Home Blog Page 254

त्रियोम फिल्म्स निर्मित अन्नू कपूर, राजपाल यादव अभिनीत ‘नॉन स्टॉप धमाल’ का ट्रेलर लॉन्च

0

मुम्बई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर और राजपाल यादव अभिनीत त्रियोम फिल्म के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘नॉन स्टॉप धमाल’ का ट्रेलर मुंबई के जुहू स्थित जे. डब्लू. मैरियट होटल में लॉन्च किया गया. इस भव्य ट्रेलर लॉन्च समारोह के दौरान फ़िल्म की पूरी स्टार कास्ट और क्रू भी मौजूद थी. कार्यक्रम के दौरान फिल्म के कलाकार अन्नू कपूर, राजपाल यादव, प्रियांशु चटर्जी, पायल मुखर्जी, वरोनिका वानजी और जॉर्जिया एंड्रियानी की विशेष उपस्थिति रही.
नॉनस्टॉप धमाल के ट्रेलर में दर्शकों को सतिंदर (अन्नू कपूर) की मस्ती भरी ज़िंदगी में झांकने का सुनहरा मौका प्राप्त हुआ. दिग्गज कलाकार अन्नू कपूर ने सतिंदर के हंसोड़ किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारा है. उनकी कमाल की कॉमिक टाइमिंग और उम्दा अदाकारी ने मौजूद लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया. साथ ही राजपाल यादव पर फिल्माया गया रोमांटिक गाना भी सबको भा गया.
इस कार्यक्रम के दौरान अन्नू कपूर ने कहा कि फिल्म में सतिंदर का किरदार निभाना मेरे लिए नॉट स्टॉप धमाल की तरह था. फ़िल्म मेकिंग के प्रति सतिंदर के जुनून से मैंने निजी तौर पर काफ़ी जुड़ाव महसूस किया. मेरा मानना है कि फिल्म मेकिंग के प्रति उनका नज़रिया कला और रचनात्मकता के जज़्बे को सलाम करता है. इस फ़िल्म में काम करना मेरे लिए एक बेहद मज़ेदार अनुभव था. मैं उम्मीद करता हूं फ़िल्म की शूटिंग के दौरान हमें जितना मज़ा आया, फ़िल्म देखते वक्त दर्शकों को भी उतना ही मज़ा आएगा.
फिल्म के निर्माता सुरेश गोंडालिया ने उत्साह जताते हुए कहा कि वे नॉन स्टॉप धमाल को दर्शकों के सामने पेश करने को लेकर काफ़ी रोमांचित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “यह एक ऐसी कॉमेडी फ़िल्म है जो जो दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उन्हें हंसाने के लिए बनाई गई है. हमें पूरी उम्मीद है कि फ़िल्म का अनूठा कॉन्सेप्ट और कलाकारों का उम्दा अभिनय दर्शकों के दिलों को छू जाएगा.
इस ख़ास मौके पर फ़िल्म के निर्देशक इरशाद ख़ान ने फ़िल्म के प्रति पूरा समर्पण दिखाने के लिए पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, “नॉनस्टॉप धमाल बनाने का अनुभव बेमिसाल था जिसे शब्दों में बयां करना काफी मुश्किल है. यह फ़िल्म हंसी-खुशी और रचनात्मकता का अनूठा जश्न है. हम लाफ़्टर के इस अनोखे डोज़ को दर्शकों तक ले जाने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.
त्रिओम फिल्म्स बैनर तले निर्मित सुरेश गोंडलिया की फ़िल्म नॉनस्टॉप धमाल की ना सिर्फ़ कहानी कमाल की है, बल्कि फ़िल्म के सभी कलाकारों ने भी जमकर अपने अभिनय का जलवा दिखाया है. ये फ़िल्म मनोरंजन से भरपूर है और यकीनन इसे देखकर दर्शक हंस-हंसकर लोट-पोट हुए बग़ैर नहीं रह पाएंगे. यह फ़िल्म 18 अगस्त, 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

रोमांटिक एक्शन ‘जियरा हमार’ भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर हुआ लॉन्च

0

मुम्बई। श्री फिल्म्स विजन निर्मित और सज्जन बी राज द्वारा लिखित निर्देशित भोजपुरी फिल्म ‘जियरा हमार’ का ट्रेलर हाल ही में व्यंजन हॉल अंधेरी पश्चिम में लॉन्च हुआ।
इस फिल्म रोमांस के साथ जबरदस्त एक्शन का संगम है जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठेंगे।
इस फिल्म में आशीष पाठक हीरो और निखिल जायसवाल विलेन के किरदार में हैं दोनों रंगमंच अभिनेता हैं और थियेटर में साथ काम किया है। इनके अलावा फिल्म के अन्य कलाकार सिकंदर, जहान्वी सोनी, राज जांगिड़, कुणाल रंजन, योगेश शर्मा, नीता गुप्ता, कलीम अख्तर, पंकज शर्मा व अन्य हैं।
भवर लाल लखेरा (पीह) प्रस्तुत इस फिल्म जियरा हमार के संगीतकार सुशांत अस्थाना, आशीष वर्मा, एस कुमार, सत्येंद्र हैं और गीतकार गणेश कुमार काजल, एस कुमार, आर एस प्रीतम, साई प्रकाश हैं। फिल्म के डीओपी बलजीत गोस्वामी, एक्शन डायरेक्टर राहुल वर्मा, एडिटर धरम सोनी और डांस डायरेक्टर राहुल वर्मा हैं। फिल्म वितरण अधिकार मित्तल एडवरटाइजिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन के पास है जिसे फिल्म वितरक राजेश मित्तल भारत के समस्त सिनेमाघरों में प्रदर्शित करेंगे।
फिल्म के मुख्य अभिनेता आशीष पाठक ने पहले हिंदी वेब सीरीज में काम किया है। उसमें काम देखकर यह फिल्म मिली। अब मेरी छह सात भोजपुरी फिल्में आने वाली हैं।
ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर फिल्म वितरक राजेश मित्तल ने कहा कि लेखक डायलॉग निर्देशक सज्जन बी राज मेरे पास आये। मैंने देखा कि इसमें कोई बड़ा स्टार तो नहीं है लेकिन कंटेंट बढ़िया तो है ही साथ में कलाकारों ने उत्साहपूर्ण अभिनय किया है। और फिर उन्हें सिनेमाघरों में लाएंगे तभी वे भी एक दिन स्टार बन पाएंगे।

– संतोष साहू

शादी बाय चांस का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर आज

0

मुम्बई। भारत मे 2011 की जनगणना के मुताबिक 1000 लड़कों को केवल 940 लड़कियां ही उपलब्ध हैं ऐसे में यदि आपको पता चले कि एक ही इंसान से एक से अधिक लड़कियों से शादी बाय चांस कर लिया है तो यह ख़बर आपको कैसी लगेगी ? जी हाँ ऐसा हुआ है जहां भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वे शादी का सेहरा माथे पर सजाए हुए दिख रहे हैं। और उधर उनके अगल बगल कुछ अभिनेत्रियों की तस्वीर भी शादी के जोड़े में वायरल हो रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं कल्लू ने एक से अधिक लड़कियों सङ्ग गुपचुप तरीके से शादी बाय चांस तो नहीं कर लिया है ? अब ऐसे में सच्चाई जानने के लिए कल्लू से सम्पर्क किया तो उनसे राफ्ता करने के बाद ही माजरा साफ हुआ। जिसमें उन्होंने बताया कि असल ज़िन्दगी में नहीं बल्कि यह उनके फ़िल्म शादी बाय चांस की तस्वीर है जिसमें वे शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे हैं। 5 अगस्त को शाम 7 बजे फ़िल्म शादी बाय चांस का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर रिलीज़ किया जा रहा है। वहीं यदि आप यह गोल्डन चांस मिस करते हैं तो इसका रिटेलिकास्ट आगामी 6 अगस्त को सुबह 10 बजे देखना ना भूलें।

रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म शादी बाय चांस एक बेहद मनोरंजक और अलग पैटर्न की भोजपुरी फ़िल्म है। इस फ़िल्म में हाल में दिवंगत हुई अभिनेत्री मॉडल आकांक्षा दुबे का अभिनय भी आपको देखने को मिलेगा। फ़िल्म की कहानी पटकथा व सम्वाद मनोज पांडेय ने लिखा है वहीं निर्देशन जाने माने निर्देशक संजय श्रीवास्तव ने किया है। इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तरप्रदेश के विभिन्न शहरों में की गई है। फ़िल्म के गीत मुन्ना दुबे, शेखर मधुर व आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जिन्हें संगीत से सजाया है मुन्ना दुबे और साजन मिश्रा ने। फ़िल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ प्रियंका रेवारी, अवधेश मिश्रा, स्वर्गीय आकांक्षा दुबे, अनूप अरोड़ा, प्रकाश जैस, अनीता रावत, महेश आचार्य, सोनिया मिश्रा, सुष्मिता मिश्रा और अतिथि भूमिका में यामिनी सिंह के साथ अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है।

UP NEWS – सुलतानपुर में गौ तस्‍करों से पुल‍िस की मुठभेड़

0

सुलतानपुर – सेमरी बाजार में शुक्रवार को गोकशी की घटना सामने आते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। देखते ही देखते ग्रामीणों और हिन्दू संगठन के लोंगों की भीड़ ने आक्रोशित होकर हंगामा किया। जानाक्रोश देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

इस मामले के मुख्य अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया जो पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से घायल हो गया। शुक्रवार की सुबह शौच और खेत की तरफ निकले ग्रामीणों ने सेमरी विरसिंहपुर मार्ग पर झाड़ियों में गाय के कटे सिर और अवशेष देखे। इसी दौरान सड़क किनारे स्थित समसीर उर्फ मोनू के घर जांच पड़ताल के लिये पुलिस ने दरवाजा खुलवाना चाहा तो अंदर से बंद कर लिया गया।

गौरक्षा सेवा दल व विश्व हिंदू परिषद के विभाग गौरक्षा प्रमुख लल्लू तिवारी ने पुलिस को ग्यारह लोगों समसीर उर्फ मोनू पुत्र ,कलाम पुत्र हयात,पप्पू ,पिंटू,जुगुनू, पुलकु पुत्रगण कलाम निवासी सेमरी बाजार व यूनुस ,शकील,चिन्नी निवासी डंडियवा जयसिंहपुर व तौसीर ,तसलीम के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

इस पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार की भोर जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह कोतवाल प्रेम चन्द्र सिंह सिपाहियों के साथ समसीर उर्फ मोनू को अपने साथ लेकर गोहत्या करने वाले औजारों की बरामदगी के लिए जब उसे उसके घर ले गये तो उसने घर के पिछले हिस्से में छुपा कर रखे गए कट्टे से पुलिस पर फायर किया।

इसके बाद भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर करते हुए समसीर को पकड़ लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके घर से जानवर काटने वाले औजार चापड़, चाकू, लकड़ी का ठेहा व अन्य सामान बरामद किया गया है ।

गौ सेवक प्रेमी जोड़ा – वृन्दावन घूमने आयी रूस की लड़की को हुआ इंडियन लड़के से हुआ प्यार

0

इसे कहते हैं… रब ने बना दी जोड़ी; रशिया की यूना को वृंदावन में मिला जीवनसाथी :

धर्म नगरी वृंदावन करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है, यहां सिर्फ़ देश से ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व से लाखों श्रद्धालु आते हैं. यहां आकर भगवान की सेवा करते हैं. ऐसी ही एक भक्त रशिया से वृंदावन आई तो दर्शन करने थी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि वह यहीं की होकर रह गई.
रशियन युवती को यहां एक लड़के से प्यार हो गया. दोनों एक-दूसरे को इस कदर पसंद आए कि बात शादी तक पहुंच गई. सात समंदर पार से कृष्ण की भक्ति यूना को वृंदावन खींच लाई.  यहां उसकी मुलाकात 20 साल से रह रहे राजकरण से हुई, जो वृंदावन में रह कर अपने गुरु की आज्ञा से गायों की सेवा कर रहा है.
यूना भी उनके साथ गौ सेवा में शामिल हो गई और राजकरण के साथ मिल कर गौ सेवा करने लगी. धीरे-धीरे साथ में सेवा करते-करते इन दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने अप्रैल 2023 में हिंदू रीति रिवाज के साथ दिल्ली में शादी कर ली. अब दोनों दिन में गौ सेवा करते हैं और शाम को वृंदावन के इस्कॉन मंदिर के पास ही लोगों को धार्मिक पुस्तकें और चंदन लगाकर अपना पेट पालते हैं. दोनों की जोड़ी देख कर स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी अचंभे में पड़ जाते हैं.
राजकरण ने किसी भी तरह की कोई शिक्षा प्राप्त नहीं की है और यूना ठहरी रशिया से जिसे हिंदी तक नहीं आती है. लेकिन, फिर भी प्यार की भाषा ऐसी कि दोनों एक दूसरे की हर बात समझ जाते हैं. वैसे तो दोनों की उम्र में भी ज़्यादा फ़र्क़ नहीं है. यूना की उम्र 36 साल है, तो वहीं राजकरण 35 साल के हैं. यूना ने शादी के बाद से पूरी तरह से ही भारतीय संस्कृति को अपना लिया है. गले में मंगलसूत्र भी पहनती है और मांग में सिंदूर भी लगाती है, यही नहीं पैरों में पायल भी पहनती है.

गौ-तस्करों के खिलाफ सुल्तानपुर पुलिस बड़ा एक्शन, तीन क्विंटल गोमांस समेत 4 गौ-तस्कर गिरफ्तार

0
उत्तरप्रदेश: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब गोकशी की बात कहकर लोग प्रदर्शन करने लगे. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने ना सिर्फ गोवंश बरामद किया, बल्कि गोकशी में लिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की. पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके दो और साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. वहीं पुलिस को मौके से गोवंश के अवशेष भी बरामद किए हैं. फिलहाल सुल्तानपुर जिले की जयसिंहपुर थाने की पुलिस ने गोमांस को बरामद करते हुए 4 लोगों गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

पुलिस गिरफ्त में चार गौ-तस्कर दरअसल ये मामला है जयसिंहपुर कोतवाली के सेमरी बाजार के करीब गांव का है. जहां गौकसी की सूचना बाद आनन फानन पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पर पुलिस को करीब 3 क्विंटल से अधिक गोमांस मिला और कुछ अवशेष भी मिले. वहीं पुलिस ने मौके से दो गोमांस तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उनके और दो साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. पुलिस की माने तो अभी तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. गिरफ्तार अभियुक्तों न्याय संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

वहीं मौके पर पहुंचे सुल्तानपुर जिले के बजरंग दल जिला सहसंयोजक प्रांजल सिंह व बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौमाता की निर्मम हत्या करने वालों को कठोर सजा दी जाए. अगर पुलिस मामले में लीपापोती करती है तो बजरंग दल प्रदर्शन करने को मजबूर होगा. आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी वहीं सुल्तानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी चौकी क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद मौके पर जयसिंहपुर कोतवाली और सेमरी चौकी की पुलिस फोर्स पहुंची थी. पुलिस में मामले की जांच की उसके बाद मिली तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है. अब तक पुलिस टीम द्वारा 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

म्यूजिक वीडियो ‘चांदनी’ जारी

0
भूषण कुमार द्वारा निर्मित जानी द्वारा लिखित, बी प्राक द्वारा संगीतबद्ध और आदिल शेख द्वारा निर्देशित म्यूजिक वीडियो ‘चांदनी’ को टी सीरीज़ ने जारी कर दिया है। इस म्यूजिक वीडियो में  फेवरेट म्यूजिकल कपल को फीचर किया गया हैं जिन्हें देखना वाकई लोगों के लिए एक ट्रीट होगी। आदिल शेख द्वारा निर्देशित इस गाने को दुबई में शूट किया गया, जिसमें एग्जॉटिक बीच और लक्जरी कारों ने इसे और भी खूबसूरत बना दिया है, जो पूरी तरह से गाने के सार को कॉम्प्लीमेंट करता है।
ये गाना टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। निर्देशक आदिल शेख म्यूजिक वीडियो ‘चांदनी’ के मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए कहते हैं “सचेत-परंपरा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने एक निर्देशक के रूप में मेरे काम को आसान बना दिया था क्योंकि दोनों बहुत स्वाभाविक हैं। मुझे यकीन है कि दर्शक इस पर प्यार बरसाएंगे।”
इस गाने के बारे में बात करते हुए और अपनी पत्नी के प्रति अपने प्यार और तारीफ को व्यक्त करते हुए, सिंगर सचेत टंडन कहते हैं, “मेरे लिए, परंपरा मेरी रियल लाइफ ‘चांदनी’ है, मेरे जीवन का प्यार और कविता में मेरी साथी है। मैं यह गाना उन्हें समर्पित करता हूं और मुझे उम्मीद है हमारे चाहने वालों को भी यह उतना ही खास लगेगा जितना हमें लगता है।” इस पर सिंगर परंपरा आगे कहती हैं, “चांदनी एक खूबसूरत लव सॉन्ग है जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा। हमने इसे दुबई में शूट किया है और यह शानदार है। मुझे यकीन है कि लिस्नर्स इसे एंजॉय करेंगे।”
संगीतकार बी प्राक कहते हैं, “सचेत और परंपरा अच्छे सिंगर्स हैं और उनकी आवाज़ें एक-दूसरे के साथ खूबसूरती से मेल खाती हैं। इस गाने का फाइनल आउटपुच प्यारा है और मुझे यकीन है कि सभी म्यूजिक लवर्स इसे पसंद करेंगे।”
गीतकार जानी कहते हैं, “सचेत और परंपरा की केमिस्ट्री देखने लायक है और जिसे म्यूजिक वीडियो में खूबसूरती से पेश किया गया है।”
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Rahul Gandhi Defamation Case, SC से राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद खरगे बोले- अब देखते हैं कितनी देर में सदस्यता बहाल होती है

0

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi को Supreme Court से राहत मिलने के बाद पार्टी में खुशी की लहर है। मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को मिली दो साल की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है। कांग्रेस नेताओं ने फैसले पर खुशी जताई है। प्रियंका गांधी ने कहा की माननीय उच्चतम न्यायालय को न्यायपूर्ण फैसला देने के लिए धन्यवाद।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। मोदी सरनेम मामले में फंसे राहुल गांधी के लिए शुक्रवार को राहत भरी खबर आई। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को मिली दो साल की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल की सांसदी बहाली का रास्ता साफ हो गया है। साफ है कि राहुल 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे।

राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर है। कांग्रेस कार्यकर्ता मिठाई बांटकर जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस के अलग-अलग राज्यों में स्थित दफ्तरों में भी अदालत के फैसले के बाद जश्न मनाया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

अदालत ने कहा कि निचली अदालत के न्यायाधीश द्वारा अधिकतम सजा देने का कोई कारण नहीं बताया गया है, अंतिम फैसला आने तक दोषसिद्धि के आदेश पर रोक लगाने की जरूरत है। कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट के आदेश के प्रभाव व्यापक हैं। इससे न केवल राहुल गांधी का सार्वजनिक जीवन में बने रहने का अधिकार प्रभावित हुआ, बल्कि उन्हें चुनने वाले मतदाताओं का अधिकार भी प्रभावित हुआ।

 

ज्ञानवापी – सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई , मुस्लिम पक्ष को झटका लगा,. अदालत ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) का सर्वे जारी रहेगा

0
Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी केस पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार (4 अगस्त) को सुनवाई हुई. कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को झटका लगा है. अदालत ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) का सर्वे जारी रहेगा.
मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (CJI) ने सुनवाई के दौरान कहा कि हाई कोर्ट ने जिला जज के आदेश को मंजूरी दी. हम भी हाई कोर्ट के आदेश में दखल देने की जरूरत नहीं समझते. उन्होंने कहा कि खुदाई को लेकर चिंता जताई गई है, लेकिन एएसआई कह चुका है कि खुदाई या ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाली कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई जाएगी. हम भी ऐसा निर्देश देते हैं.
फिर मस्जिद पक्ष के वकील हुजैफा अहमदी ने कहा कि आपने सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट की बात कही थी. इसे भी आदेश में लिखवा दीजिए. इसके जवाब में जस्टिस पारडीवाला ने कहा कि जो आदेश चीफ जस्टिस ने लिखवाया है, वह पर्याप्त है. यानी सुप्रीम कोर्ट ने ढांचे को नुकसान पहुंचाए बिना ज्ञानवापी के एएसआई के सर्वे की अनुमति दी. रिपोर्ट की गोपनीयता पर कुछ नहीं कहा.
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने क्या कहा?
कोर्ट में मुस्लिम पक्ष के वकील अहमदी ने पिछले आदेशों के बारे में बताया. इसको लेकर सीजेआई चंद्रचूड़ ने अहमदी से कहा कि हम कल आए हाई कोर्ट के आदेश पर बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि एएसआई ने हाई कोर्ट में हलफनामा दिया है कि फिलहाल खुदाई का काम नहीं होगा. ऐसे में फिर अभी हम दखल क्यों दें. इस पर अहमदी ने कहा कि सर्वे की जरूरत ही क्या है? सैकड़ों साल पहले क्या हुआ, यह जानना क्यों जरूरी है? क्या यह प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट का उल्लंघन नहीं है?
अहमदी ने कहा कि किसी भी निराधार याचिका पर सर्वे हो सकता है? सीजेआई ने इसको लेकर कहा कि जो बात आपके लिए ‘निराधार’ है. वह दूसरे पक्ष के लिए आस्था हो सकती है. हम इस पर क्यों टिप्पणी करें? वहीं यूपी सरकार का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि एएसआई ने लिखित हलफनामा दिया है कि सर्वे में ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा.
मेहता ने कोर्ट में दलील दी कि एएसआई ने बोला है कि कोर्ट के आदेश के बिना वहां कोई खुदाई नहीं की जाएगी. इस पर अहमदी ने कहा कि खुदाई की जरूरत ही क्या है? पुराने जख्मों को क्यों कुरेदना है? इसी से बचने के लिए प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट बना था.
जस्टिस पारडीवाला ने कहा कि हम यह आदेश दे सकते हैं कि सर्वे हो, लेकिन अभी नतीजों को सार्वजनिक नहीं किया जाए. कोर्ट को सीलबंद लिफाफे में इसे सौंपा जाए. इस टिप्पणी पर अहमदी ने कहा कि सर्वे फिलहाल होना ही नहीं चाहिए. मुकदमे को चलने दिया जाए. जब किसी दूसरे तरीके से विवाद का निपटारा नहीं हो सके तब सर्वे का आदेश दिया जाए.
योगी आदित्यनाथ का किया जिक्र
सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील अहमदी ने कोर्ट में हाल ही आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता यूपी के लिए पेश हुए हैं, लेकिन राज्य के सीएम ने देखिए क्या बयान दिया है. राज्य को निष्पक्ष होना चाहिए.
सर्वे के पक्ष में क्या तर्क दिए?
हिंदू पक्ष के वकील माधवी दीवान ने कहा कि सर्वे से किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए. यह पारदर्शी तरीके से हो रहा है. चाहे तो कोर्ट को उसकी लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि 1993 से पहले वहां रोज पूजा होती थी. हिंदू पक्ष पहले से मुकदमा लड़ता आ रहा है.
दीवान ने कहा एक तरफ मस्जिद पक्ष कह रहा है कि वहां देवी-देवताओं की मौजूदगी हमारी कल्पना है, दूसरी तरफ सर्वे का विरोध भी कर रहा है. आप दोनों बातें कैसे कर सकते हैं? अगर हमारी कल्पना है तो सच सामने आने से आपको क्या समस्या है?
एएसआई के सर्वे को लेकर क्या कहा?
मस्जिद पक्ष के वकील अहमदी ने कहा कि हमने मेंटेनिबिलिटी को भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है. इस पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम उसे अगले हफ्ते सुनेंगे. फिर अहमदी ने दलील दी कि एएसआई बहुत तेजी दिखा रहा है. यह आशंका को जन्म देता है. हमने हाई कोर्ट से अपील के लिए 3 दिन का समय मांगा था, लेकिन वह भी नहीं मिला.
अहमदी ने आगे कहा कि अगर सर्वे हो ही रह है तो सिर्फ उसकी रिपोर्ट नहीं बल्कि सर्वे की पूरी कार्रवाई गोपनीय रखी जाए.
अहमदी ने कहा कि सर्वे जिन्न को बोतल से निकालने जैसा होगा. इस पर सीजेआई ने कहा कि आप इतना आशंकित क्यों हैं? इस टिप्पणी पर अहमदी ने कहा कि कल को यह फिर पूजा की मांग करेंगे. यह एक-एक कर हमें हमारी संपत्ति से निकालने के जैसा है..
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने क्या कहा था?
वाराणसी की जिला अदालत के निर्णय के बाद एएसआई की टीम ने पिछली 24 जुलाई को भी ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का काम शुरू किया था लेकिन कुछ ही घंटों बाद अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए  सुप्रीम कोर्ट ने इस सर्वे पर तत्काल रोक लगा दी थी और मामले को इलाहाबाद हाई कोर्ट के समक्ष रखने को कहा था.
हाई कोर्ट ने तीन अगस्त को फैसला सुनाते हुए मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी थी. ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कराने के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा था.  मस्जिद पक्ष ने हाई कोर्ट के निर्णय को गुरुवार (3 अगस्त) को ही सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है. मस्जिद काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में है.

6 अगस्त को एक साथ 508 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए प्रधानमंत्री मोदी रखेंगे आधारशिला

0

Railways Station Redevelopment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 6 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास (508 Railway Stations) की आधारशिला रखने वाले हैं. यह रिडेवलपमेंट का काम अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Yojana) के तहत किया जाएगा. इस योजना के तहत देशभर मे कुल 1309 स्टेशनों का रिडेलवलपमेंट किया जाना है.

कितना आएगा लागत 

इस योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 508 रेलवे स्टेशनों के रिडेवलपमेंट का काम पूरा करने के लिए आधारशिला रखेंगे. इसके तहत कुल लागत 24,470 करोड़ रुपये से अधिक होगी. इन लागत से इन स्‍टेशनों का निर्माण किया जाएगा. शहर के दोनों किनारों के उचित एकीकरण के साथ इन स्टेशनों को ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं.

कहां कितने रेलवे स्‍टेशन होंगे रिडेवलप 

ये 508 स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 55-55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22 स्टेशन, गुजरात और तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 18-18, हरियाणा में 15, कर्नाटक में 13 शामिल हैं.

कैसे रिडेवलप होंगे ये रेलवे स्‍टेशन 

यह रेलवे स्‍टेशन आधुनिक यात्रियों की सुविधाओं को ध्‍यान में रखकर तैयार किए जाएंगे. इसके साथ ही अच्‍छी तरह से डिजाइन किए गए यातायात सुविधा, अंतर मॉडल रजिस्‍टर्ड और अच्‍छी तरह से डिजाइन किए जाते हैं. स्‍टेशन भवनों का डिजाइन स्‍थानी संस्‍कृति, व‍िरासत और वास्‍तुकला से प्रेरित होगा. यह रेलवे स्‍टेशन उस शहर या स्‍थान की खूबसूरती को प्रदर्शित करेगी.