Home Blog Page 708

Rio Kapadia Demise: ‘चक दे ​​इंडिया’ फेम एक्टर रियो कपाड़िया ने कहा दुनिया को अलविदा, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

0

Rio Kapadia Demise: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बार फिर बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल सुपरहिट फिल्मों ‘दिल चाहता है’ और ‘चक दे ​​इंडिया’ में नजर आने वाले एक्टर रियो कपाड़िया (Rio Kapadia) का निधन हो चुका है. एक्टर ने बीते दिन यानि 13 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था. रियो के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शौक की लहर दौड़ पड़ी है. एक्टर के निधन की जानकारी उनके दोस्त फैसल मलिक और उनकी पत्नी ने दी थी. जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल यानि 15 सितंबर को होगा.

15 सिंतबर को गोरेगांव में होगा अंतिम संस्कार

रियो कपाड़िया ने मजह 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्टर की फैमिली में उनकी पत्नी मारिया और दो बेटे अमन और वीर हैं. जो इस वक्त एक्टर की मौत से सदमे में है. बताया जा रहा है कि रियो ने 13 सितंबर को आखिरी सांसे ली थी. अब उनका अंतिम संस्कार 15 सितंबर को मुंबई के गोरेगांव के शिवधाम शमशान भूमि में किया जाएगा. एक्टर की मौत की खबर सुनकर अब सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहा है.

इन फिल्मों में काम कर चुके थे रियो कपाड़िया

बॉलीवुड करियर की बात करें तो एक्टर अपने अभी तक के करियर में ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘मर्दानी’, ‘खुदा हाफिज’, ‘द बिग बुल’, ‘एजेंट विनोद’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके थे. इसके अलावा उन्हें हाल ही में ‘मेड इन हेवन 2’ के एक एपिसोड में भी देखा गया था.

टीवी शोज में भी आ चुके थे नजर

वहीं फिल्मों के अलावा रियो कपाड़िया टीवी का भी फेमस चेहरा थे. एक्टर को टीवी शो ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ और सिद्धार्थ तिवारी की ‘महाभारत’ में भी देखा गया था. जिसमें उन्होंने गांधारी के पिता का रोल निभाया था.

भोजपुरी म्यूजिक वीडियो ‘बलमुआ चल गईले परदेस’ जारी

0
ओशिवारा, मुम्बई स्थित व्यंजन बैंक्वेट हॉल में आयोजित भव्य समारोह के दौरान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दर्जनों कलाकार तकनीशियनों की उपस्थिति में चंद्रवंशी एंटरटेनमेंट की नवीनतम भोजपुरी म्यूजिक वीडियो ‘बलमुआ चल गईले परदेस’ जारी किया गया। वेस्टर्न और क्लासिकल म्यूजिक के फ्यूजन वाला यह गीत भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी और सुमित सिंह चंद्रवंशी पर फिल्माया गया है। इस गाने में विरह की तड़प के साथ साथ रैप का तड़का भी देखने को मिल रहा है यह अपनेआप में एक बेहद अनूठा प्रयोग है जो भोजपुरी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में अवश्य ही कामयाब होगा। गीत को प्रियंका सिंह और सुमित सिंह चंद्रवंशी ने आवाज दी है। गीतकार सुमित और संगीतकार आर्यन पॉटर हैं। इस म्यूजिक वीडियो के वीडियोग्राफर एवं एडिटर रोहित सिंह हैं। इस म्यूजिक वीडियो के निर्माता अमित सिंह चंद्रवंशी हैं। म्यूजिक वीडियो ‘बलमुआ चल गइले परदेश…’ चंद्रवंशी एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
इस कार्यक्रम में निर्देशक ब्रजभूषण, एम आई राज, विष्णु शंकर वेलू, सुनील लालवानी, क़मर हाजीपुरी, आनंद सिंह, मुकेश पाण्डेय, नीरज यादव, दिनेश यादव राज प्रेमी, सुनील पाल, आशुतोष खरे, अंबरीश सिंह, संजना सिल्क, राधा सिंह, राकेश देवगन, अजीत चौबे, रौशन सिंह, प्रियंका सिंह ,विनोद गुप्ता, मुरली लालवानी, संजय भूषण पटियाला, सुनील मांझी, शाहिद शम्स, अभय झा, भगवान पांडेय व मदन सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कई बार यह गाना देखा सुना। ‘बलमुआ चल गईले परदेस’ की जोड़ी पर एक और गाना फिल्माया गया है जिसके बोल हैं ‘हम त लजा गईनी…’। यह गीत भी बेहद कर्णप्रिय और खूबसूरत है। रानी चटर्जी और सुमित सिंह चंद्रवंशी की जोड़ी दोनों गानों में परफेक्ट लगती है। यह गीत सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज के स्वर में है। यह गीत भी शीघ्र लॉन्च किया जायेगा।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर -धोखा विश्वास को हमेशा के लिए तोड़ देता है

0
शादी विश्वास पर टिका रिश्ता होता है। इसे निभाने के लिए इस बंधन में बंधे दोनों लोगों को हर दिन प्रयास करना पड़ता है। रिश्ते की जिम्मेदारी और परेशानी दोनों को साथ मिलकर निभानी होती है। लेकिन इस चीज को बहुत ही कम लोग समझ पाते हैं, जिसका नतीजा है लगातार बढ़ते एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले।
इसमें कोई दोराय नहीं कि आज के समय में पार्टनर को चीट करना बहुत ही आम हो गया है। अपने मजे के लिए अपनी सुविधा के अनुसार लोग अपने पार्टनर के विश्वास को एक पल में तोड़ देते हैं। उसे उस रिश्ते में अकेला और जख्मी करके छोड़ देते हैं, जिसे निभाने की जिम्मेदारी उनकी भी है। वह यह भूल जाते हैं कि उन्हें खुद भी इसके परिणामों का सामना करना पड़ेगा, जो तोड़कर रखने वाला हो सकता है। यहां हम शादी के बाद अफेयर करने के ऐसे ही कुछ अंजामों को बता रहे हैं। पार्टनर को धोखा देने वालों के लिए इसे समझ लेना फायदेमंद साबित हो सकता है।
नहीं रह जाता है ट्रस्ट
धोखा विश्वास को हमेशा के लिए तोड़ देता है। इसे वापस से ठीक कर पाना नामुमकिन है। ऐसे में पार्टनर को चीट करने के बाद उसके साथ पहले की तरह सब कुछ ठीक करने की अपेक्षा करना व्यर्थ है। भले ही वह साथ रहने के लिए तैयार हो लेकिन उसके दिल से रिश्ते की अहमियत पूरी तरह से खत्म हो जाती है। वह यह सुनिश्चित करता है कि आप भी इसकी कमी और दर्द को हमेशा महसूस करें।
उलझ जाते हैं इमोशन के तार
धोखा देना वाला व्यक्ति कभी सुकून से नहीं रह पाता है। आज नहीं तो कल उसे अपने काम को लेकर गिल्ट,शर्म, एंग्जायटी, ट्रस्ट इश्यू जरूर महसूस होती है। वह ठीक वैसी ही इससे सफर कर रहा होता है, जैसे धोखा खाया हुआ व्यक्ति गुस्सा, डिप्रेशन, ट्रस्ट इश्यू का सामना करता है। कई बार धोखा दिमाग पर इतना अधिक असर कर देता है कि ठीक होने के लिए प्रोफेशनल की मदद भी लेनी पड़ जाती है।

बच्चे भी छोड़ देते हैं साथ
पति और पत्नी के बीच होने वाले एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का असर बच्चों पर बहुत अधिक और गहराई तक होता है। कई बार वह इस कारण खुद अपने रिश्ते में बेहतर नहीं कर पाते हैं। साथ ही वह कभी भी उस पेरेंट का सम्मान नहीं कर पाते हैं, जो चीट करते हैं। यह नफरत बच्चों में उम्र के साथ इतनी तेजी से बढ़ती है कि वह एक समय के बाद अपने पेरेंट से रिश्ता भी खत्म कर देते हैं।

चुकानी पड़ जाती है कीमत
पार्टनर को धोखा देकर चुपचाप निकल जाना आसान नहीं है। यदि पार्टनर चाहे तो इस आधार पर आपका पूरा बैंक अकाउंट खाली कर सकता है। आमतौर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर महंगे तलाक का कारण बनते हैं।

समाज में नहीं रह जाती इज्जत
सामाज में चाहे कितनी ही तरह की घटनाएं हो रही हो, लेकिन आज भी उसी व्यक्ति की इज्जत की जाती है जो ईमानदारी के साथ अपनी जिंदगी जीता है। ऐसे में जब किसी व्यक्ति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात समाज में फैलती है, तो उसके साथ पूरे सगे संबंधियों का भी लोगों के बीच उठना-बैठना बंद हो जाता है। कई बार यह चीज मेंटल हेल्थ को बिगाड़ने का भी काम करता है।

  • शारदा सिंह

सिम अपग्रेड कराते समय न करें ये गलती:टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स से 5G सिम को एक्टिवेट करने के लिए OTP नहीं मांगती हैं

0

साइबर फ्रॉड के मामले काफी ज्यादा सामने आ रहे हैं। ऐसे में इन्हें रोकने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने एक अलर्ट जारी किया है। TRAI ने टेलिकॉम यूजर्स को मैसेज के जरिए एक अलर्ट दिया है। यह अलर्ट 5G सिम से जुड़ा हुआ है। कहा गया है कि अगर यूजर 5G सिम में अपग्रेड कराने जा रहे हैं तो उन्हें कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी हैं। अगर इन बातों का ख्याल न रखा जाए तो आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं TRAI के इस 5G सिम अलर्ट के बारे में।

सिम अपग्रेड कराते समय न करें ये गलती:

  1. TRAI यूजर्स के फोन पर एक अलर्ट भेज रहा है जिसमें बताया गया है कि टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स से 5G सिम को एक्टिवेट करने के लिए OTP नहीं मांगती हैं।
  2. सिर्फ यही नहीं, इस दौरान किसी भी तरह की जानकारी भी नहीं मांगी जाती है। अगर कोई सिम अपग्रेड करने के बहाने अगर कोई आपसे कोई OTP या डिटेल्स मांगता है तो ऐसा न करें।
  3. अगर आपको 5G में सिम अपग्रेड कराने के लिए कोई लिंक भेजा जाता है और उस पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है तो आपको सावधान रहना होगा। इस तरह का लिंक साइबर फ्रॉड के तहत भेजा जाता है। अगर आपने गलती से इस लिंक पर क्लिक किया तो आपकी डिटेल्स के साथ आपका पैसा भी चोरी हो सकता है।
  4. कई बार होता है कि हैकर्स, यूजर्स को 5G में अपग्रेड करने के लिए ऑफर देते हैं। इसमें कई तरह के लालच दिए जाते हैं। अगर आप इस लालच में फंस जाते हैं अगर किसी मोबाइल यूजर को 5G सर्विस के लिए किसी तरह का ऑफर दिया जा रहा है तो यह स्थिति भी नजरअंदाज करनी होगी। यह धोखाधड़ी का संकेत हो सकता है।

Mumbai-मुंबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश के बीच रनवे से फिसला प्‍लेन, तीन लोग घायल

0
मुंबई: मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आठ लोगों के साथ एक लियरजेट 45 विमान (Learjet 45 aircraft VT-DBL) गुरुवार को भारी बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे से फिसल गया। प्राइवेट विमान वीएसआर वेंचर्स का है। जो क‍ि विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भर रहा था। विमानन मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा क‍ि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा क‍ि 14 सितंबर को वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल विजाग से मुंबई के लिए उड़ान भर रहा था। मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे 27 पर उतरते समय फ‍िसल गया। विमान में 6 यात्री और 2 चालक दल के सदस्य थे। यह घटना भारी बारिश के साथ कम विजिबिलिटी के चलते हुई।

रनवे को अस्थायी रूप से बंद किया

एयरपोर्ट ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि भारी बारिश के कारण विमान रनवे से फिसल गया और उसके बाद डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, तीन लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के कारण उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करने के कारण रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
डीजीसीए ने इंडिगो में विमान इंजनों की खराबी का मामला उठाया
उधर, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गुरुवार को कहा कि विमान इंजन निर्माता प्रैट एंड व्हिट्नी (पी एंड डब्ल्यू) इंजन वापस मंगाने के दूसरे चरण को लेकर सेवा बुलेटिन जारी करेगी। ज्यादातर इंजनों के 2024 की पहली तिमाही में हटाए जाने की संभावना है। एक बयान के अनुसार, डीजीसीए ने हाल के सप्ताहों में इंडिगो के विमानों में इंजन संबंधी समस्याओं को पी एंड डब्ल्यू के समक्ष उठाया और तत्काल इस पर गौर करने की मांग की।
उड़ान के दौरान इंजन बंद होने (आईएफएसडी) की तीन घटनाओं में से दो 28 अगस्त को सामने आईं, जब मदुरै-मुंबई और कोलकाता-बेंगलुरु के विमानों कें इंजन में समस्या आ गई थी। ये ए321 नियो विमान थे। तीसरा मामला तीन सितंबर को अमृतसर-दिल्ली उड़ान से जुड़ा है। वह विमान ए320 नियो था।
इंडिगो के बेड़े में ए320 विमानों में पी एंड डब्ल्यू इंजन लगे हैं और कुल 11 इंजन हाई प्रेशर टर्बाइन (एचपीटी) हब समस्या से प्रभावित हुए। यह मामला इंजन निर्माता कंपनी ने जुलाई में उठाया था। दुनियाभर में कुल 200 इंजनों को एचपीटी हब समस्या के कारण वापस मंगाया गया है। पहले चरण में ऐसे इंजनों को 15 सितंबर से पहले वापस मंगाना है।

गौ तस्करी मामले में फरार आरोपी चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार

0

आरोपी पर पूर्व में पशु क्रूरता, चोरी और पीओ के 4 मामले है दर्ज

फरीदाबाद, 14 सितम्बर (हि.स.)। अपराध शाखा सेक्टर-56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने वर्ष 2019 में गौ तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम आरीफ है। आरोपी आरीफ पलवल जिले के गांव ईस्लामवादी मोहल्ला उटावङ का रहने वाला है।

आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से झाड़सेंतली से चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया था। मोटरसाइकिल थाना सेंट्रल के एरिया से चोरी की गई थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल को किसी अनजान व्यक्ति से 6000 में चलाने के लिए खरीदा था। आरोपी से पूछताछ में वर्ष 2019 का गौ तस्करी का मामला सामने आया जिसमें आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्टर 3 से स्कॉर्पियो गाड़ी में गाय ले जा रहा था। जो गौ रक्षक दल के मौके पर आने पर स्कॉर्पियो को बाटा फ्लाईओवर के पास छोडक़र भाग गए थे। मामले में चार आरोपी क्यूम, तारीफ, कामिल और साबिर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी क्यूम को गुडग़ांव में किसी मामले में गिरफ्तार किया गया था जिसमें आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद किया जा चुका है। अन्य एक आरोपी बकाया है जिसकी क्राइम ब्रांच टीम तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल

जेंडर डाइवर्सिटी में उच्चतम रिकॉर्ड बना, महिला कर्मचारी की हुई बढ़ोतरी : अवतार ग्रुप स्टडी

0

100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों ने 2023 में 3,38,000 महिला कर्मचारियों को शामिल किया

मुंबई। डाइवर्सिटी, इक्विटी एवं समावेशन (डीईआई) समाधानों में भारत की एक प्रमुख कंपनी, अवतार ग्रुप ने भारत में महिलाओं के लिए अवतार एंड सेरामाउंट बेस्ट कम्पनीज फॉर वीमेन इन इंडिया (BCWI) इंडेक्स के आठवें संस्करण की घोषणा की। अवतार ने अवतार एंड सेरामाउंट मोस्ट इनक्लूसिव कंपनीज इंडेक्स (MICI) के पांचवें संस्करण की भी घोषणा की, जो देश का एक अग्रणी समावेशन सूचकांक है जो उन कंपनियों को मान्यता देता है जिनके समावेशन में डाइवर्सिटी के समस्त आयाम को शामिल करने का आशय है।
BCWI-MICI अध्ययन का आठवां संस्करण फरवरी 2023 में शुरू हुआ और अध्ययन में विभिन्न उद्योग क्षेत्रों की 354 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें 300 से अधिक डीईआई मेट्रिक्स का मूल्यांकन किया गया था। 2023 का व्यापक BCWI-MICI अध्ययन जेंडर डाइवर्सिटी के अनुसरण में 100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डालता है। अध्ययन से पता चला है कि 100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों ने 2023 में 3.38 लाख महिला कर्मचारियों और 5.59 लाख पुरुष कर्मचारियों को नियुक्त किया है। नियुक्त किए गए समस्त कर्मचारियों में से 37.7% महिलाएं हैं, जो लिंग संतुलन के प्रति कंपनियों के मजबूत आशय को दर्शाता है। हालाँकि, अध्ययन में नई नियुक्तियों के लिंग अनुपात के मामले में 1 प्रतिशत की गिरावट भी देखी गई है, जो 2022 में 38.6% थी। आईटी क्षेत्र में 3.46 लाख पुरुषों की संख्या के मुकाबले लगभग 2.02 लाख महिलाओं को शामिल किया गया है, कंसल्टिंग क्षेत्र में वर्ष 2023 में 1.3 लाख पुरुषों की तुलना में लगभग 94,000 महिलाएं को नियुक्त किया गया है।
अध्ययन के परिणाम और मुख्य अंतर्दृष्टि प्रस्तुत करते हुए अवतार ग्रुप की संस्थापक-अध्यक्ष डॉ. सौंदर्या राजेश ने कहा कि भारत में हमारी 100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों के लिए उनके ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) लक्ष्यों का “सामाजिक” हिस्सा सर्वोच्च प्राथमिकता रखता है। 2023 की वार्षिक BCWI-MICI, डीईआई आशय का आकलन करने के लिए एक मापक के रूप में कार्य करता है, जो भारत में संस्थापित कंपनियों में ईएसजी की “सामाजिक” प्राथमिकताओं के दायरे में आता है। प्रगति के क्षेत्र में, डेटा हमारा कम्पास है। 100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में जेंडर डाइवर्सिटी लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष 2023 में महिलाओं का औसत प्रतिनिधित्व (कुल मिलाकर) 36.9% है, जो अध्ययन के लॉन्च के समय 2016 में 25% था। इस मौजूदा दर पर, 2030 तक सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में 50:50 का लिंग संतुलन प्राप्त करना एक वास्तविकता होगी, जो महामारी के बाद के प्रभावों को देखते हुए बहुत जल्द समय सीमा के अंतर्गत है।“

भारत में महिलाओं के लिए 100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की सूची में शामिल कंपनियों में से 31% कम्पनियां भारतीय मूल की हैं और बाकी बहुराष्ट्रीय कंपनियां हैं।

2023 में भारत में महिलाओं के लिए शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में एक्सेंचर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, बार्कलेज इन इंडिया, सिटी बैंक, ई वाई, आईबीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड, केपीएमजी इन इंडिया, पब्लिसिस सैपिएंट (टीएलजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का एक प्रभाग), टेक महिंद्रा लिमिटेड और जेड एस का नाम प्रमुख है।

भयंकर बारिश से ग्रामीणों को आवाजाही में हो रही है भयंकर परेशानी

0

पूरन मेश्राम/मैनपुर। गरियाबंद जिले के विकासखंड मुख्यालय मैनपुर खुर्द से लगा हुआ ग्राम पंचायत मैनपुर कला पहुंचने वाली मार्ग में नाला के ऊपर पुलिया नहीं बनने के कारण आवाजाही करने वाले लोगों को खास करके जंगलों से घर लौटते समय जो परेशानी पालतू मवेशियों को हुआ उसको शब्दों से बयां नहीं कर सकते।

ऐसा भी नहीं है ग्रामीणों के द्वारा कभी भी शासन प्रशासन से पुलिया निर्माण के लिए आवेदन निवेदन नहीं किया हो।आफत से निजात के लिए आवेदन निवेदन से काम नहीं बनने पर ग्रामीणों के द्वारा चक्का जाम सैद्धांतिक आंदोलन भाजपा एवं कांग्रेस के सरकार के समय नहीं किया गया हो।भाजपा एवं वर्तमान में भूपेश बघेल सरकार के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी मैनपुर कला में अति शीघ्र पुलिया निर्माण होगा ऐसा वादा किया गया था उसके बाद भी नहीं बन पाना कहीं ना कहीं मैनपुर कला के ग्रामीणों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
ऐसा प्रतीत हो रहा है। क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधा मिले सुख शांति अमन चैन से लोग रहे इसलिए चुनाव में चुनकर जनप्रतिनिधि विधानसभा में भेजते हैं ताकि क्षेत्र के परेशानियों को विधानसभा में प्रमुखता के साथ उठाते हुए ग्रामीणों के मांग के अनुसार ईमानदारी के साथ काम कर सके।

एक गाँव मैनपुर कला का ही बात नहीं है जहां भी आप सुदूर वनांचल आदिवासी क्षेत्रों में देखेंगे सैकड़ो बुनियादी सुविधा से लोग वंचित हो रहे हैं। सैद्धांतिक मांग धरे के धरे रह गए हैं।

बारिश के मौसम में नदी नालों पर रपटा के स्थान पर पुलिया बनाने के लिए कई बार वंचित समुदाय ने सरकार से गुहार लगाई लेकिन
शासन प्रशासन के द्वारा उनके गुहार को अनसुना करते हुए जीवन भर मुश्किलों से भरी जिंदगी जीता रहे ऐसा सोचकर अभी तक इस दिशा में पहल नहीं किया गया ऐसा समझ में आता है।पुलिया नहीं बनने के कारण आज भयंकर बारिश में गौ माता को जो परेशानी हुई उसका पश्चाताप सभी लोगों को हो रहा है अंतरात्मा से गौ माता के द्वारा पुकारे जाने वाली करुण पुकार जिनका प्रतिफल निश्चित है।

ऋषिकेश में गौवंश की तड़पती तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, गौ सेवा आयोग ने दिए जांच के आदेश

0

ऋषिकेश में गौवंश की तड़पती तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, गौ सेवा आयोग ने दिए जांच के आदेश

Pictures of cows suffering go viral ऋषिकेश की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में गायों को तड़पते हुए दिखाया गया है. राज्य के गौ सेवा आयोग की नजरों में भी ये तस्वीरें आई हैं. आयोग ने पौड़ी के डीएम और एसएसपी को चिट्ठी लिखी है. दोनों से इस मामले की जांच करने को कहा गया है.

 

मुख्यमंत्री धामी14 सितम्बर को नई दिल्ली में डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड-ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 का कर्टेन रेजर करेंगे जारी

0
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज (गुरूवार )को नई दिल्ली में डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड-ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 का कर्टेन रेजर जारी करेंगे…..
उत्तराखण्ड की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिये सशक्त उत्तराखण्ड मिशन लांच किया गया है, जिसके अन्तर्गत अगले 5 वर्षों में राज्य की जी.एस.डी.पी. दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार द्वारा इस लक्ष्य की प्राप्ति की कड़ी के रूप में ‘उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023’ का आयोजन माह दिसम्बर में किया जा रहा है।
पूर्व में इस आयोजन का लोगो एवं वेबसाइट लांच किया जा चुका है। डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड-ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो सांस्कृतिक, समृद्धि से परिपूर्ण हमारी परम्परा और प्रगति का परिचायक है। यह लोगो पर्वतीय भू-भाग, जिसकी अप्रयुक्त क्षमता और विकास के लिये एक अटूट प्रतिबद्धता का भी द्योतक है।
देश के तीव्र आर्थिक विकास में सक्रिय सहभागिता निभाना लक्ष्य
उत्तराखण्ड प्राकृतिक सौन्दर्यता के साथ-साथ विविध संसाधनों से परिपूर्ण है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिरता को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिली है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलीयन डालर की अर्थ व्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में राज्य सरकार का यह लक्ष्य है कि उत्तराखण्ड राज्य अपनी प्राकृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखते हुये राष्ट्र में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थ व्यवस्था के रूप में विकसित हो सके।
इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा बेहतर योजना संरचना, प्रभावी नीति निर्धारण नवाचारों का प्रोत्साहन एवं अर्न्तविभागीय समन्वय तथा विकास कार्यों के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन हेतु नीति आयोग की तरह सेतु (State Institute for Empowering and Transforming Uttarakhand) का गठन किया है।
राज्य में उद्योगों के अनुकूल किया गया है नीतियों में सुधार
इस संबंध में राज्य के सभी स्टेकहोल्डरों एवं राज्य के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ इस आयोजन को और बेहतर कैसे बनाया जाय, पर गत 17 अगस्त, 2023 को आयोजित बैठक में देश के प्रमुख सैक्टरर्स के उद्योग समूहों के साथ भी गत 21 अगस्त, 2023 को चर्चा कर इस आयोजन में सहभागी बनने का अनुरोध किया गया है। राज्य में निवेश को बढावा देने के लिये अब तक लगभग 1250 ऐसे अधिनियमों को चिन्हित किया है, जो वर्तमान में अनुपयोगी हैं और इनमें से लगभग 500 अधिनियमों को सिंगल रिंपील एक्ट के माध्यम से विलोपित किया जा रहा है।
पीस आफ डूईंग बिजनेस तथा पीस टू प्रॉस्पेरिटी के साथ बनाया गया है सुगम व्यावसायिक वातावरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ‘ईज आफ डूईंग बिजनेस’ के साथ-साथ ‘पीस आफ डूईंग बिजनेस’ भी है। उत्तराखण्ड राज्य में कार्यरत उद्योगों में श्रमिक असन्तोष की घटनायें लगभग न के बराबर हैं। श्रमिक असंतोष के कारण उद्योगों में मानव श्रम का हास देश में सर्वाधिक कम है। इसी कारण राज्य सरकार द्वारा इस हेतु अपनी टैग लाईन ‘*पीस टू प्रॉस्पेरिटी’* बनाई है। उन्होंने कहा कि हमारा यही विजन रहा है कि राज्य में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ-साथ सुगम व्यवसायिक वातावरण तैयार किया जाय। इस कड़ी में राज्य में निवेशक हितैषी नीतियों का निर्माण करते हुये विगत 4 माह में 27 नीतियां प्रख्यापित की हैं।
*पर्यटन नीति-2023, एमएसएमई गीति-2023, स्टार्टअप नीति-2023 लॉजिस्टिक्स नीति-2023. निजी औद्योगिक आस्थानों की स्थापना हेतु नीति-2023 प्रमुख हैं।
औद्योगिक वातावरण के सृजन हेतु बनाया गया है 6000 एकड का लैण्ड बैंक———-
राज्य के लिये पृथक सेवा क्षेत्र हेतु नीति, जिसमें हॉस्पिटल्स प्राईमरी, सैकेण्डरी एजुकेशन तथा विश्वविद्यालय शामिल हैं, पर स्वीकृति दी गईं है। राज्य में वर्तमान में लगभग 6000 एकड़ का लैण्ड बैंक विभिन्न सैक्टर के उद्योगों की स्थापना हेतु उपलब्ध है। राज्य में रेल रोड एवं एयर कनेक्टिविटी में लगातार सुधार हुआ है देहरादून एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिये सीधी वायु सेवा उपलब्ध हो गई है। देहरादून एवं पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार भी किया जा रहा है।
हमारे उद्यमी ही हमारे ब्राण्ड एम्बेसडर
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य के उद्यमी ही हमारे ब्राण्ड एम्बेसडर हैं और राज्य में निवेश बढ़ाने में उनकी सबसे अधिक सहभागिता है। हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के आधार पर कार्य कर रही है और यह तभी सम्भव है, जब उद्योग संघों से निरन्तर संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाय। उत्तराखण्ड सरकार ने लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने और इस तरह राज्य में सुगम व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिये कई बुनियादी ढांचा परियोजनायें शुरू की हैं। राज्य ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिये स्टेट ऑफ आर्ट के रूप में आईसीटी व एलसीएस की स्थापना की है। राज्य अपने नोडल विभाग सिडकुल के माध्यम से अत्याधुनिक औद्योगिक आस्थानों / क्षेत्रों की भी स्थापना कर रहा है। काशीपुर में अरोमा पर्क सितारगंज में प्लास्टिक पार्क, काशीपुर में इलैक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर तथा अमृतसर कोलकाता इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना की दिशा में प्रभावी कदम उठाये गये हैं।
राज्य में उत्पादित/निर्मित उत्पादों को हासिल हुई जीआई टैग
उत्तराखण्ड ने राज्य में उत्पादित/निर्मित 09 उत्पादों में जीआई टैग हासिल किये हैं। इन जीआई टैगों में कुमांऊ ब्यूरो ऑयल, मुनस्यारी राजमा भोटिया दन, एपण रिंगाल, ताम्र उत्पाद, धुलमा, तेजपत्ता तथा बासमती चावल शामिल हैं। राज्य सरकार द्वारा नेटल (बिच्छू घास). पिछौड़ा, आर्टिस्टिक कैण्डल मुखौटा एवं मन्दिर प्रतिकृत आदि कुछ अन्य उत्पादों में जीआई टैग के लिये आवेदन किया गया है। उन्होंने कहा कि उद्योग संवर्द्धन और आन्तरिक व्यापार विभाग की ‘ईज आफ डूईंग बिजनेस’ रैंकिंग में वर्ष 2022 की रैंकिंग में उत्तराखण्ड राज्य एचीवर्स श्रेणी में ( 8वें स्थान पर) शामिल है। जबकि नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2022 के निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखण्ड राज्य हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान पर, जबकि सम्पूर्ण देश में 9वें स्थान पर है। उद्योग संवर्द्धन और आन्तरिक व्यापार विभाग की LEADS रैंकिंग में वर्ष 2022 की रैंकिंग में उत्तराखण्ड राज्य एचीवर्स श्रेणी में शामिल है। इसी प्रकार स्टार्टअप रैंकिंग में ‘लीडर’ श्रेणी में शामिल है।
राज्य में उद्यमियों के हित में बनाया गया ऑनलाईन सिंगल विण्डो क्लीयरेंस पोर्टल
राज्य में निवेश प्रोत्साहन एवं संवर्द्धन हेतु उद्योग निदेशालय स्तर पर एक समर्पित इन्वेस्टर फैसिलिटेशन सेल की स्थापना की है, जो निवेशकों / व्यवसायियों के लिये ‘वन स्टॉप शॉप’ के रूप में डेडीकेटेड हैण्डहोल्डिंग सपोर्ट उपलबध करा रहा है। रू0 5.00 करोड़ से अधिक के पूंजी निवेश करने वाले उद्यमियों के लिये एक डेडीकेटेड रिलेशनशिप मैनेजर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। निवेशकों को उद्योगों की स्थापना के लिये अपेक्षित अनुमोदन/अनुज्ञा/स्वीकृति हेतु राज्य में ऑनलाईन सिंगल विण्डो क्लीयरेंस पोर्टल investuttarakhand.uk.gov.in की स्थापना की गई है।
राज्य के आर्थिक विकास में उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 एक मील का पत्थर साबित होगा तथा राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एवं पलायन रोकने की दिशा में स्वार्णिम मार्ग प्रशस्त करेगा।..!
-संजय बलोदी प्रखर