Home Blog Page 427

यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग किया गठन

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार हमेशा से गौरक्षा को लेकर सख्त रही है. प्रदेश में गायों की रक्षा हो सके और उनकी सेवा व देखरेख की जा सके  इसके लिए यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग का गठन किया. आयोग का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का चयन भी कर लिया है.

अध्यक्ष- 
श्री श्याम बिहारी गुप्ता कृषक भवन, राजघाट कॉलोनी के पास. लहर गिर्द, नन्दनपुरा, झाँसी

उपाध्यक्ष- 
1- श्री जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह ग्राम व पोस्ट खभराभार, कप्तानगंज, कुशीनगर
2- श्री महेश कुमार शुक्ल शिव नगर तुर्कहिया, पोस्ट गांधीनगर, बस्ती

सदस्य-
1 श्री दीपक गोयल बनबटागंज, कोर्ट रोड, निकट सरस्वती शिशु मन्दिर. मुरादाबाद
2 श्री राजेश सिंह सेंगर युवा कल्याण ऑफिस के पास, विकास भवन मार्ग, महोबा
3 श्री रमाकान्त उपाध्याय 1/103, सुहाग नगर, माता मन्दिर के पास, फिरोजाबाद

एनयूजे-आई का दो दिवसीय अधिवेशन भोपाल में हुआ संपन्न

0

मध्य प्रदेश के शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

मुंबई। राजा भोज की नगरी भोपाल (मध्यप्रदेश) में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक होटल लेक व्यू अशोक में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के नगर विकास और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह भी उपस्थित रही। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के अध्यक्ष रास बिहारी, महासचिव प्रदीप तिवारी के साथ सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता, लेखक और पैनलिस्ट अश्वनी दुबे, ब्रह्मकुमारी संस्थान की जोनल इंचार्ज और मीडिया प्रभारी रीना दीदी भी मंचासीन रही। इस कार्यक्रम में लगभग 20 राज्यों से 50 से अधिक राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहें। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवा कुमार ने मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के नगर विकास और संसदीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने शिवा कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

वृद्ध मित्र ने वृद्धों के जीवन में सुधार के लिए शुरु किया जागरूकता अभियान

0

भारत में वृद्ध लोगों के लिए वृद्ध मित्र, वृद्धों के लिए जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए समर्पित एक अग्रणी पहल है

मुंबई। 28 तारीख को एक विशेष संगीत कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। पद्मश्री अनुप जलोटा ने
वृद्ध मित्र के मिशन के समर्थन में पूरे संगीत कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम का आयोजन रंग शारदा ऑडिटोरियम, बांद्रा पश्चिम, मुंबई में किया गया।
वृद्ध मित्र, जिसका अनुवाद ‘वृद्ध लोगों के मित्र’ है, एक गैर-लाभकारी संगठन, स्कूल (सोसाइटी ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ओरिएंटेड ऑपरेशनल लिंक्स) का प्रमुख कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम “उम्र बढ़ने की जगह” की अवधारणा के लिए प्रतिबद्ध है, जो भारत के छह प्रमुख स्थानों: मुंबई, दिल्ली, पुणे, ग्वालियर, भोपाल और वाराणसी में 47,300 बुजुर्ग व्यक्तियों को उनके घरों में आवश्यक सेवाएं और आपूर्ति प्रदान करता है। परोपकारी फाउंडेशनों, कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहलों और व्यक्तिगत दानदाताओं के समर्थन से, वृद्ध मित्र बुजुर्ग लोगों, विशेष रूप से सबसे कमजोर और जरूरतमंद लोगों की भलाई, स्वतंत्रता और समग्र खुशी में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करता है।
अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सहायक वातावरण बनाने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। वृद्ध मित्र की समर्पित टीम शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न चुनौतियों का समाधान करते हुए सहयोग, दैनिक गतिविधियों में सहायता और भावनात्मक समर्थन प्रदान करती है। कार्यक्रम यह भी सुनिश्चित करता है कि वृद्ध वयस्कों को सामाजिक सुरक्षा अधिकार और लाभ प्राप्त हों, जिससे उन्हें अपने घरों में सम्मानजनक जीवन में जीने में मदद मिले।
संगीत कार्यक्रम के अलावा, यह जागरूकता अभियान 1 अक्टूबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर भी जारी रहा। यह अभियान सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के माध्यम से पूरे भारत में दर्शकों तक पहुंचेगा। वृद्ध मित्र का लक्ष्य लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी को, वरिष्ठ नागरिकों के लिए उम्र बढ़ने को एक सकारात्मक और समृद्ध अनुभव के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित करना है।
दुनिया के लिए इस अभियान का संदेश सरल है: अब समय आ गया है कि बुजुर्ग आबादी को वृद्धाश्रमों में विस्थापित करने के बजाय उनके घरों में ही प्यार, देखभाल और सहायता प्रदान की जाए। इसके अंतर्गत युवाओं को वृद्धों के सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति संवेदनशील बनाने और पेशेवर प्रशिक्षण के माध्यम से दयालु देखभाल करने वालों का एक नेटवर्क बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया जाता है।
अधिक जानकारी के लिए डॉ. पवन पाठक से मोबाइल नंबर 9229221902 पर संपर्क किया जा सकता है।
ऑनलाइन दान करें: https:// payment.school4dev.org/

ये चुनाव धर्म और अधर्मियों के बीच का है-मुख्यमंत्री धामी।

0
हरियाणा/मुआना/फरीदाबाद 30 सि.आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने धुंआधार चुनावी प्रचार में जनता से भाजपा प्रत्याशी राम कुमार गौतम के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि- प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे प्रत्याशी राम कुमार गौतम को सभी की सेवा के लिए भेजा है। बीते 10 वर्षों में देश और हरियाणा की तस्वीर बदली है। देश के साथ हरियाणा भी विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ा है। हरियाणा सामाजिक और आर्थिक रूप से बुलंदियों को छू रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, इंफ्रास्ट्रक्चर समेत हर क्षेत्र में हरियाणा मजबूती से आगे बढ़ा है। हरियाणा में 40 नए राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण नए नेशनल हईवे और गांव गांव तक सड़को का जाल बिछा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विधानसभा में 4 राष्ट्रीय राजमार्ग बने है। राज्य में 1 करोड 19 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। अब हरियाणा में 7 से बढ़कर 15 मेडीकल कॉलेज हैं। 24 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए गए। प्रदेश के 1.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। 5.50 लाख विद्यार्थियो को निशुल्क टैबलेट देने का कार्य किया है। किसानों की फसलों के नुकसान पर 12500 करोड का मुआवजा राशि दी गई है। प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान प्रधानमंत्री जी ने इसी धरती से शुरू किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती में महाभारत का युद्ध हुआ। धर्म और अधर्मियों के बीच लड़ाई हुई। उन्होंने कहा ये चुनाव भी धर्म और अधर्मियों के बीच का युद्ध है। एक ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धर्म का साथ देने वाली भाजपा है तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार, परिवारवाद, जातिवाद के दलदल में फसाने वाली कांग्रेस और अन्य पार्टियां हैं।
बीते 10 सालों में भाजपा सरकार में सरकारी नौकरियां योग्यता के आधार पर दी जाती है। अब हरियाणा में ट्रांसफर और पोस्टिंग के खेल को खत्म कर दिया गया है। भाजपा ने हरियाणा में पर्ची खर्ची का सिस्टम बंद करके पारदर्शिता को अपनाया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी दावा करते हैं कि हरियाणा में उनकी सरकार बनने पर सबसे पहले अपने परिवार वालों को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस हरियाणा में कट कमीशन और करप्शन का खेल शुरू करना चाहती है। कांग्रेस सरकार में गरीबों की जमीन छीनकर कांग्रेस के बड़े नेताओ को दे दी जाती थी। कांग्रेस फिर से दलाली का राज चाहती है। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी एक ही पार्टी की जायदाद हो चकी है। कांग्रेस पार्टी महिला और दलित विरोधी भी है। उन्होंने कहा हरियाणा और देवभूमि के नौजवान देश की सीमा में खड़े होकर मां भारती की सेवा करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दी गई है। जम्मू कश्मीर के चुनाव में कांग्रेस धारा 370 पुनः लागू करने की बात कहती है। उन्होंने कहा ऐसे देश विरोधी भष्टाचारी और परिवारवाद वाली पार्टी कांग्रेस को हरियाणा से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। और जनता कमल के फूल वाले बटन को दबाकर निश्चित ये काम करेगी।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी राम कुमार गौतम, पूर्व विधायक सुरेश कौशिक, राजपाल चौहान, श्याम ,हरीश शर्मा, राम पाल मूर्ति सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

राजकुमार राव और तृप्ति स्टारर फिल्म “विक्की विद्या का वो वाला वीडियो” के निर्माताओं पर लेखक अमित गुप्ता ने लगाया कहानी चुराने का आरोप

0

मुम्बई। राजकुमार राव एवं तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही विवाद में घिर गई है। इस फिल्म की कहानी को लेकर अमित गुप्ता ने अपने वकील के माध्यम से निर्माताओं को कानूनी नोटिस भी भेजा है।

बॉलीवुड में बतौर लेखक कार्यरत अमित गुप्ता ने इस फिल्म के निर्माताओं को लीगल नोटिस भेजा है। मुम्बई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित गुप्ता ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का ट्रेलर देखा तो वह हैरान रह गए क्योंकि इसका केंद्रीय कॉन्सेप्ट उनका लिखा हुआ है। उन्होंने काफी पहले एक लेखक के तौर पर स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन (एसडब्ल्यूए) में यह कहानी रजिस्टर करवाई थी। इसलिए हमने अदालत का दरवाजा खटखटाया है और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के सभी निर्माताओं को लीगल नोटिस भेजा है।
बता दें कि ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की कहानी एक ऐसे नए शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी सुहागरात पर अपना निजी डीवीडी रिकॉर्ड करते हैं। कहानी में मोड़ तब आता है जब वो डीवीडी खो जाती है, इससे उनके जीवन में हंगामा मच जाता है और फिर कॉमेडी क्रिएट होती है।
अमित गुप्ता ने कहा है कि यह बुनियादी कहानी का ढांचा उन्होंने लिखा था, जिसे स्क्रीन राइटर एसोसिएशन के पास रजिस्टर भी करवाया है। अब उसी आईडिया पर ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ फिल्म बनाई गई है। यह कॉपीराइट के उल्लंघन का मामला है और मैंने निर्माताओं के खिलाफ नोटिस भेजा है। अमित गुप्ता के नोटिस का उनकी ओर से जो जवाब आया है उसमें उन्होंने जो रजिस्ट्रेशन की तारीख लिखी है वो अमित गुप्ता के रजिस्ट्रेशन डेट के बाद की तिथि है। इससे सिद्ध होता है कि अमित गुप्ता का दावा सही है।
बता दें कि ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है और लेखक में भी उनका ही नाम दर्ज है।
‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने जा रही है।
90 के दशक पर आधारित फ़िल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, एकता कपूर, शोभा कपूर, विमल लाहोटी, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, राज शांडिल्य और विपुल डी शाह हैं।
वहीं अमित गुप्ता को अदालत पर भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा और उनका नाम इस फ़िल्म की कहानी लेखक के रूप में दिया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, गाय को दिया राज्यमाता का दर्जा

0

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को बड़ा निर्णय लेते हुए गाय को गोमाता का दर्जा देने की घोषणा की। महाराष्ट्र की महायुती सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया। आज की कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें इस पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद महाराष्ट्र सरकार ने गाय को गोमाता का दर्जा देने की घोषणा की।

महाराष्ट्र सरकार ने इस संबंध में निर्णय लेते हुए कहा कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गाय की स्थिति, मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति तथा जैविक कृषि प्रणालियों में देशी गाय के गोबर एवं गोमूत्र के महत्वपूर्ण स्थान को ध्यान में रखते हुए, यह देशी गायों को अब से “राज्यमाता गौ माता” घोषित करने की मंजूरी दी गई।

संजय अमान को मिला एकता मंच द्वारा ” एकता के पथ पर ” सम्मान

0

मुंबई – दिनाँक २८ सितम्बर को अंधेरी पश्चिम स्तिथ माहेश्वरी हाल में एकता मंच के अध्यक्ष प्राचार्य अजय कौल तथा प्रशांत काशिद जी की अध्यक्षता में आयोजित ” एकता के पथ पर ” सम्मान समारोह में समाज की कुछ महत्वपूर्ण विभूतियों को ” एकता के पथ ‘ सम्मान दे कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान भाजपा युति के सांसद रविंद्र वायकर जी के हाथो सभी को प्रदान किया गया।

सांसद रविंद्र वायकर जी के हाथो इसी क्रम में हिंदी पत्रकारिता के लिए गऊ भारत भारती के संपादक संजय अमान को गौ वंश और पर्यावरण संरक्षण में जनजागृति लाने के लिए सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय समाचारपत्र ” गऊ भारत भारती ” भारत का ऐसा पहला प्रकाशन है जिसे गौ वंश पर आधारित प्रथम समाचारपत्र के तौर पर जाना जाता है। ” गऊ भारत भारती ” गौ वंश के संरक्षण व संवर्धन से जुड़े व्यक्तियों व संस्थाओं की सक्रियताओं व गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित करता आ रहा है। अपने प्रकाशन के १० वर्षो में ” गऊ भारत भारती ” सीमित संसाधनों के बावजूद भी गौवंश को ले कर अप्रतिम व अनुपम सजगता के साथ गौवंश और पर्यावरण बचाओ अभियान को सफलता पूर्वक लोगो तक पहुँचने में सफल रहा है।

संजय अमान ‘ गऊ ग्राम महोत्सव ” – The Festival Of Cows Economy – काऊ बेस इकोनॉमी – अर्थवयवस्था ( Economy ) का पहला Cow Product Exhibition का आयोजन करने वाले भी पहले व्यक्ति है। वे गऊ भारत भारती के माध्यम से देश में गौ आधारित भारतीय अर्थवयवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे है।

आज प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये वाली विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

0
File Photo

प्रधानमंत्री जिला न्यायालय से स्वर्गेट तक पुणे मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री सोलापुर हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे

New Delhi –  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 29 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री जिला न्यायालय से स्वर्गेट तक पुणे मेट्रो खंड का उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही पुणे मेट्रो रेल परियोजना (चरण-1) पूरा हो जायेगा। जिला न्यायालय से स्वर्गेट के बीच भूमिगत खंड की लागत लगभग 1,810 करोड़ रुपये है।

प्रधानमंत्री पुणे मेट्रो फेज-1 के स्वर्गेट से कटराज एक्सटेंशन की आधारशिला रखेंगे। इस पर करीब 2,955 करोड़ रुपये की लागत आएगी। लगभग 5.46 किलोमीटर का यह दक्षिणी भाग मार्केट यार्ड, पद्मावती और कटराज नामक तीन स्टेशनों के साथ पूरी तरह से भूमिगत है।

प्रधानमंत्री, भारत सरकार के राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत 7,855 एकड़ क्षेत्र को कवर करने वाली एक परिवर्तनकारी परियोजना, बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर से 20 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारे के तहत विकसित यह परियोजना मराठवाड़ा क्षेत्र में एक जीवंत आर्थिक केंद्र के रूप में अपार संभावनाएं रखती है। केंद्र सरकार ने 6,400 करोड़ रुपये से अधिक की कुल परियोजना लागत के साथ 3 चरणों में विकास के लिए इस परियोजना को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री सोलापुर हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे, जिससे कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा तथा सोलापुर पर्यटकों, व्यापारिक गतिविधियों के लिए आने वाले यात्रियों और निवेशकों के लिए अधिक सुलभ हो जाएगा। सोलापुर में मौजूदा टर्मिनल भवन को सालाना लगभग 4.1 लाख यात्रियों को सेवा देने के लिए पुनर्निर्मित किया गया है।

प्रधानमंत्री भिडेवाड़ा में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के पहले बालिका विद्यालय के स्मारक की आधारशिला भी रखेंगे।

***

प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से बिक रहा है चाइनीज लहसुन* 

0
(राकेश अचल-विभूति फीचर्स)

मुझे आज लेबनान पर हो रहे हमलों पर लिखना था ,लेकिन लिख रहा हूँ लहसुन के बारे में । हमारे देश की अदालतें इतनी दरियादिल हैं कि वे एक ओर यदि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की नागरिकता के मामले की सुनवाई करतीं हैं तो दूसरी तरफ लहसुन पर आयी याचिका की सुनवाई भी करतीं हैं और वो भी चीनी लहसुन के मामले की।

 लहसुन हालांकि प्याज जाति का कंद है किन्तु प्याज की गाँठ होती है और लहसुन की कलियाँ। अदालत में विवाद उस लहसुन का है जो हमारा नहीं बल्कि चीन का है ,और चीनी लहसुन पर भारत सरकार ने रोक लगा रखी है ,फिर भी चीन का लहसुन भारतीय बाजारों में इफरात में बिक रहा है। मामला दिलचस्प है इसलिए मैंने दूसरे तमाम विषयों को तिलांजलि देकर लहसुन पर लिखना शुरू कर दिया।

प्रतिबंध के बावजूद चीन के खतरनाक लहसुन के धड़ल्ले से देश में आने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने खाद्य सुरक्षा आयुक्त और कलेक्टर  को कार्रवाई करने का आदेश दिए हैं। फरियादी   की ओर से पेश किए गए चीन के लहसुन को प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के पेश हुए अफसर से सील करवा दिया। अदालत ने 15 दिन में इसकी जांच रिपोर्ट मांगी है। इलाहबाद  का हाईकोर्ट सचमुच संवेदनशील है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इलाहबाद  हाईकोर्ट में लंबित मामलों की संख्या  10.74 लाख  है। देश में 25 हाईकोर्ट में से इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले में सबसे आगे है। ये  राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड (एनजेडीजी) के  आंकड़े हैं।
बहरहाल लहसुन पर लौटते है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त और लखनऊ के डीएम हेल्पलाइन नंबर जारी करें, जिससे लोग चीन के लहसुन की बिक्री की शिकायत उस पर दर्ज करवा सकें। कोर्ट ने इस नंबर पर मिलने वाली शिकायतों पर सख्त करवाई करने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ल की खंडपीठ ने यह आदेश स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव की जनहित याचिका पर दिया। मोतीलाल  ने  खतरनाक चीनी लहसुन की बिक्री की प्रकाशित  खबरों को याचिका के साथ लगाकर इस पर सख्त प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया था। फरियादी का कहना है कि देश में 2014 से ही इस लहसुन की बिक्री प्रतिबंधित है, इसके बावजूद बाजारों में यह खुलेआम बिक रहा है।
लहसुन भले ही हमारे यहां औषधीय माना जाता है लेकिन कुछ लोग हैं जो इसे हाथ  भी नहीं लगाते ,उनके लिए लहसुन अस्पृश्य है । हमारे  वैद्य जी कहते हैं कि लहसुन में   रासायनिक तौर पर गन्धक की आधिक्य होती है। इसे पीसने पर ऐलिसिन नामक यौगिक प्राप्त होता है जो प्रतिजैविक विशेषताओं से भरा होता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, एन्ज़ाइम तथा विटामिन बी, सैपोनिन, फ्लैवोनॉइड आदि पदार्थ पाए जाते हैं।अक्सर लहसुन खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है। लहसुन को लेकर कहावतें उतनी नहीं हैं जितनी प्याज को लेकर है।  प्याज को काटा जाता है ,लहसुन को छीला जाता है ।  लहसुन की पैकेजिंग प्रकृति ने मक्के के भुट्टे की तरह बहुत आकर्षक तरीके से की है। जाहिर है कि ये विशेष कंद है अन्यथा इसे धरती के भीतर आलू की तरह उगने के लिए न छोड़ दिया जाता ?
कहते हैं कि लहसुन एक दक्षिण यूरोप में उगाई जाने वाली प्रसिद्ध फसल है। भारत में लहसुन की खेती मुख्य रूप से  गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु में की जाती है। इसका 50 प्रतिशत से भी ज्यादा उत्पादन गुजरात और मध्यप्रदेश  में किया जाता है। हमारे यहां एग्रीफाउंड वाइट (जी. 41 ), यमुना वाइट (जी.1 ), यमुना वाइट (जी.50), जी.51 , जी.282 ,एग्रीफाउंड पार्वती (जी.313 ) और एच.जी.1 प्रजाति का लहसुन मिलता है ,लेकिन हमारे पड़ौसी देश चीन ने हमारे लहसुन के सामने अपना लहसुन खड़ा कर दिया।
आपको शायद पता हो या न हो लेकिन भारत में साल 2014 से ही चाइनीज लहसुन प्रतिबंधित किया गया है ,लेकिन यह भारतीय मंडियों और खुदरा बाजार में धड़ल्ले  से बेचा जा रहा है। जिस लहसुन को देसी समझकर आप अपने घर ले जा रहे हैं और दाल-सब्‍जी में तड़का मारकर खा रहे हैं, वह सिंथेटिक रूप से खतरनाक कैमिकल्‍स से बना फंगस वाला चाइनीज लहसुन हो सकता है। चीनी लहसुन का अवैध व्यापार एक लम्बे अरसे से जारी है। चीन अक्सर नेपाल और बांग्लादेश के रास्ते इसकी यहां डंपिंग करता है । इन दोनों ही देशों के साथ भारत लहसुन का ड्यूटी फ्री व्यापार करता है। भारत पहुंचने वाला चीनी लहसुन कई बैक्टीरिया और बीमारियों को साथ लेकर पहुंचता है। ये लोगों की सेहत पर असर डालता है। हाल में एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि चीन में लहसुन ‘सीवर के पानी’ में पैदा होता है। इसे सफेद दिखाने के लिए आर्टिफिशियल तरीके से ‘ब्लीच’ किया जाता है।
 हकीकत ये है कि भारत में करीब 32.7 लाख टन लहसुन का उत्पादन होता है । भारत में सबसे ज्यादा लहसुन का उत्पादन मध्य प्रदेश में होता है।  हालांकि चीन में उत्पादन गिरने के बावजूद वह दुनिया में नंबर एक है । चीन में हर साल करीब 2 से 2.5 करोड़ टन लहसुन का उत्पादन होता है, चीन के मुकाबले भारत का लहसुन थोड़ा छोटे आकार का होता है।  वहीं इसका रेट चीन के मुकाबले काफी कम है। चीनी लहसुन की ग्लोबल मार्केट में 1250 डॉलर प्रति टन कीमत है, तो वहीं भारतीय लहसुन 450 से 1000 डॉलर प्रति टन तक मिलता है। इसलिए भारत गरीब से लेकर अमीर देशों तक के हिसाब से लहसुन की क्वालिटी उपलब्ध करा पाता है।
चीनी लहसुन की मांग अधिकतर अमेरिका और यूरोपीय देशों में है, जबकि भारत, मलेशिया, थाईलैंड, नेपाल और वियतनाम को लहसुन का बड़े पैमाने पर निर्यात करता है । बावजूद सारी बुराइयों के  भारतीय इसके चमकदार बगुलामुखी रंग की दीवानगी के फेर में पढ़कर चीनी लहसुन खरीद लाते हैं। (विभूति फीचर्स)