Home Religion सहारनपुर मंडल में देश का पहला गौ-अभ्यारण्य पुरकाजी में बन रहा है-...

सहारनपुर मंडल में देश का पहला गौ-अभ्यारण्य पुरकाजी में बन रहा है- हृषिकेश भास्कर यशोद

359
0

सहारनपुर कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद और अपर निदेशक पशु पालन विभाग डॉ राजीव सक्सेना ने बताया कि सहारनपुर के कस्बा गंगोह में नई बड़ी गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। जहाँ 230 बड़े पशु रखे जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सहारनपुर मंडल में प्रदेश का पहला गौ-अभ्यारण्य बनाया जा रहा है। डा. राजीव सक्सेना ने बताया कि सहारनपुर मंडल के जनपद मुजफ्फरनगर के ब्लॉक पुरकाजी के गांव चंदन में 700 हेक्टेयर भूमि पर 70 करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश का पहला गौ अभ्यारण बनाया जा रहा है। इसकी पहल मुजफ्फरनगर के भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान द्वारा की गई है।

इस अभ्यारण में 5000 गोवंश पूरी सुविधाओं के साथ रखे जा सकेंगे। देवबंद के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं गौ भक्त अशोक कुमार गुप्ता का कहना है कि सहारनपुर मंडल के दानशील और गौ भक्तों को चाहिए कि वे मुख्यमंत्री की गौ संरक्षण की कोशिशों को अपना भरपूर समर्थन दें और आगे आकर खुले दिल से गौशालाओं में आश्रय ले रहे गोवंश के चारे के लिए समुचित व्यवस्था करने का काम करें।

उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दृढ़ता दिखाते हुए देश में पहली बार अपने राज्य उत्तर प्रदेश में गोवंश वध रोकने में पूरी तरह से सफल हुए हैं जिसकी आशा आजादी के बाद से हिंदू समाज कर रहा था। ऐसे में लोगों का भी यह कर्तव्य बनता है कि वे एक तो पशुओं को खुला ना छोड़े दूसरा निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के लिए आगे आना चाहिए।

Previous articleहताश किसान को देख भागी चली आई गौ माता, तुरंत लगा लिया गले | दिल छू लेगा वीडियो
Next articleMaharashtra News: मवेशी ले जा रहे व्यक्ति को ‘गौ रक्षकों’ ने पीट-पीटकर मार डाला, छह लोग गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here