मनोरमा फाउंडेशन ने किया है गौशाला का निर्माण
जमशेदपुर: झारखंड में जमशेदपुर से सटे पटमदा प्रखंड के गोबरघूसी में मनोरमा फ़ाउंडेशन द्वारा नवनिर्मित गौशाला का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। पोटका विधायक संजीव सरदार ने गौशाला का उद्घाटन किया। विधायक संजीव सरदार ने उद्घाटन के बाद आयोजित सभा में गौसेवा और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में इस पहल के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में सैकड़ो ग्रामीणों की उत्साहपूर्वक भागीदारी देखने को मिली।
इस आयोजन के सफल संचालन के लिए आयोजक जितेन्द्र सिंह, पुष्पराज, निसार अहमद और फातिमा शाहीन का अहम योगदान रहा। इन सभी की गौशाला निर्माण की योजना को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गौशाला के निर्माण से न केवल बेसहारा गायों को आश्रय मिलेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। मनोरमा फ़ाउंडेशन द्वारा की गई यह पहल समाज में एक सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ ग्रामीण विकास की नई मिसाल कायम करेगी।