राजस्थान गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष हरनारायण सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सर्वप्रथम गौशाला में गोवंश को गुड़ खिलाकर गौ माता का पूजन किया गया. मुख्यमंत्री गहलोत ने संत महात्माओं एवं गौ भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गौशालाओं को छह माह दिया जाने वाले अनुदान को बढ़ाकर नौ माह करने की घोषणा गौ रक्षा हुंकार सभा को संबोधित करते हुए की.

राजस्थान गो सेवा समिति द्वारा आयोजित गौरक्षा संत हुंकार सभा का आयोजन पिंजरापोल गौशाला सांगानेर, जयपुर में मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्रदास महाराज, गोऋषि स्वामी दत्त शरणानंद महाराज पथमेड़ा, राजस्थान गो सेवा समिति के अध्यक्ष महंत दिनेशगिरी महाराज सहित बड़ी संख्या में संत महात्माओं एवं गौ भक्तों के सानिध्य में हुआ.

इसमें संरक्षक हीरापुरी महाराज, सचिव रघुनाथ सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष रघुनाथ भारती महाराज, मांगीलाल परासरिया, संगठन सचिव रामचंद्र नेहरा, गोविंदराम शास्त्री खेड़ापा उत्तराधिकारी, रामदास शास्त्री देवरी धाम, नारायण दास महाराज रोकड़िया बालाजी धाम नेरवा सहित कई लोग शामिल हुए.

राजस्थान गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष हरनारायण सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सर्वप्रथम गौशाला में गोवंश को गुड़ खिलाकर गौ माता का पूजन किया गया. मुख्यमंत्री गहलोत ने संत महात्माओं एवं गौ भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गौशालाओं को छह माह दिया जाने वाले अनुदान को बढ़ाकर नौ माह करने की घोषणा गौ रक्षा हुंकार सभा को संबोधित करते हुए की. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 1.56 करोड़ के अनुदान से पंचायत समिति स्तर पर नंदीशालाएं खोली जा रही हैं एवं सभी ग्राम पंचायत मे एक करोड़ की लागत से सरकार गौशाला खोलने जा रही है, जिससे बेसहारा गोवंश को आश्रय मिलेगा.

भारतीय संस्कृति में गाय का स्थान महत्वपूर्ण
गहलोत ने कहा कि गौशाला खोलने में आने वाली प्रशासनिक दिक्क़तों को दूर करने एवं गोचर भूमि का संरक्षण करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री पशुधन निशुल्क दवा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि समय पर उपचार के लिए सरकार पशुओं के लिए निशुल्क दवा उपलब्ध करवा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का स्थान महत्वपूर्ण है, गौ सेवक निस्वार्थ भावना से गौ सेवा में लगते हैं, उनकी भावना का सम्मान करना सरकार का कर्तव्य है.

सभा को गोपालन मंत्री प्रमोद जैन, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह टोडासरा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन, उपाध्यक्ष सुमेर सिंह राजपुरोहित, श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई सहित संत महात्माओं ने संबोधित किया. राजस्थान गो सेवा समिति जोधपुर जिला इकाई के अध्यक्ष हरनारायण सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवानदास राठी, उपाध्यक्ष प्रकाश व्यास, ओमप्रकाश बूब, सचिव रविंद्र जैन, कोषाध्यक्ष छगनलाल बाहेती, मोतीलाल सोनी सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने राज्य संगठन, संत महात्माओं, गोभक्तों और मुख्यमंत्री गहलोत का आभार व्यक्त किया.

Previous articleदिल्ली: SDMC द्वारा न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
Next articleगौ संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन बेहद सख्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here