सूर्या रोशनी के डायनामिक लाइटिंग सोल्यूशंस से जगमगा रहा है भारत का सबसे लंबा समुद्र सेतु
मुंबई। सूर्या रोशनी अपने कारोबार के 50वें वर्ष में भारत के सबसे नामी और भरोसेमंद लाइट, पंखे, घरेलू उपकरण, स्टील पाइप और पीवीसी पाइप ब्रांडों में से एक है। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई इन्फ्रास्ट्रक्चर के नए दौर में है और सूर्या रोशनी अपने अत्याधुनिक लाइटिंग सोल्यूशंस से इस नई राह को रोशन करते हुए एक बुनियादी भूमिका निभा...
Ram Lalla Pran Pratishtha: PM Narendra Modi Live
https://www.youtube.com/watch?v=xBwfbsv3WjU
देश के स्वाभिमान की पुनर्स्थापना है श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
डॉ.मोहन यादव- आज सौभाग्य का पावन अवसर है। सैकड़ों वर्षों बाद यह शुभ घड़ी आई है...अयोध्या में अपने जन्मस्थान पर रामलला विराजमान हो रहे हैं। पूरे संसार के सनातनी हर्षित, आनंदित और प्रफुल्लित हैं। समूचे विश्व में जयश्रीराम गुंजायमान है। हम सभीसौभाग्यशाली हैं कि हमें यह सुखद दृश्यदेखने का अवसर मिला है।श्रीरामजी की गरिमा के अनुरूप मंदिर निर्माण के लिये पीढ़ियों ने पांच सौ वर्ष तक संघर्ष किया इसमें अनगिनत बलिदान हुए। राम मंदिर हमारी संस्कृति, हमारी आस्था, राष्ट्रीयत्व और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। यह सनातन समाज के संकल्प, संघर्ष और जिजीविषा का ही परिणाम है कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है। यह उमंग और उत्सव का अवसर है,समूचा समाज उल्लास के साथ खुशियां मना रहा है। राजा राम प्रत्येक भारतीय और विश्व में व्याप्त सनातनियों के आदर्श हैं। वे सत्यनिष्ठा के प्रतीक, सदाचरण और आदर्श पुरुष के साकार रूप मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। श्रीराम जन्मस्थान मंदिर निर्माण के हर्षोल्लास के साथ हमें भगवान राम के जीवन से प्रेरणा भी लेनी चाहिए।कर्तव्यपथ पर प्रतिबद्ध श्रीराम के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता है कि वे सबके थे और सबको साथ लेकर चलते थे। सबका विश्वास अर्जित करने के लिये अपने सुखों का भी त्याग कर देते थे। वे जितने वीर थे, मेधावी थे उतने ही सहनशील भी। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और विपरीत परिस्थिति कभी उन्हें विचलित नहीं कर सकती थीं। प्रजावत्सल राजा राम के लिये न्याय और राजधर्म सर्वोपरि था। इन्हींअद्भुत विशिष्टताओं के कारण श्रीराम को आदर्श राजा कहा जाता है। उनकी राज व्यवस्था में न कोई छोटा था न कोई बड़ा था,सभी समान सम्मान के अधिकारी थे। सबको उनकी योग्यता, क्षमता और मेधा के अनुसार काम के अवसर प्राप्त थे। भेदभाव रहित समाज व्यवस्था के लिए रामराज्य का उदाहरण दिया जाता है। रामराज्य में प्रजा की सुखद स्थिति का रामचरित मानस के उत्तरकांड मेंउल्लेख है-"दैहिक दैविक भौतिक तापा,राम राज नहिं काहुहि ब्यापा।"अर्थात् रामराज्य मेंशासन व्यवस्था इतनी आदर्श थी कि प्रजा समृद्ध, रोग रहित और आपदा रहित थी। राष्ट्र के सांस्कृतिक एकत्व के लिए श्रीराम जी ने उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोया। वे अपना वनवासकाल पूर्ण करके लंका से सीधे अयोध्या नहीं आये। वे उन सभी स्थानों पर गये जो उनका वन गमन मार्ग था। लौटते समय निषाद, किरात, केवट और वनवासी समाज के सभी प्रमुख बंधुओं को अपने साथ लाये थे। अपने राजकाल में श्रीरामजी ने एक-एक व्यक्ति का विश्वास अर्जित किया और उन्हें संगठित किया। उनका पूरा जीवन राष्ट्र और समाज के लिये समर्पित रहा।हमें ऐसेही राष्ट्र का निर्माण करना है। लगभगपांच सौ वर्षों की दीर्घ प्रतीक्षा और धैर्य के बाद रामलला पूर्व प्रतिष्ठा के साथ अयोध्या आ रहे हैं। यह प्रगति और परंपरा का उत्सव है। इसमें विकास की भव्यता और विरासत की दिव्यता है। यही भव्यता और दिव्यता हमें प्रगति पथ पर आगे ले जाएगी। माननीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प के साथ समाज के संघर्ष और...
अयोध्या के पुनर्प्राकट्य पर विशेष -श्री रामराज की स्थापना से ही संपूर्ण विश्व का कल्याण संभव
अयोध्या के पुनर्प्राकट्य और श्री राम मंदिर के उद्घाटन समारोह पर विशेष श्री रामराज की स्थापना से ही संपूर्ण विश्व का कल्याण संभव (डॉ राघवेंद्र शर्मा-विनायक फीचर्स) अयोध्या के श्री राम मंदिर निर्माण और श्री रामलला की मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह ने दुनिया भर में आस्था एवं उमंग का वातावरण निर्मित कर दिया है। देश-विदेश के समाचार पत्रों से लेकर न्यूज़...
श्री राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में महिलाओं की भी रही अविस्मरणीय भूमिका
(डॉ वंदना गांधी-विनायक फीचर्स) सिया राममय सब जग जानी….। आज भारत ही नहीं बल्कि पूरा लोक ही राममय हो उठा है। करोड़ों भारतवासियों के आराध्य प्रभु श्री राम अपने मंदिर में पुनः विराजित होने जा रहे हैं। करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास फलीभूत होने जा रहे हैं। उत्सव की इस घड़ी में हर गली-मोहल्ले से श्रीराम संकीर्तन की धुन...
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने किया डॉ. मुस्तफ़ा युसूफ अली गोम को सम्मानित वाग्धारा सम्मान २०२४ दे कर किया सम्मान
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने किया डॉ. मुस्तफ़ा युसूफ अली गोम को सम्मानित वाग्धारा सम्मान २०२४ दे कर किया सम्मान मुंबई। दिनाँक १८ जनवरी को वाग्धारा सम्मान समारोह २०२४ का आयोजन मुक्ति सभागार अँधेरी पश्चिम में वाग्धारा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस जी थे। वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ बागीश सारस्वत इसके प्रमुख...
जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप प्राइम महिलाओं में कैंसर के अर्ली डिटेक्शन हेतु नि: शुल्क जाँच करेंगे
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप इंदौर *प्राइम* का *शपथ समारोह* संपन्न इंदौर, 18 जनवरी ।फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्राइम ग्रुप के मुख्य सरंक्षक *श्री नरेंद्र संचेती* द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष *मनोज आशा जैन* को शपथ दिलायी गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फेडरेशन के सरंक्षक *दिलिप सी. जैन , म. प्र. पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक *इलइया राजा टी.*, इंदौर नगर...
मायानगरी की रंगीन दुनिया की अदाकारा श्रेया देशमुख
श्रेया देशमुख एक अदाकारा और नृत्यांगना हैं। इनका जन्म और परवरिश महाराष्ट्र के अमरावती में हुयी है और इन्होंने कॉमर्स में स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। बचपन से पेंटिंग्स बनाने का इनका शौक रहा है। श्रेया कागज के पन्नों में रंगीन दुनिया का चित्रण करते हुए आज मायानगरी की रंगीन दुनिया की अदाकारा बन गयी है,...
मणिपुर के राज्यपाल ने राजभवन में ‘गौ सेवा’ के साथ मकर संक्रांति की शुरुआत
इंफाल: उत्सव की परंपरा को जीवित रखते हुए, मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने सोमवार को राजभवन में मकर संक्रांति और ‘गौ सेवा’ मनाई। हर्षोल्लासपूर्ण मकर संक्रांति उत्सव के उपलक्ष्य में, राज्यपाल ने राजभवन मणिपुर में एक हार्दिक समारोह में भाग लिया। मकर संक्रांति एक त्योहार है जो सूर्य के मकर राशि में संक्रमण का जश्न मनाता है, जो सर्दियों...
एक कलाकार को अपने कौशल पर विश्वास होना चाहिए : श्रेया देशमुख
श्रेया देशमुख एक अदाकारा और नृत्यांगना हैं। इनका जन्म और परवरिश महाराष्ट्र के अमरावती में हुई है और इन्होंने कॉमर्स में स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। बचपन से पेंटिंग्स बनाने का इनका शौक रहा है। श्रेया कागज के पन्नों में रंगीन दुनिया का चित्रण करते हुए आज मायानगरी की रंगीन दुनिया की अदाकारा बन गयी है,...