Home Tech Entertainment उ.प्र. पूर्वांचल की प्रख्यात गायिका सपना शर्मा का मुंबई आगमन! जानें कब

उ.प्र. पूर्वांचल की प्रख्यात गायिका सपना शर्मा का मुंबई आगमन! जानें कब

249
0

मुम्बई। भोजपुरी गीत, संगीत की अपनी महान परंपरा रही है जो विशुद्ध रूप से संस्कृति और संस्कार को समर्पित है।
ऐसी ही एक कलाकार पूर्वांचल की फर्श (जमीं) से निकलकर अर्श पर अपना प्रकाश बिखेर रही हैं। जौनपुर के छोटे से गाँव सरोखानपुर निवासी सपना शर्मा इन दिनों उ.प्र. बिहार में भक्ति गीतों का प्रख्यात ब्रांड बन गयी हैं। उनके गाये हुए गीतों पर हर वर्गों के लोग झूमते देखे गये हैं।
उनके यूट्यूब चैनल ‘वीडियो हाउस प्रोडक्शन’ पर देवी गीत, पचरा व भक्ति गीतों पर लाइक और कमेंट्स के बढ़ती संख्या ने उन्हें स्टार बना दिया है। उनकी सुमधुर आवाज व बेहतरीन प्रस्तुति के कारण उन्हें यूट्यूब पर भी काफी पसंद किया जा रहा है।
भोजपुरी के बड़े सितारों के बीच अपनी प्रस्तुति दे चुकी सपना शर्मा अब मुंबई में अपना जलवा बिखेरने जा रही हैं। आगामी गणेशोत्सव व दशहरा, दीपावली पर उनके कार्यक्रम की लंबी फेहरिस्त बन चुकी है। तथा यू.पी. के बाद 26 अगस्त को महाराष्ट्र दौरे मे अपने गीत, संगीत के हुनर को पेश करेगी सपना शर्मा, जिसका मुंबईकरों को लंबे समय से इंतजार था।

Previous articleआज बाॅलीवुड में अच्छी कहानियों की बहुत कमी है, मैं अच्छी कहानियों पर काम करना चाहता हूं : सूरज सूर्य मिश्रा
Next articleझांसी: शातिर इनामी गौ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here