Home News आदर्श चंपावत का हो निर्माण, यही हमारी प्रतिबद्धता -पुष्कर सिंह धामी

आदर्श चंपावत का हो निर्माण, यही हमारी प्रतिबद्धता -पुष्कर सिंह धामी

देहरादून,19 फरवरी, सोमवार मुख्यमंत्री आवास में हिमालयन बास्केट का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया।

89
0

 

 

देहरादून,19 फरवरी, सोमवार मुख्यमंत्री आवास में हिमालयन बास्केट का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया।
इस अवसर पर चंपावत से वर्चुअल रूप से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिमालयन बास्केट की शुरुआत वर्ष 2018 में सुमित और स्नेहा थपलियाल ने की थी। सुमित पेशे से एक इंजीनियर हैं और स्नेहा एक मार्केटिंग पेशेवर हैं। देवभूमि से होने के कारण, दोनों हमेशा स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए कुछ अलग करना चाहते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों ने डेयरी, खेती और उनके पहलुओं से संबंधित विकल्पों पर विचार कर हिमालयन बास्केट की स्थापना का निर्णय लिया।

हिमालयन बास्केट के तहत दूध, हल्दी, पुदीना जैसे कृषि उत्पाद खरीदकर इनसे अलग-अलग उत्पाद बनाकर विदेशों में सप्लाई करते हैं। उत्पाद बनाने के लिए 200 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। जो अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा दायी भी है !

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूध से बनने वाले उत्पाद ‘चुरपी’ और ‘घी’ की अधिक डिमांड है। क्योंकि चुरपी गाय के दूध से बना एक विशेष कठोर पनीर है और दोनों ने उत्तराखंड में इसके उत्पादन का बीड़ा उठाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह सरकार और जिला प्रशासन की मदद से दोनों को बागवानी कोल्ड स्टोर लीज पर मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग भी इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं हमारी सरकार उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा स्वप्न और संकल्प है कि एक आदर्श चंपावत बनाएं। इसके लिए हमें चाहिए कि चंपावत के जो भी उत्पाद हैं, वो सभी आदर्श होने चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत पांडे व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articleमुम्बई में 21 से 25 फरवरी को अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन
Next articleमध्य प्रदेश-अनौपचारिक चर्चा में गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने को रणनीति बनी
संजय बलोदी प्रखर ( मिडिया समन्वयक उत्तराखंड प्रदेश एवं पीआरओ पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here