14 अक्टूबर 2023 रामनगर , उत्तराखंड प्रदेश ,  अपनी विशेष कार्यशैली व त्वरित कार्यवाही की प्रवृत्ति के लिए प्रसिद्ध मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया।
हालांकि निरीक्षण के दौरान उन्हें कोई विशेष विभागीय अनियमिताएं दृष्टिगत नहीं हुई..! किंतु उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ओवर लोडिंग,हाईस्पीड, नशे और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान सहित अन्य सख्त कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगा कर नागरिकों के जीवन को अधिक से अधिक सुरक्षित रखा जा सके. !
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सुविधाओं का संज्ञान लेते हुए सरकार द्वारा ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सामान्य जन-मानस को घर बैठे ही अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध हो, इस दिशा में सभी विभागों द्वारा तीव्रता से कार्य किए जा रहे हैं।
जिसके लिए सभी विभागों को जन सुविधा के दृष्टिगत नई कार्य पद्धति से कार्य करने के निर्देश दिए गये हैं !उन्होंने कहा कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के उद्देश्य के साथ कार्य किए जा रहे हैं यही हमारा कार्य मंत्र भी है.. !
Previous articleकेंद्रीय मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला आज सागर परिक्रमा के दसवें चरण की शुरुआत करेंगे
Next articleयुद्ध की छाया में बेरंग होते विधानसभा चुनाव
संजय बलोदी प्रखर ( मिडिया समन्वयक उत्तराखंड प्रदेश एवं पीआरओ पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here