ईशान शर्मा ने रिजवान, आयुष रितु ने एजेंट आयुष और इशांत गाबा ने एजेंट गाबा की भूमिकाओं को बड़ी खूबी से निभाया है।
उल्लेखनीय है कि वन वीक वन सीन एचआरआई द्वारा लॉन्च किया गया एक नया ब्रांड है जिसमें छात्र फिल्म मेकिंग के विभिन्न विभागों में हिस्सा लेते हैं।
फिल्म में ज़ोया का टाइटल रोल दीपशिखा भाटिया ने बहुत ही अच्छे ढंग से निभाया है। वह अपने किरदार में एकदम घुसी हुई नजर आईं। उन्होंने मीडिया के सामने भी बेहद आत्मविश्वास के साथ बात की। उन्होंने कहा कि सम्मानित और प्रसिद्ध फिल्ममेकर डॉ. नभकुमार ‘राजू’ के मार्गदर्शन में हम सबने यह फ़िल्म बनाई है। उनकी गाइडेंस में परफॉर्म करने और काम करने का फायदा यह है कि आपको समय और प्रतिभा का बेहतरीन इस्तेमाल कैसे करना चाहिए, यह पता चल जाता है।
दीपशिखा भाटिया ने आगे कहा कि मैं रियल लाइफ में जैसी हूँ फिल्म में ज़ोया का किरदार उससे एकदम अलग है। इसे निभाना बहुत मुश्किल था लेकिन मैंने इस चुनौती को स्वीकार किया। नभ कुमार राजू सर हालांकि सेट पर काफी स्ट्रिक्ट होते हैं मगर वह बेहतर मेंटर हैं।
नभ कुमार राजू ने बताया कि लर्न बाई डूइंग अभिनेता की एक संपूर्ण यात्रा है। फिल्म एक्टिंग क्या है से लेकर, मीडिया का सामना कैसे करना है तक का यह सफर स्टूडेंट्स के लिए बेहद उपयोगी है।
जम्मू कश्मीर से आए सुरिंदर कुमार गुप्ता ने कहा कि नभ कुमार राजू ने उनसे चीफ का रोल करवा लिया। उन्होंने मुझे दस दिनों में एक्टिंग की ट्रेनिंग दी। मैने कभी सोचा नहीं था कि मैं अभिनय करूंगा। एक्टिंग करने के बाद पता चला कि अदाकारी बेहद मुश्किल काम है।
फिल्म के बाकी सभी कलाकारों ने भी नभ कुमार राजू और हॉली रिवर इंटरनेशनल फ़िल्म स्कूल की इस पहल की प्रशंसा की।

ऑलंपिक जज मयूर व्यास को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से कंगना रनौत ने किया सम्मानित

0

मुम्बई। भारतीय डाइविंग टीम के वर्तमान कोच व अंतरराष्ट्रीय डाइविंग स्पर्धाओं में जज की भूमिका निभा चुके भूतपूर्व भारतीय डाइविंग व वाटरपोलो खिलाड़ी मयूर व्यास हाल ही में मुम्बई के जुहू स्थित नोवाटेल होटल में हुए अंतरराष्ट्रीय ग्लोरी सम्मान समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के हाथों लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित हुए।
मयूर व्यास को यह सम्मान उनके स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अब तक के योगदानों को देखते हुए दिया गया है। यह सम्मान समारोह भारत का एक प्रतिष्ठित कॉरपोरेट सम्मान समारोह है। मयूर व्यास को अवॉर्ड देते समय कंगना रनौत ने कहा कि व्यास भारत का नाम स्पोर्ट्स के क्षेत्र में दुनिया भर में रौशन कर रहे हैं, और इनके ही सतत प्रयासों से आज युवाओं में डाइविंग के प्रति रुझान बढ़ा है। ओलम्पिक में जज बनकर इन्होंने देश का मान बढ़ाया है। मयूर व्यास ने भी यह अवॉर्ड कंगना के हाथों हासिल करने के बाद कहा कि वे इस पूरे ज्यूरी पैनल का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने देश की जानी मानी प्रतिभाओं को सम्मानित करने का काम किया है। इस समारोह में कंगना जैसी युवा व ऊर्जावान अभिनेत्री के हाथों सम्मानित होना भी अपने आप में गर्व की बात है। आज की तारीख़ में कंगना जिस उत्साह से विषयप्रधान फिल्में कर रही हैं, उनसे युवाओं को सीखना चाहिए। मयूर व्यास ने इस मौके पर इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड समारोह के आयोजनकर्ताओं को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

https://www.facebook.com/mayur.vyas58?mibextid=ZbWKwL

इस सम्मान समारोह में मयूर व्यास के साथ ही बॉलीवुड के सितारे कंगना रनौत, अनुपम खेर, तनुज विरवानी, अविका गौर, रजनीश दुग्गल, अमित त्यागी, राजीव रंजन, संजय भूषण पटियाला, क्रिस्टल डिसूजा जैसी फिल्मी हस्तियों उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2023 को 15 सितंबर तक आवेदन

0

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2023 को 15 सितंबर तक आवेदन

मुंबई। केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले राष्ट्रीय ‘गोपाल रत्न पुरस्कार’ के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त से शुरू होगा और जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2023 है। दूध उत्पादक किसानों, दूध सहकारी समितियों, दूध निर्माण कंपनियों (एमपीसी), दूध उत्पादक किसान उत्पादक संगठनों एफपीओ और कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न’ पुरस्कार प्रदान किया जाता है। उम्मीदवारों को वेबसाइट https://awards.gov.in के माध्यम से आवेदन करना चाहिए। किसानों को स्थायी आजीविका प्रदान करने के लिए केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विकास क्षेत्रों में प्रभावी बदलाव लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वदेशी गाय की नस्लों को वैज्ञानिक रूप से संरक्षित और विकसित करने के उद्देश्य से दिसंबर 2014 में देश में “राष्ट्रीय गोकुल अभियान (आरजीएम)” शुरू किया गया था। इसके तहत देशी गाय-भैंसों पर शोध और दूध क्षमता बढ़ाने के लिए शोध किया जाता है। वर्ष 2023 के लिए विभिन्न श्रेणियों में ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न’ पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इनमें सर्वोत्तम दूध उत्पादक किसान जो देशी गाय या भैंस पालते हैं (पंजीकृत नस्लों की सूची संलग्न है), सर्वोत्तम दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति (डीसीएस)/दुग्ध उत्पादन कंपनी (एमपीसी)/दुग्ध उत्पादक किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), सर्वोत्तम कृत्रिम गर्भाधान शामिल हैं। तकनीशियन (एआईटी) को इस प्रकार वर्गीकृत किया गया है। राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2023 प्राप्त करने के लिए पहली दो श्रेणियों यानी सर्वश्रेष्ठ दूध उत्पादक और सर्वश्रेष्ठ डीसीएस/एफपीओ/एमपीसी के लिए योग्यता प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह और नकद से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के लिए 5,00,000/- रुपये (पांच लाख रुपये) और दूसरे पुरस्कार के लिए 3,00,000/- रुपये (तीन लाख रुपये) का पुरस्कार दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) श्रेणी के लिए पहले तीन पदों के लिए पुरस्कार में केवल योग्यता प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह शामिल होंगे। पुरस्कार 26 नवंबर, 2023 को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर वितरित किए जाएंगे।

महिंद्रा लाइफस्पेस और किडजानिया बच्चों के सपनों को देंगे उड़ान

0
अनिल बेदाग, मुंबई
मुंबई :महिंद्रा समूह की रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट ब्रांच महिंद्रा लाइफस्पेस डवलपर्स लिमिटेड (एमएलडीएल) ने बच्चों को एक स्थायी भविष्य को आकार देने की समझ देने के लिए एक अनूठा सहयोग करते हुए किडजानिया मुंबई से हाथ मिलाया है। यह साझेदारी महिंद्रा लाइफस्पेस की ‘क्राफ्टिंग लाइफ’ के प्रति प्रतिबद्धता को किडजानिया के गहन शिक्षा अनुभव के साथ एकमेक करती है।
      महिंद्रा लाइफस्पेस ‘एक्सपीरियंस’ के तहत किडजानिया मुंबई में बच्चों को खेल—खेल में सस्टेनेबिलिटी के बारे में सीखने, खोज करने के लिए एक आकर्षक और इंटरैक्टिव वातावरण दिया जाएगा। यह पहल महिंद्रा लाइफस्पेस के प्रमुख सीएसआर कार्यक्रम ‘ग्रीन आर्मी’ को आगे बढ़ाते हुए स्कूली बच्चों को एक स्थायी जीवन शैली अपनाने के लिए शिक्षित और प्रेरित करती है। ‘क्रिएट वन मिलियन केयरिंग सिटीजन’ के अपने लक्ष्य के साथ आगे बढ़ते हुए महिंद्रा लाइफस्पेस मुंबई, एमएमआर, पुणे, नागपुर, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में 472 स्कूलों, 77,000 बच्चों और 3 लाख से अधिक नागरिकों तक पहले ही पहुंच चुकी है।
      महिंद्रा लाइफस्पेस का ‘एक्सपीरियंस’ बच्चों को उनकी रचनात्मकता को उजागर करने और सतत विकास के बारे में सीखने के लिए एक रोमांचक मंच देगा। तीन अलग-अलग एक्सपीरियंस सस्टेनेबल डिजाइन स्टूडियो, ग्रीन पावर जोन और कंस्ट्रक्शन जोन के साथ बच्चे व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से टिकाऊ तरीकों और उनके लाभों के बारे में सीख सकेंगे। अत्याधुनिक सस्टेनेबल डिजाइन स्टूडियो में बच्चे सस्टेनेबिलिटी के लाभों के बारे में सीखेंगे। सस्टेनेबिलिटी के रूप में वे अपने स्वयं के टिकाऊ विकास को डिजाइन करने के साथ इसे बना भी सकेंगे। ग्रीन पावर जोन बच्चों को नवीकरणीय ऊर्जा के बारे में शिक्षित करेगा। कंस्ट्रक्शन जोन में छोटे बच्चे नकली ईंटों और सीमेंट का उपयोग करके अपने घर बना सकते हैं। निर्माण सामग्री को ऊंची मंजिलों तक ले जाने के लिए असली की तरह काम करने वाली क्रेन भी है।
एक्सपीरियंस पूरा होने पर बच्चों को ‘ग्रीन आर्मी आर्किटेक्ट’ का सर्टिफिकेशन मिलेगा। भविष्य को आकार देते हुए बच्चे अपना डवलपमेंट एक्सपीरियंस तैयार कर सकते हैं। यहां वे खुद अपनी पसंद और प्रोजेक्ट के आधार पर रेजिडेंशियल बिल्डिंग बना सकते हैं, जिसके टावरों में सूरज की रोशनी से लेकर हवा की आवाजाही के पर्याप्त बंदोबस्त होंगे।
महिंद्रा लाइफस्पेसेज डवलपर्स लिमिटेड के मुख्य विपणन अधिकारी विरल ओझा ने कहा, ‘हम किडजानिया के साथ इस अनूठी साझेदारी की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं, क्योंकि हम बच्चों के लिए रियल एस्टेट और टिकाऊ वास्तुकला की आकर्षक दुनिया के बारे में जानने और अनुभव करने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। ‘एक्सपीरियंस’ के लॉन्च के साथ हमारा लक्ष्य बच्चों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी के संस्कार डालना है। सतत विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर हमारा लक्ष्य बच्चों के दिमाग को एक हरित और अधिक टिकाऊ भविष्य की कल्पना करने के लिए तैयार करना है। हमारा मानना है कि ऐसा करते हुए हम अगली पीढ़ी को ऊर्जा, जागरूकता और संकल्प से लैस करेंगे, जिसका एक स्थायी प्रभाव होगा और आगे चलकर बच्चे एक ऐसी दुनिया बना सकते हैं, जो पर्यावरण के प्रति अधिक हितैषी होगी।’
किडजानिया इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर राहुल धमधेरे ने कहा, ‘बच्चों में सस्टेनेबिलिटी के लिए लगाव और जुनून जगाने के लिए हम महिंद्रा लाइफस्पेस के साथ सहयोग करते हुए बहुत खुश हैं। यह साझेदारी एक स्थायी दुनिया बनाने की महिंद्रा लाइफस्पेस की अटूट प्रतिबद्धता के साथ किडज़ानिया के अनुभवात्मक सीखने का दृष्टिकोण सहजता से मिश्रित हो रहा है। साथ मिलकर, हम बच्चों के रूप में भविष्य की एक ऐसी पीढ़ी का पोषण करने के लिए समर्पित हैं जो हमारी धरती के हरित भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हम इस यात्रा को शुरू करने और बच्चों की टिकाऊ जीवन की समझ पर इसके सकारात्मक प्रभाव को देखने के लिए उत्सुक हैं।’
आज सुबह किडजानिया मुंबई में एक भव्य लॉन्च कार्यक्रम के दौरान इस साझेदारी की आधिकारिक घोषणा की गई और दोनों ब्रांड लीडर ने बच्चों और उनके माता-पिता को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में एक शानदार परेड शामिल थी। इसका समापन महिंद्रा लाइफस्पेस ‘एक्सपीरियंस’ के अनावरण के साथ हुआ जिससे इस अवसर का उत्साह और बढ़ गया।

 

———————————————————

Support us
The national weekly newspaper “Gau Bharat Bharti” is the first such publication in India which is known as the first weekly based on the cow dynasty. “Gau Bharat Bharti” has been prominently publishing the activities of individuals and organizations associated with the protection and promotion of the Gau Dynasty.

Please support our journalism.

Donate Now
Secured by Razorpay

Parliament: PM Modi Speech: पीएम बोले- हमारी सरकार ने नॉर्थ ईस्ट को प्राथमिकता दी

0
PM Narendra Modi Speech Today in Parliament, Lok Sabha News Live: मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए पीएम मोदी सदन में पहुंचे। उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुझे 20 साल हो गए हैं इस संसद में, लेकिन ऐसा दृश्य मैंने 2 दशक में नहीं देखा है। प्रधानमंत्री के प्रति जो शब्द इस्तमाल किए गए हैं विपक्ष के द्वारा, मैं मानता हूं कि सदन के सामने नहीं, लेकिन देश की जनता के सामने माफी मांगनी चाहिए।
अधीर रंजन चौधरी लोकसभा से निलंबित
अधीर रंजन चौधरी के बयान को लेकर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आपत्ति जताई। उन्होंने मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कांग्रेस सांसद को सदन से निलंबित करने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि समिति की रिपोर्ट आने तक अधीर रंजन को निलंबित किया जाए। लोकसभा अध्यक्ष ने जोशी के प्रस्ताव पर मतदान कराया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा
लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने विपक्ष को जमकर लताड़ा।
PM Modi Speech: पीएम मोदी कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 5 मार्च 1966 को कांग्रेस ने अपनी वायु सेना से मिजोरम में असहाय नागरिकों पर हमला करवाया। कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि क्या यह किसी अन्य देश की वायु सेना थी। क्या मिजोरम के लोग मेरे देश के नागरिक नहीं थे? क्या उनकी सुरक्षा भारत सरकार की जिम्मेदारी नहीं थी?
PM Modi Speech: पीएम बोले- हमारी सरकार ने नॉर्थ ईस्ट को प्राथमिकता दी
पीएम मोदी ने कहा कि इनकी पीड़ा, संवेदना सेलेक्टिव है। इनकी सभी बातें राजनीति से शुरू होती है,राजनीति पर खत्म होती है। इन्हें राजनीति के अलावा कुछ नहीं सूझता। मणिपुर में छह साल से जो सरकार है, वह समस्या का हल ढूढ रही है। पहले तो आए दिन बंद होता था, कर्फ्यू लगता था। अब सरकार उसका समाधान खोज रही है। नॉर्थ ईस्ट जिस प्रकार से साउथ एशिया का विकास हो रहा है। हमारा नॉर्थ ईस्ट विकसित होने जा रहा है, इस विकास का केंद्र बिंदू बनने जा रहा है।  इसलिए हमारी सरकार ने नॉर्थ ईस्ट को प्राथमिकता दी है। नौ सालों में हमने पूर्वोत्तर के लिए अहम काम प्राथमिकता के साथ किया है।
PM Modi Speech: सदन में मां भारती के बारे में जो कहा गया है, उसने हर भारतीय की भावना को गहरी ठेस पहुंचाई है: PM मोदी
उन्होंने कहा कि यहां सदन में मां भारती के बारे में जो कहा गया है, उसने हर भारतीय की भावना को गहरी ठेस पहुंचाई है। मुझे नहीं पता कि क्या हो गया है। सत्ता के बिना ऐसा हाल किसी को हो जाता है। सत्ता सुख के बिना जी नहीं सकते? क्या भाषा बोल रहे हैं? पता नहीं क्यों कुछ लोगों को भारत की मां की मृत्यु की कामना करते देखा गया, इससे बड़ा दुख क्या होगा। ये लोग कभी लोकतंत्र की, कभी संविधान की हत्या की बात करते हैं। दरअसल, जो इनके मन में है, वही उनके कृतित्व में सामने आ जाता है। मैं हैरान हूं। ये बोलने वाले कौन लोग हैं, देश भूल गया है। क्या विभाजन की पीड़ा हम भूल गए? उन चीखों को लेकर आज भी वह हमारे सामने आता है। वह लोग जिन्होंने मां भारती के तीन-तीन टुकड़े कर दिए, वह भी तब जब मां भारत की बेड़ियों को काटना था, तब इन्होंने मां भारती की भुजाएं काट दीं। ये लोग किस मुंह से ऐसा बोलने की हिम्मत करते हैं? ये वो लोग हैं, जिस वंदे मातरम गीत ने देश के लिए मर-मिटने की प्रेरणा दी थी। हिंदुस्तान के हर कोने में वंदे मातरम चेतना का स्वर बन गया था, इन्होंने वंदे मातरम गीत के भी टुकड़े कर दिए। ये वो लोग हैं, जो भारत तेरे टुकड़े होंगे गैंग को बढ़ावा देते हैं। ये उन लोगों की मदद कर रहे हैं, जो कहते हैं कि सिलीगुड़ी के पास जो कॉरिडोर हैं, उसे काट दें, तो पूर्वोत्तर अलग हो जाएगा।
जो बाहर गए, उन्हें पूछें कि कच्छतीवु कहां हैं, उनसे पूछिए। ये द्रमुक वाले मुझे चिट्ठी लिखते हैं कि मोदी जी उसे वापस ले आइए। तमिलनाडु से आगे और श्रीलंका से पहले यह टापू किसने किसी देश को दे दिया था? तब यह टापू मां भारती का अंग नहीं था? कौन था उस समय? श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व में यह हुआ था। कांग्रेस का इतिहास मां भारती को छिन्न-भिन्न करने का रहा है। कांग्रेस का प्रेम क्या रहा है? एक सच्चाई बड़े दुख के साथ इस सदन के सामने रखना चाहता हूं। यह पीड़ा वह नहीं समझ पाएंगे, मैं चप्पे-चप्पे पर घुमा हुआ व्यक्ति हूं। मेरा इमोशनल अटैचमेंट है वहां के प्रति। मैं तीन प्रसंग आपके सामने रखना चाहता हूं।
PM Modi Live: ‘मणिपुर चर्चा हो सकती थी, लेकिन इन्होंने झूठ फैला रखा है’
‘अगर इन्होंने मणिपुर पर चर्चा की गृह मंत्री की बात पर सहमति दिखाई देती थी तो विस्तृत चर्चा हो सकती थी। विस्तार से जब इन्होंने बात रखी तो पता चला कि ये लोग कैसा झूठ फैलाते हैं, कितना पाप फैला रखा है। मणिपुर की स्थिति पर देश के गृह मंत्री ने बड़े धैर्य से और राजनीति के बिना सारे विषय को विस्तार से समझाया। उसमें देश की जनता को जागरूक करने का प्रयास था। मणिपुर की समस्या के लिए रास्ते खोजने का प्रयास था।’

मणिपुर पर अदालत का फैसला आया। अब अदालतों में क्या हो रहा है, ये हम जानते हैं। उसके पक्ष-विपक्ष में स्थिति बनी। कई परिवारों को मुश्किल हुई। महिलाओं के साथ गंभीर अपराध हुए। यह अपराध अक्षम्य है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए हम भरपूर प्रयास कर रहे हैं। जिस प्रकार से प्रयास चल रहे हैं, निकट भविष्य में शांति का सूरज जरूर उगेगा। मणिपुर फिर एक बार नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा। मैं मणिपुर के लोगों से भी आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं। वहां की माताओं, बहनों, बेटियों से कहना चाहता हूं- देश आपके साथ है। यह सदन आपके साथ है। हम सब मिलकर इस चुनौती का समाधान निकाल लिया, वहां शांति की स्थापना होगी। मणिपुर फिर विकास की राह पर तेज गति से आगे बढ़ेगा। प्रयासों में कोई कसर बाकी नहीं रहेगी।

PM Modi Live: प्रधानमंत्री ने कहा- नई दुकान पर कुछ दिनों में ताला लग जाएगा
‘जिन लोगों ने गमले में कभी मूली नहीं उगाई, वो खेतों को देखकर हैरान होने ही हैं। जिन्होंने हमेशा गाड़ी का शीशा डाउन करके दूसरों की गरीबी देखी है, उन्हें सब हैरान करने वाला लग रहा है। इन लोगों को पता है कि इनकी नई दुकान पर कुछ दिनों में ताला लग जाएगा। आज इस चर्चा के बीच देश के लोगों को मैं बड़ी गंभीरता के साथ इस घमंडिया गठबंधन की आर्थिक नीति से भी सावधान करना चाहता हूं। ये घमंडिया गठबंधन ऐसी अर्थव्यवस्था चाहता है कि देश कमजोर हो। जिन आर्थिक नीतियों पर ये आगे बढ़ना चाहते हैं, जिस तरह खजाना लुटाकर वोट पाने का खेल खेल रहे हैं, आप आसपास के देशों में देख लीजिए। हमारे देश के राज्यों में भी इसका असर हो रहा है। चुनाव जीतने के लिए घोषणाएं की जा रही हैं। देशवासियों को सत्य समझाना चाहता हूं कि ये लोग भारत के दीवालिया होने की गारंटी है। ये अर्थव्यवस्था को डुबाने की गारंटी है। यह डबल डिजिटल महंगाई की गारंटी है। ये पॉलिसी पैरालिसिस की गारंटी है। तुष्टीकरण की गारंटी है। मोदी देश को गारंटी देता है कि तीसरे कार्यकाल में देश को तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाएंगे। लोकतंत्र में जिनका भरोसा नहीं होता, वो सुनाने को तैयार होते हैं, लेकिन सुनने का धैर्य नहीं होता। अपशब्द बोलो, भाग जाओ। कूड़ा-कचरा फेंक भाग जाओ। झूठ फैलाओ, भाग जाओ।’

विपक्षी दलों ने वॉकआउट किया

पीएम मोदी के संबोधन के बीच विपक्षी दलों ने वॉकआउट कर दिया। इस पीएम ने कहा कि ये लोग सुनाने में तो विश्वास रखते हैं, लेकिन सुनने की क्षमता नहीं रखते।

PM Modi Live: राहुल पर तंज- इनके दिमाग का हाल देश लंबे समय से जानता है

‘कुछ बातें समय पर कहने का अवसर मिलता है। इत्तेफाक देखिए। कल यहां दिल से बात करने की बात कही गई थी। उनके दिमाग के हाल को तो देश लंबे समय से जानता है, लेकिन अब उनके दिल का भी पता चल गया। इनका मोदी प्रेम तो इतना जबर्दस्त है कि चौबीसों घंटे सपने में मोदी आता है। अगर पानी पी लें तो कहते हैं कि मोदी को पानी पिला दिया। अगर मैं कड़ी धूप में भी चल पड़ता हूं और पसीना पोंछ देता हूं तो कहते हैं कि मोदी को पसीना ला दिया। इनके जीने का सहारा देखिए। एक गीत की पंक्ति है- डूबने वाले को तिनके का सहारा ही बहुत, दिल बहल जाए फकत इतना कि सारा ही बहुत, इतने पर भी आसमां वाला गिरा दे बिजलियां, कोई बतला दे जरा ये डूबता फिर क्या करे। मैं कांग्रेस की मुसीबत समझता हूं। इनकी लूट की दुकान है, झूठ का बाजार है। इसमें नफरत है, घोटाले हैं, तुष्टीकरण है, मन काले हैं, परिवारवाद के हवाले देश दशकों से हवाले है। तुम्हारी दुकान ने इमरजेंसी बेची है, बंटवारा बेचा है, सिखों पर जुल्म बेचे हैं। शर्म करो नफरत की दुकान वालों, तुमने सेना का स्वाभिमान बेचा है।’

PM Modi Speech: PM बोले- कई राज्य कह रहे- कांग्रेस, नो कॉन्फिडेंस

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस अपने घमंड से इतनी चूर हो गई है कि उसे जमीन दिखाई तक नहीं देती। 61 वर्षों से तमिलनाडु के लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस नो कॉन्फिडेंस। पश्चिम बंगाल में उन्हें आखिरी बार 1972 में मिली थी, वे 51 साल से कह रहे हैं कांग्रेस नो कॉन्फिडेंस। उत्तर प्रदेश, गुजरात के लोग 38 साल से कांग्रेस को कह रहे हैं- नो कॉन्फिडेंस। त्रिपुरा के लोग 35 वर्षों से यही कह रहे हैं। ओडिशा में कांग्रेस को आखिरी बार 1995 में जीत मिली थी, यानी 28 वर्षों से कांग्रेस को एक ही जवाब मिल रहा है- कांग्रेस नो कॉन्फिडेंस। नगालैंड के लोग भी 25 वर्षों से यही कह रहे हैं। जनता ने कांग्रेस के प्रति बार-बार नो कॉन्फिडेंस घोषित किया है।’

PM Modi Live: पीएम ने कहा- मैग्नेटिक पावर इनके पास है

पीएम ने कहा कि कश्मीर दिन-रात जल रहा था, लेकिन कांग्रेस को कश्मीर के आम नागरिकों पर नहीं, हुर्रियत पर विश्वास करते थे। भारत ने आतंकवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक किया, एयर स्ट्राइक किया। इन्हें भारत की सेना पर भरोसा नहीं था, दुश्मन के दावों पर भरोसा था। दुनिया में कोई भारत पर अपशब्द कहे, तुरंत उसे पकड़ लेते हैं। ऐसी मैग्नेटिक पावर इनके पास है। भारत में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देते हैं। मिट्टी के ढेले जितनी भी जिसकी कीमत न हो, ऐसी बातों को तवज्जो देना कांग्रेस की फितरत रही है।

PM Modi Speech: भारत के लोगों का कांग्रेस के प्रति अविश्वास का भाव बहुत गहरा: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इनको (विपक्ष) भारत के सामर्थ्य पर विश्वास नहीं है। इनको भारत के लोगों पर विश्वास नहीं है। लेकिन इस सदन को बताना चाहता हूं कि इस देश का भी, भारत के लोगों का कांग्रेस के प्रति अविश्वास का भाव बहुत गहरा है। कांग्रेस अपने घमंड में इतनी चूर हो गई है कि उसे ज़मीन नहीं दिखाई दे रही है।

PM Modi Speech: आप लोग खंडहर पर प्लास्टर लगा रहे थे: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं विपक्ष के साथियों के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। कुछ ही दिन पहले बंगलुरू में आपने मिल-जुलकर करीब 1.5-2 दशक पुराने UPA का क्रिया कर्म किया है, उसका अंतिम संस्कार किया है। लोकतांत्रित व्यवहार की मुताबिक मुझे आप लोगों को सहानुभूति व्यक्त करनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि मैंने संवेदना व्यक्त नहीं की क्योंकि आप लोग जश्न मना रहे थे। जश्न क्यों मना रहे थे क्योंकि आप लोग खंडहर पर प्लास्टर लगा रहे थे। दशकों पुरानी खटारा गाड़ी को EV दिखाने के लिए कितना बड़ा मजबा लगाया था। आप (विपक्ष) जिसके पीछे चल रहे हैं उनको इस देश की ज़ुबान, इस देश के संस्कार की समझ नहीं है। पीड़ी दर पीड़ी यह लोग लाल और हरी मिर्च में अंतर नहीं समझ पाए।

PM Modi Live: पीएम मोदी बोले- इनका पाकिस्तान से ऐसा प्रेम था कि उनकी बातों पर भरोसा कर लेते थे

प्रधानमंत्री ने कहा कि 1990 में देश कंगाल होने की स्थिति में था। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में अर्थव्यवस्था 10, 11, 12 नंबर पर झूलती रही। लेकिन अब हमने शीर्ष-पांच में अपनी जगह बनाई। कांग्रेस के लोगों को लगता होगा कि ये जादू की छड़ी से हुआ है। मैं बताना चाहता हूं कि कठोर परिश्रम, निश्चित योजना और सुधारों, परिश्रम की पराकाष्ठा से हुआ है। 2028 में जब आप अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे, तब देश तीसरे नंबर पर होगा, यह हमारा विश्वास है। हमारे विपक्ष के मित्रों की फितरत में ही अविश्वास भरा पड़ा है। हमने लाल किले से स्वच्छ भारत अभियान का आह्वान किया, लेकिन उन्होंने कहा कि कैसे हो सकता है, गांधी जी भी कहकर गए थे। हमने मां-बेटी को खुले में शौच पर जाने की मजबूरी से मुक्त करने के लिए शौचालयों पर जोर दिया, तब इन्होंने कहा कि क्या लाल किले से ऐसे विषय बोले जाते हैं? जनधन खाते के समय भी ऐसा ही कहा। हमने योग, आयुर्वेद की बात की तो उसका भी मखौल उड़ाया। कांग्रेस पार्टी और उनके दोस्तों का इतिहास रहा है कि उन्हें भारत पर और भारत के सामर्थ्य पर कभी भरोसा नहीं रहा। ये विश्वास किस पर करते थे? इनका पाकिस्तान से ऐसा प्रेम था कि उनकी बातों पर भरोसा कर लेते थे। पाकिस्तान कहता था कि हमले और बातचीत साथ चलेगी। ये मान लेते थे।
PM Modi Live: प्रधानमंत्री ने कहा- अब ये भी मुझे ही सिखाना पड़ रहा है…
पीएम ने कहा कि कुछ ही वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी शीर्ष अर्थव्यवस्था बनने वाला है। जब हम आने वाले पांच साल में इसका दावा करते हैं तो जिम्मेदार विपक्ष क्या करता? सवाल पूछता कि कैसे करेंगे, आपका रोडमैप बताइए। लेकिन अब ये भी मुझे ही सिखाना पड़ रहा है। या वे सुझाव भी दे सकते थे। या ये चुनाव में जाकर बताते कि हम तो एक नंबर पर ले आएंगे, लेकिन ये विपक्ष की त्रासदी है। कांग्रेस के लोग क्या कह रहे हैं? इतने साल सत्ता में रहने के बाद भी क्या अनुभवहीन बातें सुनने को मिलती हैं। ये कहते हैं कि कुछ करने की जरूरत नहीं है, ये तो ऐसे ही हो जाएगा। बिना कुछ किए तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। कांग्रेस की मानें तो सब अगर अपने आप हो जाना वाला है तो इसका मतलब है कि कांग्रेस के पास न नीयत, न नीति, न विजन, न वैश्विक अर्थव्यवस्था की समझ है।