नपुरी: जनपद में SOG  की टीम ने गौ तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। टीम ने फरार चल रहे इनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। संवाददाता के अनुसार पकड़े गये इनामी गौ तस्कर की पहचान समसुद्दीन पुत्र नूर मोहम्मद के रूप में हुई है जो हरियाणा के नूह का रहने वाला है। 20 हजार का इनामी गौ तस्कर पिछले 11 महीने से पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किशनी रोड शिवसिंहपुरा प्रतीक्षालय के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। मैनपुरी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी गोमांस को लगातार प्रदेश के अलग- अलग हिस्सों में सप्लाई कर रहे थे। आरोपी  पिछले 11 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 20 हजार का इनाम रखा हुआ था।

Previous articleशाहरुख़ ख़ान और सलमान खान ने की ‘लवयापा’ के एक्टर जुनैद ख़ान और ख़ुशी कपूर की तारीफ
Next articleगौशाला में लापरवाही, किसान यूनियन का प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here