Happy Govardhan Pooja 2023: गोवर्धन पूजा एक हिंदू त्योहार है, जो पूरे देश में व्यापक रूप से मनाया जाता है। यह त्योहार देवों के राजा इंद्र पर भगवान कृष्ण की विजय का प्रतीक है। गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है और पांच दिवसीय उत्सव के चौथे दिन आती है। इस साल गोवर्धन पूजा 13 नवंबर को मनाई जा रही है। 
भारत त्योहारों का देश है और यहाँ पर देश के अलग-अलग हिस्सों में आप हर दिन एक नया त्यौहार पायेंगे। इसी तरह से, दिवाली भी हिन्दुओं के सबसे बड़े त्यौहार में से एक है और यह समूर्ण राष्ट्र में मनाया जाता है। हालाँकि यह एक दिन का त्यौहार होता है, लेकिन इसके साथ-साथ 5 अन्य त्योहार भी मनाये जाते हैं जिनमे से एक है गोवर्धन पूजा। 
गोवर्धन पूजा एक भारतीय त्योहार है जो दिवाली के बाद मनाया जाता है। यह दिवाली के बाद दूसरे दिन मनाया जाता है। यह ज्यादातर राष्ट्र के उत्तरी हिस्से में मनाया जाता है। इसे अन्नकूट पूजा के साथ-साथ गोवर्धन पूजा के रूप में भी जाना जाता है।
गोवर्धन पूजा कैसे मनाई जाती है?
इस अवसर पर, हर वर्ष लोग इस दिन को बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं। देवी अन्नपूर्णा को प्रभावित करने के लिए बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी जल्दी स्नान कर लेते हैं और इस दिन 56 से भी अधिक प्रकार की विभिन्न वस्तुएँ बनाई जाती हैं।
लोग पवित्र गाय माता की पूजा करते हैं और इस दिन को मनाते हैं। जब गोवर्धन पर्वत को बचाया गया था तो लोगों नें खुशी जताई कि उनके भोजन का स्रोत बच गया है; और श्रद्धांजलि के रूप में, लोग भोजन की देवी यानी माँ अन्नपूर्ण को विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री प्रदान करते हैं।
गोवर्धन पूजा में क्या है खास?
गोवर्धन पूजा हमें बहुत सी चीजें सिखाता है और उसमे सबसे पहली चीज है, हमेशा वही करना जो सही हो और भगवान किसी भी कीमत पर हमेशा आपकी मदद करेंगे।
हमें हमेशा अपने अवसरों का जश्न मनाना चाहिए और यह मान्यता है कि हमें इस दिन खुश होना चाहिए क्योंकि जो लोग त्यौहार के दिन दुखी होंगे वे पूरे वर्ष दुखी रहते हैं, जबकि जो लोग इस दिन खुश रहेंगे, वे पूरे वर्षभर खुश रहते हैं।
Previous articleदीपावली लक्ष्मी जी के स्वागत का उत्साह
Next articleवीर संवत 2550 पर विशेष- भगवान महावीर के नाम पर है सबसे प्राचीन संवत है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here