Home Religion भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों को दौड़ाके भगाया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों को दौड़ाके भगाया

336
0

मुंबई भाजपा कार्यालय पर मोर्चा निकालना कांग्रेसियों को भारी पड़ गया। पेगासस मामले को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यह मोर्चा निकाला था। भाजपा कार्यकर्ता आत्मरक्षा हेतु ‘जैसे को तैसा’ जवाब देने को तैयार थे। भाजपा की ओर से ‘जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में समझाने’ की तैयारी देखते ही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हिम्मत जवाब दे गई और सभी वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘दाऊद की औलादों को जूते मारो’ नारे लगाते हुए कांग्रेसियों को दौड़ा दौड़ाके भगाया।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक श्री. मंगल प्रभात लोढ़ा, विधान परिषद सदस्य श्री. प्रसाद लाड, विधायक श्री. कालिदास कोलंबकर, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष श्री. आचार्य पवन त्रिपाठी, युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष श्री. तजिंदर सिंह तिवाना, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शीतल गंभीर सहित पार्टी के सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के लोगों को दौड़ा दौड़ाके भगाया। मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक श्री.मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता भारत माता में विश्वास करता है। भाजपा कार्यालय पर अंगुली उठानेवाले दाऊद और टीपू सुल्तान के पुजारी विधेयक झिशान सिद्दीकी पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो भाजपा के कार्यकर्ता सबक सिखायेंगे।

Previous articleपंजाब में कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी की मजबूरी या तुरुप का इक्का
Next articleसिने एंड टी वी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने जोनल मीट में कोविड योद्धाओं को पुरस्कृत किया 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here