हरियाणा: टोल प्लाजा पर पकड़ा गया गौमांस से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़: हरियाणा के जींद में पुलिस ने गौ मांस और उसके अवशेषों से भरा एक टैंकर पकड़ा है। टैंकर के साथ दो तस्कर भी थे, जिन्हे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। यह घटना मंगलवार रात की है। जींद के अंतर्गत आने वाले बद्दोवाला गांव के टोल प्लाजा के नजदीक से यह टैंकर पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों तस्करों पर गोवंश संरक्षण तथा धार्मिक भावनाएं भड़काने के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौ सेना पुत्र नाम के संस्था ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उन्हें यह सूचना मिली थी कि हिसार से उत्तर प्रदेश एक टैंकर जा रहा है। इस टैंकर में गौ मांस भरा हुआ हैं। इस जानकारी के आधार पर गौ सेना पुत्रों ने टोल प्लाजा पर घेराबंदी की। जब टैंकर टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो गौ सेना पुत्रों ने उसे रोक लिया। रोक कर उसकी तलाशी करने लगे। तलाशी में यह पाया गया कि टैंकर में गौ मांस भरा हुआ हैं। टैंकर में बैठे दोनों तस्करों को गौ सेना पुत्रों ने पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने जांच में पाया कि दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। तस्करों की पहचान यूपी के गंगो गांव के मुमताज और दिलदार के रूप में हुई है। शहर थाना नरवाना जांच अधिकारी राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि मांस और अवशेषों के सैम्पल्स लेकर जांच के लिए लेबोरेटरी भेज दिए गए हैं। दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है। मामले की छानबीन जारी है।
गैर जिम्मेदारी के चलते सरकारी गौशाला लावारिस है
बाग . सरकारी गौ शालाओं की हालत माली है इस ओर कोई देखने वाला नहीं है सरकार ने भले ही अच्छी मंशा से इन गौ शालाओं का निर्माण किया हो परन्तु उनका रख रखाव बिल्कुल नहीं है। नगर में विचरण करने वाली गौमाताओं की दुर्दशा के चलते गायों की हो रही मौतों से व्यथित नगर के गौ सेवको ने गौ सेवा संकल्प समिति का गठन किया एवं गायों के चारा पानी की समुचित व्यवस्था करने के लिए कार्य योजना बनाकर जब समिति सदस्यों ने समीपस्थ ग्राम महाकाल पूरा में निर्मित गौशाला का अवलोकन किया । नगर में विचरण करने वाली गायों को रखने पर आवश्यक सुविधाओं को देखा तो देखने पर पाया गया कि लाखो की राशि खर्च करने के बाद भी विभागीय गैर जिम्मेदारी के चलते महाकाल पूरा में 2019 में लोकार्पित गौशाला पूर्णत: अनुपयोगी बनी हुई है ।
गौसेवा संकल्प समिति के सहयोग के लिए बड़े अनेकों हाथ
नगर के गौ सेवको ने गौ सेवा संकल्प समिति का गठन कर नगर में भूखी प्यासी विचरण करती पीडि़त गौमाता की सेवा के लिए सभी के सहयोग की अपील पर नगर में सैकड़ों गौ भक्तों ने सहयोग दिए जाने पर खुलकर सहमति जताई । दानराशि देने की घोषणा भी की । गौ सेवक सुदर्शन पंवार , रवि ठाकुर , दीपक मालवीय , वकार गोल्डी, शेखर बृजवासी , सोनू शर्मा ,ललित , आशीष बृजवासी , राहुल सेन , आशीष शर्मा ,सचिन मकवाना सहित कई गौभक्तों ने कार्ययोजना बनाकर नगर में विचरण करने वाली दुर्दशा की शिकार गौमाताओं की सेवा करने का संकल्प लेते हुए नगर की साई सिटी कॉलोनी में अस्थाई गौशाला संचालित करने का निर्णय लिया है।
राजस्थान की लोकगायिका व डांसर रानी रंगीली की पहली हिंदी अल्बम ‘दिये जले’ का म्युज़िक लॉन्च
मुम्बई। म्युज़िक वीडियो के इस सुनहरे दौर में राजस्थान की मशहूर लोकगायिका और डांसर रानी रंगीली का हिंदी अल्बम ‘दिये जले’ मुम्बई में आयोजित एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। इस गाने के सिंगर कुमार शानू और रानी रंगीली हैं। 15 नवम्बर 2022 को रानी रंगीली की म्युज़िक कंपनी रानी कैसेट्स के ऑफिशियल चैनल पर यह गीत रिलीज होने जा रहा है। अल्बम के म्युज़िक लॉन्च के अवसर पर निर्माता मनोज कचरावत, रानी रंगीली, एक्टर कुंवर महेंद्र सिंह और रजत कचरावत उपस्थित थे।
इस म्युज़िक वीडियो का निर्देशन हेमंत सीरवी और रानी रंगीली ने किया है। जिसकी रिकॉर्डिंग सना स्टूडियो में की गई है। इस अलबम के डीओपी अनुज कुमार और प्रोडक्शन डिज़ाइनर कमल देवरा हैं। गाने की गीतकार और कम्पोज़र रानी रंगीली हैं तथा संगीतकार बाबा जागीरदार हैं। म्युज़िक वीडियो में रानी रंगीली के साथ कुंवर महेंद्र सिंह ने अभिनय किया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और हीरो अजय देवगन की जबरदस्त फैन रानी रंगीली ने बताया कि हालांकि मैंने काफी राजस्थानी गीत किये हैं, मगर यह मेरा पहला हिंदी गीत है और मुझे यह करके बेहद अच्छा लग रहा है। कुमार शानू जैसे लिजेंड्री सिंगर के साथ इस गीत की रिकॉर्डिंग मेरे लिए जीवन भर का यादगार अनुभव रहा। यह भावुक रोमांटिक सॉन्ग है, जो लोगों को खूब पसन्द आने वाला है।
एक्टर कुंवर महेंद्र सिंह ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से रानी रंगीली के साथ काम कर रहे हैं। ‘दिये जले’ काफी मनमोहक गीत है जो श्रोताओं व दर्शकों के दिलों को छू लेगा। इसमे मेरा लुक भी काफी अलग है। गाने का कॉन्सेप्ट और कुमार शानू व रानी की आवाज़ ने इसे लाजवाब बना दिया है।
निर्माता मनोज कचरावत ने बताया कि मैं पुणे में रहता हूँ। एक दिन मेरे पास रानी रंगीली का फोन आया कि वह बॉलीवुड में शुरुआत करना चाहती हैं तो मैंने उन्हें पुणे बुलाया और उनकी पहली हिंदी गीत ‘दिये जले” की योजना बनाई। कुमार शानू का भी आभार कि वह इस गीत को गाने के लिए तैयार हुए। रानी के साथ आगे भी काम करेंगे।
रानी रंगीली ने उम्मीद जताते हुए कहा कि जिस तरह का प्रतिसाद मुझे राजस्थानी फोक सांग पर मिलता है वैसा ही प्यार ऑडियन्स हमारे इस गीत को भी देगी।
– संतोष साहू
छुट्टा जानवरों को पकड़कर भेजें गौ-आश्रय स्थल : दुर्गा शंकर मिश्र
लखनऊ,10 नवम्बर (हि.स.)। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही बैठक में राजस्व, कृषि, न्याय, नमामि गंगे, नियोजन, महिला कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि रबी की बुवाई शुरू हो गई है। किसी भी जनपद में छुट्टा जानवरों से किसानों की फसल को नुकसान नहीं होना चाहिये। छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौ-आश्रय स्थल भेजा जाये। अगर कोई व्यक्ति पालतु जानवर को खुले में छोड़ता है, तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जाये।
मुख्य सचिव ने कहा कि चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 12 नवंबर को किया जाना प्रस्तावित है। आयोजन से पूर्व, सभी जिलाधिकारियों द्वारा जिला न्यायाधीशों के साथ बैठक कर समस्त तैयारियां समय से पूर्ण करा ली जाये। लोक अदालत में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिये, आयोजन स्थल पर बेसिक एमेनिटीज का पूरा ख्याल रखा जाये। जिन जनपदों में सर्वाधिक वाद लम्बित हैं, उन जिलों में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण कराया जाए।
उन्होंने बताया कि रचनात्मक प्रतिस्पर्धा, नवाचार और सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपदों को प्रधानमंत्री अवार्ड से पुरस्कृत किया जाता है, इस पुरस्कार के लिए अभी तक 35 जनपदों ने पोर्टल पर आवेदन किया है, अवशेष 40 जनपदों द्वारा भी पोर्टल पर आवेदन कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि सभी मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी अपने कार्यों को और बेहतर करें। जनपद की इकोनॉमी बढ़ाने के लिये कार्य करें।
डिफ्थीरिया बीमारी के बारे में उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में नियमित टीकाकरण तथा विशेष टीकाकरण अभियानों को सुचारु रूप से चलाया जाए। ईसीआरपी-2, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम), 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत निर्माण कार्यों की हर हफ्ते समीक्षा की जाए। आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर की सक्रियता का नियमित अनुश्रवण किया जाए।
जिलाधिकारी पीलीभीत ने राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के लगभग 750 वादों का शीघ्रता से निस्तारण करने से राजकीय धनराशि की बचत हुई है। गौवध अधिनियम और आबकारी अधिनियम में 30 वाहनों का जब्तीकरण किया गया है, साथ ही गैंगस्टर एक्ट में 18 करोड़ से अधिक की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है।
बैठक में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, सूचना एवं गृह संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थसारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद वीना कुमारी मीना, सचिव नियोजन आलोक कुमार, सचिव महिला कल्याण अनामिका सिंह सहित संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त मंडलायुक्त, जिलाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
तीन गौ तस्कर गिरफ्तार
कांकेर। जिले की पुलिस ने तीन गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है. दरअसल बालाजी राव (भा.पु.से.) उप पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन, शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन,धीरेन्द्र पटेल अति. पुलिस अधीक्षक महोदय पखांजुर एवं रवि कुमार कुजूर पुलिस अनु. अधिकारी पखांजुर के पर्यवेक्षण में गौ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए थे.
इस दौरान बड़गाँव पुलिस ने पिकअप वाहन में गौ तस्करी कर रहे 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 05 बछिया एवं 04 बछड़े कीमती 50000 रुपये और पिकअप वाहन सहित मोबाइल एवं नगदी रकम जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम- हरि मण्डल पिता प्रफुल्ल मण्डल उम्र 35 वर्ष निवासी चांदीपुर थाना पखांजूर, राजेश सलाम पिता नेदगु सलाम 30वर्ष, निवासी हमतवाही ,जोगेंद्र विसवास पिता जतिन बिश्वास उम्र 32 साल निवासी pv34 पखांजूर।
गोवंश की गोली मारकर हत्या, गौ रक्षकों ने पुलिस पर लगाया गोतस्करों के साथ गठजोड़ का आरोप
#bharatpur कामां थाना क्षेत्र में रात नंदी की गोली मार नृशंस हत्या कर दी गई। बजरंग दल कार्यकर्ता रामेश्वर गुर्जर,गौ रक्षकों के साथ मोके पर धरने पर बैठे हैं। पुलिस पर गौ तस्करों के साथ गठजोड़ का आरोप।@BharatpurPolice ने अरशद को निरुद्ध किया है। @DrSatishPoonia @PoliceRajasthan pic.twitter.com/moLqEERKc7
— Sujeet Swami️ (@shibbu87) November 6, 2022
कामां थाना क्षेत्र में रात नंदी की गोली मार नृशंस हत्या कर दी गई। बजरंग दल कार्यकर्ता रामेश्वर गुर्जर,गौ रक्षकों के साथ मोके पर धरने पर बैठे हैं। पुलिस पर गौ तस्करों के साथ गठजोड़ का आरोप।
शिगाली हिल एकेडमी की छात्राओं ने हरिद्वार में जीती बास्केटबॉल चैंपियनशिप
हरिद्वार। बीसवीं उत्तराखंड राज्य जूनियर बालक एवं बालिकाओं की बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2022 का आयोजन जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार (उत्तराखंड) द्वारा स्थानीय एंबीशन हूप्स बॉस्केटबॉल अकैडमी जे एन एन वाय सी, हरिद्वार में 4 नवंबर से 6 नवंबर 2022 तक किया जिसमें शिगाली हिल इंटरनेशनल एकेडमी की एक छात्रा जेमा निकोल ने जहां देहरादून की टीम की तरफ से प्रतिनिधित्व करते हुए विजेता हरिद्वार टीम के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। वहीं विद्यालय की दूसरी छात्रा लैपसील लेपचा ने मसूरी की बास्केटबॉल टीम की तरफ से प्रतिनिधित्व करते हुए सेमीफाइनल तक अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया।
बीसवीं बालक एवं बालिकाओं की जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के आयोजन के मुख्य अतिथि आईपीएस अजय सिंह (एसएसपी, जिला हरिद्वार) थे।










