AWBI के बाद ”गऊ भारत भारती ” की अपील वेलेंटाइन पर COW HUG DAY मनाएं

मुम्बई – COW HUG DAY: 14 फरवरी को लगाएँ गाय को गले, भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए AWBI ( एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ) की पहल का स्वागत करते हुए ” गऊ भारत भारती ” के संपादक संजय अमान ने कहा है कि बोर्ड का यह एक शानदार कदम है सभी गौ से सम्बंधित संस्थाओ को इस का स्वागत करते हुए बड़े पैमाने पर गौशालाओं और सार्वजानिक स्थानों पर १४ फ़रवरी को COW HUG DAY कार्यक्रम का आयोजन कर लोगो को जोड़ना चाहिए खासकर युवा समाज को।

ज्ञात हो कि इस पश्चात् संस्कृति को 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक के दिन को वेलेंटाइन वीक के रूप में मनाया जा है। जिसका भारत में बड़ा विरोध होता है। यह भारत की संस्कृति नहीं है हिन्दू संगठनों का बड़े पैमाने पर इसके विरोध में कार्यवाही की जाती है।

संजय अमान का आगे कहना है कि बोर्ड ने COW HUG DAY: 14 फ़रवरी को मनाने के संकल्प से हमारा युवा समाज जो वेलेंटाइन जैसे इस बेहूदा प्रचलन को बढ़ावा दे रहा है उसे हम रोकने में सफल होंगे और हमारे भारतीय संस्कृति सनातन धर्म की मुख्य धुरी गौ माता से भटके युवाओं को राह दिखा सकते है।

इसी सन्दर्भ में ” गऊ भारत भारती ” के द्वारा १४ फ़रवरी को COW HUG DAY का एक कार्यक्रम वीले पार्ले सन्यास आश्रम में एक भव्य कार्यक्रम शाम को ४ बजे से करने जा रहा है।

वैसे भी गौ माता के गले लगने मात्र से ही मनुष्य की जीवन में परिवर्तन आने लगता है। विदेशो में गौ को गले लगाने के लिए लोग १०० डॉलर तक दे देते है तो क्यों न हम सभी १४ फ़रवरी को COW HUG DAY: मना कर एक नई परंपरा की शुरुआत करे।

Previous articleटीवी सितारों को दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड्स से अखिलेश सिंह ने किया सम्मानित
Next articleCow Hug Day: भारत में 14 फरवरी को काउ हग डे – व्यापक डच आंदोलन का हिस्सा है. आज, रॉटरडैम, स्विटज़रलैंड और यहां तक ​​कि अमेरिका में भी गायों को गले लगाने का ट्रेंड है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here