Home Gau Samachar राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ने जहर खाकर...

राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ने जहर खाकर दी जान

256
0

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ममता तिवारी (40) ने मंगलवार रात जहर खा लिया। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। बुधवार सुबह पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में तिलहर थाना क्षेत्र की सिंह कालोनी निवासी रीना सक्सेना ने चौक कोतवाली में तहरीर दी। जिला अस्पताल के सामने नटराज मेडिकल स्टोर के स्वामी रामजी मिश्रा व आशा कार्यकत्री अनीता के खिलाफ धारा 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे ममता तिवारी का रामजी मिश्रा व आशा कार्यकत्री से एक्सपायरी दवाई को लेकर विवाद हो गया था।

इसी बात को लेकर दोनों ने ममता की बेइज्जती कर पिटाई कर दी थी। इससे ममता तिवारी के स्वाभिमान को ठेस पहुंची। इसके बाद उन्होंने जहर खाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि मरने से पूर्व ममता तिवारी ने एक वीडियो में दोनों के खिलाफ नामजद बयान भी दिया है। मृतका आरसी मिशन के मोहल्ला रेती की रहने वाली थी। कटिया टोला में रह रही थीं। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि रीना सक्सेना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले से जुड़े हर पहलुओं पर जांच की जाएगी।
पोस्टमार्टम हाउस पर राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ की सदस्य ने बताया कि ममता तिवारी जहर खाने के बाद फोन कर बुलाया। कहा हम जा रहे हैं। जल्दी आ जाओ। पहुंचे तो वह जिला अस्पताल के सामने पीपल के पेड़ के नीचे बैठी हुई थीं। उन्हें उल्टी हो रही थी। एक हाथ में पानी की बोतल थी। बोली जल्दी अंदर ले चलो। परिवार के लोगों ने बताया कि ममता तिवारी भाजपा सदर मंडल में सदस्य भी थीं। उनके दो बच्चे हर्ष तिवारी तथा उत्कर्ष तिवारी हैं। जिनका रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। वहीं, संघ के सदस्यों ने परिवार के लोगों को दिलासा दिया। ममता तिवारी का मायका जिला हरदोई थाना पचदेवरा में हैं। ममता के शव को देख उनकी बहनें रोते-रोते बेहोश हो गईं।

Previous articleYasin Malik: टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा, दिल्ली-एनसीआर में आतंकी हमले का अलर्ट
Next articleModi Govt – २ – के आठ वर्ष आठ फैसले जिसने बदल कर रख दी भारत की तस्वीर ,पाकिस्तान की हेकड़ी खत्म कर लहराया विश्व में परचम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here