Home Blog Page 102

कांग्रेस के समय में पर्ची-खर्ची सिस्टम की वजह से प्रतिभावान युवाओं को नौकरी नहीं मिलती थी

0

हरियाणा/कलानौर/ 1अक्टूबर, आज हरियाणा में विभिन्न जन सभाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बसाना गांव, कलानौर में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेनू डाबला व लाडवा से नायब सिंह सैनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेनू डाबला निरंतर इस क्षेत्र की सेवा करती आई हैं। 2014 से 2024 तक हरियाणा की तस्वीर बदली है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हरियाणा में चहुमुखी विकास धरातल पर उतरा है। पिछले दस वर्षों में गरीब, किसान, मजदूर वर्ग को आगे बढ़ाने का काम हुआ है। हरियाणा में सड़क, रेल, हवाई अड्डे, अस्पताल, विद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हुए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। 24 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए गए। प्रदेश के 1.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। 5.50 लाख विद्यार्थियो को निशुल्क टैबलेट देने का कार्य किया है। किसानों की फसलों के नुकसान पर 12500 करोड का मुआवजा राशि दी गई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान प्रधानमंत्री जी ने इसी धरती से शुरू किया था। जिससे बड़ा बदलाव हरियाणा में आया है।
केंद्र ने हरियाणा में 8 फसलों से बढ़ाकर 14 फसलों का एमएसपी तय किया गया है। अब भाजपा की सरकार बनने के बाद 24 फसलों में एमएसपी दिया जाएगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक गरीब कल्याण योजनाओं को लागू किया गया है। देश में जनधन योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि जैसी अनेकों योजनाएं गतिमान है। हरियाणा में भाजपा की सरकार 36 बिरादरियों को साथ में लेकर चलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में एक ओर विकास का साथ देने वाली भाजपा तो दूसरी ओर तुष्टिकरण भ्रष्टाचार और परिवारवाद वाली पार्टी कांग्रेस है। जिसने हरियाणा को लूटा है। कांग्रेस आम जनता का हक मारती थी। प्रतिभाशाली युवाओं को नौकरी से दूर रखकर पैसे लेकर नौकरियां बेची जाती थी। हरियाणा को कांग्रेस ने भ्रष्टाचार घूसखोरी और दलाली दी है। कांग्रेस ने गरीब किसानों की जमीन छीनकर बड़े-बड़े पूंजीपतियों और अपने दामादों को बाटी है। दलितों और महिलाओ पर अत्याचार हुआ करते थे। कांग्रेस के पाप कभी खत्म नहीं होंगे। कांग्रेस को लंबे समय से भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं मिला तो ये लोग हरियाणा में सरकार बनाकर फिर से भ्रष्टाचार करना चाहते हैं।

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता संजीव बालियान भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, विनय रौहेला राजेंद्र सिंह रावत, ठाकुर राज सिंह, मुकेश पंवार, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

इंडियन नेशनल मेमोरी चैंपियनशिप 2024: मुंबई में भारत के सबसे प्रतिभाशाली स्मरणशक्ति वालों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

0

मुंबई: मेमोरी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (MSFI) के साथ इंडियन नेशनल मेमोरी चैंपियनशिप 2024 संस्करण का आयोजन 28 और 29 सितंबर, 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ब्रेन इनफिनिट एडुप्राइज द्वारा आयोजित और इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ मेमोरी (IAM) द्वारा समर्थित तेरापंथ भवन, ठाकुर कॉम्प्लेक्स कांदिवली पूर्व, मुंबई में यह कार्यक्रम हुआ जहां 225 लोगों ने परीक्षा दिया। भारत के विभिन्न राज्यों सहित नेपाल के होनहार लोगों ने इस टेस्ट परीक्षा में भाग लिया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश भर के कुछ प्रभावी दिमाग वालों ने जिसमें 7 साल के बच्चे के साथ 70 साल के बुजुर्ग भी सम्मिलित रहे, सबने एक साथ मिलकर विभिन्न चुनौतीपूर्ण कार्यों में स्मृति और संज्ञानात्मक क्षमताओं के असाधारण कारनामों का प्रदर्शन किया। ब्रेन इनफिनिट द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप को एक प्रतिष्ठित नेतृत्व टीम का समर्थन प्राप्त हुआ जिसने इस आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसमें अमृत जाधव (ब्रेन इनफिनिट के संस्थापक और मेमोरी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष), प्रणित गायकवाड़ (ब्रेन इनफिनिट के सह-संस्थापक और मेमोरी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष), राकेश थोम्ब्रे (ब्रेन इनफिनिट के सह-संस्थापक और मेमोरी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष), तारा थोम्ब्रे (ब्रेन इनफिनिट कार्यक्रम निदेशक और मेमोरी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की सचिव) और निधि कपूर (मास्टर ट्रेनर और मेमोरी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की कार्यकारी सदस्य) का नाम प्रमुख है।

आयोजन के समापन में, उत्तराखंड के ऋषिकेश के निवासी प्रतीक यादव ने भारतीय राष्ट्रीय मेमोरी चैंपियनशिप 2024 के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। सभी आयु समूहों के प्रतिभागियों ने प्रतिस्पर्धा की, जो देश में स्मृति प्रशिक्षण के प्रति बढ़ती रुचि और जागरूकता को दर्शाता है।

इंडियन नेशनल मेमोरी चैम्पियनशिप 2024 देश के मेमोरी एथलीटों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो मानसिक खेलों और संज्ञानात्मक विकास के लिए अधिक उत्साह को बढ़ावा देता है। प्रशिक्षण विशेषज्ञों और संगठनों से निरंतर समर्थन के साथ, यह चैम्पियनशिप भारत के स्मृति खेल परिदृश्य पर अपने प्रभाव को और मजबूत करने के लिए तैयार है।

यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग किया गठन

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार हमेशा से गौरक्षा को लेकर सख्त रही है. प्रदेश में गायों की रक्षा हो सके और उनकी सेवा व देखरेख की जा सके  इसके लिए यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग का गठन किया. आयोग का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का चयन भी कर लिया है.

अध्यक्ष- 
श्री श्याम बिहारी गुप्ता कृषक भवन, राजघाट कॉलोनी के पास. लहर गिर्द, नन्दनपुरा, झाँसी

उपाध्यक्ष- 
1- श्री जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह ग्राम व पोस्ट खभराभार, कप्तानगंज, कुशीनगर
2- श्री महेश कुमार शुक्ल शिव नगर तुर्कहिया, पोस्ट गांधीनगर, बस्ती

सदस्य-
1 श्री दीपक गोयल बनबटागंज, कोर्ट रोड, निकट सरस्वती शिशु मन्दिर. मुरादाबाद
2 श्री राजेश सिंह सेंगर युवा कल्याण ऑफिस के पास, विकास भवन मार्ग, महोबा
3 श्री रमाकान्त उपाध्याय 1/103, सुहाग नगर, माता मन्दिर के पास, फिरोजाबाद

एनयूजे-आई का दो दिवसीय अधिवेशन भोपाल में हुआ संपन्न

0

मध्य प्रदेश के शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

मुंबई। राजा भोज की नगरी भोपाल (मध्यप्रदेश) में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक होटल लेक व्यू अशोक में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के नगर विकास और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह भी उपस्थित रही। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के अध्यक्ष रास बिहारी, महासचिव प्रदीप तिवारी के साथ सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता, लेखक और पैनलिस्ट अश्वनी दुबे, ब्रह्मकुमारी संस्थान की जोनल इंचार्ज और मीडिया प्रभारी रीना दीदी भी मंचासीन रही। इस कार्यक्रम में लगभग 20 राज्यों से 50 से अधिक राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहें। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवा कुमार ने मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के नगर विकास और संसदीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने शिवा कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

वृद्ध मित्र ने वृद्धों के जीवन में सुधार के लिए शुरु किया जागरूकता अभियान

0

भारत में वृद्ध लोगों के लिए वृद्ध मित्र, वृद्धों के लिए जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए समर्पित एक अग्रणी पहल है

मुंबई। 28 तारीख को एक विशेष संगीत कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। पद्मश्री अनुप जलोटा ने
वृद्ध मित्र के मिशन के समर्थन में पूरे संगीत कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम का आयोजन रंग शारदा ऑडिटोरियम, बांद्रा पश्चिम, मुंबई में किया गया।
वृद्ध मित्र, जिसका अनुवाद ‘वृद्ध लोगों के मित्र’ है, एक गैर-लाभकारी संगठन, स्कूल (सोसाइटी ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ओरिएंटेड ऑपरेशनल लिंक्स) का प्रमुख कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम “उम्र बढ़ने की जगह” की अवधारणा के लिए प्रतिबद्ध है, जो भारत के छह प्रमुख स्थानों: मुंबई, दिल्ली, पुणे, ग्वालियर, भोपाल और वाराणसी में 47,300 बुजुर्ग व्यक्तियों को उनके घरों में आवश्यक सेवाएं और आपूर्ति प्रदान करता है। परोपकारी फाउंडेशनों, कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहलों और व्यक्तिगत दानदाताओं के समर्थन से, वृद्ध मित्र बुजुर्ग लोगों, विशेष रूप से सबसे कमजोर और जरूरतमंद लोगों की भलाई, स्वतंत्रता और समग्र खुशी में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करता है।
अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सहायक वातावरण बनाने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। वृद्ध मित्र की समर्पित टीम शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न चुनौतियों का समाधान करते हुए सहयोग, दैनिक गतिविधियों में सहायता और भावनात्मक समर्थन प्रदान करती है। कार्यक्रम यह भी सुनिश्चित करता है कि वृद्ध वयस्कों को सामाजिक सुरक्षा अधिकार और लाभ प्राप्त हों, जिससे उन्हें अपने घरों में सम्मानजनक जीवन में जीने में मदद मिले।
संगीत कार्यक्रम के अलावा, यह जागरूकता अभियान 1 अक्टूबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर भी जारी रहा। यह अभियान सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के माध्यम से पूरे भारत में दर्शकों तक पहुंचेगा। वृद्ध मित्र का लक्ष्य लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी को, वरिष्ठ नागरिकों के लिए उम्र बढ़ने को एक सकारात्मक और समृद्ध अनुभव के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित करना है।
दुनिया के लिए इस अभियान का संदेश सरल है: अब समय आ गया है कि बुजुर्ग आबादी को वृद्धाश्रमों में विस्थापित करने के बजाय उनके घरों में ही प्यार, देखभाल और सहायता प्रदान की जाए। इसके अंतर्गत युवाओं को वृद्धों के सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति संवेदनशील बनाने और पेशेवर प्रशिक्षण के माध्यम से दयालु देखभाल करने वालों का एक नेटवर्क बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया जाता है।
अधिक जानकारी के लिए डॉ. पवन पाठक से मोबाइल नंबर 9229221902 पर संपर्क किया जा सकता है।
ऑनलाइन दान करें: https:// payment.school4dev.org/

ये चुनाव धर्म और अधर्मियों के बीच का है-मुख्यमंत्री धामी।

0
हरियाणा/मुआना/फरीदाबाद 30 सि.आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने धुंआधार चुनावी प्रचार में जनता से भाजपा प्रत्याशी राम कुमार गौतम के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि- प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे प्रत्याशी राम कुमार गौतम को सभी की सेवा के लिए भेजा है। बीते 10 वर्षों में देश और हरियाणा की तस्वीर बदली है। देश के साथ हरियाणा भी विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ा है। हरियाणा सामाजिक और आर्थिक रूप से बुलंदियों को छू रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, इंफ्रास्ट्रक्चर समेत हर क्षेत्र में हरियाणा मजबूती से आगे बढ़ा है। हरियाणा में 40 नए राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण नए नेशनल हईवे और गांव गांव तक सड़को का जाल बिछा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विधानसभा में 4 राष्ट्रीय राजमार्ग बने है। राज्य में 1 करोड 19 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। अब हरियाणा में 7 से बढ़कर 15 मेडीकल कॉलेज हैं। 24 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए गए। प्रदेश के 1.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। 5.50 लाख विद्यार्थियो को निशुल्क टैबलेट देने का कार्य किया है। किसानों की फसलों के नुकसान पर 12500 करोड का मुआवजा राशि दी गई है। प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान प्रधानमंत्री जी ने इसी धरती से शुरू किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती में महाभारत का युद्ध हुआ। धर्म और अधर्मियों के बीच लड़ाई हुई। उन्होंने कहा ये चुनाव भी धर्म और अधर्मियों के बीच का युद्ध है। एक ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धर्म का साथ देने वाली भाजपा है तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार, परिवारवाद, जातिवाद के दलदल में फसाने वाली कांग्रेस और अन्य पार्टियां हैं।
बीते 10 सालों में भाजपा सरकार में सरकारी नौकरियां योग्यता के आधार पर दी जाती है। अब हरियाणा में ट्रांसफर और पोस्टिंग के खेल को खत्म कर दिया गया है। भाजपा ने हरियाणा में पर्ची खर्ची का सिस्टम बंद करके पारदर्शिता को अपनाया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी दावा करते हैं कि हरियाणा में उनकी सरकार बनने पर सबसे पहले अपने परिवार वालों को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस हरियाणा में कट कमीशन और करप्शन का खेल शुरू करना चाहती है। कांग्रेस सरकार में गरीबों की जमीन छीनकर कांग्रेस के बड़े नेताओ को दे दी जाती थी। कांग्रेस फिर से दलाली का राज चाहती है। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी एक ही पार्टी की जायदाद हो चकी है। कांग्रेस पार्टी महिला और दलित विरोधी भी है। उन्होंने कहा हरियाणा और देवभूमि के नौजवान देश की सीमा में खड़े होकर मां भारती की सेवा करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दी गई है। जम्मू कश्मीर के चुनाव में कांग्रेस धारा 370 पुनः लागू करने की बात कहती है। उन्होंने कहा ऐसे देश विरोधी भष्टाचारी और परिवारवाद वाली पार्टी कांग्रेस को हरियाणा से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। और जनता कमल के फूल वाले बटन को दबाकर निश्चित ये काम करेगी।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी राम कुमार गौतम, पूर्व विधायक सुरेश कौशिक, राजपाल चौहान, श्याम ,हरीश शर्मा, राम पाल मूर्ति सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

राजकुमार राव और तृप्ति स्टारर फिल्म “विक्की विद्या का वो वाला वीडियो” के निर्माताओं पर लेखक अमित गुप्ता ने लगाया कहानी चुराने का आरोप

0

मुम्बई। राजकुमार राव एवं तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही विवाद में घिर गई है। इस फिल्म की कहानी को लेकर अमित गुप्ता ने अपने वकील के माध्यम से निर्माताओं को कानूनी नोटिस भी भेजा है।

बॉलीवुड में बतौर लेखक कार्यरत अमित गुप्ता ने इस फिल्म के निर्माताओं को लीगल नोटिस भेजा है। मुम्बई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित गुप्ता ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का ट्रेलर देखा तो वह हैरान रह गए क्योंकि इसका केंद्रीय कॉन्सेप्ट उनका लिखा हुआ है। उन्होंने काफी पहले एक लेखक के तौर पर स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन (एसडब्ल्यूए) में यह कहानी रजिस्टर करवाई थी। इसलिए हमने अदालत का दरवाजा खटखटाया है और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के सभी निर्माताओं को लीगल नोटिस भेजा है।
बता दें कि ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की कहानी एक ऐसे नए शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी सुहागरात पर अपना निजी डीवीडी रिकॉर्ड करते हैं। कहानी में मोड़ तब आता है जब वो डीवीडी खो जाती है, इससे उनके जीवन में हंगामा मच जाता है और फिर कॉमेडी क्रिएट होती है।
अमित गुप्ता ने कहा है कि यह बुनियादी कहानी का ढांचा उन्होंने लिखा था, जिसे स्क्रीन राइटर एसोसिएशन के पास रजिस्टर भी करवाया है। अब उसी आईडिया पर ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ फिल्म बनाई गई है। यह कॉपीराइट के उल्लंघन का मामला है और मैंने निर्माताओं के खिलाफ नोटिस भेजा है। अमित गुप्ता के नोटिस का उनकी ओर से जो जवाब आया है उसमें उन्होंने जो रजिस्ट्रेशन की तारीख लिखी है वो अमित गुप्ता के रजिस्ट्रेशन डेट के बाद की तिथि है। इससे सिद्ध होता है कि अमित गुप्ता का दावा सही है।
बता दें कि ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है और लेखक में भी उनका ही नाम दर्ज है।
‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने जा रही है।
90 के दशक पर आधारित फ़िल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, एकता कपूर, शोभा कपूर, विमल लाहोटी, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, राज शांडिल्य और विपुल डी शाह हैं।
वहीं अमित गुप्ता को अदालत पर भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा और उनका नाम इस फ़िल्म की कहानी लेखक के रूप में दिया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, गाय को दिया राज्यमाता का दर्जा

0

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को बड़ा निर्णय लेते हुए गाय को गोमाता का दर्जा देने की घोषणा की। महाराष्ट्र की महायुती सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया। आज की कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें इस पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद महाराष्ट्र सरकार ने गाय को गोमाता का दर्जा देने की घोषणा की।

महाराष्ट्र सरकार ने इस संबंध में निर्णय लेते हुए कहा कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गाय की स्थिति, मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति तथा जैविक कृषि प्रणालियों में देशी गाय के गोबर एवं गोमूत्र के महत्वपूर्ण स्थान को ध्यान में रखते हुए, यह देशी गायों को अब से “राज्यमाता गौ माता” घोषित करने की मंजूरी दी गई।

संजय अमान को मिला एकता मंच द्वारा ” एकता के पथ पर ” सम्मान

0

मुंबई – दिनाँक २८ सितम्बर को अंधेरी पश्चिम स्तिथ माहेश्वरी हाल में एकता मंच के अध्यक्ष प्राचार्य अजय कौल तथा प्रशांत काशिद जी की अध्यक्षता में आयोजित ” एकता के पथ पर ” सम्मान समारोह में समाज की कुछ महत्वपूर्ण विभूतियों को ” एकता के पथ ‘ सम्मान दे कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान भाजपा युति के सांसद रविंद्र वायकर जी के हाथो सभी को प्रदान किया गया।

सांसद रविंद्र वायकर जी के हाथो इसी क्रम में हिंदी पत्रकारिता के लिए गऊ भारत भारती के संपादक संजय अमान को गौ वंश और पर्यावरण संरक्षण में जनजागृति लाने के लिए सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय समाचारपत्र ” गऊ भारत भारती ” भारत का ऐसा पहला प्रकाशन है जिसे गौ वंश पर आधारित प्रथम समाचारपत्र के तौर पर जाना जाता है। ” गऊ भारत भारती ” गौ वंश के संरक्षण व संवर्धन से जुड़े व्यक्तियों व संस्थाओं की सक्रियताओं व गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित करता आ रहा है। अपने प्रकाशन के १० वर्षो में ” गऊ भारत भारती ” सीमित संसाधनों के बावजूद भी गौवंश को ले कर अप्रतिम व अनुपम सजगता के साथ गौवंश और पर्यावरण बचाओ अभियान को सफलता पूर्वक लोगो तक पहुँचने में सफल रहा है।

संजय अमान ‘ गऊ ग्राम महोत्सव ” – The Festival Of Cows Economy – काऊ बेस इकोनॉमी – अर्थवयवस्था ( Economy ) का पहला Cow Product Exhibition का आयोजन करने वाले भी पहले व्यक्ति है। वे गऊ भारत भारती के माध्यम से देश में गौ आधारित भारतीय अर्थवयवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे है।