अंकित मिश्रा/गऊ भारत भारती
मुंबई: भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर मांग किया है कि द केरला स्टोरी फिल्म को पूरे भारत में टैक्स फ्री करके इसे सरकारी संस्थानों के द्वारा स्कूल व कॉलेजों में दिखाकर समाज में लव जिहाद के खिलाफ जागरूकता लाने का प्रयास करना चाहिए।
अर्जुन गुप्ता ने कहा कि द केरला स्टोरी धर्मांतरण,लव जिहाद और आतंकवाद को उजागर करती है। उसके घिनौने चेहरे को सामने लाती है। ऐसे में जो बेटियां इस कुचक्र में उलझ जाती हैं, उनकी कैसे बर्बादी होती है। यह फिल्म बताती है। यह फिल्म हमें जागरूक करती है।
इसीलिए यह फिल्म पूरे भारत में टैक्स फ्री होनी चाहिए।
Previous articleपूर्व राज्यपाल व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने सरयू मूल (भद्रतुंगा ) में किया पवित्र स्थल का दर्शन व जलाभिषेक
Next articleKarnataka Assembly Election 2023 -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लगातार दूसरे दिन बेंगलुरु में रोड शो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here