सीएए के सत्य को समझने की ज़रूरत
दो गाय से शुरू किया था डेयरी फार्म -2 क्विंटल से अधिक है दूध उत्पादन
कुंदन कुमार/गया : कृषि के बाद पशुपालन ग्रामीण इलाके की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है. पशुपालन से किसानों को कई तरह के फायदे हैं. पशुपालन से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आमदनी बढ़ रही है. बिहार के गया जिले में कई लोग है जो पशुपालन के जरिए अच्छी आय कर रहें हैं. उन्हीं में से एक हैं मानपुर प्रखंड क्षेत्र के सुरहरी गांव निवासी 65 वर्षीय किसान सुरेश प्रसाद जो पिछले 32 वर्षों से पशुपालन कर रहे हैं. सुरेश प्रसाद के पास सब खुद का डेयरी फार्म भी है.
डेयरी फार्मिंग एक ऐसा रोजगार है जिसे आप कहीं पर भी आसानी से कर सकते हैं. डेयरी प्रोडक्ट का डिमांड भी जबरदस्त है. अन्नपूर्णा डेयरी के नाम से इनका डेयरी फार्म चल रहा है और रोजाना 200 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है.
2 गाय से डेयरी फार्म की हुई थी शुरुआत
सुरेश प्रसाद ने 1992 में दो गाय से पशुपालन की शुरुआत की थी और आज इनके डेयरी फार्म में 50 से अधिक गाय का पालन किया जा रहा है. इनके पास साहिवाल, गिर, फ्रिजियन, जर्सी सहित नस्ल की गाय मौजूद है. इनके डेयरी की खासियत यह है कि शुरुआत में 2 गाय से की थी. उन्हें दो गाय का वंश आगे बढ़ रहा है. सुरेश प्रसाद के पास छोटा बड़ा मिलाकर लगभग 60 से अधिक गाय और उनके बच्चे मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि बाहर से कभी गाय खरीदा ही नहीं है.
‘नॉट फनी’: नोरा फतेही, दिव्येंदु और अविनाश तिवारी की मडगांव एक्सप्रेस का नया गाना हुआ रिलीज़
रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट तैयार है दर्शकों को एक हंसी से भरी राइड पर मडगाव एक्सप्रेस के साथ लेकर जाने के लिए। यह फिल्म अपने जबरदस्त ट्रेलर और गानों की वजह से दर्शकों के बीच मच अवेटेड फिल्मों में से एक बन गयी है। ऐसे में फिल्म के एक्टर्स भी कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं, अपने फैंस की उत्सुकता को बढ़ाने का और इसी सिलसिले को आगे लेकर जाते हुए एक्टर्स ने फिल्म से BTS को शेयर किया है। दूसरी तरफ फिल्म के चर्चा में रहने की वजह उसके गानों को मिल रहा प्यार भी है। ऐसे में मेकर्स ने उत्साह के पैमाने को और बढ़ाने के लिए दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स में अपना एक और गाना लॉन्च कर दिया है। संगीतकार शारिब और तोशी के म्यूजिकल ब्रिलियंस, शारिब और अकासा सिंह के डायनामिक आवाज़ और कलीम शेख के जबरदस्त लिरिक्स के साथ, “नॉट फनी” एक सेंसेशन बनने का वादा करता है।
दिल्ली ने एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किये गए मडगांव एक्सप्रेस के जोश से भरे जबरदस्त इवेंट को देखा! इस इवेंट में निर्देशक कुणाल खेमू, के अलावा लीड कास्ट प्रतीक गांधी, दिव्येंदु, नोरा फतेही और अविनाश तिवारी को देखा गया, इस दौरान फैंस संग मीडिया को देखा गया। सभी को इवेंट में नॉट फनी की जादू को अनुभव करने के लिए उत्साहित देखा गया। दिल्ली में अयोजित ये इवेंट को ग्रैंड तरीके से किया गया था, जिसमें फिल्म और उसके म्यूजिकल ऑफरिंग का सभी द्वारा लुत्फ़ उठाते देखा गया।
नॉट फनी फिल्म मडगाव एक्सप्रेस की सार को समेटे हुए है, जो उसके फ्रेश कहानी और दिलचस्प किरदारों की एक झलक पेश करता है। दिल को छूने वाले रिथम और सुरीली धुन के साथ, यह गाना म्यूजिक लवर्स के लिए सही टोन सेट करता है, साथ ही यह फिल्म की यात्रा पर भी लेकर जाता है, जो एक यादगार सिनेमा देखने के एक्सपीरियंस की शुरुआत है। शारिब और तोशी, शारिब और अकासा सिंह के बीच सहयोग, कलीम शेख के दमदार लिरिक्स के साथ, यह कम्पोजीशन इमोशन को गहराई के तक छूता है।
नोरा फतेही, दिव्येंदु और अविनाश तिवारी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री गाने में एक एडिशनल चार्म लाती है, जो सीन्स को और भी खास बनाती है। “बचपन के सपने… लग गए अपने,” इस टैगलाइन के साथ, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। वहीं, कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
https://www.instagram.com/reel/C4fLWBHL2Bh/?igsh=MWdvbGI5b25oM3d2ZQ==
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने की विभिन्न स्कॉलरशिप की घोषणा
• आईएसीएसटी मेडिकल, इंजीनियरिंग और फाउंडेशन पाठ्यक्रमों के लिए 90% तक की छात्रवृत्ति प्रदान करता है, जिससे तत्काल प्रवेश और छात्रवृत्ति मूल्यांकन संभव हो जाता है।
• शहीदों के बच्चों के लिए 100% ट्यूशन फीस छूट
• रक्षा कर्मियों, सुरक्षा एजेंसियों और आतंकवाद से प्रभावित व्यक्तियों के बच्चों के लिए आईएसीएसटी से अधिक 10% छात्रवृत्ति
• 2014 से अब तक इस पहल से 75,000 से अधिक छात्र लाभान्वित हुए हैं।
मुंबई। परीक्षण तैयारी सेवाओं में राष्ट्रीय अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने अप्रैल 2024 में शुरू होने वाले अपने नए सत्र की शुरुआत से पहले छात्रों को डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपने को साकार करने में सक्षम बनाने के लिए अलग-अलग स्कॉलरशिप की घोषणा की है।
पहली छात्रवृत्ति इंस्टेंट एडमिशन कम स्कॉलरशिप टेस्ट (आईएसीएसटी) है, जो मेडिकल, इंजीनियरिंग और फाउंडेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 90% तक छात्रवृत्ति प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त, आकाश शहीदों के बच्चों, रक्षा कर्मियों और आतंकवाद प्रभावित व्यक्तियों को विशेष छूट प्रदान करेगा।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के चीफ बिजनेस ऑफिसर अनूप अग्रवाल ने कहा कि हम भारत भर में छात्रों के लिए सुलभ और प्रभावशाली शैक्षिक अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। आईएसीएसटी और हमारे छात्रवृत्ति कार्यक्रमों जैसी पहल के माध्यम से, हमारा लक्ष्य योग्य छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने के लिए सशक्त बनाना है। हमें अपने बहादुर सशस्त्र बल कर्मियों के बच्चों की शिक्षा का समर्थन करने की अपनी परंपरा को जारी रखने पर गर्व है और हम शिक्षा में उत्कृष्टता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इंस्टेंट एडमिशन कम स्कॉलरशिप टेस्ट (iACST) छात्रों को तत्काल छात्रवृत्ति पुरस्कार और तत्काल प्रवेश के अवसर प्रदान करता है। छात्र ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं और अपनी अर्जित छात्रवृत्ति का विवरण तुरंत प्राप्त कर सकते हैं, जिससे वे आकाश संकाय के विशेषज्ञ मार्गदर्शन के तहत तुरंत प्रवेश सुरक्षित कर सकेंगे। 60 मिनट तक चलने वाला ऑनलाइन आईएसीएसटी निर्धारित परीक्षा के दिनों में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे के बीच लिया जा सकता है।
आठवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए आईएसीएसटी चिकित्सा या इंजीनियरिंग में करियर के लिए अपनी क्षमता दिखाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। आईएसीएसटी के माध्यम से प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्तियां मेडिकल, इंजीनियरिंग और फाउंडेशन कक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए लागू होती हैं। आईएसीएसटी आकाश कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) प्लेटफॉर्म के साथ-साथ आकाश वेबसाइट और एंड्रॉइड और ऐप्पल दोनों प्लेटफार्मों के लिए समर्पित मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आयोजित किया जाता है।
अपनी छात्रवृत्ति पहल के अलावा, एईएसएल रक्षा कर्मियों के बच्चों की शिक्षा का समर्थन करके सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रतिबद्ध है। आकाश शहीदों के बच्चों को ट्यूशन फीस में 100% तक की छूट प्रदान करेगा। इसी प्रकार, रक्षा कर्मियों और आतंकवाद प्रभावित व्यक्तियों के बच्चों को उनके आईएसीएसटी स्कोर के अलावा 10% की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
2014 से अब तक इस पहल से 75,000 से अधिक छात्र लाभान्वित हुए हैं।
आकाश ने हाल ही में जेईई मेन्स 2024 सेशन 1 में अपनी सफलता का जश्न मनाया, जहां 41,263 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। उल्लेखनीय उपलब्धियों में 4,198 छात्रों ने 95 और उससे अधिक का प्रतिशत स्कोर प्राप्त किया, जबकि 939 छात्रों ने 99 और उससे अधिक का प्रतिशत स्कोर प्राप्त किया। हैदराबाद के ऋषि शेखर शुक्ला ने परफेक्ट 100 परसेंटाइल हासिल किया, करनाल के अभिराज सिंह, तिरुनेलवेली के श्री राम ए और हैदराबाद के विश्वनाथ के एस ने 99.99 का असाधारण परसेंटाइल हासिल किया।
क्लासरूम कोर्स के छात्रों के अलावा, आकाश के डिजिटल कार्यक्रम के छात्रों ने जेईई मेन्स 2024 (सत्र-01) में जबरदस्त स्कोर किया, जिसमें रितम बनर्जी सहित टॉपर्स ने गणित में 100 के साथ 99.96 का प्रतिशत स्कोर प्राप्त किया, अरहा साहू ने रसायन विज्ञान में 100 के साथ 99.91 अंक प्राप्त किए, धृतिश्मान दत्ता 99.87 पर, हरीश कुमार 99.86 पर, रसायन विज्ञान में 100 प्रतिशत के साथ ईश्वरवंत 99.86 प्रतिशत पर, इशांत पटेल 99.85 प्रतिशत पर, सायन मंडल 99.82 पर, जेन जोन्स 99.78 पर, सृजन गुप्ता 99.74 दिलीपकुमार ए 99.70, रक्षित मोदी 99.67 सहित अन्य प्रभावशाली 26 छात्रों ने 99+ प्रतिशत एनटीए स्कोर हासिल किया। इसके अलावा, जेईई (एड) 2023 में, आकाश बायजूस के डिजिटल प्रोग्राम के छात्र मयंक सोनी ने एआईआर-26 (ओबीसी श्रेणी रैंक 2) हासिल की है, जिससे साबित होता है कि सीखने का डिजिटल तरीका वास्तव में शीर्ष रैंक के साथ भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं को क्रैक करने का एक शानदार समाधान है।
नीट यूजी परीक्षा 2023 में, आकाश के प्रभावशाली 1,06,870 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिनमें से 17 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के टॉपर्स के रूप में उभरे। उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वालों में कौस्तव बाउरी ने एआईआर 03, ध्रुव आडवाणी ने एआईआर 05, सूर्य सिद्धार्थ नागराजन ने एआईआर 06, स्वयं शक्ति त्रिपाठी ने एआईआर 08 और पार्थ खंडेलवाल ने एआईआर 10 हासिल किया।
टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने भारतीय नौसेना के लिए दूसरा 25टी बोलार्ड पुल टग लॉन्च किया
गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने के लिए प्रदर्शन
सफीदों। ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आह्वान पर गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर अनेक सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोगों ने नगर के महाराजा अग्रसेन चौक पर प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई जगद्गुरु शंकराचार्य सम्मान समिति के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने की।
उन्होंने कहा कि गाय सिर्फ हमारी और भारत की नहीं, पूरे विश्व की माता है। सनातन धर्म में गोहत्या महापाप है। देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और रामजी के आने की बात कही जा रही है। तब भी अमृत (दूध) देने वाली गोमाता की हत्या होती रहे तो यह सरासर अन्याय है। देश का हर हिंदू व सनातनी चाहता हैं कि भारत में गोहत्या को दंडनीय अपराध माना जाए और गोमाता को पशु सूची से निकालकर राष्ट्रमाता का सम्मान दिया जाए। जिस प्रकार देश में राष्ट्रध्वज, राष्ट्रीय पक्षी आदि को संविधान में सम्मान प्राप्त है, वैसे ही गौमाता को भी राष्ट्र माता का सम्मान प्राप्त हो। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे गोरक्षा व गौ संरक्षण का संकल्प लें और भारत से गोहत्या बंद करने के लिए आगे आए।
गऊ भारत भारती पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय शर्मा को मिला स्टार्टअप इंडिया २०२४ का सम्मान
मुंबई- सिने स्टार और लाइव न्यूज़ नेटवर्क द्वारा मुंबई के कंट्री क्लब अँधेरी में आयोजित स्टार्टअप इंडिया अवार्ड्स समारोह में प्रसिद्ध पत्रकार,साहित्यकार संजय शर्मा ‘अमान’ को उनकी नई कम्पनी के गऊ भारत भारती पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड के स्टार्टअप के लिए ” स्टार्टअप इण्डिया अवार्ड्स ” दे कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जाने माने उद्योगपति अनिल काशी मुरारका , अभिजीत राणे ,पद्मश्री शोमा घोस , पूर्वांचल महासंघ के अशोक दुबे ,आदि की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के आयोजक संतोष मिश्रा थे।
ज्ञात हो कि गऊ भारत भारती पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड , एक नई सोच और एक नई अवधारणा को स्थापित होने वाली नई कंपनी है। जो भारत में ग्रीन ऊर्जा , प्राकृतिक संस्थानों , बायो गैस , प्रणाली और गौआधारतीत ऊर्जा श्रोतो पर रिसर्च कर के नई ऊर्जा प्रणाली का विकास करेगी।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी संजय शर्मा ”अमान ” का जन्म १ अप्रैल सन १९७८ को चौरी चौरा जिला गोरखपुर में मैकेनिकल इंजीनियर श्री रमाशंकर विश्वकर्मा के घर हुआ । बहुत ही कम उम्र से ही लेखनी और काव्य विद्या से जुड़े संजय शर्मा ने मात्र १६ वर्ष उम्र में ही अपना खुद का साप्ताहिक अखबार ”किंग टाइम्स ”शुरू किया था। महानगर मुम्बई में रह कर साहित्य , कला , सिनेमा , पत्रकारिता , में अपनी शक्रिय भूमिका निभाते हुए कलम के माध्यम से देश और समाज की सेवा कर रहे है। भारत के सभी प्रमुख दैनिक अख़बारों में आप के लेख समय – समय पर प्रकाशित होते रहते है।
स्टार्टअप इंडिया सम्मान के मिलने पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय शर्मा ‘अमान ‘ कहते है कि – ” आज भारत बड़ी तेजी के साथ नई अर्थव्यवस्था के साथ विश्व पटल पर उभर कर दुनियाँ के सामने आया है। गऊ भारत भारती -एक सोच और विचार है ,भारतीय सनातन संस्कृति की मूल धरोहर , भारतीय गौ वंश की पैरोकार कम्पनी – भारत में गौ आधारित अर्धव्यवस्था को नई उड़ान देने के लिए वचनवद्ध है। कंपनी की यह एक नई शुरुआत है , हमारा पहला प्रोडक्ट बाजार में टू व्हीलर के लिए इंजन ऑयल का आ चूका है। मुझे बड़ी ख़ुशी है कि मुझे और मेरे काम को आयोजकों ने पहचाना और स्टार्टअप इंडिया सम्मान २०२४ से मुझे सम्मानित किया। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ।
डॉ मीहिर कुलकर्णी द्वारा निर्मित फ़िल्म “अहो विक्रमार्का” 7 भाषाओं में होगी रिलीज़
CAA Notificationनागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता
पीटीआई, नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) सोमवार को लागू हो गया है। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान करेगा। हालांकि, ये कानून पूर्वोत्तर राज्यों के आदिवासी क्षेत्रों में लागू नहीं किया जाएगा।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश जनजातीय क्षेत्रों में लागू नहीं किया जाएगा, जिनमें संविधान की छठी अनुसूची के तहत विशेष दर्जा प्राप्त क्षेत्र भी शामिल है।
इन राज्यों को मिलेगी छूट
अधिकारियों ने सोमवार को अधिसूचित कानून के नियमों का हवाला से बताया कि जिन जनजातीय क्षेत्रों में संविधान की छठी अनुसूची के तहत स्वायत्त परिषदों का गठन किया गया था, उन्हें भी सीएए के दायरे से बाहर रखा गया है। ये स्वायत्त परिषदें असम, मेघालय और त्रिपुरा में अस्तित्व में हैं।
क्या है CAA?
बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिलेगी। भारत के पड़ोसी देशों से धार्मिक उत्पीड़न के कारण 31 दिसंबर, 2014 से पहले आने वाले गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान करेगा।











