दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिले के शास्त्री पार्क में दीपावली से पहले शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। दरसअल, गौ माता की हत्या कर उसके शव को फेंका गया। स्थानीय निवासियों ने पार्क में गौ माता का शव देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। अब इस घटना की निंदा की जा रही है।
बता दें कि यह घटना शास्त्री पार्क थाना, नियर कुंदन पेट्रोल पंप के पास की है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच गहरी नाराजगी है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और लोग इस कृत्य के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। कई हिंदू संगठन और गौ भक्त इस घटना को धार्मिक आस्था का अपमान मानते हैं।
दीपावली जैसे पवित्र पर्व से पहले इस तरह की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। इस घटना ने न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, बल्कि समाज में सौहार्द्र और सामंजस्य को भी नुकसान पहुंचाया है। कुछ लोगों का मानना है कि यह जानबूझकर किया गया कृत्य है, जिसका उद्देश्य समुदाय में असहमति पैदा करना हो सकता है।