Home Blog Page 600

डेमो बनाकर युवक की हत्या, शव के किए आठ टुकड़े

0

डेमो के तौर पर की युवक की हत्या, शव के किए आठ टुकड़े और वीडियो बनाकर कनाडा, पाकिस्तान भेजा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने दिल्ली में किसी युवक की हत्या कर उसका वीडियो बनाकर अपने आकाओं को कनाडा और पाकिस्तान भेजा था। आतंकियों ने जिसकी हत्या की वो नशे का आदी 21 साल का शख्स था। हत्या कर शव को आठ टुकड़ों में काटा गया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। कनाडा में बैठे आतंकी अर्शदीप के दो गुर्गे नौशाद और जगजीत सिंह की निशानदेही पर शक्रवार देर रात को भलस्वा की श्रद्धानंद कॉलोनी स्थित ठिकाने से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए। इसके अलावा, यूएपीए (अनलॉफुल एक्टविटिज प्रिवेंशन एक्ट) के तहत गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस की टीम रात के समय फ्लैट पर लेकर पहुंची। हैंड ग्रेनेड के अलावा यहां पुलिस को घर से खून के निशान भी लगे मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि इन लोगों ने किसी युवक की हत्या कर उसका वीडियो बनाकर अपने आकाओं को कनाडा और पाकिस्तान भेजा था। आतंकियों ने जिसकी हत्या की वो नशे का आदी 21 साल का शख्स था। उसके हाथ में त्रिशूल बना हुआ था। आरोपियों ने पहले उससे दोस्ती की। फिर 14 -15 दिसंबर को उसे आदर्श नगर इलाके से भलस्वा डेरी वाले नौशाद के मकान में ले गए। यहां डेमो के तौर पर उसकी हत्या कर 37 सेकेंड का वीडियो बनाकर पाकिस्तान में लश्कर ए तैयबा से जुड़े सोहेल को भेजा।

यह वीडियो दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से बरामद कर लिया है। हत्या कर शव को आठ टुकड़ों में काटा गया। फिर यह टुकड़े आसपास भेज दिए।
जांच एजेंसियां इसके पीछे आईएसआई की साजिश भी मान रही है। नौशाद एक आतंकी है और वो हत्या, एक्सटोर्शन जैसे मामलों में लम्बे समय तक जेल में रहा है, वो हरकत उल अंसार से जुड़ा था। जेल में उसकी मुलाकात लाल किले पर हमले के आरोपी आरिफ मोहम्मद और एक लश्कर ए तैयबा के आतंकी सोहेल से हुई। सोहेल 2018 में पाकिस्तान चला गया था। अप्रैल 2022 में जेल से बाहर आने के बाद सोहेल और नौशाद के संपर्क में था। सोहेल ने नौशाद को प्रभावशाली हिंदुओं की हत्या का काम सौंपा था। जबकि जगजीत सिंह को खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कहा गया था। जगजीत खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला के संपर्क में था। इसके लिए नौशाद को उसके अकाउंट में दो लाख रुपए भेजे गए। यह पैसा उसके साले के जरिए भेजे गए, उसका साला कतर में है। आरोपियों के पास से दो पिस्टल, 22 कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। आरोपी जहांगीरपुरी में जहां दंगा हुआ, वहीं रह रहे थे। लेकिन खुफिया एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी।

 

वाशी में महावितरण के 12 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन चालू

0

वाशी में महावितरण के 12 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन चालू

भांडूप। महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक अलग नीति की आवश्यकता पर विचार करके इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई नीतियां बनाई हैं। इस नीति में योगदान देने के लिए महावितरण ने राज्य में विभिन्न स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके एक भाग के रूप में महावितरण के वाशी मंडल में 12 नए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन चालू किए गए हैं।

यह चार्जिंग स्टेशन वाशी में रघुलीला मॉल, सेक्टर ३० उपकेंद्र, वाशी रेलवे स्टेशन के पास, सेक्टर २ खारघर उपकेंद्र, सेक्टर १९ई उपकेंद्र, गेलेरीया मॉल के पास, पामबीच रोड, सेक्टर १५ उपकेंद्र, एरोली उपकेंद्र, पावणे एसआईडीसी, सेक्टर ८ रबाले एसएआईडीसी उपकेंद्र, इंदिरा नगर उपकेंद्र, सेंट्रलरोड, ल्युब्रीआल कंपनी के पास, तुर्भे नवी मुंबई, डाकघर उपकेंद्र, पनवेल – उरण रोड, डाकनाका, पनवेल, सेक्टर ५० सिवूड, नवी मुंबई, सेक्टर ९ पामबीच उपकेंद्र, नेरूल, नवी मुंबई, सेक्टर १५, सीबीडी उपकेंद्र, सीबीडी बेलापूर, नवी मुंबई, पुढारी उपकेंद्र हैं। ग्राहक अपने मोबाइल में महावितरण का पावर अप एप इंस्टॉल करें और एमएसईडीसीएल का विकल्प चुनें। महावितरण के मोबाइल ऐप पर चार्जिंग स्टेशन का पता लगाना बहुत आसान है। महावितरण के वाशी मंडल के उपभोक्ताओं को इस चार्जिंग स्टेशन का लाभ उठाने का आवाहन वाशी मंडल के अधीक्षक अभियंता राजाराम माने ने की। वाशी मंडल के इस काम की प्रशंसा भांडूप मंडल के मुख्य अभियंता सुनील काकडे ने की।

मनपा के 55 स्कूल भवनों में सीसीटीवी प्रणाली

0

सीसीटीवी प्रणाली के माध्यम से नवी मुंबई मनपा के 55 स्कूल भवनों को सुरक्षा मिलेगी

नवी मुंबई। महानगरपालिका के स्कूलों में माहौल को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए मनपा आयुक्त के मार्गदर्शन में नवी मुंबई मनपा के स्कूल भवनों में सीसीटीवी सिस्टम लागू किया जा रहा है और यह काम शुरू हो गया है।

ज्ञात हो कि नवी मुंबई मनपा के 79 प्राथमिक विद्यालय और 23 माध्यमिक विद्यालय हैं और यह विद्यालय 55 भवनों में कार्य कर रहे हैं। इन विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी विद्यालयों का अवलोकन कर विद्यालय भवनों के अनुरूप सीसीटीवी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गयी।

इसके अनुसार 55 स्कूल भवनों में अप-टू-डेट सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है और इसकी वास्तविक कार्रवाई भी शुरू हो गई है। ज्ञात हो कि इसमें हाई डेफिनिशन कैमरों का इस्तेमाल किया जाता है। यह जानकारी शहर अभियंता संजय देसाई ने दी। बता दें कि इस सीसीटीवी प्रणाली के लागू होने के बाद नवी मुंबई मनपा के स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सक्षम हो सकेगी। और इससे नवी मुंबई मनपा स्कूल के बच्चों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित माहौल मुहैया कराया जा सकेगा।

महंगे लोन से जल्द छुटकारा नहीं RBI गवर्नर ने चेताया

0

नई दिल्ली : महंगे लोन (Loans) पर जल्दी राहत नहीं मिलने वाली है। अभी कुछ और समय तक होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन पर बढ़ी हुई ब्याज दरें देखने को मिल सकती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस तरह के संकेत दिए हैं। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने कहा है कि अगर यूक्रेन संघर्ष जारी रहा तो ब्याज दरें लंबे समय तक उच्च बनी रह सकती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन से जुड़े मुद्दों में सुधार हो सकता है। इससे महंगाई (Inflation) में कमी आएगी। दास ने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं यह कहना चाहूंगा कि यह फरवरी में होने वाली मौद्रिक नीति समिति बैठक (MPC Meeting) के फैसलों को लेकर संकेत नहीं है। अगर भू-राजनीतिक तनाव अभी की तरह बने रहते हैं, तो ब्याज दरें (Interest Rates) लंबे समय तक उच्च बनी रहेंगी। ना सिर्फ यूएस में बल्कि पूरी दुनिया में भी ऐसा हो सकता है।’

महंगाई में आ सकती है कमी

हालांकि दास ने उम्मीद भी जगाई। आरबीआई गवर्नर ने बिजनस टुडे के एक इवेंट में कहा, ‘लगातार भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद मानव समाज यह जानता है कि इस नई स्थिति में कैसे एडजस्ट किया जाए। ग्लोबल सप्लाई चेन में पहले से सुधार आया है। साथ ही नए रास्ते बन रहे हैं। दुनिया के देश नए सप्लाई सोर्सेज की तरफ देख रहे हैं। इससे महंगाई में कमी आ सकती है।’

कम गंभीर रहेगी दुनिया में सुस्ती

दास ने कहा कि सुस्ती पहले की अपेक्षा कम गंभीर रह सकती है। उन्होंने कहा, ‘छह महीने पहले सभी ने सोचा था कि यूरोपीय यूनियन और अमेरिका में मंदी आएगी। लेकिन अब चीजें सुधरी हैं। हालांकि ब्याज दरों के लंबे समय तक उच्च बने रहने की अधिक संभवनाए हैं। अनिश्चितताओं को देखते हुए सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा।’

जरूरी होता है दरें बढ़ाना

आरबीआई गवर्नर के अनुसार पिछली ब्याज दर वृद्धि से महंगाई में कमी आने में सात से आठ महीने लगेंगे। उन्होंने कहा, ‘एक आसान परिस्थिति में लिक्विडिटी का प्रवाह तेजी से होता है। लेकिन एक टाइट परिस्थिति में इसमें अधिक समय लगता है। आरबीआई में हमारे रिसर्च का निष्कर्ष है कि प्रभाव को महसूस होने में चार तिमाहियों का समय लगेगा।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि आरबीआई को कीमतें बढ़ने पर महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरें बढ़ानी होती हैं। क्योंकि अगर इकनॉमी स्टेकहोल्डर्स को लगता है कि आरबीआई उच्च महंगाई के प्रति सहिष्णु है, तो वे लागत को और अधिक बढ़ाते हुए वस्तुओं का मूल्य निर्धारण शुरू कर देंगे।

Pokhara Plane Crash: काठमांडू से पोखरा जा रहा यात्री विमान क्रैश

0

नई दिल्ली। नेपाल के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि पोखरा के पास विमान क्रैश हुआ है। काठमांडू से पोखरा जा रहा यति एयर एटीआर 72 विमान पुराना हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 68 यात्री सवार थे। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के अनुसार, आज सुबह काठमांडू से पोखरा जा रहा विमान पुराने हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी अभी आनी बाकी है।

बचाव दल मौके पर
मौके पर बचाव दल पहुंच चुका है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खबर लिखे जाने तक विमान क्रैश होने के बाद धूं-धूं कर जल रहा है। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से विमान हादसे का शिकार हुआ है लेकिन अभी तक किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं। सामने आई ताजा जानकारी के मुतबिक विमान यात्रियों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल थे । बता दें कि विमान में 68 यात्री और 4 पायलट सवार थे और अब तक 32 लोगों के मौत की खबर सामने आ चुकी है। ये पहला मामला नहीं है जब नेपाल में विमान हादसे का शिकार हुआ हो। न फिर घरेलू विमान बल्कि इंटरनेशनल विमान भी दुर्घटना का शिकार होते आए हैं। नेपाल में हाल के वर्षों में कई गंभीर विमान घटनाएं देखने को मिली है जिसमें कई जाने गई हैं।

Makar Sankranti 2023: हिंदू धर्म में सूर्यदेवता से जुड़े कई प्रमुख त्‍योहारों को मनाने की परंपरा है।

0
Makar Sankranti 2023: हिंदू धर्म में सूर्यदेवता से जुड़े कई प्रमुख त्‍योहारों को मनाने की परंपरा है। उन्‍हीं में से एक है मकर संक्राति। आज मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। शीत ऋतु के पौस मास में जब भगवान भास्‍कर उत्‍तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो सूर्य की इस संक्रांति को मकर संक्राति के रूप में देश भर में मनाया जाता है। वैसे तो मकर संक्रांति हर साल 14 जनवरी को मनाई जाती है, लेकिन पिछले कुछ साल से गणनाओं में आए कुछ परिवर्तन के कारण इसे 15 जनवरी को भी मनाया जाने लगा है। इस साल भी मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जा रही है।

मकर संक्रांति दान और स्‍नान का विशेष महत्‍व
शास्‍त्रों में मकर संक्रांति के दिन स्‍नान, ध्‍यान और दान का विशेष महत्‍व बताया गया है। पुराणों में मकर संक्रांति को देवताओं का दिन बताया गया है। मान्‍यता है कि इस दिन किया गया दान सौ गुना होकर वापस लौटता है।

Makar Sankranti 2023:  मकर संक्रांति  का त्योहार 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। इस त्योहार के खास मौके पर खिचड़ी व दही-चूड़ा खाने का भी विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति को कई जगहों पर खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन खिचड़ी खाना शुभ माना जाता है। यूपी-बिहार की तरफ इस दिन दही-चूड़ा भी खाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी व दही-चूड़ा खाने का धार्मिक महत्व जानते हैं। साथ ही जानेंगे इसे खाने का वैज्ञानिक कारण भी।

खिचड़ी व दही-चूड़ा खाने का धार्मिक कारण

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी व दही-चूड़ा खाने का विशेष महत्व है। इस दिन खिचड़ी के साथ-साथ दही-चूड़ा भी खाया जाता है। धार्मिक दृष्टिकोण की बात करें तो इस दिन ये सभी चीजें खाना शुभ होता है। मकर संक्रांति के त्योहार से पहले ही सितम्बर, अक्टूबर में धान काटे जाते हैं और बाजार में नए चावल बिकने लगते हैं। यही वजह है कि अन्न देवता की पूजते हुए नए चावल की खिचड़ी बना कर इस दिन खाया जाता है। इसे पहले सूरज देव को भोग के रूप में दिया जाता है फिर खुद प्रसाद के रूप में खाया जाता है। इस दिन सूर्य देव को भोग लगा कर जल अर्पित करना शुभ माना जाता है।

खिचड़ी व दही-चूड़ा खाने का वैज्ञानिक कारण

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी और दही-चूड़ा खाने का एक खास वैज्ञानिक महत्व है। दही-चूड़ा पाचन तंत्र के लिए अच्छा भोजन होता है। इससे पाचन सही होता है। इसलिए इसे भी मकर संक्रांति के दिन खाया जाता है। खिचड़ी में कई तरह की सब्जियां होती हैं जो शरीर को पोषण देती हैं। इसके साथ ही इसमें नए चावल होते हैं जिन्हें खाने के बाद पेट भारी नहीं लगता है। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन ये दोनों ही भोजन खाने से हमारा पाचन तंत्र सही होता है। इसलिए इन्हें खास तौर पर इस दिन ग्रहण किया जाता है। कहते हैं कि चूड़ा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन के लिए बहुत लाभदायक होता है।

नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, एक घंटे में आए तीन कॉल; जांच जारी

0

मुंबई, एएनआई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागरपुर स्थित कार्यालय में शनिवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है। नागपुर पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में सुबह 11.25 बजे, 11.32 बजे और दोपहर 12.32 बजे धमकी भरे तीन कॉल प्राप्त हुईं। पुलिस ने बताया कि धमकी भरे फोन कॉल के बाद कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Maharashtra | Union Minister Nitin Gadkari’s office in Nagpur received two threatening calls this morning. Nagpur Police say that further investigation is going on.

BSNL के नंबर से आया था फोन

समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि केंद्रीय मंत्री के कार्यालय में बीएसएनएल नेटवर्क-पंजीकृत नंबर से कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर कॉल किए गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कॉल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इस मामले में जांच के लिए नागपुर पुलिस की साइबर टीम और अन्य जांच टीमों को तैनात कर दिया गया है।

Jailed gangster in Karnataka made threatening calls to Nitin Gadkari’s office: Nagpur Police identifies caller

मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर के खिलाफ FIR, किरीट सोमैया ने ट्वीट कर लगाए आरोप

0

मुंबई, एएनआइ। मुंबई की पूर्व मेयर और शिवसेना के ठाकरे गुट की नेता किशोरी पेडनेकर बड़ी मुश्किलों में घिर गई हैं। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है। किशोरी पेडणेकर समेत किश कार्पोरेट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के चार लोगों के खिलाफ मुंबई के निर्मल नगर बांद्रा ईस्ट के पुलिस स्टेशन में यह एफआइआर दर्ज हुई है। गोमाता जनता एसआरए प्रोजेक्ट को लेकर धोखाधड़ी के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

किरीट सोमैया ने ट्वीट कर लगाए आरोप
इस बात की जानकारी भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ट्वीट कर दी है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि एक विशेष कंपनी कोर्ट ने शुक्रवार को किशोरी पेडणेकर के बेटे साईप्रसाद पेडनेकर, उनकी फर्म किश कारपोरेट और चार अन्य के खिलाफ 2012 में कंपनी को पंजीकृत करते समय जालसाजी और झूठे दस्तावेज जमा करने के लिए समन जारी किया है। उन्होंने कहा कि किश कार्पोरेट कंपनी को किशोरी पेडनेकर द्वारा झूठे दस्तावेज जमा करके बनाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी को करोड़ों रुपये के कोविड केंद्र के ठेके मिले थे।

मराठवाड़ा में साल 2022 में एक हजार से अधिक किसानों ने की आत्महत्या

0

औरंगाबाद एजेंसी। महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या से जुड़े चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया है कि महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में 2022 में 1,023 किसानों ने आत्महत्या की है। अगर पिछले साल की बात करें तो साल 2021 में केवल 887 किसानों ने अपनी जान गंवाई थी।

मराठवाड़ा में हुई किसानों की आत्महत्या की संख्या में वृद्धि

इन आंकड़ों से ये साफ पता चलता है कि मराठवाड़ा में किसानों की आत्महत्या की संख्या में वृद्धि हुई है, जो बेहद ही चिंताजनक है। बता दें कि जालना, औरंगाबाद, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद और बीड जिलों में 2001 में केवल एक किसान ने आत्महत्या की थी। डिवीजनल कमिश्नरेट के आंकड़ों से पता चलता है कि 2001 के बाद से अब तक इस क्षेत्र के आठ जिलों में 10,431 लोगों ने अपना जीवन समाप्त कर लिया है।

2001 के बाद से 10 हजार से अधिक किसानों ने की खुदकुशी

आधिकारिक डेटा के मुताबिक, 2001 से 2010 के बीच 2006 में सबसे अधिक 379 किसानों ने आत्महत्या की है। वहीं, 2011-2020 के दशक में, 2015 में सबसे अधिक 1,133 किसान ने खुद को मौत के हवाले कर दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि 2001 के बाद से आत्महत्या करने वाले 10,431 किसानों में से 7,605 को सरकारी मानदंडों के अनुसार सहायता मिली थी। बता दें कि पिछले कुछ सालों में इस क्षेत्र में कभी सूखे तो कभी भारी बारिश जैसी स्थिति देखी गई है, जिसके कारण फसल खराब होती हैं। इसने किसानों की मुश्किलें काफी हद तक बढ़ाई है।

दिसंबर और जून के बीच संख्या में हुई बढ़ोत्तरी

अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई नेटवर्क का भी पूरी क्षमता से उपयोग नहीं किया जा रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से उस्मानाबाद में किसानों के लिए एक परामर्श केंद्र चलाने वाले विनायक हेगाना ने किसान आत्महत्याओं का विश्लेषण करते हुए सूक्ष्म स्तर पर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शीर्ष स्तर पर नीतियां तैयार की जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में सुधार की आवश्यकता है। इससे पहले जुलाई और अक्टूबर के बीच सबसे ज्यादा किसान आत्महत्याएं दर्ज की गई थी, लेकिन पैटर्न बदल गया है। उन्होंने कहा बताया कि दिसंबर और जून के बीच संख्या बढ़ी है।

नीतियों को बेहतर बनाकर आत्महत्या के मामलों पर लगा सकते हैं अंकुश

वहीं, संख्या पर अंकुश लगाने की नीतियों पर हेगाना ने कहा कि नीतियों में खामियां ढूंढना और उन्हें बेहतर बनाना एक सतत प्रक्रिया होनी चाहिए। ऐसे लोगों का एक समूह होना चाहिए जो इस पर काम कर सकें। इसके अलावा महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने इस मामले पर कहा कहा कि किसानों के लिए कई बार कर्जमाफी हुई है, फिर भी आत्महत्या के आंकड़े बढ़ रहे हैं। जब हम उनका कर्ज माफ करते हैं तो हमें यह भी देखना होता है कि उनकी फसल की उपज को भी अच्छा रिटर्न मिले। वहीं, दानवे ने उच्च दरों पर बेचे जा रहे घटिया बीजों और उर्वरकों की चिंताओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ये कृषि क्षेत्र के लिए हानिकारक हैं।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पत्नी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की

0

मुंबई: उप राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई आए जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी डॉ.सुदेश कुमार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा अर्चना की। उप राष्ट्रपति महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित वार्षिक आदित्य बिरला स्मारक पोलो कप चैम्पियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

ऐमचुर राइडर्स क्लब की ओर से आयोजित और आदित्य बिरला समूह के तत्वावधान में प्रायोजित इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, फिक्की-आदित्य बिरला सीएसआर सेंटर फॉर एक्सीलेंस के अध्यक्ष राजाश्री बिरला, आदित्य बिरला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिरला और पिरामल समूह के कार्यकारी निदेशक आनंद पिरामल भी मौजूद रहे।

इससे पहले दिन में मुंबई पहुंचे धनखड़ की हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और राज्य सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने अगवानी की।