मुंबई। वरिष्ठ पत्रकार और बहुचर्चित लेखक गोपाल शर्मा को पहला डॉ. शंकरलाल सारस्वत सम्मान आगामी 27 नवंबर को ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल हॉल, यारी रोड, वर्सोवा,अंधेरी वेस्ट में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे प्रदान करेंगे। इसी समारोह में देश के युवा उद्यमियों को उद्योग रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा। शालिनी ठाकरे विशेष अतिथि होंगी। कार्यक्रम शाम 6 बजे प्रारंभ होगा।
वाग्धारा व दुलारी फाउंडेशन के इस आयोजन में फ़िल्म अभिनेता राजा बुंदेला,निदेशक करन राजदान व शिक्षाविद अजय कौल उपस्थित रहेंगे। इसी समारोह में वाग्धारा उद्योग रत्न सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे।
गोपाल शर्मा मुंबई के बहुचर्चित और विवादित लेखक हैं। बंबई दर बंबई स्तंभ के माध्यम से उन्होंने मुंबई के कोने-कोने की जानकारी उन्होंने मुंबई के हिंदी पाठकों तक पहुंचाई। उनके दो कथा संग्रह व एक उपन्यास के साथ ही कविताओं के लेखन में भी हस्तक्षेप रहा है। उन्हें मुंबई में सर्वाधिक पुस्तकें पढ़ने और देश दुनिया की अधिकृत जानकारी रखने वाले इनसाक्लोपीडिया के तौर पर भी जाना जाता है। वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ वागीश सारस्वत ने अपने पिता के नाम पर प्रारंभ किए गए पहले पुरस्कार की घोषणा की है। इस समारोह को दुलारी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया है। फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष दुर्गेश्वरी सिंह ने बताया कि विख्यात अभिनेता व कवि रवि यादव और अभिनेत्री श्रद्धा मोहिते इस समारोह का संचालन करेंगी। विख्यात कवि शेखर अस्तित्व विशेष रूप से काव्य पाठ करेंगे।
भार्गव तिवारी, राम कुमार पाल, संजय शर्मा अमान, अवधेश कुमार पांडेय, सुरेश तिवारी यश व प्रशांत काशिद इस समारोह के विशेष सहयोगी हैं।
Previous articleउत्तराखंड राज्य में फ़िल्म, शूटिंग व फ़िल्म उद्योग में निवेश विषय पर दी गयी प्रस्तुति
Next articleयूपी में ऑपरेशन ऑक्टोपस जारी, प्रयागराज में फिर एनकाउंटर, दो गौ तस्कर गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here