जलगांव ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
जलगांव: जलगांव जिले में एक ट्रेन में आग की अफवाह के बाद पटरी पर उतर गए कुछ यात्री पास की पटरी पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गये और इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार घायलों का मुफ्त इलाज कराएगी।
पूरे हालात पर हमारी नजर
देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘पचोरा के निकट एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कुछ लोगों की मौत बहुत दर्दनाक है। मैं उन्हें अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरे सहयोगी मंत्री गिरीश महाजन और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जिला कलेक्टर कुछ ही समय में वहां पहुंच रहे हैं। पूरा जिला प्रशासन रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहा है और घायलों के इलाज के लिए तत्काल इंतजाम किए जा रहे हैं। आठ एंबुलेंस भेजी गई हैं। घायलों के इलाज के लिए सामान्य अस्पताल के साथ-साथ आसपास के अन्य निजी अस्पतालों को तैयार रखा गया है। आपातकालीन प्रणालियों जैसे ग्लासकटर, फ्लड लाइट आदि को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है। हम पूरी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और सभी आवश्यक सहायता तुरंत प्रदान की जा रही है। मैं जिला प्रशासन के संपर्क में हूं।’
माहेजी और परधाडे स्टेशनों के बीच की घटना
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन ने जिलाधिकारी द्वारा दी गई सूचना के हवाले से कहा कि यह दुर्घटना पचोरा के निकट माहेजी और परधाडे स्टेशनों के बीच हुई जहां शाम करीब पांच बजे लखनऊ-पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के कारण किसी ने चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ यात्री नीचे उतर गए और बेंगलुरु से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
‘ब्रेक बाइंडिंग’ की वजह से निकली चिंगारी
जहां यह हादसा हुआ वह मुंबई से 400 किलोमीटर से अधिक दूर है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘‘हमारी प्रारंभिक जानकारी है कि पुष्पक एक्सप्रेस के एक कोच में ‘हॉट एक्सिल’ या ‘ब्रेक बाइंडिंग’ (जैमिंग) की वजह से चिंगारी निकली और कुछ यात्री घबरा गए। उन्होंने चेन खींच दी और उनमें से कुछ नीचे कूद गए। उसी समय पास की पटरी से कर्नाटक एक्सप्रेस गुजर रही थी और कुछ यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए।”
Deeply saddened by the tragic loss of lives in an unfortunate incident near Pachora in Jalgaon district. My deepest condolences to the affected families. 🙏
My colleague Minister Girish Mahajan and the Superintendent of Police are already at the site, with the District Collector… https://t.co/MbS8rCdzDu— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 22, 2025
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर विशेष – क्रांतिवीर नेताजी सुभाषचंद्र बोस
कर्नाटक के बाद अब असम में गऊ माता की निर्मम हत्या
सार
आरोपियों ने गौ हत्या का वीडियो बना किया पोस्ट
आरोपियों की पहचान 20 साल के साहिल खान, 19 साल के हफीजुर इस्लाम, 20 साल के रोकिबुल हुसैन, 30 साल के साहिदुल इस्लाम, 26 साल के इजाज खान और 24 साल के जाहिदुल इस्लाम के रूप में हुई है। ये सभी असम के कामरूप जिले के असलपारा गांव के रहने वाले हैं। इन लोगों द्वारा बनाए और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में बड़े चाकुओं को तेज करते, बर्तनों और गाय को नाव पर रखकर ले जाते देखा गया। वीडियो के दूसरे हिस्से में आरोपियों को गाय का वध करते और उसके मांस को पकाते देखा गया।
वीडियो वायरल होने के बाद फैल गया था आक्रोश
इस वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके के हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया था। मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया और कार्रवाई की। बता दें कि असम में मवेशियों के अवैध वध और व्यापार पर रोक है। इसके लिए असम मवेशी संरक्षण अधिनियम 2021 में सख्त प्रावधान किए गए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस कानून के सख्त पालन के बारे में मुखर रहे हैं। उन्होंने सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में इसके महत्व पर जोर दिया है।
Reference viral video of cattle slaughter in public place – Six accused persons featuring in the video have been arrested and further lawful action is being taken by @GuwahatiPol @assampolice @CMOfficeAssam
— GP Singh (@gpsinghips) January 22, 2025
भारत में आस्था का महाकुंभ और विदेशों में बढ़ती नास्तिकता*
राजस्थान में गौ-तस्करों को पकड़कर बजरंग दल के कार्यकर्ता ने पीटा
कई दिनों से आवारा गौवंश के गायब होने की सूचना मिल रही थी. जिसके बाद गौ सेवक और बजरंग दल के सदस्यों की टीम एक्टिव हुई थी. टीम की ओर से इलाके में लगातार गौ तस्करों की रैकी की जा रही थी.
Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में मंगलवार देर रात गौवंश से भरी पिकअप को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पिकअप में सवार 2 तस्करों की जमकर पिटाई कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों तस्करों को बचाकर गिरफ्तार कर लिया. साथ ही सभी गौवंश को गौशाला में छुड़वा दिया.
अंधेरा में भाग निकले 3 गौ तस्कर
यह वारदात खंडार उपखंड क्षेत्र के सुमनपुरा गांव में बने सरकारी स्कूल के सामने हुई. बताया जा रहा है कि पिकअप में 4 से 5 युवक तस्कर सवार थे, जो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को देखकर घबरा गए और अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गए. हालांकि 2 तस्कर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हत्थे चढ़ गए, जिनकी खूब पिटाई की गई.
नंदी बैल बांधते देखने पर हुआ था शक
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर पिकअप गाड़ी में नंदी बैलों को बांध रहे हैं. इसके बाद सवाई माधोपुर, छाण, अल्लापुर, बहरावंडा खुर्द से गौ सेवक और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे गए और तस्करों को दबोच लिया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रभारी दौलत सिंह बहरावंडा खुर्द को दोनों तस्करों को सौंप दिया.

पिकअप में भरे गौवंश की तस्वीर.
Photo Credit: NDTV Reporter
पुलिस ने तस्करों की पिकअप की जब्त
पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. तस्करों की पिकअप गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई कर रही है.
कई दिनों से रैकी कर रहे थे कार्यकर्ता
गौरतलब है कि कई दिनों से सड़कों पर आवारा गौवंश के गायब होने की सूचना मिल रही थी. जिसके बाद गौ सेवक और बजरंग दल के सदस्यों की टीम एक्टिव हुई थी. टीम की ओर से इलाके में लगातार गौ तस्करों की रैकी की जा रही थी. गौ सेवकों की मुस्तैदी के चलते बीती रात गौ तस्करों को पकड़ा गया है. पुलिस ने मौके से गौवंश नंदी से भरी पिकअप गाड़ी व एक बाइक को भी मौके से जब्त किया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में एक विशेष कैबिनेट बैठक
संगम तट पर कैबिनेट के साथ लगाई पवित्र डुबकी, पूजा-अर्चना भी की
हजारों विदेशी भक्त करेंगे मौनी अमावस्या का अमृत स्नान
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी बताते हैं कि अकेले उनके शिविर में इस पुण्य पर्व पर फ्रांस, इटली, जापान और रूस से 5000 से अधिक विदेशी भक्तों के लिए व्यवस्था की जा रही है। पायलट बाबा के ये सभी भक्त 24 जनवरी से आना शुरू हो जाएंगे। मुक्ति और पुण्य अर्जित करने की आस लेकर आ रहे ये भक्त त्रिवेणी में अमृत स्नान करेंगे।
बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “यहां आज कैबिनेट की बैठक हुई है जिसमें महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं… आज पवित्र संगम में स्नान करके मैं गंगा और यमुना को प्रणाम करता हूं… अखिलेश यादव जी को मानसिक और दृष्टि दोष हो गया है। उसका अच्छे से इलाज कराएं। कुंभ के समय ऐसे बयान देना, यहां राजनीति करना बहुत गंदी बात है। मैं प्रार्थना करूंगा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।”
सीएम ने मंत्रियों संग त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्री प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना की।
बॉलीवुड महा आरोग्य शिविर में सिनेकर्मियों के परिवारों को मिला स्वास्थ्य संबंधी लाभ
मुंबई। महानगर में डॉक्टर 365 बॉलीवुड महा आरोग्य शिविर 2025 आयोजित किया गया। बॉलीवुड में संघर्षरत लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया यह वार्षिक स्वास्थ्य सेवा पहल है जिसका आयोजन मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित चित्रकूट ग्राउंड में हुआ। इस स्वास्थ्य सेवा संबंधी कार्यक्रम का नेतृत्व डॉक्टर 365 के चेयरमैन डॉ. धर्मेंद्र कुमार और प्रसिद्ध अभिनेता-निर्माता-निर्देशक धीरज कुमार (क्रिएटिव आई लिमिटेड के चेयरमैन) ने किया जिसमें 50,000 से अधिक लोगों ने नाना प्रकार के स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठाया।
इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, सुजाता मेहता, उपासना सिंह, सीरियल निर्माता अशित मोदी, एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा, दीपक पराशर, अली खान, संगीता तिवारी, सहिला चड्ढा, लेखिका-शायरा संध्या रियाज़, सेलिब्रिटी डिजाइनर अर्चना कोचर की विशेष उपस्थिति रही।
इनके अलावा सद्गुरु श्री दयाल जी और गुरु मां जैसे प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और मध्यप्रदेश की सांसद हिमाद्री सिंह भी उपस्थित थे।
साथ ही मनु श्रीवास्तव (वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार में “राइट टू सर्विस” के मुख्य आयुक्त), पद्मश्री डॉ. सोमा घोष, जीएसटी कमिश्नर डॉ. स्मिता डोलस सोमाने, भाजपा नेता भारती लवेकर और विनोद शेलार, एफडब्लूआईसीई के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी भी उपस्थित रहे।
इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में इज़राइल के वाणिज्य दूतावास कोबी सोशानी, जॉर्जिया के वाणिज्य दूत सतिंदर आहूजा, रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चेतन देसाई, क्रिटिकेयर हॉस्पिटल चेन के मालिक डॉ. दीपक नमजोशी और मासूमा नमजोशी, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विशेष पुलिस महानिरीक्षक मोहन राठौड़, एसीपी संजय पाटिल और एसीपी चंद्रकांत कटकर ने भी भाग लिया। वहीं विवेक प्रकाश ने गणेश वंदना और मोहम्मद अयाज ने देशभक्ति गीत गाकर सबका ध्यान आकर्षित किया। अतिथियों ने इस पहल की खुले दिल से प्रशंसा की।
डॉ. धर्मेंद्र कुमार और धीरज कुमार ने सभी प्रमुख अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन वैभव शर्मा और सौंदर्या ने कुशलतापूर्वक किया।
इस शिविर में बॉलीवुड कलाकारों, तकनीशियनों, बैकस्टेज कर्मियों, मीडिया कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं।
इस महा आरोग्य शिविर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच और टीबी स्क्रीनिंग रखी गई। 4 करोड़ रुपये की दवाइयों के साथ चश्मे और व्हील चेयर का वितरण किया गया तथा आंखों की जांच की गई और महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं रखी गई।
डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस पहल के तहत पिछले शिविरों में 5.56 करोड़ से अधिक मरीजों की जांच की गई है और इस साल की उपस्थिति रिकॉर्ड तोड़ रही है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के 2026 तक गुजरात को टीबी मुक्त बनाने के दृष्टिकोण के साथ पहल को आगे बढ़ाने की योजना पर जोर दिया।
धीरज कुमार ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रमुख योगदानकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, जिनमें दंगल टीवी के मनीष सिंघल और निर्माता रमेश तौरानी का उल्लेखनीय सहयोग शामिल रहा।
डॉ. धर्मेंद्र कुमार और धीरज कुमार ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भगवान शिव के आशीर्वाद से मानवता की सेवा जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही स्वस्थ भारत देश हमारा का नारा बुलंद किया।
– संतोष साहू
गर्भवती गाय का सिर धड़ से अलग कर काट दिए पैर; पेट फाड़कर निकाला बछड़ा और कर दिए टुकड़े
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में बदमाशों ने एक गर्भवती गाय का सिर धड़ से अलग कर दिया एवं उसके पैर काट दिए तथा उसके बछड़े के अवशेष को क्षत-विक्षत कर दिया। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदमाश गाय का धड़ ले गये एवं उसके सिर एवं पैर और मृत बछड़े को वहीं छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस पांच लोगों हिरासत में लिया है।
पीटीआई, उत्तर कन्नड़। कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में गायों पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गायों के थन काटने और मंदिर में बछड़े की पूंछ काटने के बाद अब एक गाय का सिर काटा गया है।
गर्भवती गाय का सिर धड़ से अलग कर दिया
पुलिस के अनुसार, उत्तर कन्नड़ जिले में बदमाशों ने एक गर्भवती गाय का सिर धड़ से अलग कर उसके पैर काट दिए और उसके बछड़े के अवशेष को क्षत-विक्षत कर दिया। बदमाशों ने गाय का धड़ ले गए और उसके सिर, पैर तथा मृत बछड़े को वहीं छोड़ दिया।
यह घटना उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नवारा तालुक में सालकोडू गांव के कोंडाकुली में हुई। इस मामले में पुलिस पांच लोगों हिरासत में लिया है। पुलिस ने पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है।
चरने के लिए छोड़ गए थे कृष्ण अचारी
पुलिस के अनुसार, गाय कृष्ण अचारी की थी, जो रविवार को उसे चरने के लिए छोड़ गए थे। सोमवार को जब अचारी गाय की तलाश में गए, तो उन्हें गाय का कटा हुआ सिर, पैर और बछड़े का क्षत-विक्षत शव मिला।
पुलिस अधीक्षक एम नारायण ने बताया कि हमने 10 संदिग्धों की पहचान की है और उनमें से पांच को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। छह विशेष टीमें बनाई गई हैं और हमने मुख्य आरोपितों को पकड़ने के लिए सुराग जुटाए हैं, जो फिलहाल फरार हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक ने इस कृत्य को जघन्य बताया और आश्वासन दिया कि स्थानीय जांच और वन विभाग के सहयोग से अपराधियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
गृह मंत्री ने गाय की हत्या की जांच के आदेश दिए
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने गाय की हत्या की जांच के आदेश दिए हैं। राज्य की मुख्य विपक्षी भाजपा और ¨हदू संगठनों ने इन घटनाओं पर चिंता जताई है। गौरतलब है कि इससे पहले बेंगलुरू के चमराजपेट में तीन गायों के थन काटने तथा मैसूरु के नंजनगुड शहर में एक गाय की पूंछ काटने की घटना सामने आई थी। गायों के थन काटने के मामले में आरोपित सैयद नसरू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शर्म से सिर झुक गया है- भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने कहा कि होन्नवारा की घटना ने सभी का सिर शर्म से झुका दिया है। उन्होंने कहा कि फिर भी गृहमंत्री यह दिखावा कर रहे हैं कि यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी है। सिद्धरमैया सरकार इन राष्ट्र-विरोधियों के प्रति नरम रुख दिखा रही है, जिन्हें कोई डर नहीं है। राज्य सरकार और गृहमंत्री को अब तक जाग जाना चाहिए था। विजयेंद्र ने कानून-व्यवस्था के बिगड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में ‘सांप्रदायिक माहौल’ बनाया जा रहा है।
गौ मूत्र पर IIT मद्रास के डायरेक्टर ने कहीं कौन सी बातें कि शुरू हो गया विवाद
सार
कामकोटि ने बताया कि गौ मूत्र में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं। इससे पाचन संबंधी परेशानियों में लाभ मिलता है। वायरल हुए एक वीडियो में कामकोटि ने एक तपस्वी के जीवन का किस्सा सुनाया। कहा कि संन्यासी ने गोमूत्र पीने के बाद अपने तेज बुखार से खुद को ठीक कर लिया था।
गौ मूत्र पीने से ठीक हुआ बुखार
कामकोटि ने कहा, “एक तपस्वी को तेज बुखार था। वह डॉक्टर को बुलाने की सोच रहा था। मैं उस संन्यासी का नाम भूल गया हूं, लेकिन उसने कहा था ‘गोमूत्रन पिनमि’। उसने गौ मूत्र पी लिया, इसके 15 मिनट में उसका बुखार उतर गया।”
उन्होंने कहा कि गौ मूत्र से इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी बीमारी का इलाज हो सकता है। 15 जनवरी को चेन्नई में माटू पोंगल पर आयोजित ‘गौ संरक्षण शाला’ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने जैविक खेती के महत्व और कृषि तथा समग्र अर्थव्यवस्था में देशी गायों की महत्वपूर्ण भूमिका की बातें बताईं। बता दें कि माटू पोंगल (तमिल माह थाई का दूसरा दिन) गायों और बैलों को समर्पित त्यौहार है। इस दिन लोग गाय की पूजा करते हैं।
कामकोटि के गौ मूत्र संबंधी बयान पर शुरू हो गया राजनीतिक विवाद
कामकोटि के गौ मूत्र संबंधी बयान पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने कामकोटि की बातों को लेकर कहा कि केंद्र सरकार की मंशा देश में शिक्षा को ‘खराब’ करना है। कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने कहा कि आईआईटी मद्रास के निदेशक अपने संस्थान को बदनाम कर रहे हैं। द्रविड़ कझगम के नेता काली पूंगुंद्रन ने कहा कि कामकोटि ने शर्मनाक बातें कहीं हैं। उन्होंने एक स्टडी का हवाला देते हुए कहा कि गौ मूत्र में हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं। यह इंसान के इस्तेमाल लायक नहीं होता।









